Home Blog Page 2216

BIG BREAKING : खंडर की गिरी दीवार 2 मृत 1 घायल

सिवनी- जिले से जबलपुर मार्ग पर सचालित रजवाड़ा होटल के पीछे पुराने खड़हर की दीवार गिरने से 2 युवको की मौत हो गई है,वही 1 अन्य घायल हो गया है।

थाना प्रभारी अमित विलास दाणी ने बताया मृतकों के पहचान सुनील जयराम मिश्रा, 55 वर्ष, बींझावाड़ा, थाना डूंडा सिवनी। प्रवीण पिता रमाकांत शर्मा, 28 वर्ष, परतापुर रोड़, भैरोगंज, सिवनी के रूप में ह्यूई है।

लीजिये जनाब शिवराजसिंह चौहान का फ़िल्मी ट्रेलर

कोई नही जानता यह वीडियो किसने बनाया है लेकिन आजकल whatapp,youtube,facebook जैसे सभी social Media प्लेटफ़ॉर्म पर बहुत वायरल हो रहा है – नीचे कमेंट बॉक्स में आप अपनी प्रितिक्रिया जरूर दे


मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसको लेकर सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गजब स्टाईल का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सीएम शिवराज को फिल्मी हीरो के अवतार में दिखाया गया है तो वहीं कांग्रेस को विलेन बनाया गया है. वायरल हो रहे वीडियो का नाम ‘चौहान सन ऑफ फॉर्मर’ है. सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर के अंदाज में ये वीडियो वायरल है. कहा जा रहा है कि शिवराज को हीरो बताने वाले इस वीडियो को बीजेपी की मीडिया सेल ने जारी किया है, लेकिन बीजेपी इससे इनकार कर रही है. दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को भी दिखाया गया है. वहीं कांग्रेस का कहना है कि शिवराज की अच्छी छवि बनाने के लिए ऐसे वीडियो बनाए जा रहे हैं. वीडियो में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को विलेन के रूप में दिखाया गया है.



दो फाड़ दिखी जिला कांग्रेस

सिवनी- कद्दावर नेता कमलनाथ जो मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार को उखाड़ फेकने के लिये सारे प्रदेश में हुँकार भर रहे है,उनके संसदीय जिले छिंदवाड़ा के समीप के जिले सिवनी में ही कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता उनके द्वारा नियुक्त किये जिला कांग्रेस अध्यक्ष को चुनोती दे रहे है।

दरअसल मामला मंडी सिवनी में हुई किसान की मौत का है , जहाँ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पप्पू खुराना के नेतृव में जिला कलेक्टर को मृत किसान के परिजनों को मुवावजा देने,उसे सरकारी देने के लिये ज्ञापन सौपा गया,

इस दौरान काग्रेस के अन्य गुट का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस सचिव राजा बघेल सहित अन्य काग्रेसी उपस्तिथ नही थे,जिसे लेकर चर्चाएं चल ही रही थी कि आज 5 जून को राजा बघेल द्वारा म्रतक किसान को आर्थिक सहायता ,परिजन को नोकरी देने व मामले की जांच के आदेश देने की मांग को आत्मदाह करने की घोषणा की गई,

जिसके बाद जिला कलेक्टर सिवनी ने 4 लाख से अधिक राशि का चेक मृतक किसान के परिजनों को दे दिया ,

इसके बाद एक वट्सप ग्रुप में पार्षद नानू पंजवानी द्वारा खुले शब्दो के पप्पू खुराना की नियुक्ति को लेकर ऐसे सवाल उठाये जिससे जिला कांग्रेस की राजनिति में भूचाल आ गया है,

मंत्री की करतूत से मेहरा समाज मे आक्रोश

 

सिवनी- जिले के प्रभारी मंत्री शरद जैन द्वारा गत 4 जून को बाकी गांव में भाजपा नेता केवलारी विस के सह प्रभारी रामप्रसाद डेहरिया को मचं पर माइक छुड़ा कर उन्हें धक्का मारने की करतूत की गई थी।

जिसके बाद आज मध्यप्रदेश मेहरा महासघ सिवनी द्वारा एक ज्ञापन जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश पाल सिंह को ज्ञापन सौपकर बताया कि मंत्री जी की इस हरकत से सारे मेहरा समाज अपमान ह्यूआ है,और वो स्वयम को ठगा हुआ महसूस कर रहे है ।

शिकायत में आगे कहा गया है रामप्रसाद डेहरिया महासघ के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ भाजपा अनु जन जाती मोरचा के सदस्य भी है जिनके साथ ह्यूई हरकत से भाजपा की सरकार की छवि भी खराब हो रही है।।

ATM से पैसा निकालने पर अब नही लगेगा टेक्स

सिवनी – बैंक एटीएम से पैसा निकालने वालों के लिए राहत की खबर है. अब एटीएम से नकदी निकालने पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा, क्योंकि एटीएम विड्रॉल को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया गया है.

