सिवनी- जिला काग्रेस कमेटी के अध्यछ राजकुमार खुराना द्वारा घसौर के वरिष्ट काग्रेसी नेता कन्हैया तिवारी को कारण बताओ नोटिस रजिस्डर्ट डाक से भेजा गया है। नोटिस में उल्लेख किया गया है कि सोशल मीडिया पर निरंतर पार्टी विरोधी गतिविधिया सचालित करने और पार्टी को शोशल छति पहुचाने के कारण आपको नोटिस जारी किया किया गया है, बताया गया हे की नोटिस में स्पस्ट किया गया है कि एक हफ्ते के भीतर उत्तर प्रस्तुत ना करने पर तिवारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 6 वर्षो के लिये निष्कासित कर दिया जायेगा। ