Home Blog Page 2211

35 नग गौवंश पकड़ाए

लखनादौन- (दिलीप चौरसिया) आज 20 जून 2018 को सुबह करीब 3:30 बजे गोटेगांव रोड एन एच 7 बाईपास रोड के पास धूमा से अवैध रूप से गोवंश परिवहन करते हुए ट्रक क्रमांक सी जी 04 जे 9259 में 35 नग गाय बैल जिनमें तीन नग मवेशी मृत पाई गई है मय ट्रक के जप्त किए गए हैं आरोपीगण मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए थाना धूमा में अपराध क्रमांक 173/18 गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही धूमा थाना प्रभारी रोहित डोंगरे के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक 73 सदाराम बघेल आरक्षक 493 सुमित आरक्षक 499 नवीन सैनिक 221 महेश सैनिक 31 श्रीराम पांडे की विशेष भूमिका रही है गोवंश को सुरक्षित दयोदय गौशाला धनोरा में रखा गया है।

कोतवाली पुलिस को मिली सफलता गौ वंश की तस्करी करते धराए

सिवनी -गत दिनांक 19 व 20/6/18 की दरम्यानी रात्रि करीब 03.30 बजे सिवनी बायपास पर तरफ़ से होकर नागपुर के लिये ट्रक क्रमांक MP09HF 0483 में गौवंश की तस्करी करते हुए ले जाने की सूचना पर घेराबंदी कर उक्त ट्रक को पकड़ा गया। ट्रक में 35 नग बैल क्रूरता पूर्वक लदे हुए पाये गये, जिन्हें कार्यवाही उपरांत बींझावाड़ा गौशाला में सुरक्षार्थ रखा गया है। ट्रक मालिक अश्फाक खान, सलीम, तथाचालक के विरुद्ध गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

धोखा धडी के मामले में 2 गिरफ्तार

सिवनी-मुख्यालय के बाहुबली चौक स्थित रसराज ज्यूस सेंटर के मालिक संजय चौरसिया के पास दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे, जिनके द्वारा जे.सी.बी. मशीन चलाते समय गड़ा हुआ सोना मिलने पर अपनी आवश्यकताओं का हवाला देते हुए सस्ते में उक्त सोना बेचने की बात कर दिनांक 19/6/18 को दिन में मिलकर पैसा लेकर मिलने की बात कर प्रार्थी से धोखाधड़ी का प्रयास किया गया।

घटना की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 326/18 धारा 420, 511, 34 भा.द.वि. का दर्ज कर जांच में लिया गया।

प्रकरण में मुखबिरी लगाकर योजनाबद्ध तरीके से ज्यारत नाका पर उक्त दोनों आरोपियों को पकडा गया। आरोपी गण (1) लालू पिता दौलत राम राठौर, 45 वर्ष, तथा (2) राजू पिता धनीराम राठौर, 22 वर्ष, दोनों निवासी- बड़ा ताजबाग के पास, नागपुर से धोखाधड़ी हेतु लाई गई पीले रंग की सोने जैसी दिखाई देने वाली दो नकली सिल्ली बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

ट्रक -डम्पर की टक्कर में 1 मृत ,5 गम्भीर

सिवनी- जिले के डुंडा सिवनी थाना अंतर्गत गत 19 जून की रात लगभग 8 बजे नगझर बायपास के ग्राम कोहका के समीप 10 चक्का ट्रक सामने जा रहे डंम्पर से जा टकराया,

घटना इतनी गम्भीर थी ट्रक में सवार वाहन चालक सहित अन्य 5 केबिन में बुरी तरह फंस गए ,

थाना प्रभारी दिलीप पचेवशर ने बतया की सभी घायलों को ग्राम वासियो की मदद से केबिन काट कर निकला गया,

सभी 6 को जिला हॉस्पिटल सिवनी में भर्ती कराया ,जहाँ

शोएब पिता यासीन खान, उम्र 18 वर्ष, सूफी नगर

सिवनी की मौत हो गई।

जबकि अन्य 5 गम्भीर

सौरभ पिता सुनील यादव, 18 वर्ष, निवासी- सूफी नगर, गांधी वार्ड, सिवनी

,मोहम्मद समीर पिता मोहम्मद नसीम, उम्र 18 वर्ष, सूफी नगर, गांधी वार्ड, सिवनी

,रूपेश पिता सुनील यादव, उम्र 20 वर्ष, सूफी नगर, गांधी वार्ड, सिवनी

,फिरोज खान पिता रशीद खान, उम्र 19 वर्ष, सूफी नगर, सिवनी को इलाज हेतु नागपुर रिफर कर दिया है।

