Home Blog Page 2206

क्यों मृत्यु नहीं है जीवन का अंत

मृत्यु का अर्थ है भौतिक शरीर से आत्मा का जुदा होना है। मृत्यु नये और बेहतर जीवन का एक प्रारंभिक बिन्दु बन जाता है। यह जीवन के उच्च रूप का द्वार खोलता है। यह संपूर्ण जीवन का केवल एक प्रवेशद्वार है। जन्म और मृत्यु माया के मायाजाल हैं। जन्म लेते ही मरने की शुरुआत हो जाती है और मरते ही जीवन की शुरुआत हो जाती है। जन्म और मृत्यु इस संसार के मंच पर प्रवेश करने और बाहर जाने का द्वार मात्र है। वास्तव में ना तो कोई आता है और ना ही कोई जाता है। केवल ब्रह्म और अनंत का ही अस्तित्व होता है। जैसे आप घर से दूसरे घर में जाते हैं, वैसे ही आत्मा अनुभव प्राप्त करने के लिए एक शरीर से दूसरे शरीर में प्रवेश करती है। जैसे मनुष्य़ पुराने कपड़े छोड़कर नए कपड़े पहनता है, बिलकुल वैसे ही आत्मा पुराने शरीर को छोड़कर नया शरीर धारण करती है। मृत्यु जीवन का अंत नहीं है। जीवन एक कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है। यह निरंतर चलती ही रहती है। मृत्यु एक जरूरी घटना है जिसका अनुभव हर आत्मा को भविष्य में विकास करने के लिए करना है। एक विवेकी और बुद्धिमान व्यक्ति कभी भी मौत से नहीं डरता है।



हर आत्मा एक चक्र है। इस चक्र की परिधि कहीं भी खत्म नहीं होती लेकिन इसका केन्द्र हमारा शरीर है। तो फिर, मौत से क्यों डरना चाहिए? परमात्मा या सर्वोच्च आत्मा मृत्युरहित, कालातीत, निराधार और असीम है। यह शरीर, मन और पूरे संसार के लिए एक केन्द्र है। मृत्यु केवल भौतिक शरीर को प्राप्त होती है, जो पांच तत्वों से बना है। मृत्यु शाश्वत आत्मा को कैसे मार सकती है जो समय, स्थान और कर्म से परे है? अगर आप जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आपको शरीरविहीन होना होगा। शरीर हमारे कर्मों का परिणाम है। आपको कोई भी कार्य फल की उम्मीद किए बिना ही करना चाहिए। अगर आप खुद को रागद्वेष या पसंद और नापसंद से मुक्त कर लेते हैं, तो आप खुद को कर्म से भी मुक्त कर लेंगे। आप केवल अहंकार को ही खत्म कर खुद को ‘राग’ और ‘द्वेष’ से मुक्त कर सकते हैं। जब अविनाशी ज्ञान के द्वारा अज्ञानता का अंत हो सकता है तो आप अहंकार का भी विनाश कर सकते हैं। इसलिये इस शरीर के जड़ का कारण यह अज्ञानता है। जिसने भी उस अमर आत्मा का एहसास कर लिया जो सभी ध्वनि, दृश्य, स्वाद और स्पर्श से परे है, जो निराकार और निर्गुण है, जो प्रक़ृति से परे है, जो तीन शरीर और पांच तत्वों से परे है, जो अनंत और अपरिवर्तनीय है, उसने खुद को मौत के मुंह से आजाद कर लिया।

जीव या व्यक्तिगत आत्मा अपने कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए और अनुभव प्राप्त करने के लिए अनेक शरीर धारण करती है। वो शरीर में प्रवेश करती है और फिर जब वह शरीर जीने लायक नहीं रहता, तो उसे त्याग देती है। वह फिर से एक नए शरीर का निर्माण करती और पुन: वही प्रक्रिया दोहराती है। यह प्रक्रिया स्थानांतरगमन कहलाती है। किसे नये शरीर में आत्मा का प्रवेश करना जन्म कहलाता है। शरीर से आत्मा का अलग हो जाना मृत्यु कहलाता है। अगर शरीर में आत्मा न हो तो वह शरीर मृत शरीर है और इसे प्राकृतिक मृत्यु कहते हैं। एककोशकीय जीवों के लिए प्राकृतिक मृत्यु अज्ञात है। जब पृथ्वी पर ऐसे जीवों को जीवन मिलता है तो उनकी मृत्यु अज्ञात होती है। यह घटना केवल बहुकोशकीय जीवों के साथ ही होती है। प्रयोगशालाओं के शोधों से पता चला है कि किसी के जीवन की समाप्ति के बाद भी उसके अंग काम कर सकते हैं। मृत्यु के बाद भी कई महीनों तक सफेद रक्तकण शरीर में जीवित रहते हैं। मृत्यु जीवन का अंत नहीं है। यह महज एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व की समाप्ति है। जीवन संसार पर विजय पाने के लिए चलती रहती है। यह तब तक चलती रहती है जबतक यह अनंत में विलीन नहीं हो जाती।

