Home Blog Page 27

सिवनी में बन रहा भव्य द्वारकाधीश मंदिर: शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी की मौजूदगी में 1 दिसंबर को होगी ऐतिहासिक बैठक

SEONI DWARKADHISH MANDIR: सिवनी, मध्य प्रदेश। सिवनी ज़िले के सीमांत क्षेत्र शीलादेही में स्थित भव्य श्री द्वारकाधीश मंदिर एवं शंकराचार्य आश्रम इस समय पूरे प्रदेश की आस्था का केंद्र बना हुआ है। परमपूज्यनीय सद्गुरुदेव द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के पवित्र संकल्प को साकार करने वाली यह भव्य धरोहर अब अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव – प्राण प्रतिष्ठा – की ओर बढ़ रही है।

मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों ने पूरे इलाके में उत्साह, आध्यात्मिक उमंग और दिव्यता का वातावरण बना दिया है। भक्तों से लेकर स्थानीय निवासियों तक, सभी की निगाहें 26 फरवरी 2026 (फाल्गुन शुक्ल दशमी) को होने वाले महामंगलमय प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर टिकी हुई हैं।

जयपुर में निर्मित द्वारकाधीश की दिव्य प्रतिमा का होगा अलौकिक अभिषेक

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण है जयपुर में निर्मित द्वारकाधीश भगवान की अद्भुत प्रतिमा, जिसकी प्रतिष्ठा स्वयं द्वारका-शारदापीठ के वर्तमान जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज अपने कर-कमलों से करेंगे।

यह भव्य घटना सिवनी ही नहीं, पूरे मध्य प्रदेश और गुजरात की धार्मिक परंपराओं को एक दिव्य सूत्र में बांधने का कार्य करेगी।

1 दिसंबर को अहम बैठक: तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्णायक दिन

आगामी 1 दिसंबर 2025, इस पूरे आध्यात्मिक प्रकल्प के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इसी दिन:

  • 📌 समय: दोपहर 03:00 बजे
  • 📌 स्थान: श्री द्वारकाधीश मंदिर, सहज संतोष आश्रम, शीलादेही, जिला सिवनी (म.प्र.)

यह बैठक पावन सान्निध्य में आयोजित होगी— जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज जिनकी उपस्थिति इस आयोजन को और भी दिव्य एवं प्रभावी बनाती है।

आध्यात्मिक महापुरुषों की विशेष उपस्थिति

बैठक में देश के प्रमुख सनातन संत उपस्थित रहेंगे, जिनमें मुख्य रूप से:

  • अग्नि अखाड़ा के आचार्यमहामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि श्री रामकृष्णानन्द जी महाराज
  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी श्री सुबुद्धानन्द जी महाराज

इनकी गरिमामयी मौजूदगी से मंदिर आयोजन की रूपरेखा और भी व्यापक व सुव्यवस्थित होने की उम्मीद है।

सभी गुरुभाइयों-बहनों से अनिवार्य उपस्थिति का निवेदन

मंदिर प्रबंधन और आयोजन समिति ने सभी साधु-संतों, गुरुभाइयों और बहनों से आग्रह किया है कि वे इस महत्वपूर्ण विचार-विमर्श बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि 2026 के भव्य समारोह को दिव्य और अविस्मरणीय बनाया जा सके।

इस पूरे आध्यात्मिक आयोजन के शुभैषी हैं— ब्रह्मचारी ब्रह्मविद्यानन्दः, शारदापीठ द्वारका (गुजरात)।

संपर्क सूत्र

  • 📞 दंडी स्वामी श्री राघवानन्द तीर्थ महाराज — 94254 45988
  • 📞 अजीत तिवारी — 89823 20144
  • 📞 सागर उपाध्याय — 62600 74470
  • 📞 अंकित अवस्थी — 94074 13131
  • 📞 रवि त्रिपाठी — 75875 2536

सिवनी द्वारकाधीश मंदिर, शीलादेही मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, सिवनी धार्मिक कार्यक्रम, द्वारका शारदापीठ, प्राण प्रतिष्ठा समारोह 2026, सिवनी मध्य प्रदेश न्यूज, द्वारकाधीश मंदिर बैठक, हिंदू धार्मिक आयोजन मध्य प्रदेश

जबलपुर में हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला; सिवनी में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

सिवनी, 26 नवम्बर 2025। जबलपुर में आयोजित एक साहित्य विक्रय कार्यक्रम में देवी-देवताओं के अपमानजनक उल्लेख वाली पुस्तक बेचने के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमले को लेकर सिवनी में माहौल गर्म है। घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने मंगलवार को सिवनी पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

क्या हुआ था जबलपुर में?

मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर के मानस भवन में एक साहित्य बिक्री कार्यक्रम के दौरान एक पुस्तक में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विरोध जताते ही वहां मौजूद भीड़ ने उन पर क्रूरता पूर्वक हमला किया, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि— ➡️ हमले के 24 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी न होने पर संगठनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

🚨 सिवनी में बजरंग दल और VHP का विरोध तेज, मुख्यमंत्री के नाम एसपी को सौंपा गया ज्ञापन

ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख सवाल

ज्ञापन में VHP और बजरंग दल ने घटना को सुनियोजित बताया और कई प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

ADM द्वारा परमिशन पर प्रश्नचिह्न

कार्यक्रम को अनुमति देने वाले ADM अधारताल पंकज मिश्रा की जांच और निलंबन की मांग की गई है।
संगठनों का आरोप है कि—

  • कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज में वैमनस्य फैलाना था।
  • देवी-देवताओं का अपमान करने वाली किताब बेचना एक सुनियोजित षड्यंत्र था।
  • इसलिए ADM पर प्रशासनिक कार्रवाई और FIR दर्ज की जाए।

थाना प्रभारी की लापरवाही का आरोप

ज्ञापन में कहा गया कि—

  • घटना से पहले पुलिस को कई बार सूचित किया गया।
  • लेकिन न तो थाना प्रभारी पहुंचे और न ही कोई स्टाफ।
  • पुलिस की मौजूदगी में भीड़ द्वारा मोब लिंचिंग जैसा हमला किया गया, जो वीडियो में साफ दिख रहा है।

इस आधार पर थाना प्रभारी के तत्काल निलंबन और विभागीय जांच की मांग की गई है।

पुस्तक के प्रकाशक पर कार्रवाई की मांग

संगठनों ने पुस्तक के प्रकाशक ललई सिंह यादव पर भारी आरोप लगाए—

  • जानबूझकर समाज में अशांति फैलाने का प्रयास
  • धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली सामग्री प्रकाशित करना
  • कार्यक्रम के माध्यम से दंगा भड़काने की कोशिश

VHP-बजरंग दल ने प्रकाशक की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में दिख रहे आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो

ज्ञापन के अनुसार—

“वीडियो में हमलावर साफ दिख रहे हैं, लेकिन 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।”
संगठनों ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है।

पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया पर भी आरोप

ज्ञापन में पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया पर झूठी सूचनाएँ फैलाकर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है।
कहा गया कि—

  • उन्होंने मीडिया में संविधान फाड़ने की झूठी बात फैलाई।
  • इससे दो समुदायों के बीच संघर्ष का खतरा बढ़ सकता था।

संगठनों ने उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी की है।

पूरे महाकौशल में आंदोलन होगा अगर कार्रवाई नहीं हुई

ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि—
➡️ उचित कार्रवाई समय पर नहीं हुई,
तो बजरंग दल पूरे महाकौशल प्रांत में व्यापक आंदोलन करेगा और
➡️ प्रांत बंद का ऐलान भी किया जा सकता है।

इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

स्थिति पर प्रशासन की ओर से क्या प्रतिक्रिया?

लेखन समय तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
स्थानीय पुलिस मामले की जांच में लगी है, लेकिन देरी पर सवाल उठ रहे हैं।

जबलपुर की घटना ने क्षेत्र में बड़े सामाजिक और राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है।
सिवनी में सौंपे गए इस ज्ञापन से साफ है कि संगठनों ने इस मुद्दे को राज्य-स्तरीय आंदोलन में बदलने की चेतावनी दे दी है।
अब सबकी निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

जबलपुर हमला, बजरंग दल ज्ञापन, सिवनी न्यूज, जबलपुर मानस भवन विवाद, देवी देवताओं का अपमान, विश्व हिन्दू परिषद विरोध, लखन घनघोरिया विवाद, ललई सिंह यादव किताब, हिंदू देवी देवता अभद्र टिप्पणी, बजरंग दल आंदोलन, सिवनी ताजा खबर, जबलपुर हिंसा, मध्य प्रदेश न्यूज़, हिंदू संगठनों का विरोध, MP News Live

SEONI के CSC केंद्रों में गूंजा संविधान दिवस का संकल्प! शिवांशु जंघेला बोले – ‘भारतीय संविधान ही है देश की एकता की आत्मा

सिवनी। सिवनी जिले के लगभग सभी CSC सेंटरों में बुधवार को ‘भारतीय संविधान दिवस’ बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें आम नागरिकों से लेकर अधिकारियों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माताओं के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान सीएससी सिवनी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिवांशु जंघेला ने अपने संबोधन में कहा कि “भारतीय संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि यह हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधारभूत स्तंभ है।”

शिवांशु जंघेला का प्रभावशाली संबोधन

जंघेला ने संविधान के महत्व पर बोलते हुए कहा— “26 नवंबर 1949 को अंगीकृत भारतीय संविधान, देश की एकता, अखंडता और प्रगति का मूल आधार है। यह समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल सिद्धांतों पर हमें एक सूत्र में पिरोता है। भारतीय संविधान हमारे गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है।”

उन्होंने यह भी कहा कि संविधान की सुरक्षा और सम्मान करना हर भारतीय का नैतिक दायित्व है, क्योंकि यही संविधान हमें न केवल अधिकार देता है, बल्कि कर्तव्यों के प्रति सजग भी करता है।

संविधान की शपथ लेकर नागरिकों ने जताई राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता

सीएससी केंद्रों में मौजूद सभी लोगों को संविधान के मूल्यों को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई गई।
लोगों ने प्रण लिया कि—

  • वे हमेशा संविधान की गरिमा की रक्षा करेंगे
  • देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में योगदान देंगे
  • और एक उन्नत व विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे

शपथ के दौरान माहौल बेहद उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।

सीएससी केंद्रों पर दिखा देशभक्ति का अनूठा उत्साह

सिवनी जिले के सभी CSC केंद्रों में संविधान दिवस को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।
कई स्थानों पर पोस्टर प्रदर्शनी, जागरूकता संदेश, और संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों की जानकारी भी साझा की गई।

युवाओं, ग्रामीणों और आम नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह आयोजन बेहद सराहनीय रहा।

महत्वपूर्ण संदेश

आयोजन के अंत में शिवांशु जंघेला ने कहा— “हम सब मिलकर ही संविधान के सपनों का भारत बना सकते हैं। इसके आदर्शों को अपनाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।”

सिवनी संविधान दिवस, CSC Center Seoni News, Shivanshu Janghela Statement, Constitution Day India Hindi,भारतीय संविधान दिवस 2025, CSC संविधान शपथ,Indian Constitution Day Celebration,CSC Center Event Seoni,

SEONI: नरवाई प्रबंधन के लिए विकल्पों का किया जा रहा प्रचार-प्रसार

सिवनी: जिले में फसल कटाई उपरांत नरवाई प्रबंधन के विकल्पों के संबंध में लगातार प्रचार-प्रसार कर किसानों को उचित मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि अभियांत्रिकी सिवनी द्वारा विकासखंड बरघाट के ग्राम-मशीन टोला के कृषक श्री पुलकित गौतम के खेत में सुपर सीडर यंत्र के उपयोग का सफल प्रदर्शन किया।

लगभग 2 वर्ष पूर्व अनुदान पर लिये गये इस यंत्र से श्री पुलकित गौतम ने स्वयं के साथ-साथ क्षेत्रीय अन्य किसानो का लगभग 400 घंटे कार्य कर लाभान्वित किया गया। जिससे यंत्रीकृत नरवाई प्रबंधन किया गया।

समस्त कृषको से अनुरोध है कि फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्र सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, बेलर, श्रेडर / मल्चर, है रेक, स्लेशर आदि यंत्र अनुदान पर खरीदने के लिये ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर अधिक से अधिक आवेदन कर अनुदान का लाभ प्राप्त करे।

SEONI में गिफ्ट अ डेस्क मुहिम में सक्रिय जनभागीदारी से घंसौर एवं धनौरा के शतप्रतिशत प्राथामिक शालाओं में पहुंची डेस्‍क बेंच

सिवनी: जिले के शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए बैठने की सुगम सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जनभागीदारी से ‘गिफ्ट अ डेस्क’ मुहिम संचालित की जा रही है। इस मुहिम के माध्यम से प्राथमिक शालाओं में डेस्क-बेंच की उपलब्‍ध कराकर शिक्षण वातावरण को मजबूत बनाना इसका प्रमुख लक्ष्य है। समाज, जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं एवं प्रशासन के सहयोग से यह अभियान लगातार प्रभावी परिणाम दे रहा है।

