Home Blog Page 296

MP के REWA में SI ने TI को गोली मारी: टीआई को अस्पताल में कराया भर्ती; इलाज जारी

SI shoots TI in REWA: मध्यप्रदेश के रीवा के सिविल लाइन थाने में एक एसआई बीआर सिंह (SI B.R. SINGH) ने थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा (TI Hitendra Nath Sharma) को उनके चेंबर में घुसकर गोली मार दी. गोली लगने से टीआई हितेंद्र नाथ (TI Hitendra Nath Sharma) गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक उनकी हालत बहुत नाजुक है।

यह पूरी घटना आज गुरुवार दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सिविल लाइन थाने में हुई. जिस समय यह घटना घटी उस समय थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद था. इस फायरिंग के बाद एसपी विवेक सिंह (Rewa SP Vivek SIngh) भी मौके पर पहुंच गए।

सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी (CSP Shivali Chaturvedi) के मुताबिक, एसआई बीआर सिंह (SI B.R. Singh) के बाएं कंधे में गोली लगी थी। उनकी हालत बहुत गंभीर है। यह पता चला है कि एसआई बीआर सिंह (SI B.R. Singh) ने हमेशा हीन भावना से काम किया था। वे सीनियर थे, लेकिन अपने कारनामों के कारण प्रमोशन नहीं मिला। इसके कारण उन्हें जूनियर के आदेश को मानने में कठिनाई होती थी, जिसके कारण उन्होंने आक्रोशित होकर घटना को अंजाम दिया।

कहासुनी के बाद REWA के सिविल लाइन थाने में SI ने TI पर की फायरिंग

कहा जा रहा है कि किसी मामले को लेकर टीआई हितेंद्र शर्मा (TI Hitendra Sharma) और एसआई बीआर सिंह (SI B.R. Singh) के बीच बहस हुई। इसके बाद एसआई ने टीआई के चेंबर में घुसकर गोली मार दी। इस घटना के समय थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद था।

एसआई को टीआई के चेंबर में बंद किया

सूत्रों के अनुसार, आरोपी एसआई ने दो पिस्टल लेकर टीआई के चेंबर में घुसा. फायरिंग की आवाज सुनकर ही अन्य पुलिसकर्मियों ने टीआई (TI Hitendra Sharma) को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया। वहीं, एसआई को चेंबर में ही बंद कर दिया गया।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी एसआई ने अंदर से भी दो फायर किए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने गोली खुद को मारी है या मिस फायर किया है।

इधर अस्पताल में भर्ती टीआई के लिए लोग बड़ी संख्या में ब्लड डोनेट करने पहुंचे हैं। डीआईजी मिथिलेश शुक्ला (DIG Mithlesh Shukla) भी उनकी हालत जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने गब्बर को किया गया जिला बदर

सिवनी। सिवनी जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल (Seoni Collector Kshtij Singhal) द्वारा सिवनी जिले में लोक सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए आदतन अपराधी उमेश कुचबुंदिया को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा- 5 (ख) एवं 6 (ग) के तहत एक वर्ष की कालावधि के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सिवनी के प्रतिवेदन के आधार पर अनावेदक उमेश उर्फ गब्बर कुचबुंदिया पिता खोआलाल कुचबुंदिया उम्र 40 निवासी द्वारका नगर फिल्टर चौक सिवनी को जिले के समीपवर्ती जिला छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट एवं मंडला जिले की राजस्व सीमा से एक वर्ष की कालावधि के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि अनावेदक उमेश उर्फ गब्बर कुचबुंदिया के विरूध्द वर्ष 2017 से वर्ष 2023 तक कुल 11 अपराध दर्ज किए गए हैं।

MBBS IN HINDI: हिंदी में एमबीबीएस के लिए मध्यप्रदेश की राह पर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

MBBS IN HINDI: मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है जिसने हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ की है। वहीं अब इसी दिशा में उत्तराखंड राज्य भी आगे बढ़ रहा है।

बुधवार को उत्तराखंड राज्य से पधारे चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलपति श्री हेमचंद पांडे एवं रेडियो थेरपी विभाग, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून के प्राध्यापक डॉ. दौलत सिंह ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग से सौजन्य मुलाकात की।

