Homeक्रिकेटपहला वनडे आज, श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में भारत के नाम...

पहला वनडे आज, श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में भारत के नाम है ज्यादा जीत, देखें पिछले 5 मैच

Date:

डेस्क।भारत और श्रीलंका के बीच आज रविवार (18 जुलाई) को तीन मैच की सीरीज का पहला वनडे खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

यूं तो इस सीरीज में दोनों देशों की ही टीम युवा और नई है, लेकिन फिर भी पलड़ा भारत का ही भारी माना जा रहा है। शिखर धवन की अगुवाई में खेल रही टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल में अपनी छाप छोड़ चुके हैं। आईपीएल (टी20 टूर्नामेंट) में काफी प्रतिस्पर्धी माहौल रहता है। दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम संक्रमण काल से गुजर रही है। उसकी कप्तानी दासुन शनाका के हाथों में हैं। धवन और शनाका दोनों ही पहली बार कप्तानी कर रहे हैं।


श्रीलंका में होती है बल्लेबाजों की परीक्षा

श्रीलंका के खिलाफ उसके घर में खेले गए वनडे मुकाबलों में रिकॉर्डों पर नजर डालें तो टीम इंडिया इक्कीस साबित हुई है। दरअसल दोनों देश श्रीलंका में आज तक 61 बार भिड़े हैं। इनमें से 28 वनडे भारत ने जीते, जबकि 27 में श्रीलंका को जीत मिली। 6 वनडे रद्द घोषित कर दिए गए या फिर कहें की बेनतीजा रहे।

पिछले कुछ समय से भारतीय टीम का दबदबा बढ़ा है। दोनों के बीच श्रीलंका में पहला मुकाबला 1985 में खेला गया था। सबसे बड़ा स्कोर 375 और न्यूनतम स्कोर 103 रन है। श्रीलंका के धीमे पिचों पर बल्लेबाजों की खूब परीक्षा होती है। यह रन बनाना इतना आसान नहीं होता।


यहां देखें पिछले 5 वनडे का हाल, भारत 5, श्रीलंका 0

  1. 3 सितंबर 2017 को कोलंबो में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया।
  2. 31 अगस्त 2017 को कोलंबो में भारत ने श्रीलंका को 168 रन से हराया।
  3. 27 अगस्त 2017 को पल्लेकेले में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया।
  4. 24 अगस्त 2017 को पल्लेकेले में भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया।
  5. 20 अगस्त 2017 को डांबुला में भारत ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related