Home Blog Page 470

एमपी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 625 जोड़ों के हुए सामूहिक विवाह, शाह ने दिया नव-दम्पत्ति को आशीर्वाद

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है कि गृहस्थी की सामग्री के साथ खुशी से बेटियों के हाथ पीले कर विदा किया जा रहा है। इससे नव-दम्पत्ति अपने जीवन की शानदार नई शुरूआत कर सकेंगे।

मंत्री डॉ. शाह खण्डवा जिले के खालवा जनपद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 625 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

वन मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए जो सौगातें दी हैं, वह ऐतिहासिक है और इसका अनुशरण अन्य प्रदेश भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह सोच है कि बेटियों के हाथ पीले करने में माता-पिता को कर्ज न लेना पड़े, इसके लिए योजना में प्रत्येक बेटी के विवाह के लिये 55 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है।

वन मंत्री डॉ.शाह ने नव-दम्पत्ति को कलर टी.व्ही., कुर्सी, टेबिल, स्टील की अलमारी, विस्तर, पलंग, दुल्हन के कपड़े, प्रेशर-कुकर, दीवाल घड़ी, 140 ग्राम चांदी, गृहस्थी के 5 बर्तन के साथ 11 हजार रूपए के चेक वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैतूल सांसद श्री डी.डी.उइके ने की।

सिवनी: दर्दनाक वाहन दुर्घटना, घर से स्कूल जा रही 9वीं कक्षा की छात्रा की मौत; आक्रोशितों ने किया चकाजाम

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय में एक दर्दनाक वाहन दुर्घटना की खबर प्रकाश में आई है जानकारी के अनुसार इस वहां दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा की मौत हो गयी है.

सिवनी जिला मुख्यालय से नागपुर की तरफ जाने वाले मार्ग में सिवनी से लगभग 15 कि.मी. की दूरी पर स्थित ग्राम सुकतरा में 9वीं कक्षा की छात्रा किसी अज्ञात वहां की चपेट में आगयी है और उस छात्रा ने दम तौड़ दिया है.

समाचार लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार वहां दुर्घटना में जिस छात्रा की जान गयी है वह शासकीय हायर सेकेडरी स्कूल में अध्ययन के लिए अपने घर ग्राम कलबोडी से विद्यालय अध्यन के लिए जा रही थी इसी दौरान अज्ञात भारी वहान ने स्कूल जा रही छात्रा को जोरदार टक्कर मारी.

वाहन से छात्रा की टक्कर इतनी भयानक थी की छात्रा की मौत टक्कर के तुरंत बाद ही घटना स्थल पर हो चुकी थी, जानकारी के अनुसार छात्रा का नाम खुशबू शरणागत है जिसका घर कलबोडी में है.

स्कूल की छात्रा की वहां दुर्घटना में मौत; आक्रोशितों ने किया चकाजाम

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा की वहां दुर्घटना से मौत के बाद आक्रोशित जनों ने मार्ग पर चकाजाम किया हुआ था. घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने फोरलाइन मार्ग पर चकाजाम किया था, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम हटाया गया। पुलिस विभाग अज्ञात वाहन की तलाश कर रहा है।

Republic Day 2023: जबलपुर में तिरंगा झंडा फहराएंगे सीएम शिवराज सिंह, जानिए आपके जिले में कौन से मंत्री फहराएंगे तिरंगा

Republic Day 2023 : 26 जनवरी 2023 को भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मनाएगा, 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) पर देशभर में अनेको सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और देश की शान तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में तिरंगा फहराएंगे और सीएम के साथ ही मध्यप्रदेश के राज्यपाल समेत सभी मंत्री भी अलग अलग जिलों में तिरंगा फहराएंगे जिसे लेकर मध्यप्रदेश शासन ने आदेश भी जारी कर दिए है.

मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 26 जनवरी 2023 (गणतंत्र दिवस) को सीएम शिवराज सिंह और मंत्रियों के तिरंगा फहराने के साथ जिन जिलों में जिला कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे उनकी लिस्ट आपको नीचे मिल जाएगी.

