HomeदेशCoronavirus: मृतक परिवारों को मिलेगा मुआवजा - SC का आदेश- सरकार गाइडलाइन...

Coronavirus: मृतक परिवारों को मिलेगा मुआवजा – SC का आदेश- सरकार गाइडलाइन बनाकर राशि तय करे

Date:

नई दिल्ली: कोरोना (Corona) से मौत (Death) होने वाले मरीजों के परिजनों को चार लाख (4 Lac) का मुआवजा देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने निर्देश दिया है कि कोरोना मृतकों के परिजनों को सरकार मुआवजा दे.

हालांकि, कोर्ट (Supreme Court) ने मुआवजे की रकम तय नहीं की है. कोर्ट (Supreme Court) ने कोरोना से जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों को मुआवजे देने के लिए गाइडलाइन तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं. 

कोरोना से मौत पर परिवार को चार लाख रुपए मुआवजा देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि मुआवजा तय करना NDMA का वैधानिक कर्तव्य है. आगामी 6 हफ्ते के भीतर उसे राज्यों को निर्देश देना है. मुआवजे की रकम क्या होगी ये सरकार खुद ही तय करे, क्योंकि उसे कई और जरूरी खर्च भी करने हैं. इसके साथ ही डेथ सर्टिफिकेट पाने की प्रक्रिया भी सरल की जाए.

इससे पहले सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने मुआवजा देने को आर्थिक रूप से अव्यवहारिक बताया था. सरकार ने दलील दी थी कि इससे राज्यों का आपदा राहत कोष खाली हो जाएगा. सरकार ने कहा था कि उसका ध्यान आर्थिक मुआवजा देने से ज्यादा कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे हैं बंदोबस्त और गरीबों के कल्याण पर है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related