सिवनी। युग पुरूष स्व. अटल बिहारी वायपेयी की अस्थि कलश यात्रा निकाली जा रही है, इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा जारी अधिकृत जानकारी के अनुसार प्रदेश की 10 प्रमुख नदियों में अस्थियों का विसर्जन किया जाना है।
लेकिन कार्यक्रम बनाने के दौरान एशिया के सबसे शुद्ध जल वाली, पौराणिक शास्त्रों में वर्णित पुण्य सलिला माँ वैनगंगा नदी को अस्थि विसर्जन के लिये चिंहित नहीं किया गया है, जिससे ना केवल सिवनी जिले के लाखों नागरिक स्वयं को आहत महसूस कर रहे है, वहीं बालाघाट जिले में भी हजारों हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने वाली वैनगंगा नदी के ऋणी नागरिक व किसान अस्थि कलश विसर्जन से अछूते रह जायेंगे।
माँ वैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा एवं वैनगंगा उत्थान समिति मुंडारा ने जिला भाजपा अध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं जिले में यात्रा का कार्य देखने वाले वरिष्ठ भाजपा नेताओं से अग्राह किया है कि वे उच्च स्तर पर प्रदेश भाजपा संगठन से अनुरोध कर अस्थि विसर्जन हेतु माँ वैनगंगा को भी शामिल करें।
सिवनी- नगर में गत दिवस एक व्यक्ति द्वारा गर्ल्स कॉलेज की मासूम बालिका की हत्या के बाद सारा जन मानस स्तब्ध एवं आक्रोशित है। इसी तारतम्य में आज अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद बजरग दल की जिला इकाई द्वारा एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के नाम सौपा गया है,
सघटन के मयूर दुबे ने बताया कि उनके द्वारा मांग की गई है कि सभी शिक्षण संस्थाओं,कोचिग क्लास,कम्पूयटर सेंटर के आस पास अवैध रूप से सचालित पान चाय दुकान हटाई जाए क्योंकि ये स्थान आवारा मजनू तत्वों के शरण स्थल है।
मयूर दुबे ने आगे अनुरोध किया कि शिक्षण संस्थाओं के आसपास भीड़ ना होने दी जाये,मजनुओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही हो,निर्भया व महिला पुलिस बल को को और ज्यादा सक्रिय किया जाये ताकि बालिकाएं सुरक्षित रूप से अध्यन कर सके।
ज्ञापन सोपने के दौरान मुख्यरूप से अंतराष्ट्रीय हिंदुपरिषद के घासीराम सनोडिया जी राष्ट्रीय बजरंगदल के जिला अध्यक्ष मयूर दुबे युवामोर्चा के नगर महामंत्री विवेक दुबे छात्र परिषद अध्यक्ष केशव दुबे शुभम बघेल मयंक पवमे धनंजय तिवारी हर्षित बघेल माधव दुबे विशाल बघेल अनुल चौरसिया प्रवीण रजक सूरज जंघेला विक्की नामदेव विक्की तेवर मयंक तिवारी शुभम बर्मन यस चंदेल एवं अन्य सैकड़ो संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे
भोपाल-मध्यप्रदेश के आपदा कमिश्नर ने 21 जिलों के कलेक्टरों भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में आलीराजपुर, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, खंडवा, खरगोन, बैतूल, हरदा, होशंगाबाद, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, राजगढ़, गुना और शिवपुरी में तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है।इन सभी जिलों में प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
सिवनी -जिला कलेक्टर गोपाल चंद डाड की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक विवेक राज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू, अपर कलेक्टर श्रीमति रानी बाटड, अनुविभागीय अधिकारी सिवनी हर्ष सिंह सहित विभिन्न धर्मों के धर्मावलंबियों व शांति समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।
आने वाले प्रमुख त्यौहार ईद, रक्षा बंधन, जन्माष्ट्मी को शांति सौहार्द्र व आपसी भाईचारे से मनाये जाने हेतु आयोजित बैठक में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर इस दौरान चर्चा की गयी। कलेक्टर श्री डाड द्वारा ईद त्यौहार को लेकर मुख्य् नगर पालिका अधिकारी को सभी मस्जिदों में साफ – सफाई, पेयजल के साथ विद्युत व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सभी धर्मावलम्बियों से अपील की गयी है कि वे अपने त्यौहारों को शांति से मनाते हुए जिले की गौरवशाली परंपरानुसार आपसी सौहार्द्र व शांति से संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहायोग करेंगे।
