Home Blog Page 2290

सिवनी सायकोलन 2018 लकी ड्रा से मिलेंगे प्रतिभागियों को अनेक इनाम

अभी हुए 2 हजार रजिस्ट्रेशन

सिवनी- सिवनी टूरजिम कांउसिल के तत्वावधान में आगामी 3 फरवरी 2018 को बड़े मिशन स्कूल मेदान में आयोजित होने वाली सिवनी सायकोलन रैली की तैयारी आरभ हो चुकी है, इससे पूर्व नगर के सभी राजनिंतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ,प्रशासनिक अधिकारियों, आम नागरीको, युवाओ सहित बालिकाओ का रैली के लिये रजिस्ट्रेशन कार्य हो चुका है

मिली जानकरी के अनुसार अभी कुल 2400 साइकल धारियों ने रेली के लिये रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, तीसरे वर्ष के आयोजन में इस वर्ष रैली में भाग लेंने प्रतिभागियों को अनेकों इनाम दिए जाएंगे,

लकी ड्रा के माध्यम से बीस सायकल दी जाएगी,वही सुरक्षा के लिये जरूरी 20 हेलमेट भी नागरिको को समिति की ओर से प्रदान की जाएगी,वही बारबेरियन जिम के द्वारा 3 विजेताओं को जिम के लिये फ्री कूपन मिलेंगे,वही सबसे कम उम्र के सायकल चालक व सबसे यूनिक सायकल से रैली में भाग लेने प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।

वही देव शॉपिग प्लाजा की ओर से फ्री गिफ्ट शॉपिग वाउचर, सारी बयाज गर्ल्स की ओर से 1500 रुपये कीमत के 2 गिफ्ट वाउचर , चंदेल आपिटिकल्स की ओर से 10 सपोटर्स गागल, बॉम्बे डाईंग की 2 बेड शीट कीमत 1000,जैसे इनाम दिया जाएगा।

आज रैली को प्रमोट करने हेतु मिशन स्कूल में अय्योजित कार्यकम में स्लोसायकिल रेस में बालिका वर्ग में प्रंजुल विषर्कमा पहला,व प्रियंका उईके दूसरा रही,जबकि फ़ास्ट सायकिल रेस में प्रांजुल पहली रही,जूनियर वर्ग में आराध्य देशमुख प्रथम ,अंकित द्वितीय, सीनियर वर्ग में दिव्यशु विजेता रहे।

जबकि जूनियर बालक वर्ग में यश पटेल पहला,अभिषेक सनोडिया दिव्तीय,नम्बर पर रहे। जबकि सीनियर स्लो सायकिल रेस में हर्षित सनोडिया पहला,जबकि अंकित दूसरा रहे, सिवनी सायकोलन का अगला प्रमोशन रविवार 21 जनवरी को बड़े मिशन स्कूल मेदान में सुबह 8 बजे होंगे।

नगरपालिका अध्यक्ष श्वेत पत्र जारी करे: आनंद पंजवानी

नगरपालिका सिवनी की अध्यक्ष अपने तीन वर्षीय कार्यकाल का श्वेत पत्र जारी कर जनता को वास्तु स्थिति से अवगत कराएं। मॉडल रोड व जलावर्धन योजना में भ्र्ष्टाचार,एलम -ब्लीचिंग पाउडर,मुरुम,बोरिंग घोटाले से लेकर भ्र्ष्टाचार के सभी आरोपित बिंदुओ के बारे में तथ्यात्मक जानकारी नगर की जनता को दी जाए।नगर की जनता से ईमानदारी और सुशासन के नाम से वोट झटककर उसका ठीकरा अधिकारियों के सिर पर फोड़ने से अब काम नही चलेगा।उक्ताशय की मांग युवा कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी ने नगरपालिका अध्यक्ष से एक पत्र के माध्यम से की है।

