Home Blog Page 297

मध्यप्रदेश वासियों के लिए खुशखबरी: MP एक बार फिर बना टाइगर स्टेट – CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) ने कहा है कि देश में सर्वाधिक 785 बाघ मध्यप्रदेश में है, जिनकी वजह से प्रदेश को यह गौरव पुन: मिला। मध्यप्रदेश एक बार फिर टाइगर स्टेट बन गया है। वन विभाग और वन्य-प्राणियों की सुरक्षा में लगे सभी लोग बधाई के पात्र हैं, वन्य-प्राणियों की सुरक्षा का कार्य अत्यंत मेहनत और परिश्रम का है।

समुदाय के सहयोग के बिना वन्य-प्राणियों की सुरक्षा संभव नहीं है। मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी अग्रणी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

अपर मुख्य सचिव वन श्री जे.एन. कंसोटिया, वन बल प्रमुख श्री रामेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ वन अधिकारी, वाईल्ड लाइफ बोर्ड के सदस्य तथा वन और वन्य-प्राणी प्रेमी उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश तेंदुआ और घड़ियाल स्टेट भी है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टाइगर स्टेट के साथ-साथ मध्यप्रदेश तेंदुआ और घड़ियाल स्टेट भी है। गिद्ध और भेड़ियों की संख्या में भी हम आगे हैं। गिद्धों को पुर्नस्थापित करने की हमारी कोशिशें लगातार जारी हैं।

प्रदेश में इंसान की जिंदगी बेहतर बनाने के साथ-साथ वन्य-प्राणियों का अस्तित्व बनाये रखने का अभियान लगातार जारी रहेगा। वन्य-प्राणियों के अस्तित्व को बनाए रखने का कार्य वनवासियों के सहयोग से ही संभव है। प्राणियों के संरक्षण के लिए पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।

छायाचित्र प्रदर्शनी और वन्य-प्राणियों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने म.प्र. के बाघों की छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदेश में बाघ संरक्षण पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पर केन्द्रित फिल्म दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने फिल्म के कलाकारों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए।

चार वर्षों में बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हुई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि “अत्यंत हर्ष की बात है कि हमारे प्रदेशवासियों के सहयोग और वन विभाग के अथक प्रयासों के फलस्वरूप, चार वर्षों में हमारे प्रदेश में जंगल के राजा बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 हो गई है। मैं पूरे प्रदेश की जनता को, वन एवं वन्य-प्राणियों के संरक्षण में उनके सहयोग के लिये ह्रदय से धन्यवाद और बधाई देता हूँ। आइये हम सब मिलकर अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भावी पीढ़ियों के लिये प्रकृति संरक्षण का पुन: संकल्प लें।”

भारत में बाघों की संख्या (2006-2022)

राज्यबाघ जनसंख्या
 20062010201420182022
शिवालिक पहाड़ी और गंगा क्षेत्र
बिहार108283154
उत्तराखंड178227340442560
उत्तर प्रदेश109118117173205
कुल297353485646819
मध्य भारत और पूर्वी घाट
आंध्रप्रदेश9572684863
तेलागंना–––2621
छत्तीसगढ़2626461917
झारखंड 10351
मध्यप्रदेश300257308526785
महाराष्ट्र103168190312444
ओडिशा4532282820
राजस्थान3236456988
कुल60160168810331439
पश्चिमी घाट क्षेत्र
गोवा––535
कर्नाटक290300406524563
केरला4671136190213
तमिलनाडु76163229264306
कुल4025347769811087
उत्तर पूर्व पहाड़ और ब्रह्म्पुत्र मैदानी क्षेत्र
अरूणांचल प्रदेश14 28299
असम70143167190227
मिजोरम65300
नागालैड–––00
पश्चिम बंगाल10–3 2
उत्तर पूर्वी पहाड़ और ब्रह्म्पुत्र100148201219236
सुन्दर वन 707688101

उत्कृष्ट कार्य के लिए वन विभाग के कर्मचारियों का सम्मान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन विभाग के शासकीय सेवकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। वन विभाग के कर्मचारियों को सरवाइवल किट भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

