Home Blog Page 2217

कल निकाली जाएगी रैली

सिवनी- विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के पूर्व कल 4 मई को सुबह 7 बजे नगर पालिका परिषद सिवनी एवम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर के तत्वावधान में पॉलीथिन बन्द करने के लिए रैली का आयोजन किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रैली नपा सिवनी कार्यलय से आरभ होगी ,नपा परिसद सिवनी द्वारा इस पालीथिन मुक्त नगर रैली में शामिल होने की अपील सभी जागरूक नागरिको से की गई है।

एक्शन में पुलिस अधीक्षक

सिवनी- गत 3 मई को सिवनी मे पदस्थ हुए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक राज का आज दोपहर केवलारी आगमन पर पुलिस थाना मे पत्रकारो ने स्वागत किया थाना का निरीक्षण कर श्री मान अभिलाष घारु एसडीओपी, नगर निरीक्षक से केवलारी की गतिविधियो नक्सली मूवमेंट, संवेदनशील बिषयो पर चर्चा किया इस मोके पर पुलिस थाना मे पदस्थ समस्त कर्मचारीयो से काम पर आ रही समस्याओ की जानकारी लिया ।

तामपत्र से होगा सम्मान

सिवनी- जिले के सभी लोकतंत्र सेनानियों एवम दिवंगत हो चुके सेनानियों के परिजनों को शासन के निर्देश अनुसार आगामी 4 जून 2018 को ताम्रपत्र से समान्नित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर गोपालचन्द्र डाँड़ ने बताया कि सिवनी में यह सम्मान समारोह 4 जून की शाम 5 बजे कचहरी चौक में स्थित राशि लान में आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान सभी को ताम्रपत्र प्रभारी मंत्री शरद जैन द्वारा समामन्न स्वरूप प्रदान किये जायेंगे।

किसान को टोकन लेने के लिये उपार्जन केन्द्र पर उपज लाने की आवश्यकता नहीं

चना, मसूर और सरसों की खरीद के लिये जारी किये गये विस्तृत निर्देश

प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी का कार्य 9 जून 2018 तक होगा। इसके लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिला कलेक्टर्स को विस्तृत निर्देश जारी किये हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि किसान को टोकन लेने के लिए उपज लेकर आने की आवश्यकता नहीं होगी। एक किसान से 40 क्विंटल मात्रा की खरीदी के लिए टोकन जारी किये जायेंगे। अपरिहार्य परिस्थिति में 40 क्विंटल से अधिक मात्रा क्रय किये जाने की आवश्यकता होने पर डीएसओ लॉगिन में पृथक से प्रावधान किया जायेगा, जिसका टोकन नंबर भी पृथक होगा।

निर्देश में कहा गया है कि अधिक उपार्जन वाले केन्द्रों में कलेक्टर के माध्यम से पृथक अधिकारी नामांकित किये जायें। प्रदेश की ऐसी कृषि उपज मंडियों और केन्द्रों में, जहाँ उपार्जन कम मात्रा में हो रहा है, वहाँ समिति प्रबंधक को नोडल अधिकारी नामांकित किया जा सकेगा। नोडल अधिकारी को ई- उपार्जन सॉफ्टवेयर में लॉगिन पासवर्ड दिया जायेगा, जो उसके मोबाइल नंबर पर प्रेषित किया जायेगा।

कलेक्टर्स को जारी निर्देशों में कहा गया है कि नोडल अधिकारी मंडियों में रहकर टोकन जारी करवायेंगे। साथ ही, किसानों को टोकन देने के पूर्व संबंधित किसान के परिचय पत्र और आधार कार्ड के माध्यम से वास्तविकता की पुष्टि करेंगे। टोकन 6 जून को दोपहर 12 बजे से 7 जून की मध्य रात्रि 12 बजे तक जारी किये जा सकेंगे। इस व्यवस्था में कोई किसान टोकन पाने में वंचित रहता है, तो संबंधित कलेक्टर की अनुमति से 8 जून को रात्रि 12 बजे से 9 जून को शाम 5 बजे तक टोकन जारी किये जा सकेंगे। उपार्जन केन्द्रों पर 7 जून को शाम 5 बजे से सामान्य खरीदी बंद होगी। इसके बाद 9 जून को रात्रि 12 बजे तक टोकन के माध्यम से खरीदी की जायेगी। इन तिथियों के बाद कलेक्टर की अनुशंसा पर संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति द्वारा अनुमति दी जा सकेगी।