इस संबंध में आनंद ने बताया कि श्वेत पत्र का आशय और मतलब ही यह है कि सरकार या किसी संस्था द्वारा किये गए कार्यो से जनता संतुष्ट नही है और भ्र्ष्टाचार के आरोप लगातार लग रहे हो तब उसे जनता के सामने अपने कार्यो, निर्णयों का लेखा जोखा देना पड़ता है। श्रीमती आरती शुक्ला को जनता ने प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया है इस नाते श्वेत पत्र जारी करना लोकतंत्र का धर्म तो है ही साथ मे उनका नैतिक दायित्व भी है। यदि नगरपालिका में सब कुछ नियमानुसार और ईमानदारी से चल रहा है तो अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला को चर्चित और आरोपित बिंदुओं पर श्वेत पत्र जारी करने से कोई परहेज नही होना चाहिए।

सिवनी नगरपालिका नागरिको को सुविधा और सुचारू व्यवस्था उपलब्ध कराने में पूरी तरह से असफल हो चुकी है।पीने के पानी जैसे संवेदनशील मामले में घटिया एलम ब्लीचिंग या मॉडल रोड के भ्र्ष्टाचार का मामला हो नगरपालिका अध्यक्ष अपनी जवाबदेही से नही बच सकती। नगर के बुद्धिजीवी से लेकर आमजन तक सभी नगरपालिका को अब शंका और संदेह की नजर से देख रहे है।बिना पूर्व योजना ,नक्शे और सूचना के पूरे शहर में सड़कों और गलियों की खुदाई कर दी गयी । तकनीकी और गुणवत्ता के बगैर कार्य किये जा रहे क्या यह सब नगरपालिका अध्यक्ष को नही दिखता है।

विज्ञप्ति के अंत मे आनंद पंजवानी ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला को उस निंदा की भी चिंता करनी चाहिए जो आमजन सुबह शाम नगरपालिका को लेकर कर रही है जनता द्वारा की जा रही निंदा किसी भी कागजी निंदा या प्रस्ताव से ऊपर है जिसके ठोस और प्रत्यक्ष परिणाम देर सवेर आते ही है।

खैरघाट से जारी है अवैध रेत खनन

सिवनी-खैरघाट बावनथडी नदी तहसील कुरई जिला सिवनी के प ह न 44 खसरा 283 से सम्बन्धित विभागों की मिली भगत से पिछले कई दिनों से अवैध रुप से रेत का उत्खनन कर हरदुली एवं कुरई गांव में डम्प करके डम्पर भरवाये जा रहे हैं .

थानों में जप्त वाहनो का ऐसे होगा निपटारा

प्रतीकात्मक फोटो

सिवनी – पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर थानों में कई वर्षों से बिना दावे वाली जप्त सामग्री, दो पहिया व चार पहिया वाहनों के पुलिस अधिनियम 1861 की धारा 25 के निहित प्रावधानों के आधार पर निपटारा किये जाने हेतु कलेक्टर द्वारा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अधिकृत किया गया है।

 

शिल्पी ने इस लिये किया केश त्याग

आजाद अध्यापक संघ की प्रान्त अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी शिवान ने आज केश त्याग कर दिया है,अपनी मांगों को लेकर संघ निरतर सघर्स व सरकार से माग कर रहा है,

आज शिल्पी के केश त्याग केबाद सारे प्रदेश में आजाद अध्यापक संघ जिला स्तर पर ज्ञापन सौपेगा

BIG BREAKING – बाघ का मिला शव

सिवनी- बाघ का मिला शव, बरघाट प्रोजेक्ट अंतर्गत केवलारी रेंज के दामी झोला बीट की घटना, बाघ के पंजे से नाखून गायब, शिकार की आशंका, वन अमला मौके पर मौजूद,,

न.पा. अध्यक्ष आरती अशोक शुक्ला ने किया “मेला स्थल” लखनवाड़ा घाट का निरीक्षण

लिया साफ सफाई का जायजासिवनी।। मकर संक्रांति के अवसर पर ग्राम-लखनवाड़ा स्थित, बैनगंगा नदी घाट पर हर वर्ष मेला लगता है। जिसमे हजारो की संख्या में श्रद्धालुगण घाट पर स्नान करने शामिल होते है उसके पश्चात वे मेले में शामिल होकर मेले का आंनद उठाते है।