फर्जी चैक देकर धोखाधडी का आरोपी गिरफ्तार

सिवनी- कोतवाली थाना सिवनी के अंतर्गत गत दिनांक 7/6/18 को प्रार्थी तनवीर अहमद की काज़ी मोहल्ला, सिवनी स्थित दुकान आकर रवींद्र कुमार सिंह द्वारा धोखाधड़ी पूर्वक 38,000 रुपये का फर्जी हस्ताक्षर युक्त बैंक चेक देकर LED टी.व्ही. खरीदकर जाने तथा पते पर रवींद्र कुमार सिंह न मिलने पर थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। उक्त अपराध क्रमांक 348/18 धारा 420, 467, 468, 471 IPC का दर्ज कर अनुसंधान दौरान दिनांक 29/6/18 को आरोपी रवींद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार कर LED टी.व्ही. बरामद किया गया।

उक्त आरोपी रवींद्र कुमार सिंह के द्वारा इसी प्रकार दिनांक 27/6/18 को अन्य प्रार्थी नितिन गोयल की शुक्रवारी, सिवनी स्थित दुकान से भी 04 लैप टॉप भी खरीद कर इलाहाबाद बैंक का ही चेक फर्जी हस्ताक्षर युक्त 1,31,000 रुपये का दिया गया, जो बैंक से अनादृत होने पर आज दिनांक 30/6/18 को रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 353/18 धारा 420, 467, 468, 471 IPC का दर्ज कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी रवींद्र कुमार पिता सुखदेव सिंह, उम्र 54 वर्ष, निवासी:- मजरूद्दीनपुर, तहसील- बीकापुर, जिला फैज़ाबाद (उत्तरप्रदेश) से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

सँघर्ष में घायल हुआ टाइगर अब स्वस्थ

सँघर्ष में घायल हुआ टाइगर अब स्वस्थ

सिवनी-विगत दिनों आपसी सघर्ष में पेंच टाइगर रिजर्व का एक बाघ घायल हो गया था ,टाइगर की आंख में चोट लगी थी जो काफी गंभीर हो सकती थी क्योंकि बाघ अपने घाव या चोटों को चाट कर ठीक कर लेता है पर आंख तक जीभ का पहुंचना संभव नही होता जिससे टाइगर की आंख में गंभीर संक्रमण होने की संभावनाएं थी ।

ऐसी चोटे टाइगर के लिए काफी खतरनाक हो सकती थी, 16 जून को डॉ. अखिलेश मिश्रा ने टाइगर को लॉकेट कर इलाज किया और उसकी गतिविधियों पर ध्यान देते रहे ।

28 जून टाइगर स्वस्थ हालात में घूमता दिखाई दिया ,जो कि इलाज के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है ।

डॉ.अखिलेश मिश्रा जी द्वारा अब तक 100 से भी अधिक टाइगर का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू को अनजाम दे चुके है और साथ ही न केवल मध्यप्रदेश भारत के विभिन्न टाइगर रिजर्व में जाकर बाघों के इलाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है ।

30 सितम्बर तक रेत खनन में रोक

प्रदेश में मानसून सत्र की अवधि निर्धारण के संबंध में संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म भोपाल के अनुसार भारत सरकार पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा सस्टेबल सेन्ड मिंग मेनेजमेन्ट गाइडलाइन 2016 जारी की गई जिसमें मानसून अवधि 15 जून से 01 अक्टूबर निर्धारित की गई है एवं जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण (डिया) द्वारा जिला स्तरीय विशेषज्ञ आंकलन समिति डेक से परामर्श कर नदियों में रेत खनन पर रोक लगाने के संबंध में स्थानीय मौसमी परिवर्तनों के आधार पर उक्त निर्धारित वर्षाकाल अवधि में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

