सिवनी : जिला स्तरीय किसान सम्मेलन कार्यक्रम नवीन सब्जी मंडी प्रांगण सिवनी में 10 जून 2018 को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत (रबी 2017-18 रबी मार्केटिंग सीजन 2018-19) में उपार्जित गेहूँ पर रूपयें 265 प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन राशि पात्र किसानों के बैंक खातों में जमा कराने हेतु जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत रबी 2017-18 (रबी मार्केटिंग सीजन 2018-19) में जिले के किसानों को सीधे बैंक खातों में आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। कार्यक्रम में कृषक संगोष्ठी, मुख्यमंत्री जी के जबलपुर महासम्मेलन में उदबोधन का सीधा प्रसारण दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक कृषकों को एलईडी के माध्यम से दिखाया एवं सुनाया जाएगा। कृषि विशेषज्ञों द्वारा खरीफ फसलों एवं संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषकों से सीधा संवाद किया जाएगा एवं वन टू वन किसानों से चर्चा की जाएगी।
इस अवसर पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार) लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री शरद जैन सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

सिवनी-डि पी चतुर्वेदी महाविद्यालय एवं डी पी सी रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल के चेयरमैन डॉ के के चतुर्वेदी को ग्यारहवीं इंटर नेशनल कांफ्रेंस जो “”हितकारणी सभा के हितकारणी महाविद्यालय ग्रूप एवं साउथ एशिया मेनेजमेन्ट ग्रुप के द्वारा आयोजित की गई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यू जी सी की ज्वाइन सेक्रेटरी डॉ अर्चना ठाकुर, विटनरी वि वि के रजिस्ट्रार डॉ गोविंद पांडेय, रानी दुर्गावती वि वि के बायो साइंस विभाग के प्रोफेसर सुरेन्द्र सिंह, अर्थशास्त्री एवं प्रबंधन विभाग प्रमुख डॉ नरेंद्र शुक्ला, हितकारणी सभा के सचिव विश्वमोहन जी, साउथ एशिया मेनेजमेंट ग्रुप के डायरेक्टर डॉ अनिल मेहरा, ए के एस वि वि के श्री अनन्त सोनी, के द्वारा शिक्षा ,शोध एवं मेनेजमेन्ट के क्षेत्र में लगभग 20 लोगों को,परन्तु पर्यावरण के क्षेत्र में एक मात्र अवार्ड,सिवनी जिले में भीषण गर्मी में लोगों को जल संरक्षण,वन संरक्षण,पशु-पक्षी संरक्षण,एवं पृथ्वी संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से काम कर लोगों को जागरूक करने के लिए पर्यावरण संरक्षण को आधार बनाने वाले डॉ के के चतुर्वेदी को “””पर्यावरण मित्र””पुरुष्कार से सम्मानित किया गया,जो सिवनी जिले के लिए बड़े गौरव की बात है।
सिवनी -थाना कोतवाली सिवनी के उप निरी जे0 एन0 गेडाम ,आर0 चंचलेश,महेंद्र,सैनिक वकील ने 6साल से फरार आरोपी स्थायी गिरफ्तारी वारंटी अब्दुल रऊफ पिता अब्दुल रहमान निवासी मंगलीपीठ सिवनी को पकड कर न्यायालय पेश किया




