Homeदेशअमित शाह ने साधा निशाना, बोले- बंगाल को आगे ले जाने की...

अमित शाह ने साधा निशाना, बोले- बंगाल को आगे ले जाने की बजाए पीछे ले गई ममता बनर्जी

Date:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राज्य को बहुत पीछे ले गई। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों को भेजे गए 6-6 हजार रुपए ममता उन तक नहीं पहुंचने दे रही है। हांवड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि टीएमसी छोड़कर लोग जा रहे हैं और इसका कारण खुद ममता बनर्जी ही है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि दीदी बंगाल की जनता को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलने दे रही, क्योंकि ये योजना मोदी जी ने शुरु की। मैं बंगाल की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार आने के बाद हम पहली कैबिनेट में प्रस्ताव करेंगे कि राज्य में ये योजना लागू हो।

शाह ने कहा कि ममता दीदी ने पिछले दिनों एक कागज भेजा है कि हम किसान सम्मान निधि योजना लागू करने के लिए सहमत हैं। अमित शाह ने कहा कि दीदी आप किसे बेवकूफ बना रही हो, सिर्फ कागज भेजा है, इसके साथ किसानों की सूची चाहिए, बैंक खाते का नंबर चाहिए। आपने ये कुछ नहीं भेजा। शाह ने कहा कि ममता सरकार ने बंगाल की भूमि को रक्त-रंजित किया है। दीदी ने घुसपैठियों को बंगाल में घुसने की छूट दे रखी है। घुसपैठियों को सिर्फ नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बनने वाली भाजपा सरकार ही रोक सकती है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related