Homeमनोरंजनएक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, शोक में डूबा...

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, शोक में डूबा परिवार

Date:

डेस्क।बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है. आज सुबह हार्ट अटैक के कारण राज कौशल का निधन हुआ है. राज कौशल को आज सुबह 4.30 बजे घर में दिल का दौरा पड़ा और इससे पहले कि परिवार कोई मेडिकल सहायता ले पाते राज कौशल का निधन हो गया था.

बता दें कि राज कौशल और मंदिरा बेदी के दो बच्चे हैं. राज कौशल पेशे से प्रोड्यूसर और स्टंट डायरेक्टर थे. राज ने अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है.


राज कौशल ने अपने करियर में तीन फिल्मों, ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ का निर्देशन किया है. मंदिरा बेदी और राज कौशल की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर पहली बार हुई थी. मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई. मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी 1999 को राज कौशल से शादी की थी.

मंदिरा बेदी और राज कौशन ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी. दरअसल मंदिरा के माता-पिता उनकी शादी एक फिल्म निर्देशक से कराना चाहते थे. लेकिन दोनों के प्यार के आगे किसी की नहीं चली. आपको बता दें कि 27 जनवरी 2011 को मंदिरा ने अपने और राज कौशल के बेटे को जन्म दिया था. इसके सबाद अक्टूबर 2020 में उन्होंने एक चार साल की बच्ची को अडॉप्ट कर लिया था.

Also read- https://khabarsatta.com/india/coronavirus-compensation-to-the-families-of-the-deceased-sc-order-government-should-decide-the-amount-by-making-guidelines/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related