Home Blog Page 2867

अवैध खनन कर रहे 3 डम्पर 1 जेसीबी जप्त

सिवनी- जिले में चल रहे रेलवे ट्रेक निर्माण के दौरान कार्य कर रहे ठेकेदार आसिफ इकबाल भोमा द्वारा कहांना ढआबा के पास अवैध खनन किया जा रहा था। कान्हीवाडा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके से 3 डम्पर व 1 जेसीबी जप्त की है।

वीडियो देखे – दिमाग न घूम जाये तो कहना फिर से देखना पड़ेगा । फिर भी दिमाग घूमेगा

विडियो देखे से पहले ध्यान रखे ये विडियो आपके मन को बहुत विचलित कर सकता है यदि अप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो इस विडियो को बिलकुल ना देखे
समय इतना आगे चूका है की कभी कभी हमें ऐसी चीजे देखने को मिलती है जिसपर भरोसा करना बहुत मुश्किल होता है कुछ ऐसा ही इस वीडियो में आपको देखने मिलेगा पर अप सोच सोच कर हैरान हो जायँगे की आखिर ये कैसे हो सकता है तो चलिए विडियो देखते है –

किसान की बेटी ने रेप से बचने का निकाला अचूक फार्मूला, बनाई हैं रेप प्रूफ पैंटी

0

फर्रुखाबाद यूपी के किसान की बेटी सीनू कुमारी ने रेप से बचने का निकाला अचूक फार्मूला, बनाई हैं रेप प्रूफ पैंटी
फर्रुखाबाद. फर्रुखाबाद में रहने वाले किसान की बेटी सीनू ने रेप प्रूफ पेंटी बनाई है। सीनू मात्र 19 साल की 19 साल। सीनू बीएससी थर्ड ईयर की स्टूडेंट हैं। साधारण किसान परिवार से हैं। लेकिन, सोच और कारनामें बहुत ऊंचे हैं। कुछ माह पहले उनके शहर फर्रुखाबाद में एक रेप की घटना घटित हुई। सात साल की एक बच्ची से दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। इस घटना ने साधारण सी दिखने वाली सीनू कुमारी को झकझोर कर रख दिया। वह उदास रहने लगी। दिन और रात उसके मन में यही घुमड़ता रहा कि आखिर वह क्या करे कि फिर कोई बच्ची या महिला इस तरह की दरिंदगी का शिकार न हो। एक माह की कड़ी मेहनत के बाद उसने एक ऐसी पेंटी बनायी जो रेप प्रूफ है। इसे जल्द ही पेटेंट मिलने वाला है। इसके बाद यह बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
बीएससी की हैं स्टूडेंट
बीएससी की पढ़ाई के दौरान सीनू ने विज्ञान के कई मॉडल बनाए थे। उसके मन में विचार कौंधा। क्यों ने एक ऐसी पैंटी बनाई जाए जो रेप प्रूफ हो। बस फिर क्या था। सीनू अपनी धुन को हकीकत में उतारने की कवायद में जुट गयी। कई प्रयोग किए और एक माह की मेहनत के बाद उसने एक ऐसी पैंटी बना डाली जो रेप प्रूफ है। यह इलेक्ट्रॉनिक टेक्नीक से लैस है। इसमें स्मार्टलॉक लगा है। यह लॉक सिर्फ पासवर्ड से खुल सकता है। पैटीं को पहनने वाली महिला कहां है इसकी जानकारी भी मिल सकती है। इसके लिए इसमें जीपीआरएस सिस्टम लगा है। इससे लोकेशन की सही जानकारी मिल सकती है। जीपीआरएस सिस्टम के अलावा घटनास्थल की बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए रिकॉर्डर भी लगा हुआ है।
1090 पर जाएगी कॉल
सीनू के मुताबिक पैंटी को पहनने के बाद रेप से बचा जा सकता है। इस पैंटी में खास तरह के उपकरण लगे हैं। इसमें एक स्मार्टलॉक लगा है, जो पासवर्ड के बिना नहीं खुल सकता। यह पैंटी ब्लेडप्रूफ कपड़े की बनी है। इसको चाकू या किसी भी धारदार हथियार से काटा नहीं जा सकता। पैंटी को जलाया भी नहीं जा सकता है। इसमें एक बटन लगा है, जिसे दबाने पर 100 या 1090 नंबर पर ऑटोमैटिकली कॉल चला जाएगा और जीपीआरएस सिस्टम की मदद से पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। पैंटी में रिकॉर्डर भी लगा है, जिसमें घटनास्थल की सारी बातें रिकॉर्ड हो जाएंगी।
सिर्फ 5 हजार की लागत
रेप प्रूफ पैंटी को तैयार करने में सिर्फ 5,000 रुपये तक का खर्च आया है। सीनू कहती हैं कि इस मॉडल में और सुधार के बाद यह और सस्ती हो सकती है। पेंटेंट के बाद जब कंपनियां थोक में बनाकर इसे बाजार में उतारेंगी तब इसकी कीमत आम पैंटी की तुलना में थोड़ी सी ही महंगी होगी।
जल्द मिलेगा पेटेंट
रेप प्रूफ पैंटी का पेटेंट कराने के लिए सीनू ने इलाहाबाद स्थित नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) के पास भेजा है। जल्द ही इसको पेटेंट राइट मिल जाएगा। कई कंपनियों से बात चल रही है। इसके बाद इसका व्यावसायिक उत्पादन भी शुरू कर दिया जाएगा। सीनू, रेल दुर्घटना से बचने में सहायक एक उपकरण पर भी
केंद्रीय मंत्री मेनका ने दिया मदद का आश्वासन
सीनू के मुताबिक महिलाओं की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण यह पैंटी और सस्ती हो जाएगी। उन्हें उम्मीद है सरकार मदद करेगी। केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री