चुनावी साल में 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व गणतंत्र दिवस का यह आखिरी समारोह है।‌ सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि, संबंधित मंत्री ही समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

भोपाल में राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) तिरंगा फहराएंगे, रीवा ज़िले में विस अध्यक्ष गिरीश गौतम होस्टिंग करेंगे।

जिलों में तिरंगा फहराने के लिए मंत्रियों के नाम भी तय हुए हैं। गृह मंत्री  नरोत्तम मिश्रा दतिया, गोपाल भार्गव सागर, तुलसी सिलावट इंदौर, विजय शाह खंडवा, जगदीश देवड़ा मंदसौर और कमल पटेल हरदा में तिरंगा फहराएंगे, अपने अपने ज़िलों में मंत्री फ्लैग होस्टिंग करेंगे, बाकी जिलों में कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे ।

मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के साथ परेड निरीक्षण करेंगे। इनके मार्गदर्शन में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम तय किया जाए।

Republic Day 2023 पर जानिए आपके जिले में कौन से मंत्री/जिला कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे

श्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री जबलपुर  
डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री दतिया
श्री गोपाल भार्गव, मंत्री सागर
श्रीतुलसीराम सिलावट,मंत्री इंदौर
श्री विजय शाह, मंत्रीखंडवा
श्री जगदीश देवड़ा, मंत्रीमंदसौर
श्री विसाहूलाल सिंह, मंत्रीअनूपपुर
श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, मंत्र शिवपुरी
सुश्री मीना सिंह मांडवे, मंत्री उमरिया
श्री कमल पटेल, मंत्री हरदा
श्री गोविन्द सिंह राजपूत, मंत्री दमोह
श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मंत्री पन्ना
श्री विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री विदिशा
डॉ. प्रभुराम चौधरी, मंत्री रायसेन  
डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया, मंत्री गुना
श्री प्रदुयुम्न सिंह तोमर, मंत्री ग्वालियर
श्री प्रेमसिंह पटेल, मंत्री बड़वानी
श्री ओमप्रकाश सकलेचा, मंत्री नीमच  
सुश्री उषा ठाकुर, मंत्री देवास  
श्री अरविंद भदौरिया, मंत्री   भिण्ड
डॉ. मोहन यादव, मंत्री उज्जैन  
श्री हरदीप सिंह डंग, मंत्री रतलाम
श्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, मंत्री धार  
श्री भारत सिंह कुशवाह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुरैना  
श्री इंदर सिंह परमार, राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) शाजापुर प्रभार
श्री राम खेलावन पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतना  
श्री रामकिशोर (नानो) कांवरे, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बालाघाट
श्री बृजेन्द्र सिंह यादव, राज्यमंत्री अशोकनगर  
श्री सुरेश धाकड़, राज्यमंत्री श्योपुर  
श्री ओ.पी.एस. भदौरिया, राज्यमंत्री निवाडी  
जिला कलेक्टरखरगौन
जिला कलेक्टर झाबुआ
जिला कलेक्टर अलीराजपुर
जिला कलेक्टर बुरहानपुर
जिला कलेक्टर अगर मालवा
जिला कलेक्टर सीधी
जिला कलेक्टर सिंगरौली
जिला कलेक्टर शहडोल
जिला कलेक्टरछतरपुर
जिला कलेक्टर टीकमगढ़
जिला कलेक्टर सीहोरे
जिला कलेक्टर राजगढ़
जिला कलेक्टर नर्मदापुरम
जिला कलेक्टर बैतुल
जिला कलेक्टर कटनी
जिला कलेक्टर नरसिंहपुर
जिला कलेक्टर छिंदवाडा
जिला कलेक्टर सिवनी
जिला कलेक्टर मंडला
जिला कलेक्टर डिंडोरी
  
  
Republic Day 2023: CM Shivraj Singh will hoist the tricolor flag in Jabalpur, know which ministers will hoist the tricolor in your district

BBC Documentary: इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी का पक्ष लिया; पाकिस्तानी मूल के सांसद को सुनाई पड़ी तल्ख बातें!