संबंधित दिशा-निर्देश सभी उपार्जन केन्द्रों और मंडियों में भेज दिये गये हैं। निर्देशों में यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि संपूर्ण खरीदी व्यवस्था के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाये।

कलेक्टर श्री डाड ने जिले वासियों से की सचेत रहने की अपील

Seoni Collector

सिवनी // मानसून की पहली बारिश के बाद जमीन की अंदरूनी उमस बढ़ जाने से सांप-बिच्छू के साथ अन्य जहरीले जीव जंतु व सरिसृप विचरण करने लगते है। जिससे सर्वाधिक सर्पदंश व अन्य जहरीले कीटदंश के मामले मानसून में बढ जाते हैं। तथा अ्प्रिय घटना में बढोत्री होती है आगामी मानसून के मद्देनजर कलेक्टर श्री गोपालचंद डाड द्वारा जिले के ग्रामीणों व नगरवासियों को सचेत रहने की अपील करते हुए कहा कि मानसून में सरिसर्प, विषेले कीट मकोड़े को लेकर सावधानी बरते। सम्भवत: जमीन पर न सोये, खिड़की, दरवाजे अच्छी तरह बंद करें। संभव हो इनमें जालिया भी लगाये। घर की दीवारों के छेद व रारे बंद कर दें। किसी भी सर्प या कीट के दंश पर तत्काल चिकित्सालय में सम्पर्क करें। झाड़फूक में समय बर्बाद न करें।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

सिवनी// एकीकृत बाल विकास परियोजना सिवनी ग्रामीण -01 अंतर्गत कार्यकर्ता के रिक्त पद की पूर्ति हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र खामखरेली एवं देवरी में 15 जून तक कार्यालयीन समय तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है।

नए कप्तान ने संभाली जिले की कमान

सिवनी- जिला पुलिस बल में आज नवागत पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिहँ ने दोपहर लगभग 5 बजे अपना पद ग्रहण किया मालूम हो उनको तरुण नायक के सीधी स्थानरतीत होने के बाद जिले कमान सौपी गई थी। आज उप पूलिस अधिकछ गोपाल डांडेल द्वारा कार्य भार सौपा गया। मूलतः उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के रहने वाले विवेक राज सिंह बीई और बीटेक तक शिक्षित हैं। इसके पहले वे बिहार और असम में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे लखीसराय, औरंगाबाद आदि जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक पदस्थ रह चुके हैं। वे वर्तमान में मध्य प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर हैं।

16 जून 1982 को जन्मे विवेक राज सिंह वर्ममान में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सागर में बतौर पुलिस अधीक्षक पदस्थ हैं। वे मूलतः असम मेघालय कॉडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। गृह मंत्रालय के द्वारा विवेक राज सिंह की सेवाएं असम, मेघालय से मध्य प्रदेश को तीन साल के लिये सौंपने के आदेश 17 जुलाई 2017 को जारी किये गये थे।

विवेक राज सिंह ने चर्चा के दौरान बताया कि वे शनिवार को सिवनी पहुँचकर बतौर पुलिस अधीक्षक पदभार ग्रहण कर लेंगे। उन्होंने कहा कि सिवनी के निवासियों के सहयोग से जिले में अमन शांति को बरकरार रखना, नागरिकों के लिये भय मुक्त वातावरण तैयार करना एवं अवैध कामों पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।

इसके पहले पुलिस अधीक्षक भिण्ड से प्रशांत खरे के सिवनी किये गये तबादले में संशोधन करते हुए उन्हें विशेष सशस्त्र बल की सातवीं वाहिनी का सेनानी बनाया गया है। शुक्रवार को जारी आदेश में प्रतिनियुक्ति से वापस आने पर मुकेश जैन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सायबर सेल, भोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सायबर सेल रवि कुमार गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, लोकायुक्त भोपाल, साजिद फरीद बापू को अध्यन अवकाश से वापस आने पर पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल, पुलिस मुख्यालय भोपाल, विनीत खन्ना पुलिस अधीक्षक छतरपुर को शिवपुरी में विशेष सशस्त्र बल में किये गये स्थानांतरण को निरस्त करते हुए उनकी पदस्थापना बतौर पुलिस अधीक्षक छतरपुर बरकरार रखी गयी है।