दुर्घटना से विकृत हुये हाथ की समस्‍या से प्रियंका ने पाई मुक्ति

सिवनी// जिस मंशा से प्रदेश सरकार अनेक जन कल्‍याणकारी योजनाऐं बनाकर गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है उस योजना को जन-जन तक पहुचांने में जिले में कार्यरत विभागों की टीमों का अहम योगदान रहता है। ऐसा ही योगदान जिले के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की आर.बी.एस.के. की कुरई टीम का है। जो सुदूर ग्रामीण अंचलों का भ्रमण कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ देकर गंभीर बीमारियों व विकृत शरीर संबंधी समस्‍या का निदान कर रही है|

सिवनी जिले के कुरई विकासखंड के ग्राम बकौड़ी के निवासी मानसिंह यादव की 16 वर्षीय पुत्री कु.प्रियंका यादव को बचपन में घटित दुर्घटना आज पूरी तरह मुक्ति मिल गई है| इस सम्बन्ध में मुख्‍य चिकित्सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. के.सी.मेश्राम द्वारा बताया गया की ग्राम बकौड़ी की कुमारी प्रियंका यादव का बचपन में जलती हुई चिमनी के सम्‍पर्क में आने से इसका दाहिना हाथ बुरी तरह जल गया था चूकि प्रियंका के माता-पिता की आर्थिक स्थिति खराब होने व सहीं मार्गदर्शन न मिलने के कारण प्रियंका का उस वक्‍त सहीं ढंग से ईलाज नहीं हो पाया। जिससे उसका दाहिना हाथ छाती से चिपक गया था तब से आज तक प्रियंका इसी अवस्‍था में अपना जीवनयापन कर रही थी जो उसके व उसके माता-पिता के लिये हमेशा चिंता का विषय बना हुआ था।

प्रियंका के पिता बताते हैं कि कुछ समय पहले हाई स्‍कूल बकौड़ी में आर.बी.एस.के. कुरई टीम अध्‍ययनरत बच्‍चों का स्‍वस्‍थ्‍य परीक्षण करने पहुंची।  तब टीम द्वारा प्रियंक के जले हाथ संबंधी जांच कर जबलपुर मेडिकल कॉलेज से नि:शुल्‍क ऑपरेशन कर दुर्घटना में विकृत व चिपके हुये हाथ की समस्‍या से निदान दिलाया। जिससे प्रियंका व उसका परिवार जिला प्रशासन व शासन से मिली सहायता के लिये ध्‍न्‍यवाद प्रकट करते हुये आभार व्‍यक्‍त करते हैं।

अफवाह बच्चा चोरी होने की घटना-गोपाल सिंह

सिवनी -जिले में अभी तक बच्चा चोरों के सम्बंध में कोई प्रमाणित जानकारी नहीं मिली है।

उक्त जानकारी उप पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह द्वारा दी गई है, उन्होंने बतया की कुछ लोग अफ़वाहें फैला रहे हैं ।

यदि प्रमाणित जानकारी मिलनें पर निकटतम पुलिस थाना में सूचित करें ।

पहाड़ी से हटा अवैध अतिक्रमण

सिवनी- जिला मुख्यालय से कटगी रोड़ स्तिथ डोरली छतरपुर में सेवा दल कांग्रेस के नेता द्वारा राजस्व की भूमि के आधिपत्य वाली 80 एकड़ जमीन में मंदिर समिती के नाम पोल गड़ाकर अवैध रूप से अतिक्रमण करने की शिकायत जिला कलेक्टर गोपालचंद्र डाड से जनसुवाई में की थी।

जिसके बाद इस सवेदन शील मुद्दे पर कार्यवाही करने के लिये कलेक्टर द्वारा अत्रिकर्णमन को अवैध घोषित कर तहसीलदार सिवनी राजस्व मण्डल प्रभात मिश्राको पोल हटाने के निर्देश दिए थे।