बेटे ने क्या फ़र्ज़ निभाया! मां बीमार थी तो तंग आकर छत से नीचे फेंक दिया CCTV में रिकॉर्ड

0

राजकोट पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक 36 वर्षीय Assistant Professor को अपनी मां के ख़ून के इल्ज़ाम में डिटेन किया है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, संदीप नाथवानी ने अपनी मां जयश्री को 29 सितंबर को छत से धक्का दे दिया.

इस मामले में सबसे पहले पुलिस ने Accidental Death का केस रेजिस्टर किया था. संदीप और उसके परिवारवालों ने भी यही कहा था कि जयश्री को एक दिमाग़ी बीमारी थी जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वो छत से गिर गईं. लेकिन एक अज्ञात ख़त ने पुलिस जांच की दिशा बदल दी.

डिप्टी पुलिस कमीश्नर करणराज वघेला ने बताया,

हमें एक चिट्ठी मिली जिसके बाद हमने सीसीटीवी फ़ुटेज की जांच की. वीडियो से ये साफ़ पता चल रहा है कि जब जयश्री छत से गिरी, तब संदीप उसके साथ था.

डिप्टी कमीश्नर ने ये भी बताया कि संदीप ने अपना जुर्म क़बूल कर लिया है. अपनी मां की बीमारी से तंग आकर उसी ने अपनी मां की हत्या की थी.

पूछताछ के दौरान संदीप की तबियत ख़राब हो गई थी और फ़िल्हाल वो अस्पताल में है. पुलिस ने बताया है कि उसके डिस्चार्ज होते ही उसे हिरासत में लिया जायेगा.

सीसीटीवी कैमरा मकान के सामने लगा हुआ है, तो छत पर क्या हुआ, ये कहना मुश्किल है. वीडियो देखकर ये समझ पाना मुश्किल है कि आख़िर संदीप अपनी मां को ज़बरदस्ती छत पर क्यों ले जा रहा है. वीडियो के अंत में जब संदीप वापस अपने फ़्लैट में लौटता है तो पसीने से तर दिखाई देता है. वीडियो सबूत तो है लेकिन पुख़्ता सबूत नहीं. राजकोट पुलिस से उम्मीद है कि वो इस हत्या की गुत्थी जल्द सुलझा लेगी.

