Home Blog Page 2882

बिजली से परेशान, किसान ने उठाया ये कदम

सिवनी- बिजली न मिलने से परेशान किसान ने बिजली विभाग के कार्यालय में आत्म हत्या करने की कोशिश की, पेड़ में चड के किसान द्वारका प्रसाद सनोड़िया ने फाँसी लगाने की कोशिश की, सपापार गाँव का है किसान, मौक़े पर मौजूद लोगों ने किसान को पेड़ से नीचे उतारा,घटना जिला मुख्यालय से अमरवाड़ा रोड पर ग्राम मुँगवानी कला बिजली कार्यालय की है

 

भिंड रवाना हुए धावक

भिंड रवाना हुए धावक

सिवनी //शुभम राकेश //जिला क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आज राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री भिंड में होने वाली प्रतियोगिता के लिए रवाना होंगे भिंड में 31 दिसंबर सुबह 9:00 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ होगी सिवनी जिले से चयनित खिलाड़ी महिला वर्ग में
सीमा डेहरिया ,प्रियंका विशेन ,संगीता ,लक्ष्मी अहिरवार, पूजा विश्वकर्मा ,साक्षी तेकाम ,हिमानी, लकी टेंभरेर,बालक वर्ग में ,राजा यादव ,संजय सनोडिया, राजेश ,अमन मालवीय ,ओंकार चंद्रवंशी ,विनायक बघेल ,पवन बट्टी ,अर्जुन चंद्रवंशी, मयूर सनोडिया ,संत कुमार, सूरज रजक , सभी को जिला एथलेटिक्स संघ के सरक्षक मंडल से विधायक दिनेश राय मुनमुन धन्ना लाल गौर सर प्रशन मालू जी चंदू चतुर्वेदी एम् के नेमा संजीव मिश्रा सोहेल पासा विपिन शर्मा एवं,अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल,उपाध्यक्ष अतुल मालू ,जय सनोडिया,आनंद पंजवानी ,कपिल पांडे ,कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल , देवेंद्र ठाकुर सर ,सचिव संजय शर्मा ,मंदरा डहेरिया,अप्पू ठाकुर ,अनिल बघेल,अश्विनी सर ,मनीष मिश्रा ,पंकज तिवारी ,अखिलेश शर्मा सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी टीम आज 12:00 बजे नरसिंहपुर के लिए रवाना हो गई,

ठंड बीतने को, अब नपा खरीदेगी लाखो की लकड़ी

सिवनी- भाजपा ने नेतृत्व वाली नपा सिवनी आम जनता के प्रति कितनी जवाददेह है कि इसका प्रमाण ठंड से बचाव के लिये आम नागरिकों को उपलब्ध करवाने वाली लकड़ी से लगाया जा सकता है,दिसम्बर माह बीतने को हे ओर अब जा कर नपा सिवनी ने अलाव जलाने के लिये 3 लाख की लकड़ी खरीदी हेतू निविदा जारी की है,जबकी जनवरी माह में मकर संक्रांति 14 जनवरी आरभ होते ही ठंड नही के बराबर होती है,ऐसे में इतनी देर से लाखों की लकड़ी खरीदना समझ से परे है

Jio सिम का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो ये 5 जरूरी काम करले

रिलायंस जियो लगातार अपने नए प्लान लॉन्च कर रही है. हर प्लान में यूजर्स को इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है. जियो यूजर्स रोजाना 1 जीबी डाटा इस्तेमाल करते हैं.

अगर आप भी जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं ये काम आपके लिए भी जरूरी हैं.नई दिल्ली: रिलायंस जियो लगातार अपने नए प्लान लॉन्च कर रही है. हर प्लान में यूजर्स को इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है. जियो यूजर्स रोजाना 1 जीबी डाटा इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, कुछ यूजर्स ऐसे हैं जो 1 जीबी डाटा इस्तेमाल नहीं कर पाते. वहीं, कुछ यूजर्स व्हॉट्सऐप, फेसबुक, वीडियो कॉलिंग, मूवी और वीडियो डाउनलोड करने में ही सारा डाटा इस्तेमाल कर लेते हैं. लेकिन फिर भी कुछ जरूरी काम ऐसे हैं, जिन्हें करना अक्सर लोग भूल जाते हैं. अगर आप भी जियो सिम का इस्तेमाल करते हैं ये काम आपके लिए भी जरूरी हैं. आइये जानते हैं कौन से वो 5 जरूरी काम हैं जो सिम यूजर्स को जब तक हर दिन 1GB डाटा फ्री मिल रहा है कर ही लेना चाहिए.