0

BBC Documentary: बीबीसी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री इस समय चर्चा में है. क्योंकि भारत में शुरू हुई चर्चा अब सीधे ब्रिटिश संसद तक पहुंच गई है. 

केंद्र सरकार द्वारा यह स्थिति प्रस्तुत करने के बाद कि यह वृत्तचित्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार का एक हिस्सा है, यह देखा गया कि ब्रिटिश संसद में इस पर सीधे चर्चा की गई थी। 

पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश सांसद द्वारा संसद में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हालांकि मोदी का पक्ष लेते हुए इस सांसद को ही बता दिया. इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वास्तव में क्या हुआ?

पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश संसद के सदस्य इमरान हुसैन ने प्रधानमंत्री ऋषि सनक से यह दावा करते हुए कि मोदी गुजरात दंगों में शामिल थे, एक स्टैंड लेने की मांग की। “ब्रिटिश विदेश कार्यालय के अनुसार, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दंगों के कारण हुई हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार थे। 

भारत समेत दुनिया भर के कई परिवार अभी भी इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। कई को अभी तक न्याय नहीं मिला है। क्या प्रधानमंत्री (ऋषि सुनक) हमारे विदेश विभाग की इस स्थिति से सहमत हैं?” यह सवाल इमरान हुसैन ने उठाया था।

ऋषि सुनक ने सांसद से कहा!

इस बीच, ऋषि सुनक ने तुरंत हुसैन के सवाल का जवाब दिया और उनकी बात का खंडन किया। “अध्यक्ष महोदय, इस संबंध में ब्रिटिश सरकार की स्थिति अपरिवर्तित बनी हुई है। वह बिल्कुल नहीं बदली है। 

बेशक, हम कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन मैं माननीय सदस्य इमरान हुसैन द्वारा प्रस्तुत स्थिति से असहमत हूं”, हुसैन के दावे को खारिज करते हुए और विवाद पर ब्रिटिश सरकार की स्थिति को समझाते हुए ऋषि सुनक ने कहा।

जब गुजरात दंगे हुए तब देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। पिछले 20 साल में इससे बड़ी राजनीति देखने को मिली है। इसको लेकर कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले हैं।

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की वजह से गुजरात में हिंसा फिर चर्चा में है

इस बीच, बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री ने इस मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। इस संबंध में भारत का पक्ष रखते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डॉक्यूमेंट्री की आलोचना की. “हम इस वृत्तचित्र के पीछे सटीक मकसद नहीं जानते, लेकिन यह उचित नहीं है। यह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार है।

यह वृत्तचित्र भारत में जारी नहीं किया गया है। यह डॉक्युमेंट्री भारत के खिलाफ एक खास तरह का प्रॉपेगैंडा चलाने की कोशिश है। डॉक्यूमेंट्री से पता चलता है कि इससे जुड़े लोग और संगठन एक खास विचारधारा के हैं। क्योंकि इसमें कोई तथ्य नहीं है। यह गुलामी की मानसिकता को दर्शाता है”, बागची ने कहा।

Rashifal 20 January 2023 : आज का राशिफल, इन 4 राशि वालों का आज भाग्योदय, इन 2 राशी वालों को अपने क्रोध पर रखना होगा नियंत्रण, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 20 January 2023 : आज का राशिफल, इन 4 राशि वालों का आज भाग्योदय, इन 2 राशी वालों को अपने क्रोध पर रखना होगा नियंत्रण, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

मेष राशि :-

आप ठीक से समझ पाएंगे। अपने विचार धाराप्रवाह व्यक्त करें। जुए का शौक पूरा होगा। बच्चों की संगति में रामल। विद्वान दृष्टिकोण रहेगा।