वीडियो आपको विचलित कर सकता है-

क्या आपने सिवनी पुलिस का ये रूप देखा है

थाना डूंडा सिवनी में पदस्थ आरक्षक 92 रूपेश के द्वारा बरघाट नाका चौराहा में फल्ली बेचने वाला जय दयाल बरमैया को ठंडी में सुकड़ते हुए देखने पर अपना पहना हुआ जैकेट दे दिया इस प्रकार आरक्षक रुपेश द्वारा एक गरीब व्यक्ति को अपना जैकेट देकर एक सराहनीय कार्य किया है

कैमरे में रिकॉर्ड : चलते डंपर में लगी आग, सिवनी एन एच 7

सिवनी – नगर के नेशनल हाईवे 7 बाय पास के सिलादेही रोड के समीप अभी अभी डामर व गिटटी से भरे डम्पर में आग लग गई। जिसे नपा की दमकल ने काबू किया। कोई जन हानि नही हुई .. आगे देखे विडियो

सिवनी ब्लड डोनर्स टीम ने निरंजन को लिया गोद

सिवनी//शुभम राकेश// सिवनी में जरुरतमंदो को रक्त दान करने वाले चर्चित टीम सिवनी ब्लड डोनर ने एक और सराहनीय कार्य किया है. टीम ने अपलस्टिक एनिमिया नामक गंभीर बिमारी से ग्रसित 40 वर्षीय निरंजन को गोद लिया है उसे समय समय पर रक्त दान देने का जिम्मा लिया है.

बता दें कि गंगेरुआ निवासी निरंजन अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित है. जिस कारण निरंजन को बार बार बार बल्ड की आवश्यकता पड़ती है. जिसको लेकर उसका पूरा परिवार  काफी परेशान रह रहा था. जब सिवनी ब्लड डोनर टीम को इसकी सूचना मिली तो क्लब के सदस्यों ने आपस में मंत्रणा कर एक सकारात्मक पहल करते हुए आगे बढ कर निरंजन को गोद ले लिया. निरंजन के लिए आवश्यक बल्ड की व्यवस्था सिवनी ब्लड डोनर टीम के सदस्यो के द्वारा की जायेगी. शनिवार को टीम के सदस्यों ने सिवनी जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पहुंच कर निरंजन को गोद लेने की सभी प्रक्रिया को पुरी करते हुए अपने दायित्व को पूरा किया.

वही आज टीम मेंबर शुभम यादव ने पहला यूनिट रक्तदान कर इस मुहिम को आगे बढ़ते हुए निरंजन को इस बीमारी से लड़ने के लिए पूर्ण साथ दिया बात दे कि 20 वर्षीय शुभम यादव अब तक जरूरतमंदों को 4 बार रक्तदान कर जीवन दान दे चुके है

वहीं इस टीम के फाउंडर शुभम शर्मा ने बताया कि अप्लास्टिक एनीमिया बच्चों को माता-पिता से अनुवांशिक तौर पर मिलने वाला एक रक्त-रोग है. इस रोग के होने पर शरीर की हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में गड़बड़ी हो जाती है. जिसके कारण रक्तक्षीणता के लक्षण प्रकट होते हैं. इसकी पहचान तीन माह की आयु के बाद ही होती है. इसमें रोगी बच्चे के शरीर में रक्त की भारी कमी होने लगती है. जिसके कारण उसे बार-बार बाहरी खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है. इस मौके पर टीम के फाउंडर शुभम शर्मा सहित,शुभम यादव ,शुभम राकेश ओर विपिन शर्मा उपस्थित रहे

करेंट से दो की मौत

केवलारी में क्रेशर में करेंट से दो की मौत केवलारी से बड़ी खबर आ रही है जहां क्रेशर में करेंट फैलने से दो लोगों की मौत हो गई है। केवलारी से प्राप्त खबर के अनुसार सुझंरी क्रेशर के सामने के प्लांट में पुताई कर रहे थे कि अचानक सीढ़ी लगाते समय वह अचानक हाइटेंशन वायर से जा टकराई जिससे सीढ़ी में करेंट फैल गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। मृतकों के नाम अशोक सनोडिया पिता सालिकराम निवासी कातलबोड़ी लखन वाड़ा और बबलू पिता मुनाउ 22,कातलबोड़ी बताए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों शवों को केवलारी ले आया गया है जहां बाकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. बताय़ा जा रहा है कि चार लोग पुताई कर रहे थे।