पर्ल वी पुरी: ‘मुझे रातों रात क्रिमिनल बना दिया गया’, रेप के आरोप पर अभिनेता का छलका दर्द

By Ranjana Pandey

Published on:

डेस्क।नागिन फेम अभिनेता पर्ल वी पुरी इन दिनों एक बहुत मुश्किल वक्त से गुज़र रहे हैं। नागिन अभिनेता पर्ल वी पुरी को नाबालिग से रेप मामले के आरोप में चार जून को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पर्ल को 4 जून को पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत अरेस्ट किया था। हालांकि 14 दिन की अवधि पूरी होने से पहले ही अभिनेता को 15 जून को जमानत मिल गई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद एक्टर पर्ल ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

जमानत पर बाहर आने के बाद एक्टर पर्ल ने पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपना दर्द बयां किया है। अभिनेता ने बताया है कि पिछले कुछ दिन उनके लिए कितने मुश्किल भरे रहे। इसी के साथ एक्टर ने उन लोगों को धन्यवाद भी कहा है जिन्होंने इस दौरान लगातार उनका सपोर्ट किया


अभिनेता ने लिखा, ‘लोगों को आजमाने का जिंदगी का अपना ही तरीका है। कुछ महीने पहले मैंने अपनी नानी मां को खो दिया। उनके जाने के 17 दिन मेरे पापा गुज़र गए। फिर मुझे पता चला कि मेरी मां को कैंसर है और फिर ये भयंकर आरोप। पिछले कुछ हफ्ते मेरे लिए किसी बुरे सपने की तरह रहे हैं।

रातों-रातों मुझे क्रिमिनल जैसा महसूस करवाया गया। ये सब मेरी मां के कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हो रहा था। इस सबने मेरी सुरक्षा की भावना को हिलाकर रख दिया, मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा था।’

पर्ल आगे लिखते हैं, ‘मैं अब भी सदमे में हूं। लेकिन मैंने महसूस किया कि ये सही वक्त है अपने दोस्तों, फैंस और चाहने वालों तक पहुंचने का, जिन्होंने इतना सपोर्ट किया, प्यार दिया परवाह की। मुझपर भरोसा रखने के लिए शुक्रिया। #सत्यमेवजयते पर अभी भी मेरा अटूट विश्वास है। मैं अपने देश के कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा करता हूं और भगवान है यहां। प्लीज़ अपनी दुआओं को आने दीजिए।’


पर्ल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें टीवी जगत से पूरा सहयोग मिला। एकता कपूर से लेकर अनीता हसनंदानी, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अर्जुन बिजलानी, रिद्धिमा पंडित सहित टीवी जगत के कई कलाकारों ने नागिन अभिनेता का सहयोग किया।

सभी ने पर्ल के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए #ISTANDWITHPEARL का टैग किया। इसके अलावा पर्ल वी पुरी के प्रशंसकों ने भी अपने पसंदीदा अभिनेता का सहयोग किया और सोशल पर पर्ल के सहयोग में एक कैंपेन शुरू किया। इन टीवी कलाकारों के अलावा भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने पीड़िता की मां को टैग किया और साथ ही उनसे अपने पति की सच्चाई बयां करने के लिए कहा।


क्या था पूरा मामला
टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 4 जून की रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पीड़िता और उसके पिता ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता का आरोप था कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया।

हालांकि पर्ल के दोस्तों का कहना था कि पर्ल ऐसी हरकत नहीं कर सकते और वो टेलीविजन जगत के सबसे सीधे अभिनेताओं में से एक हैं। इस मामले में वसई कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने भी कहा था कि इस अभिनेता के खिलाफ उनके पास सबूत हैं। फिलहाल पर्ल को 15 जून को बेल मिल गई थी और इस वक्त वो अपनी मां के साथ हैं।

Also read- https://khabarsatta.com/astrology-and-architectural/ashadh-month-starts-from-june-25-sun-worship-removes-diseases-and-increases-age/

Ranjana Pandey

Leave a Comment