स्मार्टफोन अपडेशन

रिलायंस जियो सिम पर 4जी इंटरनेट स्पीड मिल रही है. इसलिए इस स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर और ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करते रहना चाहिए

ऐप अपडेशन

फेसबुक, व्हॉट्सऐप, मैसेंजर और गूगल ऐप्स को अपडेट करते रहना चाहिए. अपडेशन से कई नए फीचर्स एड हो जाते हैं.

क्लाउड स्टोरेज

स्मार्टफोन में स्पेस की कमी है तो डाटा (वीडियो, फुटेज) को क्लाउड स्टोरेज में सेव कर लेना चाहिए. यूजर्स यहां से कभी भी डाटा रिकवर कर सकते हैं.

डिवाइस अपडेशन

मूवी और वीडियो डाउनलोड के अलावा जियो की 4जी सिम से लैपटॉप, कम्प्यूटर, टैबलेट या अन्य डिवाइस के सॉफ्टवेयर को भी अपडेट कर लेना चाहिए.

छूट हुए सीरियल्स देखें

अगर किसी ने अपना पसंदीदा सीरियल्स को मिस कर दिया है तो आप इसे यूट्यूब के जरिए देख सकते हैं. 4जी स्पीड होने से यहां बिना बफरिंग के वीडियो चलेगा. इससे आपके डाटा की खपत भी होगी.

SPL-2017-18 कल से लीग मुकाबले

सिवनी-स्वर्गीय डॉक्टर भूपेंद्र सिंह मेमोरियल प्रथम टेनिस बॉल टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता सिवनी प्रीमियर लीग के शानदार छठे दिन शानदार खेल का सिलसिला जारी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आज का पहला मैच बॉयज़ क्लब और राइजिंग स्टार क्लब के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बॉयज़ के कप्तान आसिफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में अब तक के सर्वधिक spl के 205 रन बनाएं जिसमें कप्तान आसिफ ने 36 गेंदों में 81 रन बनाएं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम राइजिंग स्टार मात्र 81 रनों पर ऑलआउट हो गई बॉयज़ क्लब सिवनी ने यह मैच के 124 रन से जीत दर्ज की जिसमें कप्तान आसिफ ने दो विकेट प्राप्त किए है ।

दूसरा मैच समर सेट और इंपैक्ट क्लब के मध्य हुआ जिसमें समर सेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 187 रन बनाएं जिसमें भीम ने 54 रन बनाए वही इंपैक्ट क्लब 109 रन ही बना सकी इस तरह समर सेट यह मैच 79 रनों से जीता।

तीसरा मैच बॉयज क्लब और समर सेट के बीच खेला गया जिसमें एक बार फिर बॉयज़ क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 161 रन बनाएं जिसमें बंटी ने 26 गेंद में शानदार 62 रन बनाए आसिम ने 24 रन बनाए , उवेद ने 25 रन बनाएं लक्ष्य का पीछा करने उतरी समर सेट की शुरुआत अच्छी नहीं रही सलमान ने 20 रनों की मदद से मात्र 76 रन ही बना सकी ओर बॉयज। क्लब ने यह मैच 86 रनों से जीता जिसमें आसिफ ने 2 ओवर 2 बॉल में 8 रन देकर 6 विकेट हासिल किए जिस में हैट्रिक भी शामिल है इस तरह बॉयज क्लब ने ये मैच भी 86 रनों से जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया टूर्नामेंट का रोमांस लगातार बढ़ता हुआ और अब कल से लीग मैच का रोमांच शुरू होगा जिसमें नाक आउट पद्धति से लीग में पहुची 6 विजेता टीमें आपस में मैच खेलेंगी।

आज SPL में मुख्य अतिथि के तौर पर mpca के कोच कलाम खान संजय तिवारी सर तेजबलि सिह, आंनद पंजवानी पत्रकार जगत से पृथ्वी जगने जिला कुश्ती संघ से अल्ताफ खान रहे सभी ने आयोजन को खूब सराहा।

