Home Blog Page 2236

यदि विकल्प शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया हों तो किसे चुनेंगे: ONLINE SURVEY

भोपाल। मध्यप्रदेश के सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज पोर्टल khabarsatta.com ने ONLINE SURVEY शुरू किया है। जनता से पूछा जा रहा है कि यदि आपके पास सिर्फ 2 ही विकल्प हों, शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया तो आप इनमें से किसे चुनेंगे। दिनांक 17 अप्रैल 2018 से शुरू हुआ यह सर्वे लगातार 7 दिन चलेगा। इस सर्वे में लोग बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके नतीजे चौंकाने वाले आ सकते हैं। इस बीच यह जानना जरूरी है कि आखिर जनता क्या चाहती है।

वोट कैसे करें
ओनलाइन सर्वे में वोट करने के लिए कृपया नीचे दिए गए दोनों नेताओं में से किसी एक के फोटो पर क्लिक करें। आपका वोट अपने आप दर्ज हो जाएगा। बता दें कि एक व्यक्ति एक ही वोट डाल सकता है परंतु सर्वे खत्म होने से पहले वो अपना वोट बदल भी सकता है। यह पूरी तरह से गोपनीय सर्वे है। आपने किसे वोट किया, किसी भी तकनीक से यह पता नहीं लगाया जा सकता अत: खुलकर वोट करें ताकि दिल्ली में बैठे दिग्गजों तक मप्र की जनता के मन की बात पहुंच सके।

 




‘निर्भया’ कमजोर न थी, माता-पिता को भेजा सलाखों के पीछे : माता पिता ने बलात्कारियो से किया था सोदा

नई दिल्ली। भारत के करोड़ों दंपत्ति बेटियों पर बढ़ रहे यौन हिंसा के मामलों से परेशान हैं। लाखों गुस्से में हैं और हजारों सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सबके बीच एक दंपत्ति ऐसा भी है जिसने सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बेटी के बलात्कारियों से हाथ मिला लिया और 20 लाख रुपए के बदले केस हारने को तैयार हो गए। पीड़िता नाबालिग है, उसके माता-पिता उस पर बयान बदलने के लिए दवाब डाल रहे हैं लेकिन सामूहिक बलात्कार के बाद भी जिंदा बच गई यह ‘निर्भया’ कमजोर नहीं थी। उसने अपने माता-पिता को भी सलाखों के पीछे भिजवा दिया।

गौरतलब है कि पीड़िता के माता-पिता आरोपियों से पांच लाख रुपये लेकर बेटी पर अदालत में बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। हालांकि पीड़िता को इस बात का पता चल गया और उसने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। पुलिस ने पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के माता-पिता ने आरोपियों से 20 लाख रुपये का सौदा किया था। उन्हें आरोपियों ने पांच लाख रुपया बतौर एडवांस भी दे दिया था। पीड़िता को जब इस बात का पता चला तो उसने सूझबूझ दिखाते हुए एडवांस में मिले 4 लाख 96 हजार रुपए चुपचाप निकाल कर उस रकम को पुलिस को सौंप दिया और सभी बात पुलिस को बता दी।


पुलिस ने माता-पिता समेत पांच आरोपियों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने के लिए मामला दर्ज किया है। 15 वर्षीय लड़की अमन विहार इलाके में रहती है। पिछले साल 30 अगस्त को अचानक लापता हो गई थी। वापस आने के बाद लड़की ने दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्रॉपर्टी डीलर सुनील शाही व चंद्रभूषण पांडेय को गिरफ्तार कर लिया था।



VIDEO : अधिकारी के बर्थडे पर महिला कर्मचारियों के ठुमके

देवास। जिले के महिला बाल विकास के चामुंडा काम्प्लेक्स स्थित कार्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे वहां के कर्मचारी सरकारी कार्यालय में जमकर डांस करते नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां महिला बाल विकास अधिकारी का जन्म दिन था। इसी अवसर पर आॅफिस की महिला कर्मचारियों को नचाया गया। साथ में पुरुष कर्मचारी भी नाचे। आॅफिस टाइम में साहब की बर्थडे पार्टी चली। यह वीडियो एबीपी न्यूज के विशेष संवाददाता ब्रजेश राजपूत ने शेयर किया है।

खबर आ रही है कि कलेक्टर देवास ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं परंतु वीडियो वायरल हो जाने के बावजूद अब तक किसी को सस्पेंड नहीं किया है। स्वभाविक है यह कलेक्टर का एक मीडियाई बयान मात्र है, क्योंकि अधिकारी और कर्मचारियों के पद पर रहते हुए जांच प्रभावित होने का खतरा हमेशा बना रहेगा। समाचार लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया है कि कलेक्टर ने जांच के आदेश जारी किए या नहीं एवं कलेक्टर ने किस अधिकारी को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है।

विवादित पोस्ट पर होगी कार्यवाही- गोपालचंद्र

सिवनी- जिला कलेक्टर सिवनी द्वारा आज फेस बुक के माध्यम से अपील कर कहा है कि सोशल मीडिया में यदि कोई भी व्यक्ति विवादित पोस्ट करता या उसे शेयर या कमेन्ट करता पाया जाता है तो उस पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही होगी। सभी अपने आस पास के युवाओं को अनिवार्यत: सचेत करें कि वह पूर्ण सोच समझकर ही कदम उठाये। जिले में आपसी सौहार्द, शांति अमन कायम करने में सहयोगी बने। किसी भी विवादित पोस्ट से बचे। धर्म जाति वर्ग से ऊपर उठकर आपसी बंधुता को बढ़ावा दें।

डंपर की टक्कर से एक की मौत

सिवनी- जिले के बरघाट थाना अंतर्गत आज सुबह 10 बजे डम्पर क्रमांक mp 22 b 3510 द्वारा ग्राम घीसी के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी।

घटना स्थल पर एक कि मौत व एक अन्य घायल हो गया है,जिसे उपचार हेतु 108 वाहन के माध्यम से इलाज हेतु भिजवा दिया गया।

मृतक की पहचान अंतराम पिता जगत राम उम्र 60 वर्ष निवासी घीसी के रुप मे हुई है वही घायल गोविंद मर्सकोले ग्राम मलारा का इलाज जारी है।

इस शख्स ने मारी पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को गोली, फेसबुक पर खुद ही किया खुलासा

परमीश वर्मा को गोली मारने की जिम्मेदारी एक शख्स ने ले ली है.

