Homeमध्य प्रदेशसीएम शिवराज ने सागर के प्रसिद्ध व्यंजनों की जमकर तारीफ की

सीएम शिवराज ने सागर के प्रसिद्ध व्यंजनों की जमकर तारीफ की

CM Shivraj praised the famous cuisine of Sagar

Date:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार देर शाम सागर के गौरव दिवस के अवसर पर गौर मूर्ति, तीन बत्ती पर आयोजित कार्यक्रम में सागर के प्रसिद्ध व्यंजनों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जमुना मिठिया की चिरौंजी की बर्फी जहां पूरे देश विदेश में प्रसिद्ध है, वही सागर का गुजराती नमकीन प्रदेश एवं दिल्ली तक धूम मचा रहा है ।

उन्होंने कहा कि विजय टॉकीज के जैन की मंगोड़ी एवं तीन बत्ती के नंदू गुप्ता का पान पूरे बुंदेलखंड में प्रसिद्ध है । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जहां सागर के व्यंजन से सागर का नाम सुशोभित होता है, वही डॉ.गौर सागर की भूमि के कण-कण में विराजमान है।

उन्होंने कहा कि जब हम कहीं भी जाते हैं तो जमुना मिठिया की चिरौंजी की बर्फी , गुजराती नमकीन ले जाना नहीं भूलते। उन्होंने मंच पर से ही कहा कि आज मुझे चिरौंजी की बर्फी अवश्य खाना है, जिस पर नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जमुना मिठिया की दुकान मंच के पीछे है, तब उन्होंने कहा कि ठीक है, आज चिरौंजी की बर्फी अवश्य ही मिलेगी।

CM Shivraj ने Sagar के प्रसिद्ध व्यंजनों की जमकर तारीफ की

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार भारत बेक्री की गुलाब बिस्कुट भी सागर की पहचान है। मुख्यमंत्री के मुंह से सागर के व्यंजनों की तारीफ सुनकर हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने ताली बजाकर श्री चौहान का अभिवादन किया।

डॉ. गौर जयंती पर परिष्कृत उपकरण एवं नैनो प्रौद्योगिकी भवन लोकार्पित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार शाम को डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में डॉ गौर जयंती के अवसर पर 29 करोड़ 50 लाख की लागत से बने परिष्कृत उपकरण एवं नैनो प्रौद्योगिकी भवन का लोकार्पण किया।

भवन की विशेषताएं
इस भवन में वैज्ञानिक शोधों के उच्च स्तरीय उपकरण के साथ प्रयोगशाला संचालित किया जाएगा। आगामी समय योजना अनुसार नैनो टेक्नोलॉजी विषय से संबंधित पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इस भवन में फायर फाइटिंग, सीसीटीवी, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ हैं। इस भवन के अंतर्गत वैज्ञानिकों एवं उनके शोध के लिए व्यवस्था की गई है। यह भवन विज्ञान के तकनीकी उपकरणों के रख रखाव में उपयोगी साबित होगा।

मुकेश जैन ढाना की पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर जैन समाज के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना के निवास पर पहुंचे और उनकी पुत्री मनाली जैन ढाना के विवाह के पूर्व सगाई समारोह में पहुंचकर आशीर्वाद दिया। चौहान ने परिवारजनों से भेंट की ।इस अवसर पर मुकेश जैन ढाना के पिता योगेशचंद जैन, संगीता जैन , डॉ नरेश जैन सहित अन्य परिजन मौजूद थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related