Home Blog Page 469

एमपी विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कमलनाथ की नई टीम घोषित

भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले जिला और प्रदेश स्तर पर पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने रविवार देर शाम जिला अध्यक्षों और प्रदेश महासचिव की नई सूची जारी की है। इनमें 105 प्रदेश महामंत्री और 50 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की लिस्ट भी जारी की गई है।

जारी सूची के अनुसार, बुरहानपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी को प्रमोट कर प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है, उनके स्थान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्ष रिंकू टाक को कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह मसानी को फिर मप्र कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

दूसरी तरफ भोपाल के शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्षों पर कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं, राजीव सिंह को महामंत्री से उपाध्यक्ष बनाया गया है। मानक अग्रवाल की पीसीसी की टीम में वापसी हुई है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में सीनियर और जूनियर नाथ यानी कमलनाथ और नकुल नाथ दोनों को शामिल किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बनाई गई 21 सदस्यीय कमेटी में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के अलावा कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, राहुल विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, सुरेंद्र चौधरी, रामनिवास रावत, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, आरिफ अकील, कमलेश्वर पटेल, महेंद्र जोशी, रामेश्वर नीखरा और शोभा ओझा को शामिल किया है।

ये 105 नेता बने महासचिव

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 105 महासचिवों की लिस्ट जारी की है। इनमें अब्दुल नासिर, अब्दुल रहमान फारुकी, अजय रघुवंशी, अजय ओझा, अमित शर्मा, अंजू बघेल, अनुराधा शेंगे, अनुराग गढ़वाल, अशोक दांगी, आसिफ जकी, अवनीश भार्गव, भूपेंद्र सिंह मुहासा, ब्रिज भूषण शुक्ला, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, चेतन यादव, दशरथ गुर्जर, दीप चंद यादव, देवदत्त सोनी, देवेंद्र टेकाम, देवेंद्र तोमर, धर्मेश घई, दिनेश यादव, कमलापत आर्य, महेंद्र सिंह चौहान, फरजाना खान.

गंभीर सिंह, गोविंद मुजाल्दे, गुलाब उईके, गुरमीत सिंह मंगू, हेमंत पाल, हीरासन उईके, जगदीश सैनी, जय श्रीराम बघेल, जय सिंह ठाकुर, जयप्रकाश शास्त्री, जतिन उईके, जीवन पटेल, जेवियर मेडा, जितेंद्र सिंह, केदार सोनी, कैलाश कुंडल, कैलाश परमार, कमल वर्मा, कौशल्या गोटिया, किरण अहिरवार, केके यादव, कृष्ण मोहन मालवीय, कुलदीप बुंदेला, कुंदन मालवीय, मनीष गुप्ता, मनीष राय.

महेंद्र सिंह कुर्मी, महेंद्र गुलवानी, मंगेश संघई, मृणाल पंत, मुनव्वर कौशर, मुकुल पुरोहित, नारायण प्रजापति, नरेश सराफ, नव कृष्ण पाटिल, निर्मल मेहता, निशंक जैन, पंकज जैन, पवन पटेल, पारस सकलेचा, प्रभु राठौर, प्रभु सिंह ठाकुर, प्रवीण सक्सेना, प्रिदर्शन गौर, पुरुषोत्तम दांगी, पुष्पा बिसेन, राजेंद्र मिश्रा, राजेश बैरवा, राजेश रघुवंशी, राजेंद्र मिश्रा, राम सिया भारती, रमेश चौधरी, राम लखन दंडोतिया.