ई-टिकटिंग और मोबाइल एप का शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल के ई-टिकटिंग एवं मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया। इस एप से पर्यटकों को अब घर से ही ऑनलाइन टिकिट बुक करने की सुविधा मिलेगी। एप पर वन विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

प्रकाशनों का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय वन्य-प्राणी कॉन्फ्रेंस की रिपोर्ट, स्टेट वाईल्ड लाइफ एक्शन प्लान तथा फिफ्थ बर्ड्स सर्वे रिपोर्ट ऑफ गांधी सागर वाईल्ड लाइफ सेंचुरी (मंदसौर) सहित तीन पुस्तक का विमोचन किया।

Ladli Behna Yojana 3rd Kist: लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त में मिलेगा बड़ा लाभ, पढ़ें नया अपडेट

Ladli Behna Yojana 3rd Kist Kab Aayegi: लाडली बहना योजना के संबंध में एक और बड़ी खबर है। लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त 10 अगस्त 2023 को 1250 रुपए की जारी की जाएगी। यह राशि सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगी जिन्होंने 10 अगस्त 2023 से पहले लाडली बहना योजना के तहत ज़रूरी काम पूरा किया हो।

इसलिए, अगर आप भी लाडली बहना योजना के माध्यम से 1250 रुपए की तीसरी किस्त प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी है। इसमें लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त से संबंधित सभी जानकारी दी गई है, इसलिए पोस्ट को पूरा ज़रूर पढ़ें।

लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त की घोषणा 10 जुलाई 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। इंदौर में आयोजित लाडली बहना योजना सम्मेलन में उन्होंने इस संबंध में कई बड़े ऐलान किए थे।

इस योजना के तहत 10 अगस्त 2023 को लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त के रूप में 1250 रुपए की राशि इन महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यह एक बड़ी खुशखबरी है और 10 अगस्त 2030 को यह राशि मिलेगी।

Ladli Behna Yojana 3rd Kist Kab Aayegi

लाडली बहना योजना के नियमों के अनुसार, हर महीने की 10 तारीख को किस्त जारी की जाती है। दूसरी किस्त के बाद अब 10 अगस्त को तीसरी किस्त 1250 रुपए की जारी की जाएगी। इस राशि को सिर्फ वे महिलाएं प्राप्त करेंगी जो लाडली बहना योजना के सदस्य हैं। और जो महिला लाडली बहना योजना के सदस्य बनने वाली हैं, उनके खाते में भी 1250 रुपए की राशि जमा की जाएगी।

रीवा में 10 अगस्त को होगा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए की तीसरी किस्त लाड़ली बहनों के खातें में डालने का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 10 अगस्त को रीवा में होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ रीवा जिले का ही नहीं है, बल्कि प्रदेश स्तर का कार्यक्रम है, जो गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हो। कार्यक्रम समय पर और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो। मुख्यमंत्री चौहान निवास पर कार्यक्रम के आयोजन की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में रीवा के संभागायुक्त और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में गीत संगीत से भरा उत्साह पूर्ण माहौल बना रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह योजना बहनों के जीवन स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह कार्यक्रम कर्मकांड नहीं है, बल्कि बहनों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें आत्म- निर्भर बनाने का अभियान है।

लाडली बहना योजना सेना के ऑनलाइन फॉर्म को भरने का पूरा प्रोसेस जानने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले, अपने आंगनवाड़ी केंद्र के कार्यकर्ता से संपर्क करें।
  2. कार्यकर्ता से लाडली बहना योजना सेना के ऑनलाइन फॉर्म के लिए जानकारी प्राप्त करें।
  3. संबंधित बालविकास कार्यकर्ता आपके लिए लाडली बहना योजना सेना के ऑनलाइन फॉर्म को भरेगी।
  4. आपको आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेजों को सामान्यतः स्कैन करके अपलोड करने की आवश्यकता होगी।
  5. अवधि के अनुसार आपके आवेदन का समीक्षण होगा।
  6. जब आपका आवेदन स्वीकृत हो जाएगा, तो आपके खाते में लाडली बहना योजना सेना की तीसरी किस्त के रूप में 1250 रुपए का भुगतान होगा।