जिले में मानसून सक्रिय हो रहा है। अत: जिला स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण (डिया) द्वारा प्रतिबंधित मानसून अवधि 1 जुलाई से 30 सितंबर 18 निर्धारित की गई है अत: खनिज रेत खनन कार्य उक्त अवधि में बंद रहेगा।

उज्जवला योजना ने लाई, आरती बछलिया के चेहरे पर मुस्कान “सफलता की कहानी”

“सफलता की कहानी”

सिवनी जिले के ग्राम खामखरेली में रहने वाली श्रीमत आरती बछलिया व उसका परिवार प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना से मिले मुफ्त गैस कनेक्‍शन पाकर अब बेहद खुश हैं। श्रीमति आरती अपनी पूर्व की दिनचर्या व अपने चार सदस्‍यीय परिवार के बारे में बताते हुये कहती हैं कि बच्‍चे शिक्षा प्राप्‍त करने गांव से शहर जाते हैं। इस स्थिति में उनके लिये समय पर खाना बनाना बहुत ही जरूरी होता था। ग्रामीण परिवेश, कृषि पर निर्भरता व सीमित संसाधनों के चलते कभी-कभी दैनिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें समय पर परिवार के लिये खाना बना पाना।

श्रीमति आरती बछलिया बताती हैं कि चूल्हे में खाना बनाने के लिये घर से दूर जाकर लकड़ी-कंडे एकत्र करना पडता था फिर कहीं जाकर खाना बन पाता था। जिसमें बरसात के दिनों में गीले लकड़ी कंडे होने के कारण इनके जलने से पूरे घर में धुंआ ही धुंआ हो जाता था जिससे आँखों में जलन और खांसी होने लगती थी साथ कभी कभी खाना भी समय पर नहीं बन पाता था। किन्तु आज श्रीमति बछलिया खुशी-खुशी अपने रोजमर्रा के घरेलू काम के साथ शासन से मिले गैस कनेकशन से परिवार के लिये समय पर स्‍वादिष्‍ट भोजन बना लेती हैं। सरकार द्वारा मिले मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए श्रीमति आरती बछलिया अत्यंत प्रसन्न हो कर सरकार का धन्यवाद करते हुए कहती हैं कि सरकार हम जैसे गरीब परिवारों के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है। जिससे हम सब समाज की मुख्य धारा से जुड़ पा रहे हैं।

श्रमजीवी पत्रकार परिषद का सदस्यता अभियान जारी

श्रमजीवी पत्रकार परिषद का सदस्यता अभियान जारी

सिवनी। श्रमजीवी पत्रकार परिषद मध्यप्रदेश की प्रदेश इकाई से मिले निर्देशानुसार सिवनी जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में जिन पदाधिकारियों व सदस्यों का  सदस्यता नवीनीकरण होना है वे अपना सदस्यता फार्म भरकर ब्लाक अध्यक्षों को दे। ताकि समय पर परिचय पत्र जारी करवाये जाने संबंधी कार्यवाही जिला कार्यालय सिवनी से की जा सकें।

इस संबंध में श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई सिवनी के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा व महासचिव प्रशांत शुक्ला ने जिले के सभी ब्लाक अध्यक्षों से भी आग्रह किया है कि ब्लाक स्तर पर बैठकों का भी आयोजन करें जिसमें सदस्यता नवीनीकरण व नवीन सदस्यता के फार्म भरवाए जा सकें। समस्त ब्लाक अध्यक्षों से आग्रह किया गया है कि श्रमजीवी पत्रकार परिषद में उन्हीं पत्रकारों को सदस्यता दे जो कि वास्तव में पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। ऐसे पत्रकारों पर भी चिंतन करें जो कि संगठन में रहते हुए निष्क्रियता के परिचायक बने है उनके संबंध में भी निर्णायक स्थिति में पहुंचे। सदस्ता उन्हें ही दी जाएगी जो कि पत्रकारिता जगत से जुडकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है।

बैठक में पत्रकारों के स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जाए तथा यदि स्थानीय किसी पत्रकार की कोई समस्या है उसका भी निराकरण भी किया जाए। जिले के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया गया है कि ब्लाक स्तर पर होने वाली बैठकों में जिला स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जिले के सभी ब्लाक अध्यक्ष सदस्यों व पदाधिकारियों की सुविधानुसार बैठकों की तिथियां घोषित कर जिला कार्यालय को सूचित करें। सदस्यता संबंधी कार्य में किसी भी पत्रकार साथी को कोई समस्या आती है तो  जिलाध्यक्ष व महासचिव से सीधे संपर्क कर सकते है। प्रदेश इकाई से मिले निर्देशानुसार सदस्यता नवीनीकरण का कार्य 1 जुलाई 2018 तक पूर्ण किया जाना है।  इसके पश्चात सदस्यता व पद स्वमेव ही समाप्त हो जाएगी।