रशीद सिद्दीकी, रामू टेकाम, सम्मति सैनी, संजय सिंह परिहार, संजीव सक्सेना, सरस्वती सिंह, सौरव शर्मा, नाती सविता दीवान शर्मा, शारदा खटीक, शशि राजपूत, शेखर चौधरी, शिवप्रसाद प्रधान, सुधीर सिंह तोमर, सुनील बोरसे, सुनील जैन, सुनील जायसवाल, ताराचंद साहू, उज्जवल सिंह चौहान, वसुदेव शर्मा, वीर सिंह यादव, विभा बिंदु डोंगरे, विजय कोल, विकास शर्मा, विनय बाकलीवाल, यासमीन शेरानी, युसूफ कडप्पा, योगेश शर्मा महामंत्री बनाए गए हैं।

इन 50 नेताओं को बनाया गया उपाध्यक्ष

मप्र कांग्रेस में अभय दुबे, अजय चौरसिया, अजय शाह, अजिता बाजपेई पांडे, अर्चना जायसवाल, अशोक सिंह, आशुतोष वर्मा, बालेंद्र शुक्ला, बटुक शंकर जोशी, चंद्रप्रभाष शेखर, दीपक सक्सेना, गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी, गंगा तिवारी, गोविंद गोयल, हमीद काजीख, जेपी धनोपिया, खीजर मोहम्मद कुरैशी, लाल चंद्र गुप्ता, महेंद्र जोशी, महेंद्र सिंह चौहान, मानक अग्रवाल, मानिक सिंह, मुजीब कुरैशी, नन्हे लाल धुर्वे, नरेंद्र नाहटा.

नेहा सिंह, नूरी खान, फूल सिंह बरैया, प्रकाश जैन, प्रताप भानु शर्मा, प्रताप सिंह लोधी, राजकुमार पटेल, राजाराम त्रिपाठी, राजीव सिंह, रामप्रकाश यादव, राम गरीब वनवासी, रामेश्वर नीखरा, रामसेवक गुर्जर, साजिद अली, संजय सिंह मसानी, संजीव मोहन गुप्ता, शोभा ओझा, सुभाष सोजतिया, स्वप्निल कोठारी, सैयद साजिद अली, तिलक सिंह लोधी, ताराचंद पटेल, बीके बाथम, रविंद्र तिवारी, विश्वेश्वर भगत ये सभी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 64 जिला अध्यक्षों की लिस्ट भी जारी की है। इसमें अरविंद बागड़ी को इंदौर सिटी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सदाशिव यादव को दी गई है। भोपाल के शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्षों पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

जबलपुर शहर जिला अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी जगत बहादूर अन्नू को दी गई है, जबकि जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन को बनाया गया है। ग्वालियर शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा को बनाया गया है, जबकि ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल जोहारे को बनाया गया है।

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ़्तार कार की टक्कर से लगी आग, आग की चपेट में 4 मौत, शव के नाम पर सीट से चिपकी हड्डियाँ मिली

Raipur Car Accident News: छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) के बिलासपुर (Bilaspur) जिले में बीते रविवार की रात करीब 1 बजे के आसपास गौरेला मार्ग पर एक भयानक रूह कंपा देने वाला सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप चुकी थी, जानकारी के अनुसार एक कार की टक्कर से पलटी दूसरी कार में आग लग गई।

जिस कार में टक्कर के बाद पलटने से आग लगी उस कार में चार लोग सवार थे, जो सभी के सभी जिंदा जल गए। इनकी पहचान इनके सामान मसलन चश्मों, घड़ियों और गहनों से हुई है, क्योंकि लोहे के ढेर में तबदील कार के अंदर शवों के नाम पर सिर्फ हड्डियां मिली हैं, यह जानकारी बिलासपुर पुलिस ने दी है।

स्थानीय पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भीषण हादसा रतनपुर थाना क्षेत्र के पोड़ी- खेरा के पास हुआ है, इस दर्दनाक हादसे में एक नामी पत्रकार समेत चार लोगों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई, इन मृत लोगों में दो युवती भी हैं।

सीट से चिपके मिले कंकाल

कार की आग बुझने के बाद जब कार के अन्दर देखा गया तो सभी लोगों के कंकाल सीट से छिपके हुए थे, शव के नाम पर सिर्फ सभी की हड्डियों ही थी, मृतकों की पहचान कार की नंबर प्लेट, गहनों और अन्य सामान से हुई है। कार के नंबर प्लेट से कार मालिक पत्रकार शाहनवाज की पहचान हुई।

