Home Blog Page 518

Sanjeet Hatyakand: संजीत हत्याकांड में बड़ा अपडेट, जांच के लिए कानपुर पहुंची CBI टीम

Sanjeet Hatyakand: बर्रा थाना क्षेत्र में लैब टेक्नीशियन संजीत यादव अपहरण एवं हत्याकांड के मामले की जांच के लिए मंगलवार को सीबीआई की टीम पहुंची। टीम ने बर्रा थाना पहुंचकर मामले की जांच की और संजीत के घर भी जाएगी।

बर्रा-5 निवासी लैब टेक्नीशियन संजीत यादव के अपहरण-हत्याकांड के मामले में अक्टूबर 2021 को लखनऊ की सीबीआई टीम ने अलग से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद से सीबीआई टीम तीन बार कानपुर आ चुकी है।

इस दौरान टीम के अधिकारियों ने संजीत के परिवार, केस के जांच अधिकारी, हत्यारोपितों के बयान भी ले चुके हैं। साथ ही केस से संबंधित सभी दस्तावेज लिए और घटनास्थल को भी देखा था। टीम ने जिस फोन पर कॉल करके संजीत के पिता से 30 लाख की फिरौती मांगी थी, उसे भी कब्जे में लिया था।

सूत्रों की माने तो मंगलवार को एक बार फिर सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम पुलिस लाइन पहुंची। जहां टीम पुलिस विभाग वाहन से करीब 10 बजे बर्रा थाना पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह से उनके कार्यालय में संजीत अपहरण एवं हत्याकांड के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई। टीम संजीत के घर भी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि 22 जून 2020 की रात बर्रा-5 निवासी लैब टेक्नीशियन संजीत यादव का अपहरण हो गया था और पिता चमन लाल को फोन कॉल करके 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस के कहने पर संजीत के पिता रुपयों से भरा बैग लेकर फिरौती देने के लिए गए थे, लेकिन अपहरणकर्ता चकमा देने में कामयाब हो गए थे।

हालांकि बाद में पुलिस ने अंबेडकर नगर निवासी गिरोह के सरगना रामजी शुक्ल, दबौली वेस्ट निवासी ईशू उर्फ ज्ञानेंद्र, सरायमिता कच्ची बस्ती पनकी निवासी कुलदीप गोस्वामी, गज्जापुरवा निवासी नीलू सिंह, गुमटी नंबर पांच निवासी प्रीति शर्मा, सिम्मी सिंह उर्फ जयकरन फतेहपुर रोशनाई अकबरपुर कानपुर देहात निवासी राजेश उर्फ चीता उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ करके संजीत का अपहरण एवं हत्याकांड का खुलासा करते हुए दावा किया था कि रतनलाल नगर के एक मकान में रखे जाने और फिर हत्या करके शव पांडु नदी में फेंका गया था। लेकिन पुलिस कई दिनों तक पांडु नदी में शव की खोजबीन करती रही और पुलिस इस मामले में कोई साक्ष्य नहीं जुटा सकी।

जिससे बाद में इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित रामजी, ज्ञानेंद्र समेत आरोपितों को कुछ माह बाद न्यायालय से जमानत मिल गई थी। पुलिस ने रामजी शुक्ला को जिला बदर घोषित कर दिया था और सभी आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

सिवनी में 11 करोड़ का घोटाला: बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले दो गिरफ्तार, एक बैंक कर्मी तो दूसरा साथी

सिवनी (Keolari Ghotala News)। सिवनी जिले की केवलारी (Keolari) तहसील में पदस्थ लिपिक सचिन दहायत को घोटाले (Keolari 11 cr. Scam News) की जाने वाली राशि (राहत राशि) किन बैंक खातों में जमा करने के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराना, जमा हुई राशि को निकालकर अपना कमीशन लेकर राशि वापस लिपिक तक भेजने का काम करने वाले दो चचेरे भाइयों को केवलारी पुलिस ने बीते सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