इसी क्रम में प्राथमिक शालाओं के लिए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति में घंसौर विकासखण्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2819 डेस्क-बेंच का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा कर प्रथम स्थान हासिल किया है।दानदाताओं के सहयोग से घंसौर के 196 प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क-बेंच की पर्याप्त उपलब्धता से बच्चों को अब और बेहतर तथा सुसंगठित शिक्षण वातावरण प्राप्त होगा।

दूसरी ओर, धनौरा विकासखण्ड ने भी 1229 डेस्क-बेंच का लक्ष्य पूरा हुआ है। गिफ्ट अ डेस्क अभियान में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। दानदाताओं के सहयोग से धनौरा क्षेत्र के 95 प्राथमिक शासकीय विद्यालयों में डेस्‍क बेंच की उपलब्‍धता सुनिश्चित हुई है।

‘गिफ्ट अ डेस्क’ मुहिम के सकारात्मक परिणामों से जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उल्‍लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के 1367 शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में जनसहयोग से 20 हजार 348 डेस्‍क उपलब्‍ध कराने के लक्ष्‍य को लेकर गिफ्ट अ डेस्‍क मुहिम चलाई जा रही है। जिसमें सक्रिय जनभागिदारी से 15 हजार 102 डेस्‍क स्‍कूलोंमें उपलब्‍ध हो चुकी हैं। वहीं लगातार दानदाताओं से सहयोग प्राप्‍त हो रहा है।

सिवनी में धान खरीदी पर बड़ा घमासान! 41 फाइलें–26 केंद्र… अब किस महिला समूह का कटेगा पत्ता?

सिवनी/ बरघाट/भोपाल। (एस. शुक्ला.) जिले में धान खरीदी को लेकर इस बार हालात बेहद उलझ गए हैं। महिलाओं के स्व-सहायता समूहों (SHGs) द्वारा जमा की गई 41 फाइलें अब सिर्फ 26 बचे हुए उपार्जन केंद्रों पर अटक गई हैं। जिला स्तर से लेकर भोपाल स्थित खाद्य संचालनालय तक पूरा सिस्टम इस पेच में फंसा हुआ है कि किस समूह को मौका मिले और किसे बाहर का रास्ता दिखाया जाए!

स्थिति इतनी गंभीर है कि विभागीय दफ्तरों में पूरे दिन “किस-किस की फाइल ड्रॉप डाउन में आएगी?” इसका ही गुणा-भाग चलता रहा। सूत्र बताते हैं कि खाद्य संचालनालय भोपाल ने स्पष्ट आदेश दिए हैं— ➡️ जितने केंद्र, केवल उतनी ही फाइलें स्वीकृत होंगी। ऐसे में 41 फाइलें और 26 केंद्रों के बीच अब बड़ा टकराव सामने आ गया है।

महिला समूहों में बेचैनी: “कौन रहेगा अंदर, कौन होगा बाहर?”

SHG की 41 फाइलें जमा हैं, पर धान खरीदी के लिए अंतिम आवंटन 26 केंद्रों तक सीमित है।
अब सवाल ये है कि—
👉 15 समूहों को बाहर कौन करेगा?
👉 किस आधार पर चयन होगा?

सूत्र बताते हैं कि विभाग ने पुराने रिकॉर्ड खोलने शुरू कर दिए हैं।
जिन समूहों पर—

  • पिछले वर्षों की खरीदी में अनियमितताओं के आरोप हैं,
  • सार्टेज की वसूली बाकी है,
  • या कार्यप्रणाली को लेकर विवाद हुए हैं…

उन्हें इस बार सबसे पहले लिस्ट से बाहर किया जा सकता है।

नए समूहों की एंट्री ने भी संकट बढ़ा दिया है—अब विभाग को पुराने और नए समूहों में संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है।

बरघाट विकासखंड बनेगा ‘हॉट स्पॉट’, बढ़ सकती है राजनीति

जिले में कुल करीब 60 उपार्जन केंद्र पहले से स्थापित हैं, जिनमें महिलाओं को लगभग 25–30 केंद्र मिलने की संभावना है।

लेकिन असली ड्रामा बरघाट विकासखंड में होना तय माना जा रहा है—

  • यहाँ 14–15 केंद्र मौजूद हैं
  • जबकि 12 महिला समूह पहले ही आवेदन भेज चुके हैं
  • सभी फाइलें भोपाल तक पहुंच चुकी हैं

सबसे बड़ा पेंच यह है कि अगर बरघाट के केंद्रों पर जिले के अन्य ब्लॉकों के समूहों को मौका मिला, तो बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।
पिछली खरीदी में ऐसा हो चुका है, और इस बार समूहों ने क्षेत्रीय विधायक से भी गुहार लगाई है कि “हमारे केंद्र हमीं को मिले!”