इसके अलावा चेकबुक जैसी फ्री सेवा को जीएसटी से बाहर रखा गया है. हालांकि क्रेडिट कार्ड बिल के बकाया भुगतान पर लगने वाले लेट चार्ज और अनिवासी भारतीयों (NRI) द्वारा बीमा की खरीद पर जीएसटी लगेगा.

राजस्व विभाग ने बैंकिंग , बीमा और शेयर ब्रोकर सेवाओं पर जीएसटी लागू होने के संबंध में ‘बार-बार उठने वाले प्रश्नों का निवारण (एफएक्यू)’ जारी कर इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया है.

विभाग ने कहा कि प्रतिभूतिकरण, डेरिवेटिव्स और वायदा सौदों से जुड़े लेन-देन को भी जीएसटी दायरे से बाहर रखा गया है. वित्तीय सेवा विभाग ने पिछले महीने इस संबंध में राजस्व विभाग से संपर्क किया था.

पीडब्ल्यूसी में पार्टनर एवं लीडर (अप्रत्यक्ष कर) प्रतीक जैन ने कहा कि एफएक्यू काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि जीएसटी के दृष्टिकोण से वित्तीय सेवाओं को सबसे जटिल माना जाता है.

सिवनी पुलिस उ.प्र. से गिरफ्तार कर लाई आॅनलाईन ठगी करने वाले को

सिवनी-थाना कोतवाली जिला सिवनी पुलिस द्वारा के्रडिट कार्ड की जानकारी प्राप्त कर आॅनलाईन ठगी करने वाले गिरोह के आरोपी को उ0प्र0 से पकड़कर लाने में सफलता प्राप्त की गई है । आरोपी मोह0 दानिश पिता अब्दुल रशीद उम्र 24साल निवासी ठाकुर द्वारा जिला मुरादाबाद उ0प्र0 का रहने वाला है । आरोपी के द्वारा दिनांक29/09/2017 को आवेदक नितिन तिवारी निवासी अभिषेक कालोनी सिवनी के मोबाईल नंबर पर क्रेडिट कार्ड के प्राप्त अंकों को रिडीम करने का एक फेक मैसेज भेजा जिस पर विश्वास करके आवेदक के द्वारा दिये गये लिंक पर जाकर अंको को रिडीम करने का प्रोसेस किया गया । उसके बाद आवेदक के बैंक अकाउंट से 20,000 रू0 की आरोपी के द्वारा आॅनलाईन ट्रांसफर कर लिये गये । आवेदक के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इसकी शिकायत की गई जिसपर सायबर सेल के द्वारा कार्य किया गया तथा थाना कोतवाली में उक्त शिकायत पर अपराध क्रमांक131,18 धारा 420 भादवि, 66सी 66डी आई0टी0 एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई ।




विवेचना के दौरान आये साक्ष्य के आधार पर थाना कोतवाली से पुलिस टीम भेजकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है । उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन, अति0पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिवनी श्री एस0एन0 पाठक के नेतृत्व में निरीक्षक श्री अमित विलास दाणी, उनि श्री जे0एन0 गेडाम प्र0आर0 देवेन्द्र जायसवाल आर0सुधीर मिश्रा आर0 परवेज खान आर0 सुंदर श्यामआर0 अजय बघेल द्वारा की गई ।



पढ़िए पूरा मामला …..क्यों आग बबूला हुए प्रभारी मंत्री

बंडोल -आज 4 मई दोपहर 2 बजे प्रभारी मंत्री शरद जैन बखारी से लोट रह थे इस बीच मोठार गॉव के 150 200 किसानो ने मंत्री का कफिला रोक कर स्वागत किया वा मंच पर ले गये वहा पर किसानो ने अपनी बात रखी की पहले के सर्वे मे मोठार गॉव तक नहर जा रही थी पर अब नहर नही जा रही है क्या कारण है आप नहर हमारे गॉव तक पहुचाने का कष्ट करे प्रभारी मंत्री गोलमोल जबाब देने लगे तभी जिला पंचायत सदस्य के पति रामप्रसाद डेहरिया ने किसानो की बात माइक पर रखी तो प्रभारी मंत्री आग बबूला हो गये ओर रामप्रसाद डेहरिया को धक्के दे कर मंच से उतार दिया ! मंच पर उस वक्त सांसद वोधसिह भगत विधायक मुनमुन राय जिला भाजपा अध्यछ राकेशपाल सिह पूर्व विधायक नरेश दिवाकर सहित जिला भाजपा के नेता गण उपास्थित थे !


किसानो की बात रखने पर प्रभारी मंत्री का रामप्रसाद डेहरिया पर गुस्सा होना जिला भाजपा की गुटबाजी उजागर कर रही है सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार बखारी मे भी मंच पर तनातनी देखने को मिली ! रामप्रसाद डेहरिया का अपमान से छैत्र के लोगो पर क्या प्रभाव पडता है ये देखने वाली बात होगी ! इतने नाटक के बाद किसी भी नेता ने मोठार से आये 150-200 किसानो की कोई सुध नही ली सब अपनी अपनी गाडी मे बैठकर निकल गये और अन्नदाता फिर एक बार मुह ताकते देखते रहे !