केवलारी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 2 लोगों में श्रेष्ठ अवधिया जो कि एक प्राइवेट बैंक का कर्मचारी होना बताया जा रहा है इसके अलावा इसका एक और साथी विशेष अवधिया जो इसके साथ इस पूरे मामले में साथ काम करता था।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार केवलारी पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सिवनी न्यायालय में पेश कर दिया है जिसके बाद सिवनी न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इस पूरे घोटाले के मामले में आरोपितों से आगे की पूछताछ की जा रही है, वहीं रविवार को पुलिस ने राजस्व अधिकारियों के साथ आरोपितों के घर पहुंचकर घर में मौजूद चल-अचल संपत्ति की सूची तैयार करने के साथ ही आरोपितों के बैंक खातों की जानकारी एकत्रित की है।

बैंक खातों में जमा हुआ लाखों का कमीशन

इस पूरे घोटाले की प्रारंभिक जांच में 40 बैंक खातों के अलावा दोनों गिरफ्तार आरोपियों के 4 -5 बैंक खातों की जानकारी पुलिस के हाथ लग चुकी है, आरोपितों के यह खाते अलग अलग बैंक में होने की जानकारी भी है। पुलिस को जानकारी लगते ही पुलिस तुरंत ही इन बैंक खातों में जमा हुई राशि के बारे में जानकारी जुटाने में लग गयी है.

सूत्रों की माने तो इस पूरे घोटाले में जो राशि कमीशन के रूप में दोनों गिरफ्तार आरोपियों को मिलती थी वो इन्हीं निजी बैंक खातों में जमा कराते थे। हालाकि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इन बैंक खातों में ज्यादा नकदी जमा नहीं है।अधिकांश राशि दोनों विभिन्ना लेनदेन में खर्च हो चुकी है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपितों ने घोटाले की राशि से कौन-कौन से चल-अचल संपत्ति बनाई है, ताकि न्यायालय में इसकी जानकारी पेश कर उस पर आगे की कार्रवाई की जा सके।

ग्वालियर : दिन दहाड़े लूटे डेढ़ करोड़, 6 घंटो में पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

ग्वालियर । ट्रेडिंग कम्पनी का डेढ़ करोड़ रुपये लेकर बैंक में जमा करने निकले दो कर्मचारियों को बदमाशों ने सोमवार को कट्टा अड़ाकर दिनदहाड़े लूट लिया। बदमाश कार में सवार कर्मचारियों को कट्टा दिखाकर एक करोड़ बीस लाख रुपये लूटकर भाग गए।

सनसनी खेज अंदाज में हुई लूट की कहानी का पुलिस ने छह घंटे में पर्दाफाश करते हुए दो बदमाशों को पकड़कर लूट की पूरी रकम बरामद कर ली। कार चालक के इशारे पर उसके दो साथियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। एक आरोपी अभी पुलिस पकड़ से दूर है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि मेहताब सिंह गुर्जर और बालकिशन साहू साझेदारी में हरेन्द्र ट्रेडिंग के नाम से कारोबार करते हैं। सोमवार को कम्पनी का कर्मचारी प्रमोद गुर्जर और लेखाधिकारी सुनील शर्मा इन्दरगंज स्थित बैंक में रकम जमा करने कार से निकले थे।

दोनों कर्मचारियों से दो बदमाश कट्टा अड़ाकर एक करोड़ बीस लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। लूट की घटना का पता चलते ही स्वयं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकडऩे के लिए टीमें जुट गई।

जल्दी ही सवा करोड़ रुपए लूट की कहानी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पूरी रकम बरामद कर ली, कार चालक प्रमोद गुर्जर ने लूट की कहानी रची थी। प्रमोद गुर्जर और उसके एक साथी रवि गुर्जर को पुलिस ने दबोच लिया है जबकि तीसरा बदमाश फरार है।

पुलिस ने रवि के घर से लूटे गए सवा करोड़ रुपए और कट्टा बरामद कर लिया है। जबकि हीरो होंडा स्पलेंडर मोटर साईकिल लेकर तीसरा बदमाश भाग गया है। इन्दरगंज थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एमपी: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, सिर और धड़ जमीन में गाड़ा; पत्नी के चरित्रहीन होने की शंका में उठाया कदम

