जबलपुर- जिला मजिस्ट्रेट महेशचन्द्र चैधरी ने नगर निगमजबलपुर के क्षेत्रान्तर्गत आने वाले किसी भी सार्वजनिक स्थलपर गंदगी फैलाने पर रोक लगाते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता कीधारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया हैजारी प्रतिबंधात्मक आदेश के द्वारा किसी भीव्यक्ति, संस्था या व्यक्तियों के समूह द्वारा बस स्टैण्ड, सार्वजनिक पार्क, बाजार, चैराहों, सड़कों सहित नगर निगम केक्षेत्रान्तर्गत आने वाले किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पान, गुटका, तम्बाकू या च्यूइंगम आदि पदार्थों को खाकर थूकने याइसके लिए प्रेरित करने पर पाबंदी लगाई गई है निर्धारित कचरास्थल को छोड़कर किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पर्यावरण कोनुकसान पहुंचाने वाली पॉलिथिन की थैलियां अथवा गंदगी पैदाकरने वाली किसी भी सामग्री को फेंकने पर भी प्रतिबंध लगायागया है। जिला मजिस्ट्रेट ने आगाह किया है कि जारी किया गया प्रतिबंधात्मक आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है तथा इसका उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्डनीय होगा।
ओपन शतरंज प्रतियोगिता -2017
आज शतरंज की बिसात पर जूनियर ग्रुप में सिमौर बना शिवांश गुप्ता
सिवनी- मार्डन हाई स्कूल नागपुर रोड़ का छात्र बना जूनियर ग्रुप में जिला शतजर प्रतियोगिता का राजा शिवांश गुप्ता क्लास 8 वी ने मोर्डन हाई स्कूल में अध्ययनरत छात्र शिवांश गुप्ता में 1 रैंक और हम्माद अहमद क्लास 8 वी ने 3 री रैंक व नाविक डहेरिय क्लास 6th ने 5 वी रैंक प्राप्त की इसी के साथ सनियर ग्रुप में शुशांत साहू क्लास 10 वी ने 5 वा स्थान लीया।
शाला की प्राचार्या श्रीमती वंदन तिवारी एवम शाला के डायरेक्टर श्री जनक तिवारी संतोष चौबे एवम स्कूल के खेल शिक्षक मनीष मिश्रा परिवार इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं
ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
सिवनी-आईएएस विवेक अग्रवाल और हरिरंजन राव बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनाये गए है।
सिवनी प्रीमियर लीग में कल होंगे सेमीफाइनल मुकाबले- जारी है रोमांच
स्वर्गीय डॉक्टर भूपेंद्र सिंह मेमोरियल प्रथम टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता सिवनी प्रीमियर लीग मैं आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र गुड्डू ठाकुर ने बताया कि दूसरे दिन के लीग मैच में डायमंड क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 194 रन बनाए जिसमें क्षितिज ने 53 और राजा ने 45 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताहिरी बॉयज़ ने 130 रन ही बना सकी डायमंड क्लब ने 64 रनों से जीता।
दूसरा मैच सिवनी बॉयज़ क्लब व ताहिरी इलेवन के बीच खेला गया जिसमें सिवनी बॉयज़ ने 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाएं जिसमें बब्बू ने 107 रन मात्र 39 गेंदों में बनाएं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताहिरी इलेवन ने 8 ओवर में सभी विकेट खोकर 95 रन ही बना सकें इस तरह का यह मैच बॉयज़ क्लब ने मैच 62 रनों से जीता ।
तीसरा मैच सिवनी बॉयज़और डायमंड क्लब के मध्य खेला गया जिसमें सिवनी बॉयज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 149 रन बनाए जिसमें पप्पू ने 70 रन बनाए और आसिफ ने उनका साथ देते हुए 45 रन बनाएं लक्ष्य का पीछा करने उतरी डायमंड क्लब ने 10 ओवर 3 गेंदों में 150 रन बनाकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया इस तरह सिवनी बॉयज़और डायमंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया
आज के मैच के मुख्य अतिथि के रुप में RSS के राष्ट्रीय पदाधिकारी श्री उमेश जी, सिवनी विधायक मुनमुन राय, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुजीत जैन, ccf मान dfo सूर्या साहब, एडवोकेट पंकज शर्मा सुनील मालू पत्रकार लिमटी खरे अतुल मालू नानू पंजवानी संतोष नागपुरे आयोजन समिति के सचिव आसिफ पटेल संयोजक काबिज खान मिशन बॉयज़ क्लब के सभी सदस्य एवं ग्राउंड में भरे हजारों की संख्या में क्रिकेटप्रेमियों के बीच इस कड़े मुकाबले देखते ही मैच का रोमांच देखने को मिल रहा है इसी प्रकार सुबह 10:30 बजे से पहला सेमीफाइनल मैच डायमंड क्लब और पैंथर क्लब के मध्य खेला जाएंगे
