लखनादौन-जनपद पंचायत लखनादौन की गणेशगंज के समीप ग्राम पंचायत गुंगवारा में शिकायत के बाद लखनादौन तहसीलदार राकेश चौरसिया द्वारा अवैध रूप से नलकूप खनन करते हुए बोरिंग मशीन जप्त की गई। इसके साथ ही विजना नदी में अवैध रूप मोटर पम्प लगाकर सिचाई करते हुये 6 किसानों की मोटर पम्प जप्त की गई।
14 हजार विद्यार्थी देंगे 79 केंद्रों में परीछा
सिवनी-जिले में10 वी बोर्ड परीक्षा में 23 हजार व 12 वी परीक्षा में 14000 विद्यार्थियों के लिए बनाये 79 केन्द्रों की सतत निगरानी करें
सिवनी 7 फरवरी 18/ महिला बाल विकास विभाग, जनजातिय कार्य विभाग, सर्व शिक्षा अभियान व शिक्षा विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में शिक्षा विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिये । जिले में 10 वी बोर्ड परीक्षा में लगभग 23 हजार व 12 वी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले 14000 विद्यार्थियों के लिए जिले में बनाये 79 केन्द्रों की सतत निगरानी के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। अति संवदेनशील व संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों में लगतार ध्यान रखा जाये। सभी केन्द्रों में आवश्यक पेयजल व अन्य व्यवस्थायें सुनिश्चित रहे। पुलिस फोर्स हेतु आवश्यक कार्यवाही कर जानकारी देना सुनिश्चित करें। परीक्षा सामग्री का वितरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें।
कांस्टेबल भर्ती के परिणाम घोषित | Final Result -Police Constable Recruitment Test – 2017
भोपाल -पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम पीईबी की वेब साइड पर उपलब्ध है, गया मालूम हो कि 14 हजार पदों पर हुई थी भर्ती प्रक्रिया।
कांस्टेबल भर्ती के परिणाम देखने के लिए क्लिक करे – Click Here to Download
(विस्तृत परीक्षा परिणाम शीघ्र अतिशीघ्र उपलब्ध किया जावेगा |)
171 ग्रामो को मिलेगा भीमगढ से पानी : कार्य आदेश जारी
L&T कंपनी को कार्य आदेश जारी
सिवनी-शासन द्वारा सिवनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले लगभग 171 ग्रामों में भीमगढ बांध से जल पहुंचाने हेतु बनाई गई बंडोल समूह जल प्रदाय योजना की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर विभाग द्वारा एलएनटी कंपनी को शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने हेतु कार्यादेश जारी कर दिये गये हैै, जिसे कम्पनी द्वारा 24 माह की अवधि में कार्य पूर्ण किया जाना है । जिसके लिए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री एवं लोक स्वाथ्य यांत्रिकी मंत्री के प्रतिं आभार व्यक्त किया है।
