HomeसिवनीVIDEO युवक ने की पत्थर पटककर कॉलेज छात्रा की हत्या : पढ़े पूरी...

VIDEO युवक ने की पत्थर पटककर कॉलेज छात्रा की हत्या : पढ़े पूरी खबर

Date:

सिवनी। जिला मुख्यालय के मध्य व्यस्तम क्षेत्र में स्थित थाना कोतवाली के बगल से गल्र्स कॉलेज जाने वाले मार्ग पर आज प्रात: लगभग 11 बजे एक सिरफिरे युवक ने गल्र्स कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में अध्ययन करने वाली छात्रा की पत्थर पटककर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फुलारा निवासी रानू नागोत्रा 22 वर्ष जो कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या महाविद्यालय सिवनी में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। प्रतिदिन की तरह आज भी वह कॉलेज जा रही थी। इसी दौरान थाना कोतवाली के बगल से सहकारी बैंक होते हुये गल्र्स कॉलेज जाने वाले मार्ग पर फुलारा निवासी अनिल मिश्रा पिता घनश्याम मिश्रा 38 वर्ष द्वारा छात्रा रानू नागोत्रा को जमीन पर गिराने के पश्चात उसके ऊपर पत्थर पटक दिया गया जिससे छात्रा की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। घटनास्थल पर मौजूद समीपस्थ दुकानदार एवं सैनिक मोहम्मद वकील ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया।


घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक विवेकराज सिंह एवं एसडीओपी के.के. वर्मा, नगर निरीक्षक अरविंद जैन सहित एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। रानू नागोत्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव की पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया जाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी अनिल मिश्रा के विरूद्ध छात्रा द्वारा पूर्व में छेड़छाड़ का मामला पंजीबद्ध कराया गया है जिसके चलते आज आरोपी छात्रा से अपने बयान बदलने की बात कह रहा था, क्योंकि यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।

पुलिस अधीक्षक श्री विवेक राज सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफतार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related