जन्माष्टमी व अन्य त्यौहारों में पीओपी से बनी मूर्तियों के उपयोग को लेकर कलेक्टर श्री डाड द्वारा सभी से कहा गया है कि जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण के हित में ऐसी मूर्तियों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंध किया गया है जिसके लिये भविष्य में दुकानों पर छापेमारी कर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी धर्मावलम्बियों से अपील की है कि वे आमजनों को पीओपी की मूर्ति से पर्यावरण को होने वाले नुकसानों की जानकारी देते हुए इसे उपयोग न करने की सलाह दें।
भोपाल- प्रदेश कार्यालय से 23 अगस्त को एक साथ रवाना होंगी कलश यात्राएं
भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रदेश की दस प्रमुख नदियों में विसर्जित की जाएंगी। प्रदेश की जिन नदियों में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी के अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा, उनमें नर्मदा, क्षिप्रा, ताप्ती, चम्बल, सोन, बेतवा, पार्वती, सिंध, पेंच और केन नदियां शामिल हैं। विभिन्न नदियों के लिए अलग-अलग अस्थि कलश यात्राएं 23 अगस्त को सुबह 8 बजे प्रदेश कार्यालय से एक साथ रवाना होंगी। सिर्फ चंबल नदी को जाने वाली अस्थि कलश यात्रा ग्वालियर से प्रारंभ होगी।पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी का मध्यप्रदेश से गहरा नाता रहा है। प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटलजी के जीवन के कई वर्ष मध्यप्रदेश में ही बीते हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश की दस प्रमुख नदियों में उनकी अस्थियों को विसर्जित किए जाने का निर्णय लिया गया है। अस्थि कलश यात्राओं के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय ने पूरा कार्यक्रम तैयार कर लिया है। अलग-अलग नदियों के लिए जाने वाली अस्थि कलश यात्राएं किस रूट होकर जाएंगी और कौन-कौन नेता अस्थि कलश लेकर जाएंगे, यह भी तय हो गया है। इस कार्यक्रम के अनुसार पुण्य सलिला नर्मदा नदी में अस्थि विसर्जन के लिए जाने वाली यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह शामिल होंगे। विभिन्न नदियों को जाने वाली यात्राओं के रूट और उनमें शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं के नाम इस प्रकार हैं-
नर्मदा नदी, होशंगाबाद- यह यात्रा मण्डीदीप, ओबेदुल्लागंज, बुधनी होते हुए नर्मदा तट होशंगाबाद पहुंचेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह शामिल होंगे।पार्वती नदी, चाचैड़ा- यह यात्रा बैरसिया, नरसिंहगढ़, पचैर, सारंगपुर, शाजापुर, आगर, सुसनेर, जीरापुर, खिलचीपुर, राजगढ़, ब्यावरा होते हुए चाचैड़ा पहुंचेगी। इस यात्रा में मंत्री श्री रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी, प्रदेश महामंत्री व सांसद श्री मनोहर उंटवाल शामिल होंगे।
क्षिप्रा नदी, उज्जैन-यह यात्रा सीहोर, देवास, इंदौर होते हुए क्षिप्रा तट उज्जैन पहुंचेगी। यात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत, मंत्री पारस जैन, श्री सुदर्शन गुप्ता एवं श्री बंशीलाल गुर्जर शामिल होंगे।ताप्ती नदी, बुरहानपुर यह यात्रा मण्डीदीप, ओबेदुल्लागंज, रहटी, खातेगांव, खण्डवा होते हुए बुरहानपुर पहुंचेगी। इस यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य एवं जीतू जिराती शामिल होंगे।
सोन नदी, रीवा – यह यात्रा बरेली, पिपरिया, छिंदवाड़ा, सिवनी, मण्डला, डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, सीधी होते हुए रीवा पहुंचेगी। इस यात्रा में मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, श्री अजयप्रताप सिंह, श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, श्री शरतेन्दु तिवारी शामिल होंगे। बेतवा नदी, ओरछा- यह यात्रा विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ होते हुए ओरछा पहुंचेगी। इस यात्रा में केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार, मंत्री श्री गोपाल भार्गव, गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद श्री प्रहलाद पटेल, श्री प्रदीप लारिया एवं श्री दशरथ सिंह शामिल होंगे।