इसी को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 13/01/2018 को नगर पालिका अध्यक्ष आरती अशोक शुक्ला ने उक्त घाट की व्यवस्थाओ का जायजा लिया एवं नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए घाट पर जेसीबी से साफ-सफाई करवाई। स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कार्य एवं मंदिरो की साफ सफाई भी करवाई गई ।

उक्त मौके पर नपा उपाध्यक्ष परसु साहू, स्वास्थ्य अधिकारी आर.के. नामदेव, स्वास्थ्य निरीक्षक के. के. रजक, शास्त्री वार्ड एवं गुरुनानक वार्ड के वार्ड प्रभारी साथ ही विधुत प्रभारी उपस्थित रहे।

स्कूल बसो की टक्कर में एक गम्भीर

मंडला -दो स्कूली बसों में जोरदार भिड़ंत,एक छात्र की हालत गंभीर,ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा,रेल्वे स्कूल की दो बसों में सवार थे 70 छात्र,बड़ा हादसा टला,नैनपुर से अमरकंटक टूर में जा रहे थे स्कूली छात्र,नैनपुर दक्षिण मध्य रेलवे स्कूल के थे सभी छात्र,मंडला डिंडोरी मार्ग में आमानाला गाँव के पास हुआ हादसा।

महिला उद्यमी ने सीएम को सौंपी प्लांट की चाबी

सिवनीl जिले की महिला युवा उद्यमी दीपमाला नंदन ने छिंदवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपने बैटरी प्लांट की चाबी सौंप दी। ज्ञापन के साथ चाबी देखकर सीएम भी हैरान रह गए और चाबी वापस देने के लिए आवाज़ लगाई, लेकिन महिला उद्यमी ने चाबी लेने से इंकार कर दिया।

दरअसल, महिला उद्यमी ने मुख्यमंत्री योजना से ऋण लेकर सिवनी में बैटरी निर्माण का प्लांट शुरू किया है। प्लांट में कच्चे माल की खरीदी के लिए उन्होंने बैंक एवं शासन से और ऋण दिए जाने की मांग की थी, उन्हें आश्वासन तो मिला, लेकिन ऋण आज तक नहीं मिला। इससे त्रस्त होकर महिला उद्यमी ने अपने प्लांट में ताला जड़ दिया और छिंदवाड़ा पहुँचकर मुख्यमंत्री को चाबी सौंप दी। उन्होंने ज्ञापन में मुख्यमंत्री से वर्किंग कैपिटल के लिए राशि दिलाए जाने की मांग की है। महिला उद्यमी का कहना है कि जब तक उन्हें वर्किंग कैपिटल के लिए राशि नहीं मिल जाती, वे प्लांट की चाबी वापस नहीं लेंगी।

प्लांट में ताला लग जाने से यहां काम कर रहे एक दर्जन से अधिक वर्कर भी बेरोजगार हो गए हैं।

युवक की लाश मिलने से सनसनी फैली

युवक की लाश मिलने से सनसनी फैली

सिवनी जिले के अरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धर्मकुंआ के पास स्थित जंगल में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है घटना की जानकारी मिलते ही अभी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिवनी से कटंगी जाने वाले मार्ग पर गंगेरुआ के समीप स्थित ग्राम धर्मकुंआ के जंगल में एक 24 वर्षीय युवक का शव देखा गया युवक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छपारा निवासी लीलाधर पिता गेंद लाल बिसेन के रूप में की गई है जानकारी के अनुसार युवक घर से 2 दिनों से लापता और यह युवक बस में हेल्पर का कार्य करता था युवक के शव के पास खून के निशान पाए गए हैं जिसके चलते द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है समाचार लिखे जाने तक पुलिस विवेचना प्रारंभ कर दी गई है