Homeमध्य प्रदेशMP NEWS: ग्वालियर में एयरफोर्स स्टेशन पर पदस्थ जवान ने खुद को...

MP NEWS: ग्वालियर में एयरफोर्स स्टेशन पर पदस्थ जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Gwalior AirForce Jawan Suicide - : A soldier posted at the Air Force station in Gwalior committed suicide by shooting himself.

Date:

Gwalior AirForce Jawan Suicide: ग्वालियर से करीब 15 किलोमीटर दूर महाराजपुरा थाना क्षेत्र के तहत एयरफोर्स स्टेशन पर पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान पंजाब का रहना वाला था और उसकी ड्यूटी एयरपोर्ट के वॉच टावर पर चल रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स टीम व महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जवान ने आत्महत्या क्यों की, अभी इस बात का तक पता नहीं चला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी अनुसार मूलत: कपूरथला पंजाब निवासी जसमुंदा सिंह (54 वर्ष) पुत्र बंटा सिंह एयरफोर्स में कार्यरत थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी वाच टावर पर लगाई गई थी। रविवार रात को जसमुंदा सिंह अपनी ड्यूटी पर तैनात था।

MP NEWS: A soldier posted at the Air Force station in Gwalior committed suicide by shooting himself.

सोमवार सुबह जब दूसरा जवान अपनी ड्यूटी के लिए वाच टावर पर पहुंचा तो वहां सीढिय़ों पर जसमुंदा सिंह का शव पड़ा मिला।

उसके सीने पर गोली लगी थी और वह पास में ही इंसास रायफल भी पड़ी थी। इससे लग रहा था कि जवान ने स्वयं को ही गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही एयरफोर्स के कर्मचारी और अफसर मौके पर पहुंच गए और पुलिस को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी।

इस मामले में अभी तक एयरफोर्स के अफसरों ने भी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है, हालांकि शुरुआती पड़ताल में पता नहीं चला है कि जसमुंदा सिंह ने खुद को क्यों गोली मारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related