Home Blog Page 2893

आशवाशन के बाद तोड़ा अनशन

सिवनी- बुलंद आवाज सघटन के बैनर तले अपनी विभन्न मांगों को लेकर गत 8 नम्बर से हड़ताल पर बैठी आंगनवाडी कार्यकर्तायो ने आज जिला कलेक्टर गोपलचन्द्र डॉड के हाथों जूस पीकर अपना अनशन समाप्त कर दिया,मालूम हो कि इनमें से 11 कार्यकर्ता अशसन कर रखा था, गत 21 दिसम्बर को सघटन के पद अधिकारी बीजीपी के प्रदेश अद्यचक नन्दकुमार चोहान से भोपाल में मिले थे ,इस दौरान नगर भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर भी मौजुद रहे थे,भाजपा अध्यक्ष चौहान से मिले आशवनो के बाद आज सिवनी सहित सारे मध्यप्रदेश में हड़ताल समाप्त हो गईं है,आज सिवनी में कलेक्टर के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश पाल सिंह,जबलपुर विकास प्रधिकरण उपाध्यक्ष नीता पटेरिया, जनपद अध्यक्ष सिवनी प्रतीक्षा राजूपत,भाजपा नगर अद्यचक नरेंद्र ठाकुर, सहित विधायक मूनमुन राय के प्रतिनिधि, भी उपस्थित रहे

ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 24 दिसम्बर को

जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री ओपन प्रतियोगिता 24 दिसंबर सुबह 8:00 बजे पुलिस मैदान पर जिला एथलेटिक्स संघ सिवनी के तत्वाधान में क्रॉस कंट्री ओपन प्रतियोगिता 16वर्ष से कम बालक बालिकाओं के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ 18 वर्ष से कम बालकों की 6 किलोमीटर की दौड़ बालिकाओं की 4 किलोमीटर की दौड़ 20 वर्ष से कम वाले को की 8 किलोमीटर बालिकाओं की 6 किलोमीटर एवं 20 वर्ष से अधिक बालक बालिकाओं के लिए 10 किलोमीटर की और बालिकाओं के 8 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ की प्रतियोगिताएं होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी सीधे दिनांक 31 दिसंबर 2017 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भिंड में प्रतिनिधित्व करेंगे जो प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह पंजीयन शुल्क 20 रुपए एवं अपना पासपोर्ट फोटो या बोर्ड की अंक सूची या आधारकार्ड प्रतियोगिता में जानकारी हेतु देवेंद्र ठाकुर व्यायाम निर्देशक संजय शर्मा सचिव एवं घनश्याम सोनवाने से संपर्क कर सकते हे 9425446694 9301964294🏃🏾‍♀🏃🏾‍♀🏃🏾‍♀🏃🏾‍♀🏃🏾‍♀🏃🏾‍♀🏃🏾‍♀🏃🏾‍♀🏃🏾‍♀🏃🏾‍♀🏃🏾‍♀🏃🏾‍♀🏃🏻🏃🏻🏃🏻🏃🏻🏃🏻🏃🏻🏃🏻🏃🏻

लो भाई शहर मोहल्ले की गंदगी का मोबाइल ऐप्लिकेशन से करे सफ़ाया

स्वच्छता ऐप्लिकेशन में अब आप अपने शहर गली मोहल्ले में गंदगी नज़र आती है तो उसकी फ़ोटो लेकर ऐप में अपलोड कर जगह की लोकेशन डालकर कम्प्लेंट कर सकते है जेसे ही आप कम्प्लेंट करंगे आपको कम्प्लेंट नम्बर मिलेगा ओर उस जगह की सफ़ाई होने के बाद आपको एस एम एस ओर कॉल के ज़रिए जानकारी दी जायगी जिससे आप अपने शहर को एक दम स्वच्छ बना सकते है स्वास्थ सभापति चितरंजन गप्पू तिवारी ने शहर के नागरिकों से निवेदन करते हुए कहा कि शहर को नंबर वन बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस ऐप से जुड़िए कृपया आप की भागीदारी शहर को नंबर वन बनाने के लिए प्रार्थनीय है स्वच्छता सर्वेक्षण 2018, होने वाला है, क्या आप सिवनी शहर को साफ रखना चाहते है, क्या आपने नागरिक होने का कर्तव्य निभाया है,आप आपने शहर सिवनी को पूरे देश में किस नम्बर पर देखना चाहते है,यदि आप चाहते है कि आपका शहर साफ हो तो कृपया रोज सफाई सम्बन्धी शिकायत करें नाली सफाई, कचरा , झाड़ू , सार्वजनिक शौचालय की सफाई से संबधित शिकायतों के लिए Google Play store से Swachhata App डाउनलोड कर इस्तेमाल करें – नपा सिवनी कृपया आपकी सक्रिय भागीदारी शहर के लिए प्रार्थनीय है Swachhata app download करने के लिए नीचे link दिया गया है।https://play.google.com/store/apps/details?id=com.ichangemycity.swachhbharat

देखे वीडियो-मक्खी अगर आपके खाने के सामान के ऊपर बैठती हैं तो क्या होता है

0

मक्खी अगर आपके खाने के सामान के ऊपर बैठती हैं तो क्या होता है ये इस वीडियो के द्वारा दिखाया गया है वीडियो जनहित में माइक्रोस्कोप द्वारा बनाया गया है 🤷‍♂ शेयर करे और लोगो को बीमारी के बारे में सचेत करे स्वच्छ रहे स्वस्थ रहे