इस रीति-रिवाज को पूरा करने से आप लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त 1250 रुपए का लाभ उठा सकते हैं। यदि आपको किसी भी प्रकार की मदद या सहायता की आवश्यकता हो, तो कार्यकर्ता आपको संबंधित जानकारी प्रदान करेगी और आपका लाडली बहना योजना सेना में सम्मिलित होने में मदद करेगी।

Ladli Behna Yojana 3rd Kist Kab Aayegi

लाडली बहना योजना की तीसरी क़िस्त 10 अगस्त 2023 को आपके BANK ACCOUNT में ट्रांसफर की जायगीLadli Behna Yojana Registration

लाडली बहना योजना की तीसरी किस्त कब आयगी?

लाडली बहना योजना की तीसरी क़िस्त 10 अगस्त 2023 को आपके BANK ACCOUNT में ट्रांसफर की जायगीLadli Behna Yojana 2nd Kist

Ladli Behna Yojana 3rd Kist में कितने रुपए आएंगे?

Ladli Behna Yojana 3rd Kist में महिलाओं के खाते में 1250 रुपए आएंगेladli-behana-yojana

लाड़ली बहना योजना कर्मकांड नहीं, बहनों का जीवन खुशहाल बनाने का अभियान है – CM SHIVRAJ

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (CM LADLI BEHNA YOJANA) के अंतर्गत एक हजार रुपए की तीसरी किस्त लाड़ली बहनों के खातें में डालने का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 10 अगस्त को रीवा में होगा।

मुख्यमंत्री चौहान (CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ रीवा जिले का ही नहीं है, बल्कि प्रदेश स्तर का कार्यक्रम है, जो गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हो।

कार्यक्रम समय पर और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर कार्यक्रम के आयोजन की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में रीवा के संभागायुक्त और कलेक्टर वर्चुअली जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में गीत संगीत से भरा उत्साह पूर्ण माहौल बना रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह योजना बहनों के जीवन स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह कार्यक्रम कर्मकांड नहीं है, बल्कि बहनों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें आत्म- निर्भर बनाने का अभियान है।

आज बदल रहा है मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज ने की बड़ी घोषणाएँ

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरा मध्यप्रदेश आज बदल रहा है। प्रदेश में तेजी से विकास और जन-कल्याण के कार्य हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश की प्रति व्यक्ति आय जो कभी 11 हजार रूपये थी, अब एक लाख 40 हजार रूपये हो गई है। पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है।

हर खेत में सिंचाई का पानी और हर घर नल से जल पहुँचाने का कार्य हो रहा है। बिजली की आपूर्ति निरंतर है। विकास के सभी मानकों में मध्यप्रदेश आगे है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएँ

  • बायां में नाले की रिटेनिंग वॉल निर्माण एवं पक्कीकरण।
  • सलकनपुर कॉरिडोर निर्माण के लिये सर्वे।
  • एक हजार मीटर आंतरिक मार्ग स्वीकृत।
  • सामुदायिक भवन निर्माण।
  • हायर सेकेण्‍डरी स्कूल में कॉमर्स कक्षाएँ प्रारंभ करना।
  • नया कचरा संग्रहण वाहन।

मुख्यमंत्री चौहान आज विकास पर्व के दौरान सीहोर जिले के ग्राम बायां में विशाल जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ 98 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया। इनमें 25 करोड़ 32 लाख 84 हजार रूपये के भूमि-पूजन एवं 65 लाख 64 हजार रूपये के लोकार्पण शामिल हैं। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। प्रारंभ में बेटियों का पूजन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना मेरी जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। मैंने बचपन से बेटियों के प्रति भेदभाव देखा और संकल्प लिया कि इसे मिटा कर रहूँगा। प्रदेश में बेटियों को सम्मान और मजबूती प्रदान करने के लिये निरंतर कार्य हो रहे हैं। लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या-विवाह/निकाह, पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण, संबल जैसी योजनाओं के बाद लाड़ली बहना योजना बनाई गई है।

