सिवनी // जिले में अब तक 539.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त विकासखण्डवार वर्षा की जानकारी के अनुसार 1 जून 2018 से 24 जुलाई तक सिवनी में 558.4 मि.मी., कुरई में 465.0 मि.मी, बरघाट में 628.8 मि.मी., केवलारी में 644.3 मि.मी., छपारा में 776.0 मि.मी., लखनादौन में 253.0 मि.मी., धनौरा में 512.6 मि.मी. तथा घंसौर में 476.0 मि.मी., इस प्रकार जिले में कुल 4314.1 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई है। ज्ञात हो कि गत वर्ष 24 जुलाई को जिले के सभी विकासखण्डों में कुल 3628.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।