उक्त योजना अंतर्गत- छिंदवाह, नकटिया, चंदौरी कलां, गंगेरूआ, बिहीरिया, नंदनी, बांकी, ढानाटोला, बंधा, कोठिया, मारबोडी, बाधी, जैतपुर खुर्द, सिंघोडी, भाटीवाडा, खैरीकलां, हथनापुर, कन्हरगांव, मुंगवानी खुर्द, मुंगवानी कलां, सापापार, चोंडा, गाडरवाडा, देवरी, चंदोरीखुर्द, सागर, पोटलपानी, औरिया रैयत, औरिया माल, जाम, पांजरा, हिनोतिया, रनबेली, लामता, चारगांव, बाड़ीवाड़ा, गुड़ीटोला, बखारी, जरौंदा, समनापुर माल, समनापुर रैयत, पिपरिया, जटलापुर माल, जटलापुर रैयत, बकोड़ी, बाम्हनवाड़ा, दुकली, मोठार, जुझारपुर, जमुनिया, ठरकाखेड़ा, जुरतरा, मड़वा, किषनपुर, जैतपुरकलाॅ, करहैया, कातलबोड़ी, फुलारा, पीपरडाही, कोहका, सुकरी, बिनेकी, अलोनिया, नारायणगंज, कुकलाह, कुकलाह टोला, गोरखपुर खुर्द, बीसावाड़ी, पौड़ी, बेलखेड़ी, बोरिया, पिंडरई, बीसापुर, टोला पिपरिया, राहीवाड़ा, गरठिया, गंगई, बंडोल, खमरिया, कलारबांकी, थांवरी, खुर्सीपार, मेहलोन, जोगीवाड़ा, कांचना, बांदरा, खापा, मोआरीमाल, मोआरी रैयत, गोरखपुर, उमरिया, बाम्हनवाड़ा, सरगापुर, गंगई, संगई, हिवरा, नरेला, मानेगांव, राघादेही, पलारी, बोरदई, बिठली, लोनिया, ढेंकी, तिघरा, पिपरिया, झिलमिली, कंडीपार, बलपुरा, जमुनिया, नगझर, डुंगरिया, बिहिरिया, चोर गरठिया, भोंगाखेड़ा, छुआई, सोनाडोंगरी, थांवरी, सिहोरा, बलारपुर, कोहका, बींझावाड़ा, लूघरवाड़ा, पद्दीकोना, खापा, धतुरिया, पायली, मनोरी, पिपरिया, जमुनिया, चारगांव, पटरा, खिरखिरी, भाजीपानी, देवरी, परतापुर, कोनियापार, झीलपिपरिया, कंजई, लुंगसा, जेवनारामाल, भाटीवाड़र, सरगापुर, भटमतरा, खमरिया, घाट पिपरिया, बोथिया, देवरी, भुरकुल खापा, ईंदावाड़ा, छिड़िया, कमकासुर, नैनपार, पांडीवाड़ा, बंघोड़ी, कारीरात, चीचबंद, बड़वारी, डुंगरिया, बरेलीपार रैयत, बरेलीपार माल, उड़ेपानी, विजयपानी, करकोटी, पाथरफोड़ी, बम्होडी, लखनवाड़ा, डोरली छतरपुर, पुसेरा, टिकारी, घोंटी, कुदवारी, सिमरिया, सालीवाड़ाआदि ग्राम बण्डोल समूह जल प्रदाय योजना से लाभान्वित होंगे ।
उक्त योंजना लगभग 232.57 (दो सौ बत्तीस करोड, सनतावन लाख)की लागत से निर्मित की जा रही है। जिसके अंतर्गत 10 मीटर व्यास, 22 मीटर गहरा, 6 मीटर उंचा पंप हाउस सहित इंटकवेल ग्राम गोहना में बनाया जाएगा, जिसमें लगभग 220 लाख लीटर जल शोधन क्रियाहोगी। लगभग 901 कि.मी. की पाईप लाईन बिछाई जाएगी तथा 131 टंकियो का निर्माण, रा-वाटर पंपिंग मेन 500 मि.मि. व्यास डीआईके 9, रा-वाटर 3 नग, 2 नग स्टैण्ड वाय वीटी, किलियर वाटर पंप 48 नग एचसीएस आदि कार्य होंगे। जिसका रख-रखाव कार्य कार्यरत एलएनटी कंपनी द्वारा 10 वर्षतक किया जावेगा। स्वीकृत ग्रामों के प्रत्येक घरों में कनेक्शनदिए जाएगे।
ज्ञात हो कि विगत् वर्ष शासन द्वारा उक्त योजना की स्वीकृति प्रदान की गई थी । योजना की स्वीकृति उपरांत प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान द्वारा पत्र के माध्यमसे सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन को स्वीकृत योजन की जानकरी दी,
सिवनी विधानसभा अंतर्गत समूह जल प्रदाय योजनाके कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्रीय जनता में हर्ष व्याप् है।
अतिआवश्यक सेवा घोषित हुईं शिक्षकों की सेवा