यह योजना बहनों को समाज में सम्मान दिलायेगी और उनका आत्म-विश्वास बढ़ायेगी। इस योजना पर एक वर्ष में लगभग 15 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे। आगामी समय में इसकी राशि को बढ़ा कर 3000 रूपये तक किया जायेगा। बहनों को सशक्त बनाने के लिये स्व-सहायता समूहों से जोड़ा जा रहा है और उनकी आमदनी प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रूपये करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बचपन से मैं बायां आया करता हूँ। गाँव के लगभग सभी घरों में मैं गया हूँ। बायां की दाल और गुड़ पट्टी मुझे आज भी याद आती है। आज मैं यहाँ की दाल खाकर जाऊँगा। उन्होंने बायां के सरकारी स्कूल में मरम्मत और क्षेत्र के विकास के लिये अनेक घोषणाएँ भी कीं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सलकनपुर में देवी माँ का भव्य मंदिर बन रहा है, जहाँ पूरी दुनिया से लोग दर्शन करने आयेंगे। बुधनी में 750 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। बायां में फोरलेन का कार्य भी किया जा रहा है, जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बच्चे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। मैं उनकी पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दूँगा। इसके लिये विद्यार्थियों को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने पर लैपटॉप दिया जाता है, पाँचवीं से छटवीं और आठवीं से नौंवी अन्य गाँव में पढ़ने जाने के लिये साइकिल दी जाती है और अब बारहवीं कक्षा में टॉप करने वाले एक बेटे और एक बेटी को स्कूटी दी जायेगी। मेधावी विद्यार्थी योजना में उच्च शिक्षा की फीस भी सरकार भरवा रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रोजगार और स्व-रोजगार के व्यापक अवसर दिलाये जा रहे हैं। एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती चल रही है और 50 हजार पदों पर आगे होगी। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में सरकार स्व-रोजगार के लिये अपनी गारंटी पर ऋण और ब्याज अनुदान दिलवाती है। 12वीं पास अथवा आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों को सीखो-कमाओ योजना में प्रशिक्षण के साथ 8 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पुरानी सरकार ने जन-कल्याण की बहुत सी योजनाएँ बंद कर दीं। मुख्यमंत्री कन्या-विवाह, मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन, संबल जैसी योजनाएँ बंद कर दी गईं। हमारी सरकार ने इन्हें पुन: चालू किया है। अब बुजुर्गों को हवाई जहाज से भी तीर्थ-यात्रा करवाई जा रही है।

सांसद रमाकांत भार्गव ने क्षेत्र के विकास के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना। विधायक श्री करण सिंह वर्मा, श्री गुरु प्रसाद शर्मा श्री रघुनाथ सिंह भाटी, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला, श्री महेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, श्री रवि मालवीय, श्री मारुति शिशिर, श्रीमती सीमा जुगल पटेल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन-समुदाय उपस्थित था।

सिवनी: बाइक चोरों का बढ़ा आतंक, 10 दिनों में 2 बाइक चोरी

सिवनी। सिवनी जिला मुख्यालय में लंबे समय से मोटरसाइकिल चोर गिरोह सक्रिय है. आए दिनों बाइक चोरी की घटना की खबरें सुनाई देती रहती है. सिवनी कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले महावीर वार्ड और महावीर टाकीज के सामने से दस दिनों के भीतर 2 वाहनों का चोरी होना शहर में किसी बाइक चोर गिरोह के सक्रिय होने की तरफ इशारा करता है.

चोरी हुई बाइक में से एक बाइक बीते 10 जुलाई को सिवनी जिला मुख्यालय के महावीर टाकीज के सामने से बजाज पल्सर वहान चोरी होना बताया जा रहा है. जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP22 MJ 0922 है.

इस वाहन के चोरी हुए 10 दिन भी नहीं बीते थे की एक और वाहन चोरी होने की घटना सामने आई थी. जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के महावीर वार्ड स्थित व्यायामशाला के सामने से एक रॉयल एन्फ़ील्ड वाहन बीते 19 जुलाई को चोरी हुआ. जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP22 MK 2634 है.

