Homeमध्य प्रदेशIndore News: एमपी के इंदौर में स्थित विद्याधाम पैलेस में महिला की...

Indore News: एमपी के इंदौर में स्थित विद्याधाम पैलेस में महिला की गला रेतकर हत्‍या

Indore Crime News: Indore Police से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस महिला की हत्या हुई उनका नाम वंदना रघुवंशी (Vandana Raghuwanshi) है, वंदना चार-पांच दिन पहले ही विद्याधाम पैलेस (Vidyadham Palace) में रहने आई थी

Date:

Indore Crime News। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) शहर में स्थित विद्याधाम पैलेस (Vidyadham Palace)में एक महिला की उसका गला रेतकर दिनदहाड़े हत्‍या कर दी गई। यह पूरा मामला इंदौर शेहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, यहां विद्याधाम पैलेस (Vidyadham Palace) में इस घटना को अंजाम दिया गया.

एरोड्रम थाना क्षेत्र पुलिस से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जिस महिला का गला रेतकर हत्या की गयी है उस महिला का नाम वंदना रघुवंशी (Vandana Raghuwanshi) है, यह महिला पहले पाटनीपुरा क्षेत्र में रहती थी कुछ दिनों पहले ही वंदना (चार-पांच दिन) ही विद्याधाम पैलेस (Vidyadham Palace) में रहने आई थी।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार वंदना ने घर पर टिफ‍िन सेंटर सञ्चालन की बात कही थी, वंदना किसी माही नामक महिला के साथ वहां रहकर एक टिफ‍िन सेंटर चलाती थी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गयी है, एनी जानकारी के रूप में समाचार लिखे जाने तक यह भी जानकारी प्रकाश में आई है कि महिला की पहली शादी भोपाल में हुई थी और वंदना राहुल रघुवंशी के साथ रहती थी। यहां वंदना के साथ दो लड़कियां भी थी। उनको सुबह नाश्ता लेने भेज दिया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्‍या के कारणों का अभी पता नहीं चल रहा है। पुलिस मौके पर पूछताछ कर इस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related