HomeदेशAmarnath Yatra Cancelled: अमरनाथ यात्रा रद्द, इस दिन से हर कोई कर...

Amarnath Yatra Cancelled: अमरनाथ यात्रा रद्द, इस दिन से हर कोई कर सकेगा Online Darshan

Amarnath Yatra Cancelled: Amarnath Yatra Canceled, From This Day Everyone Will Be Able To Online Darshan

Date:

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की तीसरी लहर आने वाले कुछ समय में शुरू होने की रिपोर्ट्स के बीच अमरनाथ यात्रा (Shri Amarnath Yatra) को रद्द कर दिया गया है, जो की उचित फैसल माना जा रहा है. आगामी 28 जून से आम लोगों के लिए ऑनलाइन दर्शन (Amarnath Online Darshan) की सुविधा शुरू की जा रही है. श्री अमरनाथ छड़ी मुबारक 22 अगस्त को गुफा में ले जाया जाएगा. 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) के ऑफिस द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा, ‘Covid-19 महामारी के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा रद्द (Amarnath Yatra Cancelled) कर दी गई है.

श्राइन बोर्ड के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद ये अहम फैसला लिया गया है. यात्रा तो होगी परन्तु सिर्फ प्रतीकात्मक रूप में, हालांकि, सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पिछले साल की तरह किए जाएंगे. इस वक्त लोगों की जान बचाना जरूरी है. ऐसे में इस साल तीर्थयात्रा आयोजित करना उचित नहीं है.’

अमित शाह से साथ हुई थी सुरक्षा बैठक

इस ऐलान से पहले एलजी मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) ने विकास की पहलों के अलावा, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Central Home Minister Amit Shah) द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लिया.

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और वहां किए जा रहे सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई, और पाकिस्तान से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थिति के बारे में भी बताया.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related