हालाँकि वाहन मालिकों द्वारा वहां चोरी की शिकायत कोतवाली थाने में दी गयी है. किन्तु समाचार लिखे जाने तक चोरी हुए वाहनों के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है और ना ही वाहन चोरों का कोई सुराग मिल पाया है.

सिवनी कोतवाली पुलिस घटना के बाद से ही वाहन चोरों को तलाशने में लगी हुई है पर अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार की कोइ सफलता हाथ नहीं लगी है.

सिवनी में पहली बार जबलपुर से बैठे बैठे किया गया नया ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत

सिवनी: एम.पी. ट्रांसको (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने सिवनी जिले के 132 के.व्ही. सबस्टेशन सिवनी में एक 63 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि जबलपुर से 145 कि.मी. दूर स्थापित इस ट्रांसफार्मर को बिजली कंपनी के मुख्यालय जबलपुर से पावर सेक्टर की एडवांस टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है।

लगभग 5 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सिवनी जिले की पारेषण क्षमता सुदृढ़ हुई है।

इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से सिवनी की 132 के.व्ही. सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 113 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इससे सिवनी शहर के अलावा बरघाट, मलारा, केवलारी, कुरई, अरी, कारीरात एवं गोपालगंज ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं के साथ सिवनी शहर में पानी की आपूर्ति करने वाले पी.एच.ई. फीडर को काफी फायदा पहुँचेगा। अब उन्हें उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति होगी।

सिवनी क्षेत्र में पहली बार रिमोट से हुआ ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत

जबलपुर से एच.एम.आई (हयूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक का उपयोग करते हुये कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर 145 किलोमीटर दूर सिवनी में इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया गया।

सिवनी जिले में ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत करने के लिए इस तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया है। इस तकनीक में मानव और कम्प्यूटर मशीनों के तालमेल से सबस्टेशनों के उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।

सिवनी जिले की पारेषण क्षमता में बढोत्तरी

म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता श्री अरूण कुमार वैद्य ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से सिवनी जिले की कुल ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 883 एम.व्ही.ए. की हो गई है। इसमें 220 के.व्ही. साइड 520 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. साइड 363 एम.व्ही.ए. की स्थापित क्षमता शामिल है।

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी सिवनी जिले में अपने 4 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है, जिसमें 220 के.व्ही. के 1 सबस्टेशन तथा 132 के.व्ही. क्षमता के 3 सबस्टेशन क्रियाशील है।

World Breastfeeding Week: विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक

World Breastfeeding Week 2023 Theme: प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी एक से 7 अगस्त के दौरान विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जायेगा। इस वर्ष के विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम “इनेवलिंग ब्रेस्ट-फीडिंग : मेकिंग अ डिफरेंस फॉर वर्किंग पेरेंट्स” है। स्तनपान माँ और बच्चा, दोनों के लिये आवश्यक है।

परिवार में एक माता को दोहरे दायित्वों का निर्वहन करना होता है। इसलिये यह आवश्यक है कि एक माँ को उसके परिवार से यथोचित सहयोग प्राप्त हो, ताकि वह अपने बच्चे को समुचित स्तनपान करा सके।

स्तनपान के लाभ के संबंध में जागरूता बढ़ाने और स्तनपान को प्रोत्साहन देने की गतिविधियों को विश्व स्तनपान सप्ताह में किया जायेगा। इस संबंध में एमडी एनएचएम श्रीमती प्रियंका दास ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को निर्देश दिये हैं।

एक अगस्त को प्रात: 10 से 11 बजे के मध्य सभी शासकीय अस्पतालों में एक घंटे का कॉउंसिलिंग ऑवर मनाया जायेगा। इसमें स्तनपान सप्ताह के आयोजन के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जायेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला जन-प्रतिनिधि से करवाया जायेगा।

कॉउंसिलिंग ऑवर के दौरान सभी अस्पतालों में एएनसी ओपीडी और पीडियाट्रिक ओपीडी में आने वाली गर्भवती एवं धात्री माताओं, पीएनसी वार्ड में भर्ती प्रसूताओं और एसएनसीयू, एनवीएसयू, एनआरसी में भर्ती बच्चों की माताओं को स्तनपान संबंधी समझाइश दी जायेगी।