आज 19 जून को सुबह 11 बजे थाना प्रभारी डुंडा सिवनी दिलीप पंचेश्वर की मौजूदगी में सभी पोल हटाये गये।

ब्लास्टिंग से ग्रामवासियों के मन में भय

प्रतीकात्मक फोटो

सिवनी -जिला के कुरई विकासखंड के ग्राम बादलपार के निकट चारगांव में स्थित पत्थर खदान में ब्लास्टिंग बंद कराने की मांग को लेकर ग्राम के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि सभी चारगांव के निवासी है और ब्लास्टिंग होने के कारण गांव के लोगों को परेशान होना पड रहा है और नुकसान हो रहा है।

गौरतलब है कि स्कूल आंगनवाडी पास होने के कारण भवनों में दरार पड़ रही है वहीं दूसरी ओर तालाब के बांध में दरार आ गई है कालोनी एवं बस्ती में बने घरों में भी दरार बढते जा रही है खदान से जंगल की दूरी बहुत ही नजदीक है खदान से लगी रोड में चौराहा है यह क्षेत्र कृषि भूमि का है साथ ही पास में खेल ग्राऊन्ड ,शांतिधाम आदि है जो बिडकॉन कम्पनी द्वारा किये जा रहे ब्लास्टिंग के कारण गांव के लोगों को इसका दंश भोगना पड़ रहा है उक्त मांग को लेकर गांव के उमेश सोनी,विनोद सनोडिया, जयसिंह धुर्वे, सुनील चन्द्रवंशी,भूरा चन्द्रवंशी, अयोध्या धुर्वे, दादूराम चन्द्रवंशी, सहित अनेक लोगों ने ज्ञापन सौंपा है जिसमें कार्यवाही किेये जाने की मांग की गई है।

गोलमाल जवाब देते रहे रजनीश

सिवनी- जिला कांग्रेस कमेटी की आज हुई प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित रहे केवलारी विधायक रजनीश सिंह पत्रकारों के सवालों का जवाब देने की बजाय गोलमाल जवाब देते नजर आये।

कांफ्रेस आरभ होते ही पहले तो पत्रकारों को साधने के लिये रजनीश विस् में उनके द्वारा उठाये गये सवालो को प्रकाशित करने के लिये धयनवाद देते रहे ।

केवलारी को नगर पचायत ना बना पाने

व फायर वाहन उपलब्ध ना होने के सवाल को टालते हुए रजनीश स्कुलो के उन्नन्यन, छोटी मोटी सड़क,पुलिया ,व् विधायक निधि से हुए कार्यो को ही अपनी उप्लब्धि बताते रहे ।

प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यछ पप्पू खुराना शांत नजर आये वही सबसे ज्यादा चर्चा विधायक योगेद्र बाबा की नदारद रहना रहा ।

कांफ्रेस में कांग्रेस आगामी विस् चुनावो की रणनीति के सम्बध्द में कोई जानकारी नही दे सके।

इस कांफ्रेस में पूर्व जिला पंचायत अध्यछ मोहन चंदेल ,राजा बघेल,कार्यकारी अध्यछ नरेश मरावी सहित अन्य पद अधिकारी उपस्थित रहे।

फँसा डम्पर ,यातायात प्रभावित

सिवनी- मुख्यालय के बारप्थर में सचालित शिफा हॉस्पिटल के पास मोहल्ले के बीच रास्ते में फंसा डंपर बारापत्थर सिवनी में शिफा हॉस्पिटल के पास एक डम्फर बीच रास्ते में आकर फस गया है जिससे मोहल्लेवासियों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ज्ञात होगा कि कई वर्षों से उस मोहल्ले के रास्ते में एक बस जर्जर अवस्था में खड़ी हुई है जिसके कारण कई बार मोहल्ले का ट्राफिक बाधित होता है और उसके कारण कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है यदि बस तत्काल नहीं हटाई गई और कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा इसलिए समस्त मोहल्ले वासियों ने शासन-प्रशासन से यह मांग की है कि उक्त डंपर और उस बस को मोहल्ले से तत्काल हटाया जाए जिससे कि मोहल्ले मैं आवागमन सुगमता से हो सकेl