पुलिस के मुताबिक ड्राइवर सीट पर उसके गले की मोटी चेन, कड़ा और अंगूठियां मिलीं। ड्राइवर सीट के बाजू में मिले कंकाल की पहचान चेन से याशिका मनहर के रूप में हुई ।

पीछे की सीट में मिले कंकाल से एक कड़ा, चेन और घड़ी मिली। इससे अभिषेक कुर्रे की पहचान हुई। मृतकों में एक लड़की विक्टोरिया आदित्य भी बताई जा रही है। मगर उसकी पहचान नहीं हो पा रही। हालांकि उसके पिता सीएल आदित्य ने कहा है कि उनकी बेटी भी जलकर मर गई।

पुलिस का कहना है कि कार से मिले सामान, कंकालों, हडि्डयों और शरीर के अवशेषों को सिम्स के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के पास भेजा गया है। इनकी जांच से विक्टोरिया की पहचान हो सकती है।

सिवनी: जिला प्रशासन की नाक के नीचे पड़ोसी जिलों से आने वाली घटिया स्तर कि धान खप रही धान खरीदी केन्द्रों में!

सिवनी,धारनाकला (एस.शुक्ला): जिले की सीमा में अवैध और बाहर से आने वाली धान के परिवहन पर रोक होने के बावजूद भी अनेको ट्रक घटिया स्तर की बाहर से आई हुई धान खरीदी केन्द्रो मे खप चुकी है.

जिसका सबसे प्रमाण बीती रात्री मे देखने को मिला जब कुचिया व्यापारी की शय पर लगभग 22 से 23 टन घटिया स्तर की धान को ग्रामीणो ने पकडकर प्रशासन के हवाले किया है.

उल्लेखनीय है की बीती रात्री बरघाट विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र लालपुर घटिया स्तर की धान से भरा ट्रक खरीदी केन्द्र खाली होने के पहुंचा किन्तु उपरोक्त ट्रक खरीदी केन्द्र मे खाली नही हो पाया.

जिसे ट्रक के चालक ने सुनसान इलाके मे लालपुर मार्ग पर खड़ा रखा था जिस पर लोगो की नजर पड़ी और ट्रक चालक से धान के सम्बन्ध पूछा गया तो सारी सच्चाई खुलकर सामने आ गई.

ट्रक चालक ने छिंदवाड़ा से धान लाना किया स्वीकार

जब रात्री मे ग्रामीणो के द्वारा ट्रक चालक से पूछा गया तो ट्रक चालक ने बताया की वह धान का ट्रक भरकर छिंदवाड़ा से आया है और ट्रक व्यापारी ने बुलवाया था किन्तु खरीदी केन्द्र मै यह ट्रक घटिया स्तर की धान होने के कारण खाली नही हो पाया इस कारण वह व्यापारी के कहने पर ट्रक लेकर यहा खड़ा है और व्यापारी का इन्तजार कर रहा है.

कुचिया व्यापारी खपाना चाह रहा था खरीदी केन्द्र मे घटिया स्तर की धान

यहा यह भी उल्लेखनीय है कुचिया व्यापारी घटिया स्तर की धान से भरे ट्रक को लालपुर खरीदी केन्द्र मे खपाने की नियत से बहूत कम मूल्य की बाहर की और घटिया स्तर की धान को योजना बना चुका था और प्रशासन की नाक के नीचे वह धान से भरा ट्रक बुलाकर धान खाली करने की योजना मे था किन्तु छेत्र के जनपद सदस्य लालपुर सरपंच और ग्रामीण ने सन्देह होने पर प्रशासन को सूचना प्रेषित कर दी.