वृषभ :-

आपकी राय का सम्मान किया जाएगा। घर के काम पर ज्यादा ध्यान दें। तेरा रबाब रहेगा। कभी-कभी आपको पीछे हटना पड़ता है। अनुशासन की उपेक्षा मत करो।

मिथुन राशि:-

यात्रा का आनंद लें। कुछ नई चीजें हाथ लगेंगी। स्वेच्छा से दूसरों की मदद करेंगे। गम्भीरता से विचार करेंगे। वैचारिक परिपक्वता दिखाएंगे।

कर्क:-

आप अपने मत पर अडिग रहेंगे। आप अपनी पसंद को लेकर कड़ा रुख अपनाएंगे। मीठी वाणी पर जोर दें। घरेलू कार्यों में दिन व्यतीत होगा। अपने साथी के विचार जानें।

सिंह :-

आपका व्यक्तित्व प्रभावित होगा। सभी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर अच्छा प्रभाव डालेंगे। भावनात्मक रूप से सोचें। जीवनसाथी का प्रेम बढ़ेगा।

कन्या:-

लिखने में मन लगेगा। तर्कसंगत रूप से सोचें। आपके साहस में वृद्धि होगी। अपने आप पर यकीन रखो। स्वभाव में कुछ कठोरता रहेगी।

तुला:-

आर्थिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। चीजों की उपयोगिता पर विचार करें। अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए। अधिकार में वृद्धि संभव है। मसालेदार भोजन का स्वाद चखेंगे।

वृश्चिक:-

आप ऊर्जा के साथ काम करेंगे। स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ बातों में विरोध हो सकता है। पारिवारिक सोच को प्राथमिकता देंगे। मांसपेशियों में ऐंठन का अनुभव होगा।

धनु :-

रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। दूसरों की सराहना करें। आपको उत्कृष्ट काव्य प्रेरणा मिलेगी। यात्रा करने की आपकी इच्छा पूरी होगी। सुखद दृष्टिकोण रखें।

मकर राशि :-

गायन को अच्छा स्कोप मिलेगा। आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। महिलाएं आभूषण की खरीदारी करेंगी। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। सभी के प्रति दयालु रहें।

कुंभ राशि:-

फैशन के प्रति दीवानगी पूरी हो सकती है। आप सब कुछ चखेंगे। व्यक्तित्व की अच्छी छाप बनेगी। वाणी में मधुरता आएगी। एक अच्छा विवाह सुख लाएगा।

मीन राशि:-

यात्रा करते समय सावधान रहें। कार्य के तकनीकी पक्ष को जानें। पूजा को बल मिलेगा। अपने मनमुताबिक काम करने की प्रवृत्ति रहेगी। वरिष्ठों का पक्ष रखना चाहिए।

एमपी के 20000 तीर्थ यात्रियों के लिए 20 स्पेशल ट्रेनें, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन; जिलेवार लिस्ट जारी

एमपी के 20000 तीर्थ यात्रियों के लिए 20 स्पेशल ट्रेनें, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना (Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana) से होंगे धार्मिक स्थलों के दर्शन; जिलेवार लिस्ट जारी; इन जिलों को होगा लाभ: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana) में मार्च 2023 तक 20 हजार श्रद्धालु तीर्थ-यात्रा कर दर्शन कर सकेंगे।

मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया है कि 21 जनवरी से 29 मार्च के बीच 20 ट्रेन से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों के पात्र श्रद्धालु विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे।

योजना में पहली ट्रेन डॉ. अम्बेडकर नगर महू से 21 जनवरी को रामेश्वरम धाम के लिये रवाना होगी। इसमें इंदौर जिले के 398, बड़वानी के 250 और शाजापुर के 325 श्रद्धालु यात्रा करेंगे। यह ट्रेन 26 जनवरी को लौटेगी।

दूसरी ट्रेन रीवा से द्वारका के लिये 24 जनवरी को रवाना होकर 29 जनवरी वापस आएगी। इसमें रीवा के 273, पन्ना के 200 और सतना एवं नरसिंहपुर के 250-250 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।

