Homeबॉलीवुडसुष्मिता सेन को ट्रोल करने वालों पर भड़की चारु आसोपा, कहीं ये...

सुष्मिता सेन को ट्रोल करने वालों पर भड़की चारु आसोपा, कहीं ये बात

Charu Asopa furious at those who troll Sushmita Sen, is this thing

Date:

फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी संग अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। इस खबर के सामने आने के बाद जहां कुछ लोग सुष्मिता के लिए खुश हो रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें सोशल मीडिया के जरिये जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

इस बीच सुष्मिता सेन की भाभी और टेलीविजन अभिनेत्री चारु आसोपा अपनी ननद सुष्मिता सेन के सपोर्ट में खुलकर सामने आईं हैं।

चारु आसोपा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-‘सच में, हमेशा लड़कियाें को ही निशाना बनाया जाता है, लोग लड़की को गोल्ड डिगर कहने से पहले एक बार सोचते तक नहीं हैं। इट्स रियली!’ इसके साथ ही चारु ने दिल टूटने वाली इमोजी भी बनाई है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए अपनी रिलेशनशिप का खुलासा किया था। ललित मोदी ने इसे एक नई शुरुआत बताया था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related