मंत्री श्री सारंग ने उन्हें एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिंदी में रूपांतरित पुस्तकें भी भेंट की। इस अवसर पर संचालक चिकित्‍सा शिक्षा डॉ. अरूण कुमार श्रीवास्‍तव, स्टेट नोडल अधिकारी हिंदी प्रकोष्ठ डॉ. लोकेंद्र दवे, हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष गोहिया एवं चिकित्सा हिंदी प्रकोष्ठ ‘मंदार’ के सदस्य भी उपस्थित रहे।

उत्तराखंड राज्य म.प्र. की हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई पर कर रहा अध्ययन

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ करने वाला देश का पहला राज्य है। प्रदेश की इस उपलब्धि को संपूर्ण देश में सराहा जा रहा है।

वहीं देश के अन्य राज्य भी अपनी मातृभाषा में मेडिकल की पढ़ाई प्रारंभ करने के लिये मध्यप्रदेश का मार्गदर्शन ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड राज्य भी एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिंदी में रूपांतरित पाठ्यक्रम का अध्ययन करेगा।

मंदार में देखा हिंदी पुस्तकों के रूपांतरण का कार्य

उत्तराखंड से दो दिवसीय प्रवास पर आये कुलपति श्री बहुगुणा एवं डॉ. सिंह ने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में स्थिति चिकित्सा हिंदी प्रकोष्ठ मंदार में एमबीबीएस की पुस्तकों के हिंदी रूपांतरण कार्य को देखा व लिप्यंतरण कार्य कर रहे चिकित्सा शिक्षकों से भी संवाद किया।

उत्तराखंड में आयोजित स्वास्थ्य चिंतन शिविर में हुई थी मध्यप्रदेश की प्रशंसा

इसी माह 15 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में सेंट्रल काउंसिल ऑफ हेल्थ एण्ड फेमिली वेल्फयेर (CCHFW) द्वारा आयोजित 15वें CCHFW Conference स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था। यहाँ मध्यप्रदेश एकमात्र राज्य था जिसने प्रस्तुतीकरण दिया।

मेडिकल में हिंदी की पढ़ाई प्रारंभ करने के विषय पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया था, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बेहद सराहा था। इसके साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों से भी मध्यप्रदेश का अनुसरण करने के लिये प्रेरित किया था।

MPINFO.ORG: जनसंपर्क विभाग, मध्य प्रदेश, जानिए मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के बारे में कुछ खास बातें

MPINFO.ORG: जनसंपर्क विभाग, मध्य प्रदेश (Department of Public Relations, Madhya Pradesh) जनसंपर्क विभाग, मध्य प्रदेश (MPINFO.ORG) जिसे आमतौर पर जनसम्पर्क विभाग, मध्य प्रदेश (Department of Public Relations, Madhya Pradesh) के रूप में जाना जाता है. जनसम्पर्क विभाग, मध्य प्रदेश (Department of Public Relations, Madhya Pradesh) मध्य प्रदेश सरकार के भीतर एक एजेंसी है.

जनसम्पर्क विभाग, मध्य प्रदेश (Department of Public Relations, Madhya Pradesh) की स्थापना 2006 में मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय राजधानी भोपाल में जनसम्पर्क संचालनालय (Jansampark Sanchalanalaya) में स्थित है।

इस पर “मीडिया के माध्यम से लोगों तक सरकार की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रसारित करने आम जनों को लगातार जागरूक करने के साथ साथ सांस्कृतिक मामलों से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पहुँचाने का कार्य किया जाता है.