नई दिल्ली: चंड़ीगढ़ स्थित मोहाली में मशहूर पंजाबी सिंगर, एक्‍टर और डायरेक्‍टर परमीश वर्मा को गोली मारने की जिम्मेदारी एक शख्स ने ले ली है. दिलप्रीत सिंह धाहां नाम के एक शख्स ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि उसी ने परमीश वर्मा को गोली मारी है. साथ उसने यह भी लिखा कि इस बार बच गया है, अगली बार नहीं बचेगा. उसने दिलप्रीत ने परमीश को सुधरने की सलाह भी दी है.

यहां पढ़ें, दिलप्रीत सिंह धाहां का पूरा फेसबुक पोस्ट-

मोहाली में मारी गई गोली
बता दें, परमीश वर्मा को मोहाली में देर रात 1.30 बजे गोली मार दी थी. न्‍यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस ने बताया कि ‘गाल नी कडनी’ (यह गाने के बोल हैं, इसमें कोई गाली नहीं है) के गायक को मोहाली में हमले के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि गायक की जान को कोई खतरा नहीं है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. पंजाबी गानों में अक्‍सर गालियां होती हैं, लेकिन परमीश वर्मा अपने गाने ‘गाल नी कडनी’ के लिए हाल ही में सुर्खियों में आए थे. परमीश के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 11 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

परमीश का प्रोडक्शन हाउस भी है
परमीश ने 2015 में फिल्म ‘ठोकदा रहा’ को डायरेक्ट किया था. उन्होंने ‘ले चक मैं आ गया’ गाने के साथ सिंगिंग डेब्यू किया और यह गाना सुपरहिट रहा. साल 2011 में फिल्म पंजाब बोलदा से डेब्यू करने वाले परमीश आज काफी मशहूर एक्टर और सिंगर हैं. अब उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है. वहीं परमीश की फिल्म ‘रॉकी मेंटल’ को यूट्यूब पर अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है

पटरी से उतरी ट्रेन – कई घायल

कटनी- जबलपुर रेल मंडल के कटनी सिंगरौली रेल खंड के सालाना स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुईं है, जबलपुर में खतरे का सायरन बजने के बाद मेडिकल ट्रैन डॉक्टर्स, स्टाफ को लेकर घटना स्थल पर रवाना हो चुकी थी। बताया जा रहा कि घटना में 3 यात्री रेल डब्बे पटरी से उतरे जिसमे कई यात्री घायल हुए है।

वाहन सहित चोर गिरफ्तार।

सिवनी- जिले की डूंडा सिवनी पुलिस द्वारा आज पूर्व में हुए चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपी सहित वाहन जप्त करने में सफलता मिली है
विगत 13 अप्रेल को नगझर निवासी वाहन चालक सुनील पिता कामता प्रसाद ने बोलेरो वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

थाना प्रभारी दिलीप पचेस्वर के मार्गदर्शन में ऊक्त घटना में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गया बोलेरो वाहन जप्त कर लिया गया।

घटना में शेख वहीद बड़ी ज्यारत ,विक्रम पिता उदय तेकाम सहित वाहन चालक की दूसरी पत्नी दुर्गा बाई चंदेल ने अंजाम दे दिया है।

नपाध्यक्ष के निवास पर फायर टेंकर का दुरूपयोग

सिवनी- नपा परिसद सिवनी पहले अपने कारनामो के लिये सारे प्रदेश में चर्चित है,

राजनीतिक दवाब व पद का दुरूपयोग नपाध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला पहले भी करती है,

ताजा मामला आज 14 अप्रैल की दोपहर 3 बजे का जब उनके निवास स्थान पर आग को काबू करने के लिये उपलब्ध फायर फाइटर टैंकर पानी भरता नजर आया।

ज्ञात हो भीषण गर्मी के चलते इन दिनों नगर पालिका सिवनी के वीभन्न वार्डो में एक समय पानी के लिये आम जन परेसान हो रहे है वही दूसरी ओर फायर टेंकर नपाध्यक्ष के घर मे लगी पानी की टँकी में पेयजल की आपुर्ति कर रहे है,जो पद का दुरूपयोग तो है ही साथ ही ये बता रहा है कि कैसे भाजपा शाषित नपा में राजनिंतिक दबाब छोटे कर्मचारियों पर डाला जाता है

बेटी ने की माँ की हत्या

सिवनी- जिले के बंडोल थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलखेड़ी ग्राम में आज 14 अप्रैल को एक सनसनी खेज घटना हुईं।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे रामवती बाई पति दयाराम टेकाम उम्र 65 वर्ष की उसकी बेटी ने हत्या कर दी।

मौके पर जिला पुलिस बल में तैनात एफ एस एल की टीम पहुच चुकी थी जिसने घटना के सबूत एकत्र किए।

हत्या की आरोपी विवाहित महिला के 3 ब्च्चे भी है।