कुरई, केवलारी और लखनादौन में मिलाकर सिर्फ 13–14 केंद्र ही खाली हैं।
ऐसे में राजनीतिक दबाव, क्षेत्रीय समीकरण और समूहों की लॉबी खुलकर सामने आने के संकेत हैं।

रिकॉर्ड की बारीकी से जांच—ड्रॉप डाउन लिस्ट पर टिकी निगाहें

खाद्य संचालनालय ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कहा है कि—
➡️ जिन केंद्रों की संख्या तय है, केवल उतने ही समूह चुने जाएंगे।

अब जिला व ब्लॉक स्तर पर पहले किए गए धान-गेहूं उपार्जन की—

  • जांच,
  • रिकॉर्ड वेरिफिकेशन,
  • अनियमितता फ़ाइलें,
  • सार्टेज रिकवरी लिस्ट

सब कुछ तेजी से खंगाला जा रहा है।

सबसे अहम बात—
👉 ड्रॉप डाउन लिस्ट गोपनीय रखी जा रही है।
👉 लिस्ट भोपाल जाएगी, तभी पता चलेगा कि किसका नाम अंदर है और किसका बाहर।

सूत्रों के अनुसार, कई समूहों ने तो अब भोपाल की दौड़ शुरू भी कर दी है ताकि उनका नाम सूची में सुरक्षित रहे।

अब इंतजार केवल ‘ड्रॉप डाउन लिस्ट’ का

जिले में धान खरीदी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
01 दिसंबर से खरीदी शुरू होने के लगभग पक्के संकेत हैं।

ऐसे में समूहों को आवंटित होने वाले केंद्रों की अंतिम सूची अब सबसे बड़ा सवाल है।
किसी 15 समूहों का सपना टूटेगा—और 26 समूहों का नया सफर शुरू होगा…

पूरा जिला इसी इंतज़ार में है कि—
👉 ड्रॉप डाउन में आखिर किसका नाम आएगा?
👉 किसे धान खरीदी का अधिकार मिलेगा?
👉 और किसे आखिरी समय पर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा?

आने वाला समय इन सभी सवालों पर से पर्दा उठाएगा।

“धान खरीदी विवाद सिवनी, महिला स्व सहायता समूह धान खरीदी, सिवनी धान उपार्जन केंद्र, बरघाट धान खरीदी विवाद, सिवनी जिले में धान खरीदी 2024, खाद्य संचालनालय भोपाल आदेश, ड्रॉप डाउन लिस्ट धान खरीदी, एनआरएलएम धान खरीदी फाइलें, सिवनी धान खरीदी राजनीति, मध्य प्रदेश धान उपार्जन व्यवस्था”

सिवनी में शादी का DJ बना रणभूमि: रिश्तेदारों के बीच जमकर मारपीट, बारात की खुशियां मातम में बदलीं; नागपुर रेफर

SEONI। शादी—जिसे आनंद, उमंग और उत्सव का प्रतीक माना जाता है—वहीं कभी-कभी छोटी-सी बहस बड़े बवाल का रूप ले लेती है। आजकल शादी-ब्याह में DJ और डांस का इतना क्रेज बढ़ गया है कि हर कार्यक्रम में यह मुख्य आकर्षण बन चुका है। लेकिन यही DJ जब विवाद की वजह बन जाए, तो माहौल खुशियों से गम में बदल जाता है।

कुछ ऐसा ही मामला सोमवार की रात सिवनी के राजशशि लॉन में आयोजित प्रजापति परिवार के शादी समारोह में देखने को मिला, जहां मनपसंद गाना बजाने को लेकर युवाओं के बीच जमकर विवाद हो गया। देर रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ यह झगड़ा कुछ ही मिनटों में बेकाबू हो गया और शादी की रौनक अचानक दहशत में बदल गई।