व्यापारी ने कहा मेरी है धान और मेरा 600 क्विंटल धान का पंजीयन है

रात्री मे जब ग्रामीणो ने जब घटिया स्तर की धान से भरे ट्रक को रोका तो मौके पर पहुंचे व्यापारी ने कहा की यह धान मैने बुलाई है क्योकि मेरे परिवार का ही 600 क्विंटल धान का पंजीयन है इस लिये मैने ही धान बुलाई है अगर धान घटिया है तो ट्रक वापस जायेगा किन्तु धान इतनी घटिया स्तर की थी की ग्रामीणो ने इसकी सूचना प्रशासन को देना उचित समझा तथा खरीदी केन्द्र से जुडे एक ग्रामीण ने 100 को डायल कर पुलिस बुला ली किन्तु मामला खाद्य विभाग से सम्बंधित होने के चलते पुलिस ने भी अपने हाथ खीच लिए

मौके पर पहुंचे खाद्य विभाग के अधिकारी

सूचना मिलते ही खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये इसी बीच कृषि उपज मंडी बरघाट से भी अधिकारियो ने पहुच कर ट्रक मे भरी घटिया स्तर की धान का मुआयना करते हुए ट्रक को बरघाट की ओर कारवाई के लिये रवाना कर दिया.

धान खरीदी प्रभारी ने कहा नही है कोई पंजीयन

जब इस सम्बन्ध मे खरीदी केन्द्र प्रभारी से धान और पंजीयन के सम्बन्ध मे जानकारी ली गई तो धान खरीदी प्रभारी ने कहा की जिस व्यापारी ने यह धान ट्रक के माध्यम से बुलवाई है उस व्यक्ति का अथवा उसके परिवार का धान बिक्री से सम्बंधित कोई भी पंजीयन हमारे धान खरीदी केन्द्र मे नही है इस लिये व्यापारी का यह तर्क देना गलत है की उसके परिवार का 600 क्विंटल धान बिक्री का पंजीयन है.

होनी चाहिये ठोस कार्रवाई

घटिया स्तर की धान को खरीदी केन्द्र मे खपाने के मामले मे ग्रामीणो मे भारी आक्रोश है तथा जनपद सदस्य लेखराम हरिनखेडे तथा सरपंच साजिद खान तथा उपस्थित लोगो ने इस मामले मे ठोस कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है चूकि आसपास के धान खरीदी केन्द्र ऐसे व्यापारीयो का प्रति वर्ष आतंक रहता है जो बाहर से धान बुलाकर छेत्र के किसानो का शोषण करते आ रहे किन्तु खरीदी केन्द्रो मे इनके द्वारा घटिया स्तर की धान की आवक मे कोई कमी नही आ रही है.

यहा यह बताना भी लाजिमी है की यह घटिया स्तर की धान से भरा पहला ट्रक नही है इसके पूर्व भी खरीदी केन्द्र मे घटिया स्तर की धान कुचिया व्यापारीयो के द्वारा बेची जा चुकी है घटिया स्तर की धान से भरे ट्रक ने मामले मे तो एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह भी बताया की यह घटिया स्तर की धान 700 रुपये क्विंटल के भाव मे बाहर से बुलाकर 2040 रूपये क्विंटल मे किसान के नाप पर बेची जा रही है.

यह भी बताया की यह व्यापारी बाहर से धान बुलाकर समस्त छेत्र मे आज से नही बहूत पहले से धान का खेल खेल रहा है यही नही घटिया स्तर का और नकली खाद भी यह खुलेआम पुरे छेत्र मे किसानो को परोस रहा है किन्तु यह व्यक्ति कानून की नजरो से अब तक बचे हुए है

16 जनवरी को ही समाप्त हो चुकी है खरीदी

यहा यह भी उल्लेखनीय है की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 16 जनवरी से ही समाप्त हो चुकी है और वर्तमान मे सिर्फ धान का परिवहन ही हो रहा है किन्तु यहा तो ठीक उल्टा है उल्टे ट्रक मे घटिया स्तर की धान भरकर केन्द्र मे पहुच रही है.

