Homeदेशबिहार: भागलपुर नाव हादसा नदी में पलटी नाव, 100 से ज्यादा लोग...

बिहार: भागलपुर नाव हादसा नदी में पलटी नाव, 100 से ज्यादा लोग डूबे, NDRF ने 30 को निकाला एक की मौत

Bihar: Bhagalpur boat capsized in river accident, more than 100 people drowned

Date:

भागलपुर नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीन टंगा दियारा में बड़ा हादसा हुआ है। तीन टंगा दियारा में नाव पलट जाने से कई लोग डूब गए हैं। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से 11 लोगों को अभी तक सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि एक की मौत हो गई है। नाव में लगभग 100 लोग सवार थे। फिलहाल सुरक्षित बचाए गए 11 घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है।

हादसे के कारण गांव में अफरातफरी का माहौल है। जो लोग घायल हैं, उनका इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर सवार अन्य लोगों का पता नहीं लगाया जा सका है। ग्रामीणों के अनुसार किसी का भी अब तक कोई पता नहीं चल पा रहा है। एसडीआरएफ की टीम लगातार प्रयास में जुटी है। डूबने वालों की खोजबीन युद्ध स्तर पर की जा रही है। स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

नवगछिया के तिनटंगा करारी गंगा घाट पर दर्शनियां धार में गुरुवार की सुबह लोगों से भरी नाव पलट गई। नाव पर पांच दर्जन से अधिक लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।  हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों के डूबने से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें त्रिशूल यादव की पत्नी सुलेमा देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में भर्ती होने वालों में चांदनी देवी, खैरा देवी, रानी देवी, शर्मिला देवी, प्रमीला देवी, प्रेमलता देवी, मनीषा कुमारी , इंदिरा देवी आदि शामिल हैं। उनका गोपालपुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में किया जा रहा है। दर्शनियां धार में तेज बहाव में चल रहे भंवर में फंस जाने से हादसा हुआ है। आधा दर्जन लोगों को डूबने से स्थानीय लोगों ने बचा लिया है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिनटंगा करारी गांव से गुरुवार की सुबह गंगा पार वाले दियारा स्थित अपने खेतों में मकई की बुआई के लिए नाव से लोग निकले थे। नाव से जाने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। नाव महतो बहियार घाट से रवाना हुई तब हालात सामान्य थे। जैसे ही नाव दर्शनियां धार में गई वहां के तेज बहाव में भंवर में फंस जाने के कारण नाव पलट गई। दियारा जा रहे अन्य गांवों के लोग भी घाट पर मौजूद थे। जिनकी तत्परता से आधा दर्जन लोगों को डूबने से बचा लिया गया है। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निरला यादव और दर्शन मंडल की रवाना हुई थी नाव

तिनटंगा करारी निवासी निरला यादव और दर्शन मंडल की नाव रवाना हुई थी। रोज की तरह लोग दियारा में अपने खेतों में बुआई के लिए निकले थे। अचानक नाव तेज धार की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निरला यादव की नाव पलट गई जबकि दर्शन मंडल का नाव में अचानक पानी भरने लगा। जिसके बाद उसपर सवार लोग धार में कूदने लगे। इस दौरान लूखो मंडल की पत्नी के डूब जाने की बात सामने आई।

Web Title : Bihar: Bhagalpur boat capsized in river accident, more than 100 people drowned

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related