Homeबॉलीवुडललित मोदी के साथ रिलेशनशिप पर आया सुष्मिता सेन के EX BF...

ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप पर आया सुष्मिता सेन के EX BF का रिएक्शन, वायरल हो रही पोस्ट

Reaction of Sushmita Sen's EX BF on relationship with Lalit Modi, post going viral

Date:

हाल ही में पूर्व मिस यूनिवर्स व अभिनेत्री सुष्मिता सेन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी की रिलेशनशिप का खुलासा हुआ है, जिसे लेकर हर कोई हैरान है। वहीं, अब सुष्मिता के एक्स ब्वायफ्रेंड रोहमन शॉल ने इसे लेकर रिएक्शन दिया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पेशे मॉडल रोहमन शॉल ने एक वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि उनके अनुसार प्यार खूबसूरत होता है और हम सभी को उनके लिए खुश होना चाहिए। चलो उनके लिए खुश रहें ना। प्यार खूबसूरत है। मुझे बस इतना पता है कि अगर उन्होंने किसी को चुना है, तो वह उनके लायक होगा!

रोहमन ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी भी साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ”किसी पे हंसने से अगर तुमको सुकून मिल जाए तो उसपर हंस लेना। क्योंकि परेशान वो नहीं, तुम हो।” रोहमन का ये पोस्ट चर्चा में है और लोग इसे अलग-अलग तरह से देख रहे हैं।

गौरतलब है कि सुष्मिता सेन और उनके एक्स ब्वॉय फ्रेंड व मॉडल रोहमन साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे।

इस कपल को कई मौकों पर साथ देखा जाता था और दोनों खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार भी करते थे, लेकिन इसी साल सुष्मिता ने इस रिश्ते को खत्म करने का ऐलान किया था।

उल्लेखनीय है कि बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप का खुलासा होने के बाद से सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर हॉट केक की तरह वायरल हो रही हैं। उनके फैंस इन दोनों को लेकर कई तरह की मीम्स शेयर कर रहे हैं, तो रोहमन शॉल पर तरस खा रहे हैं और उन्हें समय रहते बच निकलने के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related