सभी शासकीय प्रसव केन्द्रों में पदस्थ मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टॉफ, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर नवजात शिशु के जन्म के तुरंत बाद माताओं को स्तनपान कराने की समझाइश देंगे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान मेटरनिटी एवं शिशु वार्ड के स्टॉफ नर्स और पोषण प्रशिक्षक भर्ती माताओं को सरल और रोचक ढंग से स्तनपान संबंधी परामर्श दें। क्विज के माध्यम से भर्ती माताओं का ज्ञानवर्धन करें।

स्तनपान प्रोत्साहन संबंधी ऑडियो-वीडियो का प्रदर्शन करें। शीघ्र स्तनपान एवं 6 माह तक केवल स्तनपान के लिये गर्भवती प्रसूता के परिजन से शपथ ग्रहण करवाना सुनिश्चित करें। लेबर रूम के प्रभारी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों, महिला चिकित्सकों और स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारियों को स्तनपान के संबंध में जानकारी बढ़ाने के लिये समझाइश देने की जिम्मेदारी निर्वहन करने के लिये भी कहा गया है।

मशाल-रैली, दीवार-लेखन आदि गतिविधियाँ की जायें। स्कूल और कॉलेज में स्तनपान संबंधी क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध-लेखन और चित्रकला आदि गतिविधियाँ की जायें। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्यूटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग जन-जागरूकता बढ़ाने में किया जाये। शहरी क्षेत्रों में रोटरी क्लब, नर्सिंग होम एसोसिएशन आदि के प्रतिनिधियों की भागीदारी से स्तनपान प्रोत्साहन के कार्यक्रम किये जायें।

MP के GWALIOR में 833 करोड़ का GST फर्जीवाडा, बुलियन के नाम पर जारी हो रहे थे बिल; 8 फर्मों पर कार्यवाही

Gwalior News: वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा डेटा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में डेडिकेटेड टीम बीफा/गेन, ई वे बिल एवं GST पोर्टल पर उपलब्ध 400 से अधिक एनालिटिकल रिपोर्ट का बारीकी से परीक्षण कर बुलियन के फर्जी बिल जारी करने वाले ग्वालियर के व्यवसायी पर कार्रवाई की गई है।

विभाग द्वारा पिछले 1 माह में बुलियन व्यवसाय में संलिप्त 8 फर्मों पर कार्यवाही की जाकर लगभग 833 करोड़ रूपये के संदिग्ध क्रय-विक्रय पाया गया है, जिसकी विस्तृत जाँच व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलन में है।

वाणिज्यिक कर आयुक्त, श्री लोकेश कुमार जाटव एवं विशेष आयुक्त, श्रीमती रजनी सिंह ने उच्च मूल्य की वस्तु ‘बुलियन’ के व्यापार में संलिप्त व्यवसाइयों के संबंध में सूचना एवं डेटा विश्लेषण द्वारा चरणबद्ध जांच कार्यवाही के अनुक्रम में ग्वालियर के चिन्हांकित संदिग्ध बुलियन व्यवसाई पर जाँच की कार्यवाही की गई।

मुख्य फर्म द्वारा अपनी सहयोगी फर्म के माध्यम से बुलियन प्राप्त कर ज्वेलरी का निर्माण व क्रय-विक्रय करने के साथ-साथ जुलाई, 2021 से दिसम्बर, 2022 तक लगभग 458 करोड़ रुपये का लगभग 881 किलोग्राम बुलियन छोटी-छोटी मात्रा में निजी उपभोक्ताओं को B2C बिक्री के रूप में बताया गया है।

सहयोगी फर्म द्वारा अधिकांश लेन-देन पूरा हो जाने पर विभाग के समक्ष आवेदन देते हुए अपना GST पंजीयन भी निरस्त करवा लिया गया।

जांच के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्य बताते है कि निजी व्यक्तियों के नाम पर दिखाये गये B2C विक्रय को वास्तविकता में बड़े आभूषण व्यवसाइयो को बेचा गया है और नवीन GST पंजीयन भी सिर्फ बड़े आभूषण व्यवसाइयो को अनाधिकृत रूप से बुलियन सप्लाई करने के लिये ही लिये गये थे। इन व्यवसाइयों के बैंकिंग ट्रांजेक्सन एवं मनी ट्रेल विश्लेषण भी मध्यप्रदेश के बाहर के मास्टरमाइंड की ओर इंगित करती है।