वैसे मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने इस मामले मे क्या कार्रवाई की यह तो पता नही किन्तु वर्तमान मे घटिया स्तर की धान से भरा ट्रक पुलिस थाना बरघाट की अभिरक्षा मे जरूर खडा कर दिया गया है

ब्रेकिंग: मुंबई में पीएम मोदी की सुरक्षा भेदने का प्रयास करने वाला फर्जी NSG कर्मी गिरफ्तार

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंबई दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश करने वाले फर्जी एनएसजी कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बांद्रा मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपित रामेश्वर मिश्रा (35 वर्ष) को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 जनवरी को मुंबई दौरे पर थे और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) मैदान में उनकी सभा हुई थी। पीएम मोदी की सुरक्षा को भेदते हुए आरोपित सभास्थल पर पहुंचा था।

उस समय वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रामेश्वर मिश्रा के पहचान पत्र की जांच की तो पता चला कि उसे एनएसजी का परिचय पत्र 13 जनवरी को जारी किया गया था। लेकिन मिश्रा के परिचय पत्र अन्य एनएसजी कर्मियों के पहचान पत्र से मैच नहीं हो रहा था।

आरोपित रामेश्वर मिश्रा सुरक्षाकर्मियों को परिचय पत्र दिखाकर सभा स्थल की ओर चला गया, लेकिन शक होने पर वहां तैनात सुरक्षाकर्मी उसका पीछा करते रहे।

तकरीबन 30 मिनट बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उसके परिचय पत्र की गहन छानबीन की गई। इसके बाद जब कंफर्म हो गया कि उसका परिचय पत्र फर्जी है, पुलिस ने उस पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके बाद उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने आरोपित को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Republic Day 2023: मिस्र के राष्ट्रपति 24 को आएंगे भारत, गणतंत्र दिवस समारोह के होंगे मुख्य अतिथि

0

नई दिल्ली। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 24-26 जनवरी तक भारत की राजकीय यात्रा करेंगे। अपने दूसरे राजकीय दौरे पर आ रहे राष्ट्रपति सीसी 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी होंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति सीसी के साथ पांच मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। उनका 24 जनवरी को नई दिल्ली आने का कार्यक्रम है। गणतंत्र दिवस परेड में मिस्र की सेना का एक सैन्य दल भी भाग लेगा।

राष्ट्रपति सीसी का 25 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उसी शाम उनके सम्मान में एक राजकीय भोज की मेजबानी करेंगी।

राष्ट्रपति सीसी की आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर राष्ट्रपति सीसी से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति एक व्यावसायिक कार्यक्रम में भारतीय व्यापार समुदाय के साथ बातचीत भी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत और मिस्र इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं। यह पहली बार है कि मिस्र के राष्ट्रपति को हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 2022-23 में भारत की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान मिस्र को भी ‘अतिथि देश’ के रूप में आमंत्रित किया गया है।

रूस से 240 यात्रियों के साथ भारत आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, उज्बेकिस्तान में आपातकालीन लैंडिंग

0

रूस से 240 यात्रियों के साथ भारत आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, उज्बेकिस्तान में आपातकालीन लैंडिंग: रूस की राजधानी मॉस्को से 240 यात्रियों को लेकर गोवा आ रही अजूर एयर की फ्लाइट (एजेडवी2463) को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पूर्व उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

इस विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उज्बेकिस्तान में आपातकालीन लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक को शुक्रवार आधीरात बाद 12ः30 बजे इस संबंध में एक ई-मेल प्राप्त हुआ था।

इसके बाद विमान को डायवर्ट किया गया। इस फ्लाइट को शनिवार तड़के करीब चार बजे दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर उतरना था।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मॉस्को से गोवा जा रहे एक अन्य विमान में बम होने की सूचना के बाद गुजरात के जामनगर में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी।