MPINFO.ORG – जनसंपर्क विभाग, मध्य प्रदेश का मुख्य कार्य

जनसंपर्क विभाग का मुख्य कार्य विभिन्न क्षेत्रों में प्रेस प्रतिनिधियों का दौरा आयोजित करना, प्रेस प्रतिनिधियों की मान्यता, प्रमाण पत्र जारी करना, प्रकाशन, अखबार में वर्गीकृत विज्ञापन प्रदर्शित करना, बिलों का केंद्रीकृत भुगतान, सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यक्रमों के संबंध में विभिन्न भाषाओं में प्रचार साहित्य का प्रकाशन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के भीतर और बाहर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करना है।

यह जन जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं और उपलब्धियों का प्रसार और प्रचार भी करता है। विभाग विभिन्न विभागों की प्रगति और उपलब्धियों का दस्तावेजीकरण भी करता है।

विभाग मीडिया में प्रकाशित समाचारों के विश्लेषण के माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर जनता की धारणा और प्रतिक्रिया प्राप्त करके विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने में सरकार की सहायता करता है। 

इसके अलावा, जनसंपर्क विभाग मीडिया के माध्यम से आम जनता के बीच सरकार के दृष्टिकोण को संप्रेषित करने, लोगों को शिक्षित करने के लिए विभिन्न विभागों की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों का प्रसार करने और विभिन्न तरीकों और संसाधनों का उपयोग करके सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाते हुए जनसंचार करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देता है।

लोगों को शिक्षित करना और जनसंचार। विभिन्न विभागों के कार्यक्रमों, योजनाओं एवं उपलब्धियों का पोस्टर, पम्पलेट, फोल्डर, बुकलेट आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने तथा विज्ञापन कार्य को सुविधाजनक बनाने हेतु सृजनात्मकता का निर्माण। मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में विभाग का कार्यालय है।

MP: चीन में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मध्यप्रदेश के 11 खिलाड़ी

भोपाल: मध्यप्रदेश में 11 अलग-अलग विधाओं के खिलाड़ी चेगंडू (चीन) में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसमें नौ खिलाड़ी मध्य प्रदेश की विभिन्न अकादमी से हैं। मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस के समर दीप सिंह, निधि पवैया, शालिनी चौधरी (सभी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय) अर्जुन वास्कले (एसएनसिटी विश्वविद्यालय), एमपी फेंसिंग अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस के शंकर (रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय रायसेन), अंकित शर्मा (लवली प्रोफ़ेशनल विश्वविद्यालय)

इनके साथ मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी ऑफ़ एक्सीलेंस के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे (दोनों गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर) और चिंकी यादव (बरकतउल्ला विश्वविद्यालय) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मध्यप्रदेश की नंदनी वत्स (रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय) और कुमारी अंतिम यादव (लवली प्रोफ़ेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा) जूडो में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी खिलाड़ी बुधवार की रात को चीन के लिए रवाना हो गये हैं।

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सभी खिलाड़ियों से टीटी नगर स्टेडियम में मुलाक़ात कर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे सिर्फ़ लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करे।

खिलाड़ियों को किसी बात की चिंता नहीं करनी है सिर्फ़ पदक हासिल करने पर ध्यान देना है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन और उच्च स्तर के प्रशिक्षण से अब अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाम पर पहुँच कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

सीएम शिवराज के बनखेड़ी में जन-दर्शन के दौरान उमड़ा जन-सैलाव

भोपाल: विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के आज नर्मदापुरम (Narmadapuram) के ग्राम बनखेड़ी में जन-दर्शन किया। इस दौरान नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत और सम्मान किया।

कहीं घरों की छत से, मुंडेर से, कहीं मंच से पुष्प-वर्षा की तो कहीं शॉल श्रीफल से मुख्यमंत्री श्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया। लाड़ली बहनाओं द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान की आरती उतारकर उनका स्वागत किया और अपने भैया को राखी भेंट कर फूल माला पहनाई गई।

मुख्यमंत्री चौहान बनखेड़ी तिराहे से मस्जिद चौराहा मार्ग से जनदर्शन करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मार्ग पर स्वागत द्वारों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से पूरा शहर सजाया गया।

मार्ग पर अनेक स्थानों पर मंच बनाए गए थे। जहाँ  ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों व जिला पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का सम्मान किया जा रहा था। इस दौरान ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ किसान व युवा भी शामिल हुए।

विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता जन-दर्शन में शामिल हुए। जनहित में चलाई जा रही विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के नाम तखतियों पर लिखकर हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

कदम-कदम पर उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री चौहान के बनखेड़ी आगमन पर नगर में कदम-कदम पर उत्साह का माहौल था। बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। अनेक स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों को उड़ाकर तथा गुलाल उड़ाकर विकास पर्व मनाया जा रहा था।