एमपी के शहडोल में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, सिर और धड़ जमीन में गाड़ा; पत्नी के चरित्रहीन होने की शंका में उठाया कदम: शहडोल जिले के थाना देवलोंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथडगरा में सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

बताया गया है कि पति ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी को कुल्हाडी से काट दिया और फिर सिर और धड़ को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत 13 नवंबर को संतोष (35) पुत्र स्व. मुन्नालाल पटेल निवासी ग्राम करोदिया ने थाने में सूचना दी थी कि उसका बड़ा भाई रामकिशोर पटेल अपनी पत्नी सरस्वती उर्फ बीना पटेल के साथ 12 नवंबर को सुबह 10.00 बजे कुल्हाड़ी लेकर जंगल में लकड़ी काटने गया था और दोनों वापस नहीं आए।

सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस दौरान 15 नवंबर को शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्राम हथडगरा में उसकी भाभी 37 वर्षीय सरस्वती उर्फ बीना पटेल का कटा हुआ सिर एवं धड़ जमीन में गड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू की। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

एसपी ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है। उसकी निर्मम हत्या की गई, जिसका दो हिस्सों में शव मिला। जांच में सामने आये भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मृतका के पति रामकिशोर पटेल 40 साल निवासी कुदरीटोला ग्राम करोंदिया को घटना को अंजाम देना पाया जाने पर उसकी तलाश शुरू की गई।

वह घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे निवाड़ी जिले से गिरफ्तार किया गया। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पत्नी के चरित्र पर संदेह करने के कारणों का खुलासा करते हुए जंगल ले जाकर कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करना एवं उसी दिन से फरार होना स्वीकार किया गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

MP Weather News: एमपी में ठण्ड ने तोडा 5 साल का रिकॉर्ड, 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट; बचाव के लिए जाने डॉक्टर की सलाह

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में शीतलहर अब अपने पाँव पसारने लगी है और मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट ( Cold wave alert ) भी जारी कर दिया है, मौसम विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार मध्यप्रदेश में ठंड ने पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

उत्तर भारत में हो रही बर्फवारी की वजह से मध्यप्रदेश में आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार मध्यप्रदेश में ठण्ड ने बीते 5 साल को रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट ( Cold wave alert ) भी जारी कर दिया है, इसके साथ ही इंदौर, भोपाल, रायपुर, बिलासपुर समेत अन्य बड़े शहरों का तापमान भी तेजी से गिरा है.

मध्य प्रदेश के सिवनी, जबलपुर, बैतूल, खरगोन, छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश के सिवनी, जबलपुर, बैतूल, खरगोन, छतरपुर में पारा लगातार ही और बहुत तेजी से गिर रहा है इन पांचो जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान खजुराहो में 6 डिग्री दर्ज किया गया. 25 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है. बीते रोज सबसे सर्द रात वाले इलाकों में बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, ग्वालियर, दतिया और रायसेन रहे. वहीं राजधानी भोपाल में रात का पारा 12 डिग्री तक गिर गया. यह भी पढ़ें: एमपी में बर्फबारी के साथ उत्तरी हवाओं ने ढाया सितम: सिवनी, जबलपुर, बैतूल, खरगोन, छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी

MP के ठंडे स्थानों का न्यूनतम तापमान

– खजुराहो में 6 डिग्री
– पचमढ़ी में 6.6 डिग्री
– नौगांव में 7.2 डिग्री
– उमरिया में 7.4 डिग्री
– रायसेन में 7.8 डिग्री
– बैतूल में 8 डिग्री 
– छिंदवाड़ा-मंडला में 8.6 डिग्री
– जबलपुर में 9.5 डिग्री
– दतिया में 9.6 डिग्री
– ग्वालियर में 9.9 डिग्री
– खरगोन-राजगढ़ में 10 डिग्री

पहली बार 30 से नीचे पहुंचे MP का तापमान

मध्यप्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि मध्यप्रदेश के अनेकों शहरों का तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया. सुबह और शाम के समय तो ठिठुरन होने लगी है. ठण्ड और ठिठुरन की वजह से शाम होते ही छोटे शहरों में बाजार बंद होने लगे हैं. मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचे रहने के लिए कहा है.

