Homeव्यापारफायदेमंद हो सकती है एलआईसी की ये योजना,हर रोज करने होंगे 150...

फायदेमंद हो सकती है एलआईसी की ये योजना,हर रोज करने होंगे 150 निवेश

Date:

डेस्क।कोरोना काल में फ्यूचर सिक्योर करने की इच्छा सभी में जगी है। कई लोग अपने रिटायरमेंट प्लानिंग कर अपना फ्यूचर सिक्योर कर रहे हैं तो कई लोग अपनी बेटी शादी या बच्चों की पढ़ाई के लिए निवेश योजनाओं में रुपया लगा रहे हैं। तो कुछ ऐसे भी पेरेंट्स जो अपने बच्चों का फ्यूचर सिक्योर करने के लिए निवेश योजनाओं में रुपया लगा रहे हैं।

ऐसी ही योजना का नाम है एलआईसी की न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान योजाना।न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें निवेश करते रहने से आपका बेटा बड़ा होने तक लखपति बन जाएगा। बस आपको रोज के हिसाब से 150 रुपए जमा करने होंगे। बड़ा होने तक आपके बच्चों को रुपयों की कमी नहीं होगी। उन रुपयों से वो अपना खुद का कारोबार तक शुरू कर सकता है।


जानें आखिर क्या है पॉलिसी : एलआईसी की न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान पॉलिसी 25 वर्षों के लिए खरीदी जाती है। साथ ही मैच्योरिटी की रकम किस्तों में मिलती है। सबसे पहली किस्त बच्चे के 18 साल के होने पर दी जाती है। दूसरी 20 साल की उम्र होने पर और तीसरी बार 22 साल की उम्र होने पर भुगतान होता है।

जानकारी के अनुसार पॉलिसी होल्डर मनी बैक टैक्स के तौर पर बीमित राशि का 20-20 फीसदी दिया जाता है। जब बच्चा 25 साल का हो जाता है जो उसे पूरी रकम वापस मिल जाती है। बची हुई रकम को 40 फीसदी रकम बोनस के साथ दिया जाता है।


पॉलिसी लेने के लिए बच्चे की उम्र जीरो से 12 साल तक होना जरूरी है।
– 60 फीसदी रुपया किस्तों में और 40 फीसदी मैच्योरिटी के वक्त बोनस के साथ मिलता है।

– कम से कम 1,00,000 रुपए की पॉलिसी ली जा सकती है और अधिकतम की सीमा नहीं है।

– अगर आप किस्तों में भुगतान नहीं लेते हैं तो ब्याज के साथ एक साथ रुपया मिल जाता है।
– बच्चे के पेरेंट्स का आधार कार्ड, पैन कार्ड और ऐड्रेस प्रूफ की जरूरत होती है।
– पॉलिसी होल्डर का मेडिकल होना जरूरी है।
– इस पॉलिसी को लेने के लिए किसी एलआईसी ब्रांच में फॉर्म भरना होगा या फिर एजेंट से संपंर्क कर सकते हैं।
– पॉलिसी होल्डर की मौत होती है बीमा की जमा की रकम का 105 फीसदी भुगतान होता है।

Also read- https://khabarsatta.com/cricket/wtc-final-vvs-laxman-reprimanded-this-indian-bowler-advised-to-change-the-line-length/

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related