ज्ञात हो कि जिन पत्रकारों ने सीधे प्रदेश कार्यालय को सदस्यता फार्म जमा किया है उनके परिचय पत्र जारी नहीं किए गए है। सभी सदस्य अवगत होवे कि जिला कार्यालय की अनुशंसा के बाद ही प्रदेश कार्यालय सदस्यता फार्म भेजें जायेंगे। जिले कार्यालय से अनुशंसा उपरांत ही परिचय पत्र बनने का कार्य प्रांरभ होगा।

जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा – 9425842997, महासचिव प्रशांत शुक्ला- 9425875891, आशीष श्रीवास्तव- 9425843403

मंगलसिंह होंगे यातयात प्रभारी

सिवनी- जिला मुख्यालय में आज से यातायात प्रभारी की कमान मंगल सिंह धुर्वे को सोपी गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीकछ गोपाल डांडेल ने बताया कि पुलिस अधिकछ विवेक राज सिंह द्वारा पूर्व में यातायात प्रभारी रहे कमलेश चोरिया के स्थाननंतर होने के बाद रिक्त पद पर नियुक्त किया है

सिवनी के हुक्का बार (चारकोल) व हनी ढाबे में छापा

चारकोल व हनी ढाबा में छापा

सिवनी- जिले के डुंडा सिवनी थाना के अंतर्गत ग्राम बिझावाड़ा में सचालित चारकोल रेस्टोरेंट में आज थाना प्रभारी दिलीप पचेवशर के मार्गदशन में छापा मारा गया जहा अंगेरजी शराब व् हुक्का परोसते हुए पाया गया,मौके पर सचालक उपस्थित नही था,वहां उपस्तिथ कर्मचारी विजय पिता हनुमत को गिरफ़तार कर वहा से अंगेरजी शराब व् हुक्का बरामद किया गया ।

वही हनी ढाबा में हुई कार्यवाही में अंग्रेज़ी शराब बेचते हुए सोनू उर्फ़ रोहन उइके को गिरफतार किया गया।

दोनी ही आरोपीयो के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया गया।


पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाला पति गिरफ्तार

सिवनी- जिले के छपारा थाना अंतगर्त आने वाले ग्राम बेहरनाला निवासी नव विवाहित सीता बाई पति लक्छमन गोड उम्र 22 वर्ष को गत 28 जून को छपारा पुलिस द्वारा पत्नी के ऊपर मिटटी तेल डलाकर आग लगाने के जुंर्म में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 307 का प्रकरण दर्ज किया है।

आज आरोपि को न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी राजेंद्र उइके ने बतया महिला ने गत 11 जून को दिए गए बयान में चिमनी गिरने से जलने का बयान दिया था,

जिसके बाद पुनः उसने 19 जून व् 21 को जून को दिए गये बयान में पति द्वारा मिटटी तेल डालकर आग लगाने की बात कही उसी आधार पर लक्छ्मण को गिरफ्तार किया है।

अवैध रूप से करता था डाउन लोडिंग

सिवनी- मुख्यायल के बस स्टेंड के समीप आज शाम सोनू किराना स्टोर के सचालक मो.सिद्धकी खान को टी सीरीज कंपनी के अधिकारियो द्वारा अवैध रूप से पिक्चर,गाने एवं वाल पेपर डाउन लोडिंग करते पकड़ा गया।

कोतवाली पुलिस को सुचना देने के बाद हुई कार्यवाही में दुकान से कम्प्यूटर, माउस , सहित कार्ड रीडर ज्प्त किये है।

टी सीरीज कंपनी के ऍम पी व् छतीसगढ प्रभारी अविनाश मिश्रा ने बताया कि पहले ही उक्त दुकानदार को चेतावनी देकर कार्य बन्द करने को कहा गया था,लेकिन कार्य जारी रहने की सुचना मिलते रहने से आज कोतवाली पुलिस को समस्त जानकारी देकर कार्यवाही की गई है।

पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।