ठण्ड से बचने के लिए खुदको इस तरह रखें गरम – डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव

Dr Praveen Shrivastav
सिवनी जिले के वरिष्ठ डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव

सिवनी जिले के वरिष्ठ डॉक्टर प्रवीण श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि शीतलहर और अत्यधिक ठण्ड के समय ज्यादातर मरीजों में अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूआरटीआई), लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (एलआरटीआई), उच्च तनाव, स्ट्रॉक और म्योकार्डियल इंफेक्शन की शिकायत नजर आती है.

डॉ प्रवीण श्रीवास्तव ने आगे कहा “इन बीमारियों से अगर बचना है तो खुद को गर्म रखना अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है. इन सभी परेशानियों से बचने के लिए आपको प्रतिदिन चार से पांच गिलास गर्म पानी पीना चाहिए. पारंपरिक हीटर की जगह तेल वाले हीटर का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि पारंपरिक हीटर वातावरण को शुष्क कर देते हैं. लेकिन प्रमुख तौर पर अपने शरीर को ऊंनी कपड़े, दस्ताने, टोपा, मोजे आदि से ही गर्म रखें.”

एमपी में बर्फबारी के साथ उत्तरी हवाओं ने ढाया सितम: सिवनी, जबलपुर, बैतूल, खरगोन, छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी

MP Weather Update : एमपी में बर्फबारी के साथ उत्तरी हवाओं ने ढाया सितम: सिवनी, जबलपुर, बैतूल, खरगोन, छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी – मध्यप्रदेश में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है अब धीरे धीरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में शीतलहर अपना प्रकोप दिखाने लगी है, देश के हिमालय क्षेत्र में कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी और उत्तर की ओर से आ रही ठंडी ठंडी हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में ठंड अब अपना रंग दिखाने लगी है।

मध्यप्रदेश के खाजुराहो में बीते 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के जबलपुर, बैतूल, खरगोन, सिवनी और छतरपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, 25 नवंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

मध्यप्रदेश में रात के समय औसत तापमान की बात करें तो 10 डिग्री से नीचे आ गया है, मध्यप्रदेश के खजुराहो और पचमढ़ी समेत अनेकों जिलो में तापमान 6 डिग्री पर आ गया है। यह भी पढ़ें : MP Weather News: एमपी में ठण्ड ने तोडा 5 साल का रिकॉर्ड, 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट; बचाव के लिए जाने डॉक्टर की सलाह

दिन के समय की बात करें तो दिन के समय 20 डिग्री तक तापमान देखा गया , बीते 24 घंटों में सबसे सर्द दिन पचमढ़ी में रहा जहां दिन का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर की बात करें तो यहा दिन का तापमान 25 से 27 रहा, जबलपुर में तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस भोपाल में तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और इंदौर में तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मैदानी इलाकों में तेजी से तापमान गिर रहे हैं। सबसे सर्द रात वाले इलाकों में बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, ग्वालियर, दतिया और रायसेन रहे। पचमढ़ी, रायसेन, बैतूल और नरसिंहपुर में दिन का पारा 25 डिग्री और कहीं कहीं उससे नीचे आ गया।

एमपी: नैनपुर की शैफाली चौरसिया की आवाज FIFA WORLD CUP में मचाएगी धूम

मंडला: FIFA WORLD CUP 2022– फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप (Fifa Football World Cup 2022) का आगाज बीते दिन 20 नवंबर से हो गया है, इस फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप (Fifa Football World Cup 2022) में मध्यप्रदेश के नैनपुर की बेटी शैफाली चौरसिया (Shefali Chourasiya) की आवाज गूंजेगी।