तीसरी ट्रेन बुरहानपुर से रामेश्वरम के लिये 27 जनवरी को रवाना होकर 1 फरवरी को लौटेगी। इसमें बुरहानपुर के 348, हरदा के 300 और बैतूल के 325 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।

चौथी ट्रेन अनुपपुर से कामाख्या जी के लिये 30 जनवरी को रवाना होगी और 4 फरवरी को वापस आएगी। इसमें उमरिया से 300, अनुपपुर से 323 और शहडोल के 350 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।

पाँचवी ट्रेन छतरपुर से शिर्डी के लिये 2 फरवरी को रवाना होगी और 5 फरवरी को लौटेगी। इसमें विदिशा के 300, टीकमगढ़ के 325 और छतरपुर के 348 श्रद्धालु दर्शन के लिये जाएंगे।

Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 6 फरवरी को छटवीं ट्रेन एक बार फिर डॉ. अम्बेडकर नगर से जगन्नाथ पुरी लिये रवाना होगी और 11 फरवरी को लौटेगी। इसमें धार के 200, सीहोर के 375 और इंदौर के 398 श्रद्धालु यात्रा करेंगे।

सातवीं ट्रेन 8 फरवरी को रेलवे स्टेशन सरईग्राम से जगन्नाथ पुरी के लिये कटनी के 225, सिंगरौली के 248, सीधी और दमोह के 250-250 और श्रद्धालु को लेकर रवाना होगी और 13 फरवरी को लौटेगी।

आठवीं ट्रेन बैतूल से अयोध्या के लिये 11 फरवरी को रवाना होगी और 14 फरवरी को लौटेगी। इसमें बैतूल के 298, नर्मदापुरम के 325 और भोपाल 350 यात्री दर्शन के लिये जायेंगे।

नौवीं ट्रेन बालाघाट से काशी (वाराणसी) के लिये 14 फरवरी को रवाना होगी। इसमें मण्डला के 200, बालाघाट के 223, सिवनी के 250 और जबलपुर के 300 यात्री दर्शन कर 17 फरवरी को लौटेंगे।

दसवीं ट्रेन 16 फरवरी को भिण्ड से जगन्नाथपुरी के लिये जाएगी। इसमें भिण्ड के 298, दतिया के 325 और ग्वालियर के 350 श्रद्धालु दर्शन कर 21 फरवरी को लौटेंगे।

ग्यारहवीं ट्रेन 19 फरवरी को डॉ. अम्बेडकर नगर महू से 19 फरवरी को काशी (वाराणसी) के लिये रवाना होगी। इसमें बड़वानी के 200, सीहोर के 375 और इंदौर के 398 श्रद्धालु यात्रा कर 22 फरवरी को लौटेंगे।

बारहवीं ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन भोपाल से 23 फरवरी को राजगढ़ से 223, आगर-मालवा के 200, शाजापुर के 250 और भोपाल के 300 श्रद्धालुओं को जगन्नाथपुरी के दर्शन करा कर 28 फरवरी को लौटेगी।

तेरहवीं ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन भोपाल के रामेश्वरम् के लिये 25 फरवरी को रवाना होगी। इसमें मुरैना के 298, दतिया के 325 और भोपाल के 350 श्रद्धालु 2 मार्च को यात्रा कर वापस लौटेंगे।

चौदहवीं ट्रेन खंडवा से 28 फरवरी को अयोध्या के लिये रवाना होगी। इसमें खंडवा के 298, खरगौन के 200, हरदा के 225, सीहोर के 250 श्रद्धालु 3 मार्च को यात्रा करके वापस लौटेंगे।

पंद्रहवीं ट्रेन सरईग्राम से द्वारका के लिये 13 मार्च को रवाना होगी। सिंगरौली के 248, सीधी के 250, कटनी के 225 और जबलपुर के 250 श्रद्धालु यात्रा कर 18 मार्च को लौटेंगे।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में 16 मार्च को सोलहवीं ट्रेन खंडवा से कामाख्या के लिये रवाना होगी। इसमें खण्डवा के 323, रायसेन के 300 और भोपाल के 350 श्रद्धालु दर्शन कर 21 मार्च को लौटेंगे।