दूसरा मैच 2:00 बजे से सिवनी बॉयज क्लब और बुलेट राजा के मध्य खेला जाएगा इस मैच में मध्यप्रदेश की ओर से रणजी ट्रॉफी से खेले वर्ल्ड कप के प्लेयर राहुल बाथम भी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे सिवनी जिले एवं समस्त खेलप्रेमी इन प्रतिभावान खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु मिशन स्कूल ग्राउंड में पहुंचकर हल्की हल्की धूप में ठंड के समय की छुट्टियों का लुफ्त उठाते हुए इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं.|
बड़ी खबर – नया वर्ष का जश्न मनाने से पहले ये रखें ध्यान सिवनी पुलिस ने दे डी एडवाइस
सिवनी- नववर्ष की पूर्व संध्या पर जिले में होने वाले विभन्न आयोजनो को लेकर सावधानी बरतने के लिये जिला पुलिस ने दिशा निर्देश जारी कर दिए है, जिसके अनुसार सभी नागरिक पहले ही dj साउंड की अनुमित ले ले,किसी इंडोर या आउट डोर आयोजन की पूर्व विधि अनुसार अनुमित ले, बिना लाइसेस के शराब की बिक्री ना करे,इसके साथ ही अन्य अपेक्षा जिला पुलिस बल दवरा की गई हे । सिवनी पुलिस ने कुछ 8 पॉइंट देकर कर दिया आपको पहले ही सतर्क नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विभिन्न स्थानों पर जिसमे होटल गार्डन रेस्टारेंट शामिल है , विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर आयोजन किये जाते है , आयोजको को कार्यक्रम के स्वरुप एवं उसमे सम्मिलित होने वाले व्यक्तियों की संख्या के अनुसार पर्याप्त /निर्धारित सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा के उपाय रखना चाहिए ताकि कोई अप्रिय स्थती न बने और यदि कोई अग्नि दुर्घटना होती है तो उसे तत्काल नियंत्रित किया जा सके 2.डी जे. एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग करने के लिए अनुमति अवश्य रूप से ले ३.आमजन द्वारा जहा कही भी नववर्ष के कार्यक्रम होने है आयोजन के लिए आयोजनकर्ता परमिसन अनुविभागीय दंडाधिकारी से अवश रूप से ले 4 शराब आदि के विक्रय के लाइसेंस आवश्यक रूप से होना चाहिए और बिना लाइसेंस के बिना किसिस होटल रेस्तारांत आदि में शराब विक्रय णा हो निर्धारित समय के पश्चात शराब विक्रय नही होना चाहिए ५.आमजन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी उनके आयोजनों में महिला सम्बन्धी कोई अपराध घटित न हो कही ससे किसी के देह व्यापर या प्रेस्टीटूशन की शिकायत नही आणि चाहिए ६.आमजन आयोजन होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी आवश्यक रूप से थाणे में जाकर दे ७-आयोजनकर्ता पार्किंग के समुचित व्यवस्था करे८.आमजन शराब पीककर वहां न चलाये

10 आई ए एस बने प्रमुख सचिव
भोपाल/सिवनी-मप्र के दस आईएएस अधिकारी हुए प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किये गए है,मिली जानकारी के अनुसार संजय शुक्ला, विवेक अग्रवाल, रश्मि अरुण शमी, हरिरंजन राव, मनीष रस्तोगी, डॉ. पल्लवी जैन, दीपाली रस्तोगी, शिवशंकर शुक्ला, एसके पॉल, अरुण कोचर। इन सभी को 1 जनवरी 2018 से पदोन्नति दी गई है
फुलारा टोल नाके में नही दी जाती जानकारी
सिवनी- सिवनी से छिंदवाड़ा के मध्य फुलारा में बना टोल टैक्स नाका अब आम नागरिकों सहित उन वीआइपी श्रेणी में शामिल लोगों के लिये भी परेसानी का सबब बन गया हे, जिनको भारत सरकार के द्वारा राजपत्र में राष्ट्र मार्गो के लिये विशेष छूट प्रदान की गई है। टोल नाके में पदस्थ कर्मी राजपत्र की सत्य प्रतिलिपियाँ उपलब्ध नही करवाते जिससे उन नागरिको को मानसिक परेसानी हो रही है,जिन्हें विशेष छूट राज पत्र में मिली हुए है, कर्मचारी वाहन चालकों से अभद्र व्यवहार करने में कोई कसर नही छोड़ रहे। नियत गणवेश नही होने से कर्मचारियों की जानकारी नही मिल पाती, जबकि सभी कर्मचारियों के नाम ,पता, नियत गणवेश में पट्टिका लगाकर प्रददर्शित होनी चाहिये।