भोपाल-राज्य शासन ने प्रदेश में शिक्षकों की छुट्टी, धरना-प्रदर्शन और हड़ताल पर रोक लगा दी है। बोर्ड (10वीं-12वीं) परीक्षा के मद्देनजर शासन ने बुधवार को एस्मा (परीक्षा में लगे शिक्षकों की सेवा को अत्यावश्यक) घोषित कर दिया है। एस्मा तीन महीने तक प्रभावी रहेगा।
प्रदेश में हायर सेकंडरी परीक्षा एक मार्च और हाईस्कूल परीक्षा पांच मार्च से शुरू हो रही हैं। दोनों परीक्षाओं में दो लाख से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
इसे देखते हुए मप्र अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्न्ता निवारण अधिनियम 1979 के प्रावधानों के तहत एस्मा लगाया गया है। अब परीक्षा या मूल्यांकन की ड्यूटी से इंकार करने और इनमें बाधा उत्पन्न् करने वाले शिक्षकों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकेगी।
जालमसिंह को मिला आयुष विभाग का स्वतत्रं प्रभार
भोपाल-शिवराज केबिनेट मेंनारायण सिंह कुशवाह को बनाया नवकरणीय ऊर्जा का मंत्री
बालकृष्ण पाटीदार को श्रम विभाग का मिला स्वतंत्र प्रभार
नरसिहपुर विधायक जालम सिंह पटेल को आयुष और ग्राम उदय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
क्यों मची स्कूली बच्चों में हड़कंप
छिंदवाड़ा-आज निर्भया प्रमुख अनंति मर्सकोले अपनी टीम के साथ एवं ट्रैफिक पुलिस ने आज धर्मटेकरी में स्तिथ विद्या भूमि स्कूल के बच्चो के लाइसेंस चेक किए।।
लाइसेंस न होने पर बच्चो के परिजनों को बुलाया गया एवं चालान काटा गया।,
परिजनों ने भी मुहीम की की तारीफ
आज जब यह मुहीम के अंतर्गत नाबालिक बच्चो के लाइसेंस चेक किए जा रहे थे और लाइसेंस न होने पर बच्चो के परिजनों को बुलाया गया तब परिजनों ने भी बच्चो को वाहन देने पर अपनी गलती मानी एवं दोबारा बच्चो को वाहन न देने को कहा।।
परिजनों ने साथ ही साथ इस मुहीम की तारीफ भी की।।
मदद के लिये उठे हाथ, नेकी की दीवार से मिले परिवार को वस्त्र
सिवनी- आज सुबह छिड़ीयापलरी ग्राम में गैस सिल्डेर से हुए विस्फोट से जल कर खाक हुए मकान के मालिक सूरज बघेल को तत्काल डूंडा सिवनी थाने की ओर से 6 हजार का चेक एवम वार्ड वासियो के सहयोग से 3 हजार नगद दिए गए है,
वही परिजनों के पास कोई कपड़े नही होने की जानकरी मिलते ही दलसागर चौपाटी में सचालित नेकी की दीवार द्वारा पीड़ित परिवार को शर्ट पेंट,कम्बल,गद्दे, सहित घरेलू उपयोग की सामग्री दी गई।
बालिकाओ ने लगाए गम्भीर आरोप, देखे वीडियो
सिवनी- जनपद छपारा के ग्राम गोरखपुर छात्रावास से 34 बालिकाओ के गयाब होने का मामला अब तूल पकड़ रहा है, आज 7 फरवरी को जिला डेहरिया मेहरा समाज के साथ होस्टल में रह रही बालिकाए सिवनी पहुची जहा उंन्होने अपनी आप बीती सुनाते हुए होस्टल अधिकछ के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा, ज्ञात हो इससे पुलिस 2 के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर चुकी है,वही समाज के अध्यछरामप्रसाद डेहरिया का कहना है कि पहले विभाग होस्टल अधिकछ के खिलाफ कार्यवाही करे ताकि बालिकाए अपनी बातें बिना दवाब के सावर्जनिक कर सके।
पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब मंच मे गरजे पत्रकारो पर….