PAYTM ACCOUNT DELETE कैसे करे

How to delete Paytm account Hindi, paytm account delete kaise kre

आज के समय के समय में पेटीएम से हर कोई रूबरू हैं। हाल ही में पेटीएम को लेकर महशूर वेबसाइट कोबरापोस्ट ने एक बड़ा खुलासा हुआ है। कोबरापोस्ट ने देश के कई बड़े मिडिया समूहों का काला चिट्ठा सभी के सामने लाकर रख दिया है। अगर आप कोबरापोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो कोबरा पोस्ट के ऑफिसियल वेबसाइट में विजिट कर सकते हैं।

कोबरापोस्ट के स्टिंग ऑपरेशन में पेटीएम संस्थापक विजय शेखर के भाई अजय शेखर ने खुद माना है की वे पेटीएम यूजर के डाटा को देश की सरकार के साथ साझा किया हैं। पेटीएम के इस खुलासे के बारे में विस्तार पूर्वक जानने के लिए नीचे दियें लिंक पर क्लिक कर अवश्य पढ़ें –

How to delete Paytm account

कोबरापोस्ट के इस सनसनी खुलासे के बाद काफ़ी सारे यूजर पेटीएम को लेकर खफ़ा हैं और अपने पेटीएम अकाउंट को डिलीट करना चाहते हैं। पेटीएम अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है लेकिन इस पेटीएम अकाउंट को डिलीट करने में थोड़े पापड़ बेलने पड़ जाते हैं लेकिन कोई बात नही इस पोस्ट में हम विस्तार पूर्वक जानेगे की किस तरह से पेटीएम अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं। पेटीएम अकाउंट को डिलीट करने के लिए नीचे दो मेथड बताये गए हैं –




 

Delete paytm account using App

  • सबसे पहले आपको अपने पेटीएम एप्लीकेशन को ओपन करना है।
  • मेनू आइकॉन पर क्लिक करके 24×7 आप्शन पर करें
  • “Managing my Paytm Account” आप्शन पर क्लिक करें
  •  “I am unable to access my Account” आप्शन पर क्लिक करें
  • अब “I need to block my account” आप्शन सेलेक्ट करें
  • “Message us” आप्शन को सेलेक्ट करें आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा
  • issue Description में आपको Reason लिखना है की आप अकाउंट क्यों डिलीट करना चाहते हैं।
  • इसके बाद आपको submit आप्शन पर क्लिक करें।

Delete Paytm account using helpline number

आपने जिस भी मोबाइल नंबर से पेटीएम अकाउंट बनाया है उसी मोबाइल नंबर से पेटीएम के हेल्प नंबर 011 33996699 पर कॉल करना हैं।

कॉल करने के बाद आपको कई सारे निर्देश और आप्शन मिलेंगे सही आप्शन का चुनाव करते हुए आगे बढ़ें आपको अपने पेटीएम अकाउंट को डिलीट करने का आप्शन मिल जायेगा।

ध्यान दें – एक बार पेटीएम अकाउंट डिलीट करने के बाद आप उसी नंबर से दुबारा पेटीएम अकाउंट नही बना पाएंगे। 

 

सिवनी वासियो ये वीडियो जरूर देखें

सिवनी- नपा सिवनी में पदस्थ जल शाखा के कर्मियों की लापरवाही से इन दिनों सारे वार्डो में जल समस्या बन खड़ी कर रही है भीमगढ जलाआवर्धन योजना के माध्यंम से जल सप्लाई कम होने के कारन नपा के द्वारा पम्प हाउसों से वार्डों में जल की आपुर्ति की जा रही है लेकिन टेकरो की हालत जर्जर होने के कारण अधिकांश टेंकरो से पानी बह जाता है । जबकी इन दिनों कई वार्डो में आम जनता एक एक बाल्टी पानी के लिये सुबह से ही हैंडपंपों व नालो की कतार में खड़ी रहती है।

नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय अवश्य दें .

वि. स. चुनाव के लिये भाजपा ने किया समितियों का गठन

सिवनी-बीजेपी चुनाव प्रबन्ध समिति की बैठक शुरु भोपाल में हुईं जहा
समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में बेठक हुई जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ,मंत्री माया सिंह लालसिंह आर्य भूपेंद्र सिंह और प्रह्लाद पटेल मौजूद थे, आगामी विस चुनाव के लिये भाजपा ने अलग-अलग समितियों का गठन किया है। बैठक में विजन डॉक्यूमेंट समिति के अध्यक्ष बनाये गए ,वही विक्रम वर्मा संयोजक तथा रघुनंदन शर्मा प्रहलाद पटेल समिति के सहसंयोजक नियुक्त किये गए है।