Homeजॉब्सMP POLICE BHARTI 2020 कब होगी ? शिवराज सरकार, पुलिस मुख्यालय और...

MP POLICE BHARTI 2020 कब होगी ? शिवराज सरकार, पुलिस मुख्यालय और उम्मीदवारों के बीच तनातनी, Twitter पर चल रहा आन्दोलन

Date:

MP POLICE BHARTI 2020 कब होगी ? : पुलिस मुख्यालय और उम्मीदवारों के बीच तनातनी, Twitter पर चल रहा आन्दोलन

भोपाल। मध्यप्रदेश में 1500 सब इंस्पेक्टर और 15000 कॉन्स्टेबल की वेकेंसी ( MP Police Bharti ) भर्ती प्रक्रिया दो पक्षों की जिद और सरकार की लापरवाही के कारण लगातार अटकी हुई है ये कहा जाना बिलकुल भी गलत नहीं होगा. पुलिस मुख्यालय के नीति निर्धारक चाहते हैं कि (MP POLICE BHARTI) भर्ती परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश पुलिस विभाग (MP POLICE DEPARTMENT) द्वारा किया जाए जबकि दूसरा पक्ष चाहता है कि मध्य प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एग्जाम (MP POLICE RECRUITMENT) प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल (PEB BHOPAL) द्वारा आयोजित किए जाएं। दूसरे पक्ष के समर्थन में उम्मीदवार लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

MP POLICE VACANCY 2020 कब आएगी ?

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में आखिरी बार पुलिस की भर्ती वर्ष 2017 में हुई थी। तब से किसी न किसी कारण से यह भर्ती प्रक्रिया टलती रही। इस साल जनवरी में उप निरीक्षक के डेढ़ हजार और सिपाही के पंद्रह हजार पदों पर भर्ती की पूरी तैयारी हो गई थी। यह भर्ती हर बार की तरह इस बार भी PEB से होनी थी, लेकिन इसी बीच पुलिस मुख्यालय की चयन शाखा ने भर्ती नियम बनाकर यह परीक्षा खुद ही कराने का प्रस्ताव राज्य शासन को भेज दिया है। 

MP POLICE RECRUITMENT 2020 NOTIFICATION

ऐसी सिचुएशन में जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे, फैसला सीएम कमलनाथ को लेना था लेकिन हमेशा की तरह इस मामले में भी सीएम कमलनाथ कोई फैसला नहीं ले पाए। मुख्यमंत्री पद पर आने के बाद से कमलनाथ अक्सर ऐसे उल्लू के मामलों के निराकरण के लिए एक कमेटी का गठन करके प्रक्रिया को लंबा कर देते थे। इस मामले में तो उन्होंने कोई कमेटी भी गठित नहीं की। 

MP POLICE JOB NOTIFICATION अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के हाथ में 

मध्य प्रदेश पुलिस की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के हाथ में है। कहा जाता है कि उनके मामलों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी हस्तक्षेप नहीं करते। पुलिस मुख्यालय अपना प्रस्ताव बनाकर भेज चुका है। दूसरा पक्ष भी अपने तर्क और दलीलें ज्ञापन के जरिए प्रस्तुत कर चुका है। अब केवल एक फैसला करना है जो निश्चित रूप से कठिन होगा। देखते हैं डॉ नरोत्तम मिश्रा इस बीमारी का क्या इलाज करते हैं।

Twitter पर चल रहा है भर्ती के लिए आन्दोलन

https://twitter.com/Sonal_S_R/status/1272087930207522817

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related