Homeबॉलीवुडकार्तिक आर्यन की नई फिल्म का ऐलान, इसके साथ अब फिल्म शहजादा...

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का ऐलान, इसके साथ अब फिल्म शहजादा और सत्यनारायण की कथा में भी आएंगे नजर

Announcement of new film of Karthik Aryan, with this now the film will also be seen in the story of Shahzada and Satyanarayan

Date:

भूल भुलैया 2 की सक्सेस के बाद मेकर्स ने अभिनेता कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का ऐलान सोमवार को कर दिया। हालांकि इस फिल्म का टायटल अभी डिसाइड नहीं हुआ है। लेकिन इस अनटाइटल्ड फिल्म को कबीर खान निर्देशित करेंगे।

इसकी जानकारी खुद कबीर खान ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।

कबीर खान ने लिखा-‘ मैं अपने अगले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट करते हुए काफी उत्सुक हूं, जिसमें कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। कार्तिक आर्यन फिल्म में एकदम अलग अवतार में दिखाई देंगे।

मैं इसका निर्देशन कर रहा हूँ और अपने दोस्त साजिद नाडियाडवाला के साथ इसे प्रोड्यूस कर रहा हूँ। फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। हम अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।’

फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक के अभिनय का जलवा देखने के बाद फैंस उनकी इस नई फिल्म को लेकर भी काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के अलावा कार्तिक अभिनेत्री कृति सेनन के साथ फिल्म शहजादा में नजर आएंगे। इसके अलावा वह साजिद नाडियावाला निर्मित फिल्म सत्यनारायण की कथा में भी अभिनय करते दिखाई देंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related