नैनपुर की शैफाली चौरसिया फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप (Fifa Football World Cup 2022) के दौरान हिंदी गाने गाते नजर आएंगी। फुटबॉल वर्ल्ड कप में उनके 13 शो होंगे। सभी शो कतर में होंगे।

शैफाली के बारे में बात करें तो शैफाली की उम्र अभी 29 वर्ष है शैफाली के पिता मध्यप्रदेश के मंडला में पान के पत्ते का कारोबार करते है। शैफाली के जन्म मध्यप्रदेश के मंडला के नैनपुर​​​​​ में हुआ था उन्हें बचपन से ही सिंगिंग का बहुत शौक रहा, जिसे देखते हुए उनके पिता ने शैफाली को इसी क्षेत्र में आगे बढ़ाया, अब वे मुंबई के म्यूजिशियन मिलिंद वानखेड़े और उनकी टीम के साथ कतर में परफॉर्मेंस देंगी।

शैफाली चौरसिया का नैनपुर से कतर का सफर…

शैफाली की पढ़ाई की बात करें तो शैफाली ने पांचवी कक्षा तक पढ़ाई मंडला के नैनपुर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में की, शैफाली का संगीत के प्रति लगन देखकर पिता संतोष चौरसिया ने शैफाली को नैनपुर में ही लगने वाले समर कैंप में सिंगिंग के लिए एडमिशन कराया जहाँ शैफाली ने लगभग एक महीने ट्रेनिंग ली थी शैफाली के म्यूजिक टीचर ने उनके पिता को बेटी को सिंगिंग फील्ड में आगे बढ़ाने का सुझाव दिया।

म्यूजिक टीचर की बात को ध्यान में रखते हुए पिता ने शैफाली को जबलपुर के भात खंड संगीत महाविद्यालय में आगे की पढ़ाई के लिए भेज दिया जबलपुर में ही रहकर शैफाली ने 12 वीं की पढ़ाई की और फिर कॉलेज की पढ़ाई करने नागपुर चली गईं, नागपुर में शैफाली ने तुकोजी महाराज विश्विद्यालय नागपुर से संगीत में एमए किया।

संगीत विश्वविद्यालय में शैफाली को मिला गोल्ड मेडल

तुकोजी महाराज विश्विद्यालय नागपुर में नैनपुर की बेटी शैफाली चौरसिया ने पूरे विश्विद्यालय में टॉप करके विश्वविद्यालय के साथ अपने गृह ग्राम और जिले का नाम भी रोशन किया, जिसके बाद उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इतना होने के बाद शैफाली ने आगे कदम बढाते हुए 2018 में बॉलीवुड में अपनी किस्मत का पहिया लेकर कदम रखा और वहां एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप जॉइन कर लिया, शैफाली ने मुंबई में एक स्कूल में बतौर म्यूजिक टीचर भी काम किया।

शैफाली ने कई शहरों में दिया परफॉर्मेंस

शैफाली अनेको शहरों में अपनी सुरीली आवाज के साथ परफॉरमेंस देती नजर आ चुकी है, सूरत, मोरबी, मुंबई सहित देश के अनेकों शहरों में लगातार ही सिंगिंग के लिए शो होते रहते हैं और शैफाली की सुरीली आवाज और उनकी सिंगिंग के लिए प्रतिभा को देखते हुए ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के मिलिंद वानखेड़े और जहीर दरबार ने उन्हें फीफा वर्ल्ड कप में परफॉर्म करने वाली टीम में शामिल कर लिया।

पिता करते हैं पान का व्यवसाय

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर की शैफाली चौरसिया के पिता मंडला में ही पान के पत्तों का व्यवसाय करते है शैफाली की माता जी संध्या चौरसिया हाउसवाइफ हैं।

शैफाली एक बड़े परिवार के बीच पली बढ़ी है जिनके 5 भाई-बहनों में शैफाली चौथे नंबर की हैं, शैफाली के दोनों भाई भाई सौरभ और गौरव ​​​​​भी पिता के ​व्यवसाय में उनका हाथ बंटाते हैं, शैफाली की भाभी कंचन भी हाउसवाइफ हैं। बड़ी बहन स्नेहा (बंडोल सिवनी में विवाह) और श्वेता (अंजनिया मंडला में विवाह) की शादी हो चुकी है। शैफाली की इस उपलब्धि पर पिता फूले नहीं समा रहे हैं।

