Homeदेशदाती महाराज गिरफ्तार, लॉकडाउन के नियम तोड़ने का आरोप

दाती महाराज गिरफ्तार, लॉकडाउन के नियम तोड़ने का आरोप

Date:

दिल्‍ली के असोला में स्थित शनिधाम मंदिर में लॉकडाउन के दौरान पिछले दिनों धार्मिक आयोजन करने के मामले में दाती महराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह अलग बात है कि बुधवार देर रात ही हुई गिरफ्तारी के बाद उन्हें थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया, लेकिन आने वाले समय में उन पर इस बाबत केस चल सकता है। वहीं, कहा जा रहा है कि इस आयोजन में शिरकत करने वाले कुछ अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। दिल्‍ली के शनिधाम मंदिर में संस्थापक दाती महाराज की गिरफ्तारी की पुष्टि खुद डीसीपी अतुल ठाकुर ने की। दाती महराज पर मंदिर में भीड़ जुटाकर शारीरिक दूरी के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। 

लॉकडाउन के दौरान धार्मिक आयोजन का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन का उल्लंघन कर असोला स्थित शनिधाम मंदिर में पूजा करने के आरोप में शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज को बुधवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके बाद करीब 1 घंटे तक पूछताछ करने के बाद दाती महाराज को थाने से ही जमानत दे दी गई। पुलिस का कहना है कि पूजा के दौरान मंदिर में उपस्थित अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि पिछले दिनों असोला स्थित शनिधाम में एक धार्मिक आयोजन हुआ था, जिसमें सैकड़ों लोगों के लिए मंदिर के दरवाजे खोले दिए गए थे। इस दौरान एक पूजा का भी आयोजन हुआ था, जिसमें खुद दाती महाराज ने भी शिरकत की थी। इस बाबत वीडियो भी वायरल हुए थे, जिसमें वह पूजा पाठ करते नजर आ रहे हैं। इतना नहीं,  यहां पर जुटी  श्रद्धालुओं की भीड़ ने लॉकडाउन के नियमों का जमकर उल्लंघन किया था। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना तो दूर यहां पर जुटे श्रद्धालुओं ने मास्क तक नहीं लगा रखे थे।

वीडियो सामने आने के बाद दिल्‍ली पुलिस ने धार्मिक आयोजन के मद्देनजर आपदा प्रबंधन एक्‍ट और महामारी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया। बता दें कि 22 मार्च को लॉकडाउन की शुरुआत से ही देशभर में सभी तरह के धार्मिक स्थलों के साथ धार्मिक आयोजन भी बंद हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related