DJ पर ‘मनपसंद गाना’ लगाने का विवाद मारपीट में बदल गया

बारात के लगने के दौरान लड़की पक्ष के आशु प्रजापति और जमुनिया करहैया गांव से आए कुछ युवकों के बीच पहले मामूली बहस हुई। मामला सिर्फ इतना था कि किसका मनपसंद गाना DJ पर चलेगा।

लेकिन देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष मारपीट पर उतर आए। लॉन परिसर में रखे लोहे के पाइप, प्लास्टिक पाइप और अन्य सामान उठाकर एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। इस खूनी झगड़े में आशु प्रजापति और दूसरे पक्ष के अनिल प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस पहुंची तो सामने आया ‘रिश्तेदारों का संग्राम’

झगड़े की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सतीश तिवारी के अनुसार दोनों पक्ष एक-दूसरे के रिश्तेदार हैं—कोई चाचा-भतीजा, कोई काका-बाबा के लड़के। यानी पूरा मामला ‘घर की शादी में घरवालों का संग्राम’ जैसा प्रतीत हुआ।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आशु प्रजापति, अनिल प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, राजू प्रजापति, देवेश प्रजापति, मोनू प्रजापति, शक्ति प्रजापति सहित अन्य लोगों पर धारा 296(6), 115(2), 118(1), 351(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल घायल आशु प्रजापति और अनिल प्रजापति का जिला अस्पताल सिवनी में उपचार जारी था जिनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें नागपुर रेफेर कर दिया गया है।

परिवार को गहरा पछतावा, पुलिस जांच में जुटी

शादी के माहौल में हुए इस विवाद से दोनों परिवारों में निराशा फैल गई है। रिश्तेदारों के बीच हुए इस झगड़े ने खुशियों को गम में बदल दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और जल्द ही वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

सिवनी शादी विवाद, DJ मारपीट सिवनी, प्रजापति परिवार झगड़ा, शादी में मारपीट, DJ गाना विवाद, सिवनी पुलिस रिपोर्ट, शादी समारोह बवाल, राजशशि लॉन घटना, बारात में मारपीट, मध्यप्रदेश न्यूज़,

MP WEATHER: मध्य प्रदेश में शुरुआती सर्दी का प्रकोप शुरू; भोपाल, इंदौर, जबलपुर में रातें कड़ाके की ठंड से

भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश में भीषण शीतलहर चल रही है, क्योंकि तापमान में भारी गिरावट आई है, खासकर रात के समय। कई शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है, जिससे सर्दी का मौसम जल्दी आ गया है।

  • भोपाल : कई दिनों से रात का तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिर गया है।
  • इंदौर : शहर में नवंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जिसमें तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
  • जबलपुर और ग्वालियर : इन शहरों में भी ठंड का अहसास हो रहा है, कुछ क्षेत्रों में रात का न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ठंडी उत्तरी हवाएं मध्य भारत में ठंड बढ़ा रही हैं, जिससे राज्य भर में रातें और भी ठंडी हो रही हैं। मध्य प्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर सहित 20 से अधिक जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। अगले कुछ दिनों तक ठंड जारी रहने की संभावना है, विशेषकर रात में।

मौसम अधिकतर साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है, तथा कोई बड़ी बारिश होने की संभावना नहीं है। कम तापमान के कारण कुछ स्थानों पर सुबह कोहरा या पाला पड़ सकता है।

लोगों के लिए सलाह

लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है, विशेषकर सुबह और देर रात के समय। जब भी संभव हो, सबसे ठण्डे घंटों में घर के अंदर रहें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों, विशेषकर वृद्धों और बच्चों को ठंड से बचने का ध्यान रखना चाहिए। मध्य प्रदेश में शुरुआती सर्दी का असर दिखने लगा है। ठंडी रातें जारी रहने की संभावना है, और निवासियों को सुबह और देर शाम की ठंड के लिए तैयार रहना चाहिए।

BHOPAL: नाबालिग बच्चों ने चुराए वीडियो गेम खरीदने के लिए गहने

Bhopal (Madhya Pradesh): गौतम नगर पुलिस ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने लगभग 95,000 रुपये के आभूषणों की चोरी का मामला सुलझा लिया है, जो दो नाबालिग लड़कों ने अपने वीडियो गेम के जुनून को पूरा करने के लिए अपने पड़ोसी के घर से चुराए थे।