मुख्यमंत्री चौहान का पंचायत प्रतिनिधियों, किसान संगठन, कृषि साख सहकारी समितियों के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग, जन अभियान परिषद, नगर पालिका कर्मचारी संगठन, व्यापारी वर्ग, सहित विभिन्न समाजों, सामाजिक संस्थाओं, महिला संगठनों, लाड़ली बहना सेना सहित विभिन्न संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया।

सांसद श्री राव उदयप्रताप सिंह, पिपरिया विधायक श्री ठाकुर दास नागवंशी, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, श्री दर्शन सिंह चौधरी, श्री माधवदास अग्रवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं विशाल जन-समूह जन-दर्शन में शामिल हुआ।

MP के सागर में पधारेंगे पीएम मोदी: 12 अगस्त को सागर में करेंगे संत रविदास मंदिर का भूमि-पूजन

सागर, मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) ने कहा है कि प्रसन्नता और आनंद का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM NARENDRA MODI) 12 अगस्त को सागर (SAGAR) में संत शिरामणि रविदास महाराज (Sant Shiromani Ravidas Maharaj) के मंदिर निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी अद्भुत संत थे।

भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों तथा विशेषकर “सियाराम मैं सब जग जानी” के भाव को मानकर संत रविदास ने न केवल भक्ति अपितु सेवा का भी एक नया इतिहास रचा।

“ऐसा चाहूँ राज मैं जहाँ मिलै सबन को अन्न-छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न” और “मन चंगा तो कठौती में गंगा”, “प्रभुजी तुम चंदन हम पानी-जाकी अंग-अंग बास समानी”- प्रभु जी तुम घन बन हम मोरा, जैसे चितवत चंद चकोरा- प्रभु जी तुम दीपक हम बाती-जाकी जोति बरै दिन राती” जैसे समरसता के अद्भुत संदेशों और अपने सेवाभाव से संत रविदास जी ने ऐसे भाव का सृजन किया जिससे कई राजा-रानी उनके शिष्य बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। राज्य सरकार सागर में उनका एक भव्य स्मारक बनाने जा रही है। संत रविदास जयंती पर मैंने इस आशय की घोषणा की थी, यह घोषणा अब साकार हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग पाँच स्थानों से आज पाँच यात्राएँ आरंभ हो रही हैं।

गाँव की मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित करते हुए तथा सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए यह यात्राएँ सागर पहुँचेंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे सिंगरौली से यात्रा प्रारंभ करेंगे। सिंगरौली के साथ-साथ ये यात्राएँ धार, श्योपुर, बालाघाट और नीमच से भी आरंभ हो रही हैं।

Ladli Behna Yojana Registration: फिर शुरू हुए “लाड़ली बहना योजना” के रजिस्ट्रेशन, योजना में हुआ बड़ा बदलाव

Ladli Behna Yojana Registration: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana Registration) में किए गए परिवर्तनों के साथ आज से पुन: पंजीयन आरंभ हो रहा है। अब 21 से 23 वर्ष की विवाहित बेटियाँ भी योजना में शामिल हो सकेंगी।

साथ ही लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana Registration) फोर व्हीलर होने पर पात्रता न होने के प्रावधान के अनुसार परिवार में ट्रेक्टर होने के कारण जो बहनें छूटी थीं, उन्हें भी योजना में शामिल किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में यह बात कही।

लाडली बहना योजना के दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन शुरू

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश की बेटियों और प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बीते 15 मार्च 2023 से लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुवात की है. मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत 2 बार 1.25 करोड़ पात्र लाडली बहनों को रकम जारी की जा चुकी है. लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए कई महिलाओं छूट गयी थी. जिसके लिए एक बार और यानी आज 25 जुलाई से दूसरे चरण के आवेदन शुरू कर दिए गए हैं.