कल से नाक आउट मुकाबले से मैच जीत कर आई 6 टीमो के मध्य मुकाबले आंरभ होंगे,आयोजन समिति द्ववारा 6 टीमों को 2 ग्रुप बनाकर अलग अलग किया है जहां गृप A में बॉयज क्लब,डायमंड क्लब

व ताहिरी क्लब है,जबकि ग्रुप B में राजपुताना,बुलट राजा एवम पेंथर क्लब को रखा गया है

कल 29 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से राजपूताना व के मैच

बुलट राजा के मध्य मैच होगा,पहला मैच सुबह10 बजे से

राजपूताना व बुलट राजा के मध्य मैच होगा,दूसरा मैच 12 बजे से पेंथर के सामने बुलट राजा व 2 बजे राजपुताना व पेंथर के बीच मैच होंगें,

हनुमान मंदिर पाटोत्सव 29 दिसम्बर को

सिवनी-दिनांक 29 दिसंबर 2018 दिन शुक्रवार को बाल रूप हनुमान मंदिर महावीर टाकीज के पास सिवनी का पाटोत्सव पर्व मनाया जाएगा। सुबह 6:00 बजे अभिषेक पूजन दोपहर 12:00 बजे हवन पूजन एवं शाम 5:00 बजे से भंडारा एवं महाप्रसाद का वितरण वितरण किया जाएगा। सभी धर्मप्रेमी बंधु इस आयोजन मैं पहुंच कर धर्म लाभ लेने का निवेदन बालरूप हनुमान मंदिर समिति ने किया है

आई.पी.एस. अधिकारियों के तबादले

सिवनी- गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं| अशोकनगर एसपी डीएस भदौरिया को हटा दिया गया है| पिछले दिनों एएसआई ख़ुदकुशी मामले में उन पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद लोगों ने बड़ा प्रदर्शन कर एसपी को हटाने की मांग भी की थी| गुरूवार को गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार 12 भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किये गए हैं| अशोकनगर एसपी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया का तबादला कर उनकी जगह तिलक सिंह को अशोकनगर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है|

15 साल से फ़रार अपराधी को वॉशिंग मशीन से ढूंढ निकाला! यूं ही नहीं कहते कानून के हाथ लम्बे होते हैं

0

चोर और पुलिस के खेल में जीत हमेशा पुलिस की ही होती है, फिर चोर चाहे कितनी ही होशियारी क्यों न दिखा ले. ऐसा ही एक किस्सा मुंबई से भी सामने आया. दरअसल, जुहू निवासी 54 वर्षीय एक शख़्स 15 सालों से पुलिस को चकमा देता फिर रहा था. उसने पुलिस से बचने के लिए कई अजीबोगरीब तरकीबें अपनाई, लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे खोज निकाला और गिरफ़्तार कर लिया.बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ़्त से बचने के लिए व्यक्ति वॉशिंग मशीन में छिपा हुआ था. वहीं जब पुलिस मनोज तिवारी नामक शख़्स को अरेस्ट करने के लिए उसके घर पहुंची, तो आरोपी की पत्नी और उसके वकील ने पुलिस को घर की तलाशी से लेने से मना कर दिया. इसके बाद पुलिस करीब तीन घंटे तक आरोपी का घर के बाहर इंतज़ार रही.तीन घंटे के लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार पुलिस किसी तरह आरोपी के घर के अंदर जाने में कामयाब रही और छानबीन के दौरान वो वॉशिंग मशीन में कपड़ों के नीचे छिपा मिला. पुलिस के मुताबिक, साल 2002 में आरोपी मनोज ने तीन लोगों से धोख़ाधड़ी कर करीब 1-1 लाख रुपये की ठगी की थी. ये ठगी उसने बीएड में दाखिला दिलाने के नाम पर की थी, जिसके बाद से वो लोगों के पैसे लेकर फ़रार हो गया.  मामले पर बात करते हुए आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन के वरीष्ठ पुलिस निरीक्षक वंसत खरे ने बताया कि अदालत से आरोपी को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. वहीं सरकारी काम में दखल देने के जुर्म में आरोपी की पत्नी के ख़िलाफ़ भी शिकायत दर्ज की गई.