सिवनी । जिले की कुरई तहसील के ग्राम दरासी खापा निवासी विमलजीत कालिया गत 9 सितंबर को बिजली बिल अधिक आने से ग्राम में ही आमरण अनशन पर बैठा था। इस अनशन की जानकारी मिलते ही एसडीएम कुरई कामेश्वर चौबे के निर्देश पर तहसीलदार दिलीप हनवत व क्षेत्रीय पटवारी सुदेश ठाकुर सहित अजय बघेल ने विमलजीत कालिया से चर्चा की, जिसके बाद उन्होनें म.प्र. पूर्व क्षेत्र वितरण कंपनी के सहायक यंत्री व्ही.के. राउत को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर सहायक यंत्री द्वारा अनशनकारी विमलजीत कालिया की बिल संबंधी शिकायत का तुरंत निराकरण कर उन्हें दूध पिलाकर अनशन खत्म कराया।