जिला मुख्यालय सिवनी से जबलपुर की ओर जाने वाले मार्ग में लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम अलोनिया व छिंदवाड़ा मार्ग में लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम फुलारा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संचालित टोल प्लाजा में फस्टैग से भुगतान नहीं लिया जा रहा है जिससे चौपहिया वाहनों में गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञात हो कि अपनी सुविधा के लिए तथा टोल प्लाजा में कैशलेस भुगतान हेतु फास्टैग कार्ड वाहन मालिकों ने बनवाये है। इतना ही नहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में इस सुविधा को प्राथमिकता देते हुये टोल प्लाजा में लागू भी कर रखा है। इतना ही नहीं फास्टैग सुविधा के सुचारू संचालन के लिए इंटरनेट सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन टोल प्लाजा के ठेकेदार फास्टैग सुविधा से भुगतान लेना पसंद नहीं करते है, क्योंकि यह भुगतान सुविधा एनएचएआई के खाते में जाता है और भुगतान से यात्रियों को छूट ही मिलती है साथ ही साथ वाहन मालिकों के टोल प्लाजा से निकलते समय की बचत होती है। सिवनी जिले के अलोनिया व फुलारा टोल टैक्स प्लाजा में फास्टैग सुविधा से भुगतान ना लिये जाने के कारण वाहन मालिकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
नेटवर्क ना मिलने का हवाला
जब टोल टैक्स प्लाजा से चौपहिया वाहन गुजरते है तो भुगतान के दौरान अलोनिया व फुलारा टोल टैक्स प्लाजा में तैनात अमला नेटवर्क का ना होने का हवाला देकर नगदी भुगतान लेते है। ज्ञात हो कि अलोनिया व फुलारा टोल प्लाजा के नजदीक ही एयरटेल कंपनी का टावर लगा है और टोल टैक्स प्लाजा स्थल में एयरटेल का पूरा नेटवर्क मिलता है। वहीं जब नेटवर्क ना होने का हवाला तैनात कर्मचारी देते है तो यहां से गुजरने वाले यात्री उन्हें एयरटेल का अपने मोबाइल से नेटवर्क भी बताते है। फिर भी अलोनिया व फुलारा टोल टैक्स प्लाजा में नगदी भुगतान लिया जाता है।
एनएचएआई का संरक्षण
अलोनिया व फुलारा में संचालित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल टैक्स प्लाजा में फास्टैग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विभाग की इस सुविधा से लोग लाभान्वित होना चाहते है, लेकिन ठेकेदार ने आम लोगों को मिलने वाली इस सुविधा से वंचित कर रखा है जिसकी शिकायत एनएचएआई के अधिकारियों को की गई, लेकिन कार्यवाही करने की बजाय टोल प्लाजा ठेकेदारों को अधिकारियों ने संरक्षण दिया है जिसके चलते कै शलेस भुगतान दोनों टोल प्लाजा में नही हो रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब अलोनिया व फुलारा टोल प्लाजा में फास्टैग सुविधा हेतु नेटवर्क नहीं है तो एनएचएआईं द्वारा फास्टैग क्यों जारी हुए है।
जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित
सिवनी 30 दिसंबर 17/ कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड द्वारा वर्ष 2018 के लिये जिले के लिये तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये है। इसमें पहला अवकाश 3 मार्च 18 को भाईदूज पर, 27 अगस्त को कजलियां एवं 8 नवंबर को अन्नकूट पूजन (दीपावली का दूसरा दिन)को घोषित किया गया है। घोषित स्थानीय अवकाश कोषालय/उप कोषालय एवं बैंक पर लागू नहीं होंगे।
चिता पर लेटी महिला का पेट धमाके से फटा, फिर उछलकर निकला नवजात
यहां डॉक्टर्स की लापरवाही ने एक प्रसूता की जान ले ली।रायगढ़।यहां डॉक्टर्स की लापरवाही ने एक प्रसूता की जान ले ली। जब प्रसूता को चिता पर लिटाया गया तब उसके पेट में धमाका हुअा और नवजात बाहर निकलकर चिता के पास गिर पड़ा। ये नजारा देख मृतका का पति दहाड़े मारकर रोने लगा। उसने रोते हुए कहा कि जिस बच्चे को गोद में खिलाने के सपने पाले थे उसे छू तक नहीं सका। डॉक्टर्स ने जीवन संगिनी को मुझसे छीन लिया। मेरा तो परिवार ही उजड़ गया। जानिए पूरा मामला..
– डभरा कौंलाझर की रहने वाली 22 वर्षीय गर्भवती महिला की डिलवरी के लिए 17 जनवरी की तारीख दी गई थी। हाथ-पैर में सूजन देखकर परिजनों ने उसे 24 दिसंबर को अस्पताल के गायनिक में भर्ती कराया। जांच में पता चला कि महिला के शरीर में सिर्फ 5 ग्राम हीमोग्लोबिन
है।- सामान्य अवस्था में लाने के लिए ३ यूनिट ब्लड की जरूरत थी। परिजनों को लैब प्रभारी ने 25 को महिला का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव बताया।
– दुर्गेश नाम के युवक से ब्लड की व्यवस्था कर 24 घंटे बाद 26 दिसंबर को पहुंचे तो लैब में उपस्थित कर्मचारी ने उनसे ए निगेटिव ग्रुप का ब्लड लाने को कहा।
– परिजन के साथ आए अविनाश पटेल ने बताया कि दूसरी बार में 27 को दलाल से उन्होंने 16 सौ रुपए में ए निगेटिव ब्लड खरीदा।
– दो यूनिट की और जरूरत थी इसलिए 28 की रात दलाल से उन्होंने 45 सौ रुपए में ब्लड का सौदा किया और सुबह वे ब्लड निकलवाने गए भी लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
