सिवनी। देर रात थाना कोतवाली पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भारत–बेंज वाहन से 36 नग भैंसों को क्रूरता पूर्वक भरा हुआ पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल एक बड़े तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया, बल्कि दर्जनों मवेशियों की जान भी बचाई।
देर रात की छापामार कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध वाहन उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ से केरल की ओर भारी संख्या में मवेशियों को अवैध तरीके से ले जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली की टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका।
जैसे ही वाहन की तलाशी ली गई, पुलिस भी चौंक गई— 36 भैंसें कपड़े में कसकर लपेटी गई थीं, जिन्हें बेहद क्रूरता के साथ एक ही वाहन में ठूंसकर ले जाया जा रहा था।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। सभी से कड़ी पूछताछ जारी है ताकि इस पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचा जा सके। आशंका है कि यह एक बड़ा इंटर-स्टेट मवेशी तस्करी गिरोह हो सकता है।
भैंसों को पहुंचाया सुरक्षित स्थान
पशु क्रूरता को देखते हुए जप्त सभी 36 भैंसों को तुरंत दयोदय गौशाला में सुरक्षित रखवाया गया है, जहां उनका उपचार और देखभाल की जा रही है।
पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
थाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी गई है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
सिवनी न्यूज, पशु क्रूरता अधिनियम, भैंस तस्करी सिवनी, मेरठ से केरल तस्करी, सिवनी पुलिस कार्रवाई, भारत बेंज वाहन तस्करी, 36 भैंस जप्त, दयोदय गौशाला सिवनी, मध्यप्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, मवेशी तस्करी पकड़ी गई