जिनके पास ट्रैक्टर उन्हें भी मिलेगा योजना का लाभ

मध्य प्रदेश के प्यारे मामा कहे जाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से ट्वीट करते हुए कहा कि आज से फिर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है. हमारी ऐसी बहनें जिनकी आयु 21 से 23 वर्ष की है तथा ऐसी बहनें जिनके पास ट्रैक्टर भी है, उन सभी को लाडली बहना योजना से जोड़ा जा रहा है. उन्हें भी अब योजना का लाभ मिलेगा. बता दें कि पहले चरण के आवदेन के वक्त जिनके पास ट्रैक्टर था उन्हें आवेदन से बाहर रखा गया था.

लाडली बहना योजना के लिए आवेदन पात्रता शर्तें

सीएम शिवराज ने लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने वाली लाडली बहनों के लिया नियम और पात्रता शर्तें पहले से और भी ज्यादा आसान कर दी है. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ पाने के लिए मध्यप्रदेश की सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, परित्यक्ता, विधवा महिलाएं भी इस योजना में आवेदन करने के लिए पूर्णतः हैं. इसमें मुख्य रूप से एक शर्त अत्यधिक आवश्यक है जिसके अनुसार महिलाओं को मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी होना जरूरी है. आवेदन के लिए उम्र सीमा 21 से 60 वर्ष तक है, पहले आयु सीमा 23 वर्ष थी.

इन 5 जगहों से लाडली बहना योजना के लिए करें आवेदन

लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के लिए दुसरे चरण में भी फॉर्म ऑफलाइन ही भरे जा रहे हैं. अभी तक इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई है. मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने योजना के फॉर्म 5 जगह उपलब्ध कराएं हैं-

  1. पंचायत केंद्र से
  2. लेखपाल के जरिए
  3. पंचायत सचिव के जरिए
  4. प्रधान के जरिए
  5. विशेष कैंप कार्यालय से

MP PATWARI: एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा संबंधी जनहित याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 10 हजार रुपये अर्थदण्ड

भोपाल । मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर ब्रांच में रघुनंदन सिंह परमार की पटवारी भर्ती परीक्षा के संबंध में लगाई गई जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के जज एसए धर्माधिकारी और हिरदेश जी. ने शुक्रवार को अपने फैसले में कहा है कि याचिकाकर्ता ने राज्य सरकार के समक्ष अपनी याचिका प्रस्तुत न कर सीधे न्यायालय में याचिका दायर की, जो कि म.प्र. हाई कोर्ट के नियमों का सीधा उल्लघंन है।

कोर्ट ने यह भी निर्णय दिया कि कोर्ट का कीमती समय खराब करने के लिए याचिकाकर्ता पर अर्थदण्ड लगाया जाये. जनसम्पर्क अधिकारी पंकज मित्तल ने शुक्रवार देर शाम उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कोर्ट के निर्णय अनुसार याचिकाकर्ता रघुनंदन सिंह परमार को 10 हजार रुपये की राशि अर्थदण्ड के रूप मे न्यायालय में जमा करवानी होगी।

यह राशि याचिकाकर्ता द्वारा हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति इंदौर में 30 दिनों के भीतर जमा की जाएगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो इस प्रकरण की सुनवाई कोर्ट के समक्ष होगी और भू-राजस्व के एरियर के रूप में राशि वसूलने के लिए उचित निर्णय लिया जाएगा।

कोर्ट ने अपने निर्णय में यह भी लिखा है कि पटवारी परीक्षा भर्ती में हुई कथित अनियमितताओं की जाँच के लिए राज्य सरकार ने पहले ही कार्यवाही कर दी है।

उल्लेखनीय है कि रघुनंदन सिंह परमार ने पटवारी भर्ती परीक्षा में हुई तथाकथित धांधली के संबंध में जनहित याचिका लगाई थी। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका की सुनवाई के लिए हाई कोर्ट के वर्तमान जज या सेवानिवृत्त जज की उच्च स्तरीय समिति की मांग की थी।

एडवोकेट जनरल ने अपनी दलील में कहा कि याचिकाकर्ता ने सिर्फ समाचार पत्रों की कटिंग के आधार पर बल्कि अप्रमाणित और अप्रसांगिक दस्तावेज देते हुए याचिका लगाई है। याचिकाकर्ता सक्रिय रूप से राजनीति में संलग्न है। इसलिए उनकी मंशा राजनीति से प्रेरित है।