सत्रहवीं ट्रेन शिवपुरी से 21 मार्च को काशी (वाराणसी) के लिये रवाना होगी। इसमें शिवपुरी के 348, गुना के 325 और अशोकनगर 300 श्रद्धालु दर्शन कर 24 मार्च को लौटेंगे।

अठारहवीं ट्रेन छतरपुर से द्वारका जी के लिये 24 मार्च को रवाना होगी। इमें छतरपुर के 323, टीकमगढ़ के 300 और विदिशा के 350 श्रद्धालु दर्शन कर 29 मार्च को लौटेंगे।

उन्नसवीं ट्रेन नीमच से 25 मार्च को रामेश्वरम् के लिये रवाना होगी। इसमें नीमच के 348, रतलाम के 375 और झाबुआ के 250 श्रद्धालु दर्शन कर 30 मार्च को लौटेंगे।

बीसवीं ट्रेन 29 मार्च को जगन्नाथपुरी के लिये रवाना होगी। इसमें शिवपुरी के 248, गुना के 225, शाजापुर और आगर-मालवा के 250-250 श्रद्धालु दर्शन कर 3 अप्रैल 2023 को लौटेंगे।

MP Patwari Last Date: एमपी पटवारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने नया अपडेट

MP Patwari Bharti Pariksha 2023 Last Date: एमपी पटवारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गयी है।

MPPEB की वेबसाइट से कुछ दिनों पूर्व से ही ऑनलाइन फॉर्म भरने में अभ्यर्थियों को अनेकों दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, कही रोजगार पंजीयन में समस्या तो कहीं MPPEB की वेबसाइट खुलने में अनेकों प्रकार की समस्या का सामना अभ्य्यार्थियों को करना पड़ रहा था।

आज जारी अपडेट के पहले तक मध्यप्रदेश पटवारी समेत ग्रुप 2 और सुब ग्रुप 4 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज 19 जनवरी थी, जिसे मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बढ़ाकर 23 जनवरी 2023 कर दिया गया है।

MP Patwari Preparation Free Android App Download करने के लिए यहाँ क्लिक करें

web title: MP Patwari Last Date: Last date for online application for MP Patwari recruitment extended, know new update

MP Patwari के पदों पर बंपर भर्ती, एमपी पटवारी के लिए ऑनलाइन फॉर्म की लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

एमपी पटवारी भर्ती 2022 (MP Patwari Vacancy 2022) मध्यप्रदेश के एमपी पटवारी के पदों पर सरकारी नौकरी के लिए राह देख रहे युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा बहुत समय बाद युवाओं के लिए पटवारी (MP Patwari) के साथ साथ अनेकों पदों के नोटिफिकेशन (Official Notification) जारी कर दिया है.

MP Patwari Vacancy 2022

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड या मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा ग्रुप 2 (Group 2) सब ग्रुप 4 (Sub Group 4) और सहायक संपरिक्षक के साथ ही अन्य पदों सहित व्याख्या सहित भर्ती परीक्षा सहित पटवारी भर्ती परीक्षा (MP Patwari Bharti Exam 2022) के लिए नोटिफिकेशन (Official Notification) जारी किया गया है।

MP Patwari Vacancy 2022 के बारे में सम्उपूर्म्मीण जानकारी के लिए उमीदवार मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड या मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) की ऑफिशियल वेबसाइट peb.mp.gov.in या peb.mponline.gov.in पर जाकर इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, जिसकी डायरेक्ट लिंक आपको इसी खबर में मिल जाएगी