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने- डांसिंग जीजा को दी बधाई

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से प्रफेसर संजीव श्रीवास्तव का विडियो बहुत वायरल हो रहा है। ‘खुदगर्ज’ फिल्म का गाना ‘आपके आ जाने से के बाद’ पर संजीव श्रीवास्तव का डांस वायरल होने के बाद उनके कई विडियो वायरल हुए और अब भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी उनके फैन्स हैं। अंकल का गोविंदा स्टाइल न्यू यॉर्क में रह रहीं मॉडल-ऐक्ट्रेस दीप बरार को इतना पसंद आया कि उन्होंने अंकल स्टाइल को कॉपी कर अपने डांस का विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी लिखा कि वह इस सुपरस्टार के डांस की बहुत बड़ी फैन हैं। अब दीप बरार का विडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संजय श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका यह विडियो लोगों को इतना भा रहा है कि खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्विटर पर संजय की तारीफ की है। विडियो को शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है, ‘हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत प्रफेसर श्री संजय श्रीवास्तव जी की जिंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्य प्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है…।’



अंकल का सबसे पहला डांस विडियो ‘आप के आ जाने से’ वायरल हुआ था। जिस पर दीप बरार ने उसी पर डांस किया। विडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ अंकल डांस कर रहे हैं तो दूसरी तरफ दीप उनको कॉपी करती दिख रही हैं। दीप बरार पेशे से ऐक्ट्रेस, मॉडल और कोरियॉग्रफर हैं। वह मूल रूप से भारत के हरियाणा राज्य के करनाल से हैं और न्यू यॉर्क में रहती हैं।




क्या आप तैयार है अपने बचपन की ओर चलने के लिए

सिवनी // विश्व पर्यावरण दिवस पर टूरिज्म प्रमोशन कॉउंसिल सिवनी आपको फिर से अपने बचपन की ओर ले जाने का एक छोटा सा प्रयास कर रहा है, आज की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपना बचपन भूल बैठे है। आज के तकनीकि युग मे बच्चे जमीन से जुड़े फायदेमंद खेलो को भूल कर मोबाइल लेपटॉप कंप्यूटर में गेम खेलते है। लेकिन टूरिज्म प्रमोशन कॉउंसिल आप सबसे आग्रह कर रहा है कि दिनांक 05 जून 2018 को बाबरिया तालाब आये और पुराने खेलो का आनंद ले, अपने साथ अपने बच्चो को जरूर लाये ताकि वह भी जान सके कि जीवन का आनंद किन खेलो में है। अध्य्क्ष टूरिज्म प्रमोशन कॉउंसिल के द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बाबरिया तालाब के पास सुबह 6 बजे से मनोरंजन खेलो ओर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सिवनी के सभी जनसामान्य एवं गणमान्य नागरिक आमंत्रित है। यह एक छोटा सा प्रयास है समाज के सभी वर्ग सभी आयु के लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का। अतः सभी दिनांक 05 जून 2018 को बाबरिया तालाब अवश्य पहुँचे।

हो सकती मेडिकल कालेज के सम्बंध में अधिकृत घोषणा: प्रभारी मंत्री जैन करेगे प्रेस वार्ता

सिवनी -मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री शरद जैन प्राप्त अधिकृत प्रवास कार्यक्रम अनुसार 4 जून को जबलपुर से प्रस्थान कर प्रातः10:30 बजे छपारा (सिवनी) पहुँचेंगे तथा ग्राम तिनसा,चंदेरी व सागर की विकास यात्रा में शामिल होंगे । प्रातः 11:30 बजे श्री जैन बखारी ग्राम में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमि पूजन करेंगे तथा आम सभा को संबोधित कर विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण करेंगे। इसके उपरांत मंत्री जैन ग्राम सागर,बाकी व बंडोल की विकास यात्रा में शामिल होंगे।
दोपहर 1:00 बजे प्रभारी मंत्री श्री जैन सर्किट हाउस सिवनी में पत्रकारों से भेंट करेंगे। दोपहर 2 बजे श्री जैन सिवनी में विधि महाविधालय भवन व अहिंसा द्वारा का भूमिपूजन करेंगे। इसके उपरांत मंत्री जैन ग्राम मुंडरई में विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा आम जनता को संबोधित कर हितग्राहियों को हित लाभ से लाभान्वित करेंगे इसके उपरांत प्रभारी मंत्री श्री शरद जैन शाम 5:00 बजे राशि लॉन में आयोजित किए गए लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम सम्मिलित होकर ताम्र पत्र का वितरण करेंगे उसके उपरांत सिवनी से जबलपुर के रवाना होंगे।

पढ़िए पूरा मामला …..क्यों आग बबूला हुए प्रभारी मंत्री