HomeदेशBageshwar Dham: नागपुर पुलिस ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को दी क्लीन चिट,...

Bageshwar Dham: नागपुर पुलिस ने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को दी क्लीन चिट, बागेश्वर धाम से धीरेंद्र शास्त्री बोले; कानून पर पूरा भरोसा

Bageshwar Dham: Nagpur Police ने Dhirendra Krishna Shastri को दी Clean Chit, बागेश्वर धाम से धीरेंद्र शास्त्री बोले; कानून पर पूरा भरोसा

Date:

Bageshwar Baba News: बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के बाबा धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shahtri) बीते कई दिनों से सनातन धर्म में घर वापसी के बाद से खासकर सुर्खियों में हैं. महाराष्ट्र के नागपुर में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव (Shyam Manav) ने अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे.

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर लगे आरोप के बाद से ही नागपुर पुलिस जांच में जुट गयी थी, नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने आज 25 जनवरी को बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) को क्लीन चिट दी है.

नागपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें अंधविश्वास फैलाने के सबूत नहीं मिले हैं, नागपुर में किसी भी प्रकार के कानून का उल्लंघन नहीं हुआ. 

Bageshwar Dham: Nagpur Police ने Dhirendra Krishna Shastri को दी Clean Chit, बागेश्वर धाम से धीरेंद्र शास्त्री बोले; कानून पर पूरा भरोसा

बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने भी दी प्रतिक्रिया

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने एक मीडिया संस्थान को दिए लाइव इंटरव्यू मव कहा “हिंदू राष्ट्र का मतलब राम राज्य है. हिंदू राष्ट्र का मतलब सभी धर्मों का साथ है. उन्होंने कहा कि सनातन का प्रचार अंधविश्वास नहीं है. मुझे कानून और संविधान पर पूरा भरोसा है और आज उसी की जीत हुई है. हमने कोई अंधविश्वास नहीं फैलाया है. बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि कुछ लोगों ने भगवान श्रीराम को भी स्वीकार नहीं किया था. श्रीराम के आगे हम कुछ नहीं हैं. 

Web Title: Bageshwar Dham: Nagpur Police gave clean chit to Dhirendra Krishna Shastri, Dhirendra Shastri said from Bageshwar Dham; full confidence in the law

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related