याचिकाकर्ता अपनी याचिका के संबंध में संबंधित अधिकारी के पास शिकायत लेकर जा सकते हैं। उन्होंने ऐसा नहीं किया और इस तरह हाई कोर्ट के नियम 2008 का उल्लंघन हुआ है, अत: याचिका खारिज किए जाने योग्य है।

कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी लिखा कि सिर्फ वकील की फीस देकर जनहित याचिका लगाने के आधार पर और कोर्ट के समक्ष अपने सामाजिक कार्यकर्ता होने का प्रमाण न देने में असफल होने पर कोर्ट ने माना कि याचिका सुनवाई योग्य नहीं है।

प्रकरण में तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने यह याचिका समाचार पत्रों की रिर्पोटिंग के आधार पर प्रस्तुत की गई है। किसी प्रकार का अनुसंधान नहीं किया गया है न ही कोई सूचना का स्त्रोत दिया गया है जिस आधार पर यह कहा जा सके कि परीक्षा में गड़वड़ी हुई है। इसलिए कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी है।

पटवारी परीक्षा से जुडे विषय में राज्य सरकार पहले ही कार्यवाही कर चुकी थी। एडवोकेट जनरल ने इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के 19.07.2023 का आदेश प्रस्तुत किया। कोर्ट ने माना कि राज्य सरकार की इस कार्यवाही के बाद याचिकाकर्ता द्वारा मांग की जा रही जांच समिति की कोई आवश्यकता नहीं है।

MP WEATHER UPDATE: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, उज्जैन में स्कूल बंद; महाकाल मंदिर में पानी पानी

MP WEATHER UPDATE TODAY: मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में जारी मानूसन की गतिविधियों के चलते तेज बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। उज्जैन में भारी बारिश के चलते महाकाल मंदिर में पानी घुस गया।

स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर ने शनिवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 13 जिलों में भारी और 39 जिलों में हल्की बारिश की आशंका जताई है।

प्रदेश के उज्जैन में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। महाकाल मंदिर के गणेश और नंदी मंडपम में बारिश का पानी भर गया। शनिवार को भी भारी बारिश के अलर्ट के कारण उज्जैन कलेक्टर ने नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। गंभीर नदी में लगातार पानी बढ़ रहा है।

MP WEATHER UPDATE TODAY

राजधानी भोपाल में खराब मौसम के कारण शुक्रवार रात दिल्ली- भोपाल की इंडिगो फ्लाइट इंदौर डायवर्ट करना पड़ी। भोपाल में भी शुक्रवार देर रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। यहां कोलार डैम के दो गेट खोले गए हैं। हरदा में पहाड़ी नदी स्यानी उफान पर है।

जिले की सिराली तहसील के पहटकला गांव में नदी किनारे बना श्याम सिंह बाबा मंदिर डूब गया। तेज बारिश होने से सीहोर के कोलार डैम के 2 गेट खोल दिए गए हैं। सीहोर जिले के इछावर में निचले इलाकों में पानी भर गया। पार्वती, सीप और कोलार नदी उफान पर आ गई। इसके चलते इंदौर-भोपाल सड़क मार्ग कुछ समय के लिए बंद रहा।

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एच.एस. पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी, नॉर्थ आंध्र प्रदेश, साउथ ओडिशा पोस्ट पर सिस्टम सक्रिय हैं। इनका असर मध्यप्रदेश में भी पड़ रहा है। साउथ छत्तीसगढ़ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन है।

एक मानसून ट्रफ लाइन कोटा, रायसेन, सिवनी, रायपुर, ओडिशा होते हुए गुजर हो रही है। पूर्वी-पश्चिमी हवाएं भी आपस में मिल रही हैं। इस कारण दक्षिण मध्यप्रदेश से लगे इलाकों में इसका असर है। इन सभी सिस्टम की वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 9 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी। इनमें सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खरगोन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और आगर-मालवा जिले शामिल हैं। भोपाल, रायसेन, राजगढ़ और छिंदवाड़ा में भारी बारिश होगी। यहां ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी बरस सकता है।

प्रदेश के विदिशा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश होगी।