Home Blog Page 2235

PM मोदी ने लंदन से किया CM शिवराज को फोन, इसके बाद बदल गया मुख्यमंत्री का भाषण

सिंगरौली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तेंदुपत्ता संग्राहकों की सभा को कर रहे थे संबोधित।

भोपाल/सिंगरौली. सिंगरौली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तेंदुपत्ता संग्राहकों की सभा को संबोधित कर रहे थे। तभी मोबाइल की घंटी बजती है। पहले सीएम फोन कॉल को इग्नोर करते हैं। इसके बाद जब सुरक्षा गार्ड उन्हें बताता है कि लंदन से पीएम नरेंद्र मोदी का फोन है। तब सीएम चौहान एक हाथ उठाकर लोगों से दो मिनट का ब्रेक लेने को कहते हैं, कहते हैं जरूरी फोन है। इसके बाद मंच से नीचे जाकर पीएम मोदी से मोबाइल पर बात करते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में शामिल होने चोगम, लंदन गए हैं।

– मंच पर वापस आते हैं तो फोन की घंटी फिर से बजती है, इस बार गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह फोन लाइन पर होते हैं। उनसे भी सीएम शिवराज फोन पर बात करते हैं। इन दो फोन कॉल्स के बाद सीएम के भाषण में बदलाव आ गया।

– इसका जिक्र खुद सीएम शिवराज सिंह अपना भाषण शुरू करने से पहले सामने बैठी जनता से करते हैं। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री लंदन गए हैं, वहां से उनका फोन आया था, इसलिए मंच से नीचे जाकर बात करनी पड़ी। इसके बाद हमारे गृहमंत्री राजनाथ सिंह का फोन आ गया। जरूरी बात थी, वह हो गई है।



इसलिए पीएम ने की बात

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस लोया की मौत की जांच कराने से मना कर दिया। बीजेपी ने कांग्रेस पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसके बाद से बीजेपी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस बात को जोर-शोर से उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह का फोन आता है। एक के बाद तीन फोन आते हैं। इसके बाद भाषण का रुख बदल जाता है और वह राहुल गांधी के खिलाफ हमलावर हो गए और पूरा भाषण इसी पर केंद्रित।

-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को सीधी और सिंगरौली जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने सीधी जिले में चरण पादुका योजना का शुभारंभ किया और सिंगरौली में तेदुपत्ता का बोनस वितरण कार्यक्रम में शरीक हुए। इसके बाद सीधी के सोन नदी में 21 की दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों को ढांढस बंधाने हर्राविर्ती गांव गए। पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तीन बार आए फोन कॉल की।

 

जब लखनवाडा पुलिस ने रोकी बड़ी घटना :देखे वीडियो

सिवनी- जिले के लखनवाडा थाना में कार्यरत पूलिस कर्मियों ने उस समय बहादुरी का परिचय दिया जब आज शाम 4 बजे ग्राम सरगापुर में नरवाई में लगी आग को अपने प्रयासों से नियंत्रण में किया ,

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान लखनवाडा थाने में पदस्थ आरक्षक मुकेश विश्वकर्मा, अरुण पटेल,
राकेश त्रिवेदी ने आग लगने की सूचना मिलते ही बिना समय गवाय घटना स्थल पर पहुँचकर हरे पोधो की झाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया।

तीनो ही आरक्षको की इस प्रयास की सरगापुर के ग्रामीणों ने सराहना करते हुऐ कहा कि ऐसे पुलिस बल के जवान हर थाने में तो आम आदमी हमेशा सुरक्षित महसूस करेगा।

वन में लगी आग देखे वीडियो

सिवनी- जिले के लखनादौन तहसील के ग्राम दादर टोला में आज सुबह लगभग 11 बजे वन परिचेत्र सामान्य के जंगल मे भयानक आग लगी हुई है,

घटना कि जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुचकर किये जा रहे है।

अमित दानी को नगर की मिली नगर की कमान

सिवनी- जिला पुलिस अधिकछ तरुण नायक द्वारा आदेश जारी बताया है कि बरघाट थाना प्रभारी अमित दाणी सिवनी नगर कोतवाल का पद सम्भालगें, वही वर्तमान
नगर कोतवाल प्रदीप बाल्मिकी को पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया,
जबकि कुरई थाना प्रभारी खेमेन्द्र जैतवार को बरघाट थाने की कमान सौंपी गयी है।

पुनः जलकर खाक हुईं लाखो की फसल

सिवनी- ज़िले के आदेगाव थाना अंतर्गत आज गाँव रहली में तीन किसानों की खलिहान में रखी फसल आग लगने से पूरी तरह जल गई ।

बताया जा रहा है कि ऊक्त फसल किसान चेतराम चौकसे ,रम्मू लोधी, नारायण चौकसे की थी।

इस दौरान लाखो का नुकसान होने की आशंका है। ज्ञात हो इन दिनों लगातर वीभन्न कारणों से आग लगने की घटना हो रही है।

राकेश सिंह होंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

सिवनी- विगत कई माह से वर्तमान प्रदेश अध्यछ नन्दकुमार चोहान को पद मुक्त करने की कवायद जारी थी,

अंत मे केंद्रीय भाजपा सघटन की सहमति से 2018 विधानसभा चुनाव के लिए जबलपुर के सांसद राकेश सिंह बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे,वही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर प्रदेश चुनाव अभियान समिति के संयोजक बने
इसकी प्रदेश पार्टी प्रभारी श्री सहस्त्रबुद्धे ने घोसणा कर दी है।

वर्तमान और भविष्य

यदि आप भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे

लखनवाडा पुलिस की कार्यवाही

सिवनी- जिले के लखनवाडा थाना अंतर्गत आज दो वोवलोड ट्रक पकड़े गए।

मिली जानकारी के एक ट्रक पर 28 हजार ओर दूसरे का 52 हजार ओवर लोड का चालान हुआ है।

थाना प्रभारी लखनवाड़ा देव करन डेहरिया आर, अरुण पटेल ,राकेश त्रिर्वेदी मुकेश विश्वकर्मा द्वारा ऊक्त कार्यव्ही की गई।