MP Patwari Preparation Free Android App Download करने के लिए यहाँ क्लिक करें

MP Patwari Recruitment 2022

MP Patwari Eligibility एमपी पटवारी पद के लिए योग्यता

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड या मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए उमीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ ही पटवारी चयन के लिए सीपीसीटी स्कोर कार्ड (CPCT Score Card) व हिंदी टाइपिंग (Hindi Typing) एवं कंप्यूटर दक्षता (Computer Knowledge) सहित पास होना अनिवार्य है, हालाँकि यदि आपके पास सीपीसीटी स्कोर कार्ड (CPCT Score Card) है तो आपको इसके नियुक्ति के बाद प्रोबेशन पीरियड 3 वर्ष के अंदर पास करना अनिवार्य होगा वरना नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी। इसके साथ ही युवाओं के लिए खुशखबरी: MP Patwari समेत इन पदों पर सरकारी नौकरी, यहां जानें नए नियमों के साथ ऑनलाइन आवेदन की पूरी डिटेल के लिए यहाँ क्लिक करें

MP Patwari Official notification 2023

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड या मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आयु : 18 से 40 वर्ष। एससी, एसटी, ओबीसी को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी। कोविड के कारण दिसंबर 2023 तक अधिकतम आयु सीमा में अभ्यर्थियों को तीन वर्ष की छूट दी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी। इसके साथ ही MP Patwari Bharti 2022: मध्यप्रदेश में पटवारी के 6755 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी @mppeb.gov.in के लिए यहाँ क्लिक करें

MP Patwari Syllabus 2023 और आवेदन फीस

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड या मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए – 520 रुपये, एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग (SC,ST,OBC,Disabled) (केवल एमपी के अभ्यर्थियों के लिए) – 250 रुपये, और ऑनलाइन आवेदन (Online Application Fees) – कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन भरने वाले अभ्यर्थियों के लिए एमपी ऑनलाइन का पोर्टल शुल्क – 60 रुपये अतिरिक्त देना होगा इसके साथ ही सीधी भर्ती – बैकलॉग – कोई शुल्क नहीं, MP Patwari Syllabus 2022: एमपी पटवारी परीक्षा 2022 सिलेबस में बड़ा बदलाव, यहां से करें PDF DOWNLOAD के लिए यहाँ क्लिक करें

MP Patwari Preparation Free Android App Download करने के लिए यहाँ क्लिक करें

MP patwari vacancy 2022 pdf

एमपी पटवारी भर्ती 2023 : MPPEB GROUP-2 के 9000 से अधिक खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

MP Patwari Bharti 2023: एमपी पटवारी भर्ती के लिए 15 मार्च से परीक्षा ली जानी है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज 19 जनवरी 2023 है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (Madhya Pradesh Professional Examination Board) की पटवारी एवं ग्रुप-2 सब ग्रुप -4 के 9073 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 19 जनवरी 2023 तक ही चलेगी।

अगर आप भी इन पदों में भर्ती के लिए परीक्षा देना चाहते है तो आज की आज ही अपना आवेदन ऑनलाइन peb.mponline.gov.in पर जाकर कर लें। कुल 9073 पदों में पटवारी के 6755 पद हैं।

पटवारी के रिक्त पदों में 2113 पद अनारक्षित हैं। 569 ईडब्ल्यूएस, 868 एससी, 1738 एसटी और 1518 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इन पदों की भर्ती परीक्षा 15 मार्च 2023 से शुरू होगी। 

MP Patwari Preparation Free Android App Download करने के लिए यहाँ क्लिक करें

15 मार्च को होंगी MP PATWARI परीक्षा

MP PATWARI EXAM 2023 मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा की परीक्षा तारिख भी नोटिफिकेशन (MP Patwari Bharti Notification 2023) में पहले ही जारी कर दी गयी है, जारी अधिसूचना के अनुसार 15 मार्च 2023 को मध्यप्रदेश के चयनित परीक्षा केन्द्रो में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, यह परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह 9 से 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक आयोजित होगी।

एमपी पटवारी परीक्षा के लिए इन जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

पटवारी चयन परीक्षा के लिए मध्यप्रदेश के कई शहरों में केन्द्र बनाए गए है। जिसमें से भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, सतना, खंडवा, नीमच, मंदसौर, सीधी, रीवा और सागर में जिले में यह परीक्षा करवाई जाएगी।