पुलिस के अनुसार, रंभा नगर निवासी शिकायतकर्ता शाहजेब खान (30) ने 22 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि लकड़ी की अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण गायब हैं।

चोरी की गई वस्तुओं में एक सोने की अंगूठी, दो सोने की चूड़ियां, एक कृत्रिम अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल और तीन चांदी की बिछुड़ियां शामिल थीं।

सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने निवासियों से पूछताछ की, जिसके दौरान दो पड़ोसी लड़कों पर संदेह उत्पन्न हुआ।

एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने नए बस स्टैंड इलाके से नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में, उन्होंने बताया कि उनकी कोई गंभीर अपराध करने की योजना नहीं थी, बल्कि उन्होंने सिर्फ़ वीडियो गेम और महंगे गेमिंग कंसोल खरीदने के लिए गहने चुराए थे।

पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उनके खुलासे के आधार पर, पुलिस ने लगभग 95,000 रुपये मूल्य के सोने-चाँदी के आभूषणों सहित चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया। नाबालिगों को आगे की कार्रवाई के लिए बाल कल्याण अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

सिवनी में 20 वर्षीय युवती से गैंगरेप: सामूहिक दुष्कर्म के 4 आरोपी गए जेल

Seoni News: सिवनी जिले के डूंडासिवनी थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कंडीपार रोड स्थित अशोक सुंदरी कैफे में एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों बढ़ गए हैं।

रविवार देर रात हुई वारदात

यह शर्मनाक घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। सोमवार सुबह पीड़िता ने साहस दिखाते हुए डूंडासिवनी थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते ही कार्रवाई शुरू की और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताए आरोपी – चारों एक ही इलाके के युवक

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बंडोल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें शामिल हैं—

  • गोपाल बरमैया (21), निवासी बखारी
  • शेरा रजक (21), निवासी कुकलाह
  • अतुल रजक (23), निवासी बखारी
  • संदीप जंघेला (28), निवासी बंडोल

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गोपाल बरमैया गांव में एक छोटा होटल/चाय-नाश्ता दुकान चलाता है। अन्य आरोपियों में से एक खेती करता है, एक डीजी साउंड सिस्टम में काम करता है और एक अभी पढ़ाई कर रहा है।

“चाय पीने के बहाने बुलाया था…” — पहले से जानती थी पीड़िता

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि पीड़िता मुख्य आरोपी गोपाल को पहले से जानती थी। रविवार देर शाम गोपाल ने युवती को “चाय पीने” के बहाने कैफे बुलाया, जहां कुछ देर बाद उसके तीन अन्य दोस्त भी वहां पहुंच गए।

इसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना न केवल दिल को झकझोर देने वाली है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि विश्वास का किस तरह दुरुपयोग किया गया।

धमकी देकर बस स्टैंड पर छोड़ गए आरोपी

वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को घटना किसी को न बताने की धमकी दी और उसे बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। भयभीत युवती ने हिम्मत जुटाई और तुरंत डूंडासिवनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कार्रवाई—चारों आरोपी जेल में बंद

थाना प्रभारी चैनसिंह उइके ने पुष्टि की कि सभी आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

सिवनी एसडीओपी श्रद्धा सोनकर ने भी पूरे मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आगे की जांच तेजी से जारी है।

घटना से क्षेत्र में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल

इस वारदात के बाद इलाके में आक्रोश और भय दोनों की स्थिति है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

पीड़िता के साहस और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है, लेकिन साथ ही समाज में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर प्रमुखता से सामने आ गया है।

सिवनी सामूहिक दुष्कर्म, डूंडासिवनी थाना घटना, अशोक सुंदरी कैफे कांड, 20 वर्षीय युवती दुष्कर्म, चाय पीने के बहाने बुलाया, सिवनी क्राइम न्यूज़, बंडोल थाना आरोपी, गोपाल बरमैया गिरफ्तार, सिवनी ब्रेकिंग न्यूज़, मध्यप्रदेश क्राइम रिपोर्ट, सिवनी टुडे न्यूज़, महिला सुरक्षा सिवनी,

Seoni gang rape, Dundasivani police station incident, Ashok Sundari Cafe incident, 20-year-old girl raped, called on the pretext of drinking tea, Seoni crime news, Bandol police station accused, Gopal Barmaiya arrested, Seoni breaking news, Madhya Pradesh crime report, Seoni today news, women safety Seoni,