पत्रकारिता कि परिभाषा बदल कर रख दिये कुछ पत्रकारो ने आज देखा जा रहा है कि पत्रकारिता वो लोग कर रहे जो पहले से करोड़ पति है मगर अपने बिजनेस को छुपाने और काले कामो दबाने के लिए पत्रकारिता का चोला होठ रखे है भारत मे तो कुछ पत्रकार ऐसे है जो बडे बडे कलेज चला रहे है स्कूल चला रहे बडे बडे माल चला रहे कारखाने चला रहे बडे बडे नेताओ के पटनर बने बैठे है और इन सब बिजनेसो मे कोई बात ना आऐ इसलिए अखबारो के मालिक चैनलो के मालिक बन बैठे है और हम छोटे छोटे इमानदार पत्रकार इनकी टीआरपी बढाने मे एक दुसरे से बुराई ले रहे देखा जाता है कि चार पत्रकार अच्छे दोस्त है और एक साथ कही खडे होकर बात कर रहे है मगर एक पत्रकार के पास किसी का फोन आता है वो एक खबर बतता है तो वो पत्रकार बिना अपने पत्रकार भाईयो कुछ बताऐ हुऐ यह कहे कर निकल जाता है अभी आता हू कुछ देर बात उस पत्रकार कि बनाई हुई खबर टीवी पर आती है और साथ मे खडे वही तीन पत्रकार उसको बुरा भला बोलते है साले ने बताया नही और अकेला चले गया मतलब हम पहले खबर चलाने और दिखाने के चक्कर मे अपने ही दोस्ती कि मदद करने के बजाऐ ऊपर बैठे चैनल मालिक को खुश करने मे लगे है और एक दुसरे कि प्याज काटने मे लग जाते है खबर बनाने मे एक दुसरे कि टांग खीचते है मगर कभी हम अपने भाई का साथ नही देते हा कुछ पत्रकार भाई होगें जो सबको साथ लेकर चलते खबर बनाने मे मदद करते है मे सबको बुरा नही बोल रहा हू और आज हमारी हालत ऐसी हो गई है कि हमे आज मारा जा रहा फोनो मे धमकी दी जा रही है हमारे ऊपर अत्याचार हो रहा है और हम खमोश है आज देखा जाऐ तो आप कोट परिसर के अंदर किसी वकील से सिर्फ बत्तमीजी कर लिजिये गाली गलोज तो दूर कि बात है वहां सब वकील एकजुट होकर अपना काम बंद कर देते है और कलेक्टर आफिस पोहोच कर ज्ञापन भी दे देते है और एक दो घंटे मे कारवाई भी हो जाती है और बत्तमीजी करनेवाले थाने से जेल पोहोच जाता है यहां एक जुटता डाक्टर मे भी देखने को मिलती है वो भी अपना काम बंद करके एकजुट होकर कलेक्टर अंत्री मंत्री तक पोहोच जाते है ऐसे दो तीन विभाग है जहां एकजुटता देखी जा सकती है बस हम चौथा स्तंभ कहलाने वाले पत्रकार ही मंदिर का घंटा बने हूऐ है जो आता है बजा कर चले जाता है और हम एकजुट होने के बजाऐ एक दुसरे कि बुराई गाने मे लगे रहते है जहां तक हमे जान से भी मार दिया जाता है जिस दिन हम आवाज उठाना शुरू कर देगें तो कोई माई का लाल पैदा नही हुआ जो हम को आँख भी उठा कर देख ले मारना तो दूर कि बात है और भारत के साथ साथ मध्यप्रदेश कि सरकार से निवेदन करता हू कि पत्रकारो के हित मे भी कोई फैसला ले पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाऐ ताकि पत्रकार पूरी स्वंतत्रता के साथ खबर बना सके ..