श्रद्धा वॉकर मर्डर केस: आफताब ने श्रद्धा का सिर काटकर तालाब में फेंका, दिल्ली पुलिस जुटी तालाब खाली कराने में

0

श्रद्धा वाकर मर्डर केस: महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली श्रद्धा वाकर की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. श्रद्धा के प्रेमी आफताब पूनावाला ने छह महीने पहले श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। 

आरोपियों ने श्रद्धा के शरीर के करीब 35 टुकड़े कर जंगल के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को इकट्ठा करने का काम किया जा रहा है.

दिल्ली पुलिस अब तक श्रद्धा के शरीर के 17 टुकड़े कर चुकी है। इन सभी टुकड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद अब इस मर्डर केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. 

आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसने श्रद्धा का सिर मैदान गढ़ी स्थित तालाब में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस ने रविवार को मैदान गढ़ी स्थित तालाब को खाली कराना शुरू कर दिया है।

इस झील को खाली करने के बाद सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े यहां मिलेंगे या नहीं। साथ ही यह भी जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा कि आफताब पुलिस से सच बोल रहा है या झूठ बोलने की कोशिश कर रहा है. 

फोरेंसिक अधिकारियों का कहना है कि चूंकि श्रद्धा की छह महीने पहले हत्या कर दी गई थी, इसलिए उसके सिर के सही रूप में मिलने की संभावना बहुत कम है, लेकिन अगर उसके शरीर का एक छोटा सा हिस्सा भी मिलता है, तो उसका डीएनए परीक्षण किया जा सकता है।

दरअसल, आरोपी आफताफ पूनावाला को मंगलवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. लिहाजा दिल्ली पुलिस के हाथ में सिर्फ दो दिन बचे हैं। इसलिए दिल्ली पुलिस द्वारा तेजी से जांच की जा रही है। इसी पृष्ठभूमि में दिल्ली पुलिस अहम सबूत तलाशने के लिए मैदान गढ़ी स्थित तालाब को खाली करा रही है.

FIFA World Cup 2022: BTS के सदस्य बने फीफा विश्व कप में गाना गाने वाले पहले एशियाई गायक

0

FIFA World Cup 2022: बहुप्रतीक्षित और बहुप्रतीक्षित फीफा विश्व कप 2022 का कतर में उद्घाटन हो गया है। हाल ही में हुए भव्य उद्घाटन समारोह ने सभी की आंखों में चमक ला दी। फीफा विश्व कप दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक है और सभी खेल प्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

फुटबॉल विश्व कप पहली बार किसी मध्य पूर्वी देश में आयोजित किया जा रहा है। साथ ही नवंबर-दिसंबर के महीने में पहली बार फीफा वर्ल्ड कप खेला जा रहा है. विश्व कप में कुल 32 देशों ने भाग लिया है। 

मशहूर बीटीएस बैंड के सदस्य जंग-कूक का गाना ‘चार चांद’ हाल ही में आयोजित ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया गया.

जंग-कूक फीफा विश्व कप का आधिकारिक गान करने वाले पहले एशियाई गायक बन गए हैं। शकीरा और एनरिक इग्लेसियस जैसे कलाकारों को अतीत में सम्मान मिल चुका है। 

गायक जीन जुंग-कूक, जो जंग-कूक के नाम से प्रसिद्ध हैं, एक दक्षिण कोरियाई पॉप गायक हैं। विश्व कप 2022 के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा की गई कि दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस के सबसे कम उम्र के सदस्य और गायक जंग-कूक उद्घाटन समारोह में गाएंगे।

जंग-कूक ने अपने गाने ‘ड्रीमर’ की धुन पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। जंग-कूक के नाम से मशहूर जियोन जंग-कूक ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया. 

