सिवनी । जिले के नगर पालिका सिवनी क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार की सभी व्यवसायिक दुकाने आज शाम 7 बजे से बंद रहेंगी। इस संबंध में आज नगर पालिका प्रशासन ने मुनादी भी करा दी है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने आज बताया कि कलेक्टर सिवनी डा. राहुल हरिदास से मिले आदेश के बाद आज सिवनी शहर में मुनादी करा दी गई कि मुख्य बाजार की समस्त दुकाने शाम 7 बंजे के बाद नहीं खुलेंगी। आगे बताया कि मुख्य बाजार क्षेत्र में बुधवारी, शुक्रवारी, भैरागंज सहित अनेक क्षेत्र शामिल है, जहां यह आदेश प्रभावशील रहेंगा।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिवनी नगर के व्यवसायिक संगठनों जिला थोक कपडा रेडीमेड व्यापारी संघ, सराफा एसोसिएशन, टी व्हीलर स्पेयर पार्ट व्यवसायी एवं कृषि उपकरण विक्रताओं सहित अनेक संगठनों ने चेम्बर आफ कामर्स एवं कलेक्टर सिवनी के माध्यम से यह मांग की थी कि बाजार बंद होने का समय परिवर्तित किया जाएं क्योकि निर्धारित समय सुवह से शाम 7 बजे तक व्यापार के लिए पर्याप्त है।