इस प्रकार होंगी एमपी पटवारी परीक्षा परीक्षा

पटवारी चयन परीक्षा के लिए अंको का निर्धारण भी कर दिया गया है। लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी. 100 अंकों के पेपर में विज्ञान, सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, सामान्य गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे. दूसरे 100 अंक के पेपर में सामान्य ज्ञान और अभिरुचि, सामान्य कम्प्यूटर, तार्किक योग्यता और सामान्य प्रबंधन से संबंधित पूछे जा सकते है.

MP PATWARI रिक्त पदों की जिलेवार संख्या

  • श्योपुर   – 21 पद
  • मुरैना – 16 पद
  • ग्वालियर – 01 पद
  • शिवपुरी – 31 पद
  • गुना – 96 पद
  • अशोकनगर – 86 पद
  • दतिया –  07 पद
  • उज्जैन – 131 पद
  • देवास – 150 पद
  • रतलाम – 101 पद
  • शाजापुर – 71 पद
  • आगर मालवा – 76 पद
  • मंदसौर – 128 पद
  • नीमच – 66 पद
  • इंदौर  – 58 पद
  • धार – 261 पद
  • झाबुआ – 155 पद
  • अलीराजपुर –  130 पद
  • खरगौन –  275 पद
  • बड़वानी – 219 पद
  • खंडवा- 146 पद
  • बुरहानपुर – 87 पद
  • भोपाल – 14 पद
  • सीहोर – 188 पद
  • रायसेन –  130
  • राजगढ़ – 212 पद
  • विदिशा – 115 पद
  • बैतुल –  229 पद
  • होशंगाबाद – 113 पद
  • हरदा –  45 पद
  • सागर – 197 पद
  • दमोह – 138 पद
  • पन्ना – 95 पद
  • छतरपुर – 98 पद
  • टीकमगढ़ – 56 पद
  • नीवाड़ी – 24 पद
  • जबलपुर – 214 पद
  • कटनी – 137 पद
  • नरसिंहपुर – 112 पद
  • छिंदवाड़ा –  285 पद
  • सिवनी – 282 पद
  • मंडला –  145 पद
  • डिंडोरी – 150 पद
  • बालाघाट – 352 पद
  • रीवा – 395 पद
  • शहडोल – 152 पद
  • अनूपपुर – 115 पद
  • उमरिया- 106 पद
  • सीधी –  163 पद
  • सिंगरौली – 81 पद
  • सतना – कुल 100 पद

एमपी के शिवपुरी में SBI के ATM में डकैती, ATM काटकर साढ़े आठ लाख उड़ा ले गए बदमाश

शिवपुरी समाचार: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरबास थाना अंतर्गत आने वाले लुकवासा कस्बे में बुधवार-गुरुवार की रात्री के समय अज्ञात बदमाशॉन ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम (ATM) में ढाबा बोल दिया और एटीएम से साढ़े आठ लाख रुपयों के आसपास उड़ा ले गए.

सुभ सुभ पुलिस को सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर जाँच में जुट गई है , पुलिस बदमाशों की पहचान करने के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

आज 19 जनवरी गुरुवार की सुबह जब जरूरतमंद लोग एटीएम से रकम निकलने पहुंचे तब इस पूरी घटना का पता चला और पुलिस को जानकारी मिली, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के इस पूरी घटना में प्राप्त जानकारी के अनुसार, एटीएम से बदमाशों ने 8.5 लाख रुपये की चोरी की है, एटीएम मशीन के नीचे के हिस्से को किसी मशीन या औजार से काटकर कैश ट्रे निकाल ली गई। अभी चोरी के समय पता नहीं चल सका है।

जिस सफाई से एटीएम काटा गया है, उससे लग रहा है, उससे पता चलता है कि यह किसी आदतन अपराधी का काम है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों में आरोपितों को तलाश रही है।