के-पॉप बैंड बीटीएस के जंग-कूक ने कतरी गायक फहद अल-कुबैसी के साथ आधिकारिक फीफा विश्व कप गान का प्रदर्शन किया। ड्रीमर्स गाने को फुटबॉल प्रशंसकों ने खूब सराहा। इस गाने की बीट पर फुटबॉल फैन्स भी झूमते नजर आए.

इस बीच भारत में टीवी चैनल्स ‘स्पोर्ट्स 18’ और ‘स्पोर्ट्स 18 एचडी’ पर फीफा वर्ल्ड कप का प्रसारण किया जा रहा है। साथ ही, मैचों का सीधा प्रसारण Jio Cinema ऐप और उसकी वेबसाइट पर किया जाएगा। उद्घाटन समारोह का पहला मैच कतर और इक्वाडोर के बीच है।

एमपी: चॉकलेट के बहाने से 9 साल की मासूम से कलयुगी रिश्तेदार ने किया रेप, बलात्कार के बाद हत्या कर जंगल में फेंका शव

भोपाल: बीते दिन शुक्रवार को प्रदेश के नर्मदापुरम (Narmadapuram) से एक दिल दहला देने वाली हैवानियत की घटना प्रकाश में आई है, एक 9 साल की मासूम के साथ कलयुगी रिश्तेदार बलात्कार जैसी हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया और फिर उस मासूम की हत्या कर दी।

मासूम की हत्या करने के बाद उस हैवान ने बच्ची की लाश को घने जंगलों में फेंक दिया था, समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वह कलयुगी रिश्तेदार बच्ची के घर आया था, बच्ची के घर से अचानक गायब होने के बाद परिजन परेशान हुए तो घर आए कलयुगी रिश्तेदार ने भी चिंता जाहिर करते हुए बच्ची को खोजने में मदद करने लगा.

इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई, पुलिस जांच में जुटी तो पुलिस को जानकारी लगी कि बच्ची आखिरी बार उसी रिश्तेदार के साथ देखी गई थी, जो उसके घर आया था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया, लड़की की लाश को सूबह 4 बजे खोज लिया गया।

चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था

जानकारी के अनुसार वह कलयुगी रिश्तेदार मासूम बच्ची की बुआ का पति है जो किसी अन्य जिले का रहने वाला है। कलयुगी रिश्तेदार कुछ दिनों पहले उस परिवार से मिलने नर्मदापुरम (Narmadapuram) से कुछ दिन पहले बच्ची के गांव आया था।

बीते दिन शुक्रवार को जब बच्ची के माता-पिता जीवन यापन के लिए हमेशा की तरह दोनों काम पर गए थे तभी आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने सूनसान जगह पर ले गया और बच्ची के साथ बलात्कार कर उस मासूम की हत्या कर दी, हत्या करने के बाद आरोपी ने बच्ची की लाश को जंगल में फेंक दिया।

पुलिस की सख्ती से टूट गया आरोपी

शाम को जब बच्ची के माता-पिता घर आए तो बच्ची घर में नजर नहीं आई माता पिता ने बच्ची को ढूंढना शुरू कर दिया और घर में रहे रिश्तेदार से बच्ची के बारे में पूछा तो आरोपी रिश्तेदार ने कहा उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

घर वालों के साथ अआरोपी भी शाम तक बच्ची की तलाश करता रहा और फिर शाम तक ढूंढने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो घर वालों ने पुलिस को सूचना दी।

पूलिस ने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि बच्ची को आखिरी बार उसके घर आए रिश्तेदार के साथ देखा गया था। जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो वो टूट गया और स्वीकार कर लिया कि उसने बच्ची की का रेप कर हत्या करने के बाद लाश को जंगल में फेंक दिया था।

स्थानीय पुलिस थाना इंचार्ज, गौरव बुंदेला ने कहा कि,”सीनियर पुलिस ऑफिसर, पांच थानों के प्रमुख और 70 पुलिस वालों की टीम रात 11 बजे से बच्ची की लाश को जंगल में ढूंढ रही थी, सुबह चार बजे बच्ची की लाश मिली, अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है”