Homeसिवनीठाकुर साहेब की छवि धूमिल कर रहे रजनीश

ठाकुर साहेब की छवि धूमिल कर रहे रजनीश

Date:

सिवनी- प्रदेश की राजनिति में दशकों तक कांग्रेस को सचालित करने वाले कुशल राजनीतिक प्रबधक स्व. हरवंश सिंह ने अपने राजनैतिक जीवन काल में ऐसे कई कार्य करवाये जो आज भी जिले की जनता को याद है,

अपने कुशल प्रबधन से स्व. हरवंश सिंह ने विश्व का एक मात्र स्फटिक शिव लिंग की स्थापाना गुरु धाम दिघीरो में करवा दिया,इस आयोजन में जगद्गुरु स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज सहित भारत के ख्याति मान धर्म गुरुओ का आशिर्वाद उन्हें मिला।

इस धार्मिक आयोजन में कांग्रेस की सर्व मान्य नेत्री सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के कद्दावर नेता व् भाजापा सरकार के मंत्री भी शामिल हुए।

लेकिन स्व. हरवंश सिंह के पुत्र जिन्हें राजनीती विरासत में मिली है वो इसका उपयोग कर केवलारी विस् चुनाव तो जीत गये पर वे दादा ठाकुर के बनाये गए उन उच्च प्रतिमानों को बनाये रखने की बजाय उनकी छवि धूमिल करने में ज्यादा सक्रिय है,

ताजा मामला कमलनाथ की चरण वंदना का चर्चा में है वही पूर्व में रजनीश सिंह द्वारा एक वट्सप ग्रुप में अश्लील वीडियो भी उनके पिता की छवि को तार तार कर चूका हैं।

हालकि रजनीश सिंह चरण वन्दन मामले में कुछ मिडिया कर्मियों को बता रहे हे की उनके लिये कमलनाथ पिता तुल्य है उस कारण से उनके द्वारा जूते पहनाने का कार्य किया।

वो कुछ भी कहे पर उक्त दोनों कृत्यों से रजनीश सिंह ने अपने पिता स्व. हरवंश सिंह की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नही छोड़ी है क्योंकि एक समय दादा ठाकुर प्रदेश की राजनिति में कमलनाथ के सामने विकल्प के रूप में खड़े थे।

काग्रेसी भी मान रहे हे की रजनीश सिंह केवलारी विस् चुनाव जीतने के बाद कार्यकर्ताओ को उस तरह का महत्व व् स्मामन नही दे रहे जो उन्हें वर्षो तक दादा ठाकुर ने दिया था।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related