25 दिसम्बर को कवि सम्मेलन का आयोजन

सिवनी—-जिला वनवासी विकास परिषद की बैठक आज शाम 5:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में आयोजित की गई इस बैठक में कवि सम्मेलन आयोजन पर चर्चा हुई 25 दिसंबर शाम 4:00 बजे से कवि सम्मेलन आयोजित होगा स्थान सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज आयोजित बैठक में संरक्षक श्री दुर्गा शंकर जी श्रीवास्तव संगठन मंत्री धनगर जी अध्यक्ष श्री विजय बघेल जी उपाध्यक्ष जय देव जी सचिव दिनेश मिश्रा जी हित रक्षा प्रमुख पहलाद यादव जी

कोषाध्यक्ष नाथूराम धुर्वे लक्ष्मी नारायण सोंनकेशरिया सत्यनारायण गोस्वामी एवम् संजयशर्मा जिला प्रमुख मीडिया प्रचार प्रसार, वनवासी विकास परिषद मुख्य अतिथि और कवियों के आमंत्रण पर चर्चा हुई हमारे जिले के माने जाने माने कवि श्री स्वर्गीय कर्वे जी को याद किया गया श्रद्धांजलि दी गई 💐

ये सिवनी की अवैध कालोनी की लिस्ट

सिवनी-जिले में 152 अवैध कॉलोनियो के कर्ताधर्ताओं की लिस्ट प्रशासन ने जारी की है। प्लॉट खरीदी के पहले सतर्क रहें।

क्यों 22 दिसम्बर को सबसे छोटा दिन

सिवनी- जीवाजी वेधशाला उज्जैन के अनुसार कल 22 दिसबंर का दिन साल का सबसे छोटा दिन होगा, राजेद्र गुप्त अधिकछ उज्जैन ने बताया कि कल दिन मात्र 10 घण्टे 41 मिनिट का होगा,जबकि रात की अवधि 13 घण्टे 19 मिनिट की होगी,कल सूर्य उदय 7 बजकर 5 मिनिट व सूर्यस्त5 बजकर 48 मिनिट पर हो जाएगा

बुलंद आवाज नारी शक्ति संघटन ,कल करेगा हड़ताल खत्म

खंडवा/सिवनी-मध्य प्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन भोपाल के द्वारा 8 नवंबर से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल आज मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा के सांसद श्री नंदकुमार चौहान जी के आश्वासन के बाद कल दिनांक 22 दिसंबर को प्रत्येक जिले में 11:00 बजे विधिवत तरीके से समाप्त की जाएगी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी मेश्राम जोकि मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 13 दिसंबर से कार्यकर्ताओं के साथ आमरण अनशन में बैठी हैं ओ के संबंध में कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल नरेंद्र गुड्डू ठाकुर नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सिवनी के नेतृत्व में आज प्रदेश अध्यक्ष श्री नंद कुमार चौहान से भेंट किया जिन्होंने सगठन की मांगों को प्रमुखता से रखा जिसमें शिवनी से प्रदेश संगठन मंत्री अमिता रजक, जानकी बैरागी प्रदेश प्रचार प्रचार मंत्री , योगिता कावड़े प्रदेश महासचिव बालाघाट , विमला गोयल जिला अध्यक्ष डिंडोरी ,पिंकी भरद्वाज सिवनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता जंघेला सिवनी आशा करबेती कार्यकर्ता शिवनी, सोनू दुबे प्रदेश सचिव नरसिंहपुर,मुकेश साहू नगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सिवनी, प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे इस मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को एक-एक कर सुना और कहां मैं आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों के साथ हूं और मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ खंडवा का सांसद भी हूं जिसे मैं अपने व्यक्तिगत स्तर से केंद्र सरकार के समक्ष आपकी मांगों को रखूंगा तथा तत्परता दिखाते हुए प्रदेश के *मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी चौहान से इस संबंध में बात की तथा उन्हें भी विस्तार से चल रहे आंदोलन की जानकारी दी जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने बहुत शीघ्र ही एक बैठक रखने का प्रस्ताव दिया एवं सभी मांगों को प्रमुखता से लिया प्रदेश अध्यक्ष ने इस चर्चा के पशचात आंगनवाडी संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी मेश्राम से फोन में चर्चा की तथा तथा उनकी संपूर्ण बातें सुनी और उन्हें और उनके प्रतिनिधि मंडल से हुई बातचीत तथा मुख्यमंत्री जी के पक्ष से अवगत कराया तथा हड़ताल पर बैठे किसी भी कर्मचारी के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही नहीं की जाएगी का आश्वासन भी दिया तथा उनसे अनशन को खत्म करने का निवेदन किया इस आश्वासन को स्वीकार करते हुए आंगनवाडी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी मेश्राम ने अपने प्रदेश के सभी साथियों के साथ अनशन समाप्त करने की सहमति दी जिसे वह प्रत्येक जिले में 22 दिसंबर को 11:00 बजे आमरण अनशन को समाप्त करेंगी अमिता रजकप्रदेश संगठन मंत्री बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन भोपाल मध्य प्रदेश