पेंच नदी, छिंदवाड़ा – यह यात्रा सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवाड़ा, लखनादौन, छपारा, सिवनी, छिंदवाड़ा होते हुए परासिया पहुंचेगी। इस यात्रा में मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, शरद जैन प्रदेश मंत्री श्री कन्हाईराम रघुवंशी, श्री वीरेन्द्र फौजदार शामिल होंगे। सिंध नदी, दतिया – यह यात्रा शिवपुरी, सिरसौद, करेरा, दिनारा होते हुए दतिया पहुंचेगी। इस यात्रा में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, श्री लालसिंह आर्य, श्री रूस्तम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविन्द भदौरिया, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा शामिल होंगे।
केन नदी, पन्ना- यह यात्रा रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी होते हुए पन्ना पहुंचेगी। इस यात्रा में मंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद श्री कैलाश सोनी, श्री सदानंद गोडबोले, श्री शशांक श्रीवास्तव, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह शामिल होंगे।
चम्बल नदी – यह यात्रा ग्वालियर से शुरू होकर चम्बल नदी तक जाएगी।
अटलजी की श्रद्धांजलि सभा 21 को भोपाल और 22 को ग्वालियर में
भोपाल। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए राजधानी भोपाल में 21 अगस्त को तथा अटलजी के जन्म स्थान ग्वालियर में 22 अगस्त को सार्वजनिक श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न दलों के नेतागण, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण तथा पत्रकारगण अटलजी को श्रद्धांजलि देंगे। जैसा कि हम जानते हैं कि अटलजी न सिर्फ श्रेष्ठ पत्रकार और उत्कृष्ट कवि थे, बल्कि राजनीति में उन्होंने सर्व समावेशी और सर्वस्पर्शी कार्यप्रणाली का बखूबी निर्वहन किया था। इसलिए सारा विश्व उन्हें आजातशत्रु के रूप में जानता है। उनके विभिन्न कार्यक्षेत्रांे को ध्यान में रखते हुए ही श्रद्धांजलि सभा को सार्वजनिक स्वरूप दिया गया है। भोपाल की श्रद्धांजलि सभा मोतीलाल नेहरू स्टैडियम (लाल परेड ग्राउंड) में 21 अगस्त को सायंकाल 4 बजे तथा ग्वालियर की श्रंद्धाजलि सभा 22 अगस्त को सायंकाल 5.30 बजे फूलबाग मैदान में आयोजित की गई है। भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री जी एवं प्रदेश अध्यक्ष जी ग्वालियर की श्रंद्धाजलि सभा में भी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगें..
सिवनी- नपा सिवनी में पदस्थ अधिकारी बेलगाम इस लिए हे क्योंकि यहाँ निर्वाचित नपा अध्यछ सहित सभी दलों के पार्षद मौन धारण किये हुए है। मामला जल अवार्धन योजना का हे जिस पर पहले ही जिला कलेक्टर लगभग 1 करोड़ का जुर्माना कर चुके है ।
लेकिन निर्माण एजेंसी की मनमानी जारी है जहा वो वर्षा काल भी पाइप लाइन विस्तार के लिये मुख्य मार्गो के सी सी रोडो को खोद रही है। आज अचानक आई वर्षा के बाद आज उस समय नेहरू रोड़ में खोदी गई सड़क के कारण कई वाहन फंस गए जिससे घण्टो तक यातायात बाधित रहा ।
सिवनी – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा जिले के आदतन अपराधी अरुण उर्फ मन्नू नाविक को पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है। गणेश चौक केवटी वार्ड सिवनी निवासी आदतन अपराधी अरुण पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि यह आदतन रूप से मारपीट गुंडागर्दी, अवैध शस्त्र रखने व लोक शांति भंग करने जैसे अपराधों में 2008 से लिप्त हैं । अनावेदक में 2008 से अब तक कुल 18 प्रकरण दर्ज है । जिसमें 1 पर अर्थ दंड आरोपित किया गया । शेष न्यायालय में विचाराधीन है।
