Homeदेशसरपंच अजय पंडिता की हत्या का बदला पूरा, शोपियां में मारा गया...

सरपंच अजय पंडिता की हत्या का बदला पूरा, शोपियां में मारा गया हिज्बुल का टॉप कमांडर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने शोपियां में एक गांव में छिपे तीन आतंकियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने सरपंच अजय पंडिता की हत्या का बदला ले लिया है.

Date:

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली. सुरक्षाबलों ने शोपियां में एक गांव में छिपे तीन आतंकियों को मार गिराया. एनकाउंटर में हिज्बुल का टॉप कमांडर मारा गया. इसी के साथ, सुरक्षाबलों ने सरपंच अजय पंडिता की हत्या का बदला ले लिया है. सूरक्षाबलों ने पिछले एक महीने में 30 आतंकी ढेर किए हैं. शोपियां में 10 दिन में 17 आतंकी मारे गए हैं. 

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक आज शोपियां में तीन आतंकी मारे गए. इनमें से एक हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर है और सबसे बड़ी बात ये है कि हिज्बुल के जिन आतंकियों ने सरपंच अजय पंडिता की हत्या की थी, उन आतंकियों को आज सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. 

सरपंच अजय पंडिता की हत्या की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी.सेना और सुरक्षाबलों का ये स्पष्ट संदेश है कि आतंकवाद के संक्रमण का अंत जरूरी है. शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, “तीन आतंकवादी मुठभेड़ में अब तक मारे गए. ऑपरेशन जारी है घटना स्थल से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है.”

अधिकारी ने कहा कि मध्य रात्रि में एक संयुक्त कॉर्डन और तलाशी अभियान तुर्कवांगम में पुलिस, सेना की 44RR और CRPF की संयुक्त टीम द्वारा शुरू किया गया।जिस क्षेत्र में आतंकवादी छिपे हुए थे, उसे घेरा गया. पहले आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था, पुलिस अधिकारी ने कहा, लेकिन उन्होंने तलाशी दल पर गोलीबारी की, जिससे एक मुठभेड़ शुरू हुई. तीन आतंकवादी मारे गए हैं और उनके शव भी बरामद किए गए हैं.

हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं बताई गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह आतंकी हिज्बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े थे. शोपियां जिले में इस महीने में अब तक जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों सहित 30 आतंकवादी मारे गए हैं. मारे गए आतंकवादियों की संख्या अब 98 हो गई है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related