Homeक्रिकेटइंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ भारतीय ऑलराउंडर, वनडे व...

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ भारतीय ऑलराउंडर, वनडे व टी20 सीरीज खेलने पर भी सस्पेंस

Date:

नई दिल्ली। इंग्लैंड की टीम भारतीय दौरे पर आ रही है जहां उसे सबसे पहले चार मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेना है और इसके बाद पांच टी20 व तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 5 फरवरी से होगी और पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में इंजर्ड रवींद्र जडेजा को जगह नहीं दी गई थी, लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक वो इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस टेस्ट सीरीज तक उनके पूरी तरह से फिट होने की संभावना कम ही और इसकी वजह से वो कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।

बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि, जडेजा टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में छह सप्ताह से ज्यादा समय लगेगा। उनके हालात को देखते हुए ही सेलेक्टर्स कोई फैसला करेंगे कि वो सिमित ओवर के प्रारूप में खेलेंगे या नहीं। इस बयान के बाद ऐसा लग रहा है कि, वो वनडे व टी20 सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं इसे लेकर कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है।

रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और उनका अंगूठा प्रैक्चर हो गया था। जडेजा भी पूरी टीम के साथ गुरुवार सुबह भारत पहुंचेंगे और इसके बाद वो रिहैबिलिटेशन के लिए नेशनल क्रिकेट अकेडमी में भेजे जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवींद्र जडेजा को हैमस्ट्रिंग इंजरी भी हुई थी जब भारत और कंगारू टीम के बीच पहला टी20 मैच खेला गया था।

इसी मैच में एक गेंद उनकी हेलमेट पर भी लगी थी और वो फिर सीरीज से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में मेलबर्न में वापसी की थी और भारतीय टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है जबकि अक्षर पटेल पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related