जिला दण्डानधिकारी द्वारा अनावेदक का पक्ष सुनने के बाद 2008 से अनावेदक की आपराधिक गतिविधियों में लगातार बढ़ोत्त री होने पर इससे जिले के लोक व्य2वस्था एवं शांति, सम्प्रमदायिक सौहार्द में बाधा मानते हुये मध्य प्रदेश राज्यस सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख)एवं 6(ग) के अंतर्गत सिवनी जिले के समीपवर्ती जिला छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट एवं मण्डमला जिलों राजस्व) सीमा से 6 माह के लिये निष्कासित कर दिया है।
सिवनी- सावन में पवित्र महीने में चारो ओर भगवान शिव जी की पूजन का क्रम जारी रहता है। इसी क्रम में बम बम भोले कावड़ यात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति सिवनी के द्वारा निकाली जाती है। दिनांक 19/8/2018 दिन रविवार को माँ वैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा से कांवड़ यात्रा प्रारंभ होकर शाम को मातृधाम कतालबोडी पहुँची। जहाँ कावड़ियों का स्वागत भोजन और रात्रि विश्राम हुआ तत्पश्चात कावड़ यात्रा पुनः ब्रहम मुहर्त से प्रारम्भ होकर पितृधाम दिघोरी में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करके 20/8/2018 को अपने पूरे धार्मिक आनंद से सम्पन्न हुई।
पितृधाम दिघोरी पहुंचकर सभी कावड़ियों ने जहां भगवान भोलेनाथ का कांवड़ के जल से जलाभिषेक किया और प्रभु से पूरे भारत मे अच्छी फसल और शांति की मनोकामना की।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति ने अपने सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं इस कावड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने व व्यवस्था में सहयोग करने पर साधुवाद ज्ञापित किया है।
सिवनी-मुख्यलाय के उपनगरीय डुंडा सिवनी पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप पचेवश्वर को एक बड़ी सफलता मिली जब कई वर्ष से जंगलो में जुए की फड़ लगाने वाले गोलू लाला के फड़ में रेड कर 6 जुआरियों सहित 18 हजार 270 रूपये व 3 मोटरसायकल ज्प्त की ।
मिली जानकारी के इस दौरान गोलू लाला व भप्पू उर्फ़ भूरा खान फरार हो गया वही पुलिस ने मौके से मोहन सनोडिया,संजु कहार ,प्रिंस मालवीय,अभिजीत कश्यप, सुहेल अनवर,विर्रेद श्रीवास्तव को गिरफतार कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है,वही फरार गोलू व् भूरा के खिलाफ धारा 109 का प्रकरण कायम किया गया है।
सिवनी- बहुत से लोग होते है जिन्हें लोग जानते है लेकिन लोगों को वह नही जानते लेकिन उनके कार्य और व्यक्तित्व निश्चित ही उन्हें महान बनाते है ऐसे ही कुशल बुद्धि के धनी पं.अटल बिहारी वाजपेयी के सिवनी में 2 बार आगमन को लेकर अनेक घटनायें है जो उन्हें महान बनाती है ज्ञातव्य है कि 4 अप्रैल 1981 को जबलपुर से सिवनी आने के दौरान पं.अटल बिहारी वाजपेयी ने छपारा के निकट ग्राम अंजनिया के पटेल फैलकोश मो.जो कि उस समय 2500 एकड़ जमीन के मालिक थे और जिले में धनाड्य लोगों में उनकी गिनती थी श्री वाजपेयी उनके ग्राम अंजनिया निवास में पहुंचे और पार्टी गतिविधियों को लेकर चर्चा की साथ ही श्री पटेल चूंकि भाजपा के जिले के प्रमुख नेताओं में थे इसलिये वहां से आने के बाद फैलकोश मोहम्मद ने स्टेट बैंक के सामने आमसभा में पार्टी के हित में 1 लाख रूपए की राशि भेंट की थी।
इसी तरह सन 1993 में सिवनी प्रवास के दौरान मेघराज जैन जो कि भाजपा के प्रमुख प्रदेश के नेता थे उन्हें जानकारी मिली कि पं.अटल बिहारी वाजपेयी सिवनी आगमन होने जा रहा है इस दौरान उन्होंने इसकी सूचना पं.महेश प्रसाद शुक्ला को दी और साथ ही उस समय के भाजायुमो के जिलाध्यक्ष नरेश दिवाकर को जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान जबलपुर से सिवनी आने के लिये दिवानखाने के भाजपा सदस्य ने अपना वाहन इस कार्य के लिये दिया साथ ही वाहन को ड्रायविंग करने के लिये रज्जू चतुर्वेदी ने दायित्व संभाला था साथ ही उस समय जबलपुर संभाग के प्रभारी पंकज जैन ने अटल जी के साथ उस समय के सांसद निर्मलचंद जैन के निवास पर सिवनी से पहुंचे नरेश दिवाकर एवं संजय मालू से भेंट कराई थी और सारथी के रूप में रज्जू चतुर्वेदी ने सिवनी तक अटल जी को लेकर आये थे.