राजस्व संरक्षण एवं फेक इनवॉइसिंग में संलिप्त संदिग्ध/बोगस करदाताओं के विरुद्ध की गई कार्यवाही में बोगस करदाताओं की पहचान की जा रही है।

विभाग द्वारा पाया गया कि प्रदेश में बुलियन (सोने एवं चांदी) के एक संगठित नेटवर्क द्वारा अपने निजी कर्मचारियों जैसे घरेलू नौकरों/ड्राइवर या अन्य व्यक्तियों के दस्तावेजो पर GST पंजीयन प्राप्त कर बड़ी मात्रा में बुलियन का क्रय किया जा रहा है और इसके फर्जी बिल जारी कर इन बुलियन को छोटी- छोटी मात्रा में निजी उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा है।

पूर्व में विभाग द्वारा 6 बुलियन व्यवसाइयों पर कार्यवाही की गई थी, जिनके द्वारा लगभग 375 करोड़ रूपये के लगभग 724 किलो ग्राम बुलियन निजी उपभोक्ताओं को भी बेचा जाना बताया गया।

MP में Vikas Parv के दौरान सीएम शिवराज ने किया 19 हजार 207 करोड़ 37 लाख के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

MP VIKAS PARV: मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे विकास पर्व के दौरान 27 जुलाई तक लगभग 19 हजार 207 करोड़ 37 लाख 12 हजार रूपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) ने 27 जुलाई को जिला कटनी में विकास पर्व पर 313 करोड़ 16 लाख के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। मध्यप्रदेश के सभी जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन का क्रम जारी है।

मध्यप्रदेश में विकास पर्व के बारहवें दिन 27 जुलाई को कुल 336 करोड़ 99 लाख 42 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया। 

सतना जिले में 35 लाख 55 हजार, कटनी जिले में 313 करोड़ 16 लाख, नीमच जिले में 6 करोड़ 27 लाख, डिण्डोरी जिले में 1 करोड़ 26 लाख 95 हजार, रतलाम जिले में 41 लाख 69 हजार, गुना जिले में 7 करोड़ 34 लाख 9 हजार, शहडोल जिले में 1 करोड़ 51 लाख 38 हजार, इंदौर जिले में 6 करोड़ 10 लाख 38 हजार, झाबुआ जिले में 14 लाख 99 हजार, अलीराजपुर जिले में 20 लाख और आगर मालवा जिले में 20 लाख 58 हजार विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किये गये।

मध्यप्रदेश की प्रगति का पर्व है विकास पर्व

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक आयोजित विकास पर्व प्रगति का पर्व है। इस पर्व के माध्यम से अधिक से अधिक जन-भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है।

राज्य मंत्री श्री पटेल गुरूवार को सतना जिले के रामनगर विकासखण्ड के ग्रामों में विकास पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री पटेल ने ग्राम कालडिहा, बडखोरा, ग्राम गंगासागर में 35 लाख 55 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निवारण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि अमरपाटन क्षेत्र में बिजली की स्थिति में सुधार के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हो सके इसके लिये राज्य सरकार किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से तेजी से कार्य कर रही है।

सिवनी: ट्रेन की चपेट में आया युवक! पटरियों में मिली लाश

सिवनी। सिवनी में ट्रेन का परिचालन शुरू हुए अभी ज्यादा समय भी नहीं बीता है और लगातार ट्रैन से होने वाली दुर्घटनाओं की खबर मिलते आ रही है।

सिवनी जिला मुख्यालय के गंगानगर, छिंदवाड़ा रोड में स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास रेल की पटरियों के बीच एक व्यक्ति की क्षत-विक्षत अवस्था में लाश मिली है।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी जिसके बाद शव का पंचनामा बनाते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

फिलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके लिए आसपास के थानों में इसकी जानकारी दी गई है। व्यक्ति के संबंध में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।