Homeमध्य प्रदेशसिवनी के पडोसी जिले जबलपुर में ऑस्ट्रेलिया से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव-...

सिवनी के पडोसी जिले जबलपुर में ऑस्ट्रेलिया से लौटी महिला कोरोना पॉजिटिव- Jabalpur Corona Update

Woman Corona positive returned from Australia in Seoni's neighboring district Jabalpur

Date:

जबलपुर। मध्यप्रदेश में लगभग एक सप्ताह बाद कोरोना वायरस का केस सामने आया है, मध्यप्रदेश के जबलपुर में कुछ दिनों पहले ही बच्चो के साथ महिलाऑस्ट्रेलिया से मुंबई और मुंबई से जबलपुर लौटी थी जिनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से पॉजिटिव पाई गयी महिला को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जबलपुर स्थित घर में ही क्वारेंटाइन कर दिया है इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

परिवार जानो के सेम्पल कोरोना जांच के लिए भजने के साथ ही महिला का सैम्पल लाकर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए ग्वालियर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से संक्रमित महिला जबलपुर शहर के उखरी की निवासी है, वेह महिला ऑस्ट्रेलिया में एक आर्किटेक्ट के रूप में कार्य करती है, बीते दिन गुरुवार को महिला को सर्दी-खांसी की शिकायत होने के बाद अपने पति के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की जांच कराई थी जिसके बाद देर रात महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि पति की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जबलपुर जिले के स्वास्थ्य संचालक डॉ. संजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस से पॉजिटिव महिला को उनके घर पर ही होम आइसोलेट कर दिया है इसके साथ ही महिला के साथ आए बच्चों और जबलपुर में साथ में रहने वाले महिला के माता-पिता के भी कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए सैम्पल ले लिए गए हैं।

कांटेक्ट हिस्ट्री भी तलाशने की कोशिश

स्वास्थ्य विभाग महिला की कांटेक्ट हिस्ट्री भी तलाशने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही महिला के कोरोना वैरिएंट का पता लगाने के लिए उसका जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के लिए सैंपल ग्वालियर भेजा गया है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में एक सप्ताह के कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया था। एक सप्ताह पहले प्रदेश में कोरोना का एक मामला जबलपुर में ही सामने आया था। कुछ दिन पहले अमेरिका से जबलपुर लौटी महिला यहां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसे भी होम आइसोलेशन में रखा गया है और उसका उपचार जारी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related