Vande Bharat Train: वंदे भारत पर फिर पथराव, खिड़की के कांच टूटे

0

Vande Bharat Train: पहली स्वदेश निर्मित सेमी हाई स्पीड ट्रेन ”वंदे भारत” (Vande Bharat Train) पश्चिम बंगाल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार पथराव का शिकार हो रही है, शनिवार सुबह एक बार फिर इस पर पथराव हुआ है जिसकी वजह से ट्रेन की खिड़की के कांच टूट गए हैं।

रेलवे सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा के लिए रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। कोच संख्या 6-सी की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा टूट गया है।

हमले में ट्रेन के अंदर बैठे लोग बाल-बाल बच गए हैं। घटना की सूचना तुरंत एस्कॉर्ट टीम को दी गई थी जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

पता चला है कि ट्रेन जब कटिहार के दालखोला से गुजर रही थी, उसी समय पथराव हुआ है। घटना शुक्रवार शाम 5:51 बजे के करीब की है। कटिहार के तेतला और दालखोला स्टेशनों के बीच पथराव हुआ। घटनास्थल कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है।

जीआरपी की ओर से पूरी जानकारी स्थानीय थाने और कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार को दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

कटिहार रेल मंडल के आरपीएफ के बरिया सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने बताया कि ट्रेन के हावड़ा पहुंचने के बाद उसके रेक पर लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए हमलावरों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि यह चौथी बार है जब वंदे भारत को निशाना बनाया गया है। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी भारत की पहली बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

इसके बाद एक जनवरी से ट्रेन का सफर शुरू हुआ था और दूसरे ही दिन दो जनवरी को बिहार से सटी सीमा के पास से जब ट्रेन गुजर रही थी तब पहली बार पथराव हुए थे।

Corona Virus Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 131 नए मरीज

0

Corona Virus Update: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (Corona Virus India) से संक्रमित 131 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि इस अवधि में 131 मरीज स्वस्थ हुए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 1,940 हैं।

देश में अबतक 4,41,49,111 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में देशभर में 1.59 लाख नमूनों की जांच की गई। अबतक कुल 91.41 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

देश का मौजूदा रिकवरी रेट 98.81 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.8 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 2,07,067 खुराक दी गई। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.24 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।

खराब मौसम की वजह से देश के इस हिस्से से Indigo की सभी फ्लाइट 24 जनवरी तक कैंसिल

0

खराब मौसम की वजह से कई परेशानियों का सामना अक्सर करना पड़ता है, खराब मौसम का सीधा असर हवाई उड़ानों पर ही पड़ता है, जिसकी वजह से ही 24 जनवरी तक इंडिगो की सभी फ्लाइट उत्तराखंड में मौसम खराब होने की वजह से कर दी गयी है.

उत्तराखंड में अत्यधिक रूप से खराब मौसम की वजह से पंतनगर (Pantnagar) से दिल्ली (Delhi) और लखनऊ (Lucknow) के लिए इंडिगो (Indigo) की सभी फ्लाइट 24 जनवरी (24 January) तक के लिए निरस्त कर दी गई हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लखनऊ से पंतनगर (Lucknow To Pantnagar) के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और दिल्ली से प्रतिदिन हवाई सेवा संचालित है। यह जानकारी इंडिगो के एक अधिकारी ने दी।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के नए साल 2023 में कोहरे और खराब मौसम की वजह से अभी तक एक भी उड़ान दिल्ली से पंतनगर की नहीं हो पाई है, नव वर्ष 2023 की शुरुवात होते ही अभी तक लखनऊ के लिए सिर्फ दो ही दिन उड़ान हो सकी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि शनिवार को बादल छाये रह सकते हैं।

समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में है

उन्होंने कहा कि गुरुवार रात और शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर गया है। समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में है।

उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग समेत 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में गरज के साथ तेज बरसात और ओलावृष्टि की आशंका है। इस दौरान तापमान में और गिरावट आ सकती है।

भारी बर्फबारी: प्रदेश के करीब 100 गांवों का टूटा संपर्क

एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है। मैदानों में बरसात के बाद सर्द हवा बह रही है। भारी बर्फबारी के कारण प्रदेश के करीब 100 गांवों का संपर्क कट गया है।

केदारनाथ धाम में शुक्रवार को चौथे दिन भी खूब बर्फ गिरी है। द्वितीय और तृतीय केदार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी और घाटी क्षेत्र में बारिश हुई। आईटीबीपी के जवान केदारनाथ धाम में पांच फीट बर्फ में भी पहरा दे रहे हैं।

इस प्रवक्ता का कहना है कि हर्षिल घाटी में इस सीजन की सबसे ज्यादा बर्फ गिरी है। यहां करीब डेढ़ फीट से ऊंची बर्फ की चादर जम चुकी है।

इस वजह से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगनानी से गंगोत्री तक (55 किलोमीटर) बंद हो गया है। सीमा सड़क संगठन के जवान राजमार्ग से बर्फ हटाने की कोशिश कर रहे हैं। बर्फबारी से बदरीनाथ महायोजना का काम रुक गया है।

MP Weather Forecast: मध्य प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम, प्रदेश के इन 15 जिलों में होगी बारिश

MP Weather Forecast: हाल फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ में बदलाव के चलते मध्यप्रदेश को कडाके की ठण्ड से राहत तो मिली है अभी मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में रात का तापमान लगभग 8 डिग्री से उपर तक आ गया है. वहीं, दिन का तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग का कहना है कि मध्यप्रदेश एमे आज शनिवार को भी ठंड से राहत रहेगी, किन्तु अगले दिन रविवार से लगभग 3 दिनों तक ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड (Gwalior-Chambal, Bundelkhand) के 15 जिलों में बारिश के आसार बने हुए है जिसका सीधा असर राजधानी भोपाल में भी दिखाई देगा.

मध्यप्रदेश मौसम केंद्र भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ईरान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है। इस कारण ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड में 21 जनवरी से बादल छाने लगेंगे, जबकि 22 से 24 जनवरी के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा।

पाकिस्तान और कश्मीर पर बने सिस्टम के असर से राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बना। इससे दक्षिणी हवाएं भोपाल की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। अगले दो से तीन दिन तक हवाओं की रफ्तार इसी तरह बनी रहेगी। यहां बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। इंदौर में मौसम साफ रहेगा। हल्की ठंड रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, भिंड समेत बुंदेलखंड के दतिया, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी और पन्ना में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

भोपाल में पतझड़ जैसा हुआ मौसम

भोपाल में अचानक चली हवाओं से शुक्रवार को मौसम पतझड़ जैसा हो गया। हवाओं की रफ्तार करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई। दक्षिण से आईं हवाओं ने ठंड के तेवर नरम कर दिए।

पारा ऐसा चढ़ा कि करीब 13 साल में दिन और रात का पारा एक साथ रिकॉर्ड 6 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। अगले दो से तीन दिन तक हवाओं की रफ्तार इसी तरह बनी रहेगी। इससे दिन और रात में ठंड से राहत रहेगी।

ग्वालियर-चंबल में छाएगा कोहरा

5 दिन से चल रही उत्तरी हवा का रुख बदलकर शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी हो गया। इससे अब ग्वालियर-चंबल अंचल में बादल छाएंगे। साथ ही रात का पारा बढ़ेगा। 16 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक रात का पारा 4 डिग्री से नीचे चल रहा था।

इससे रात में अधिक लोग सर्दी का अहसास कर रहे थे, जबकि दिन में धूप खिलने के बाद भी सर्द हवा लोगों को ठिठुरा रही थीं। लेकिन, अब हवा का रुख बदल चुका है। इससे रात का पारा चढ़ेगा। बादल छाने की वजह से कोहरा रह सकता है।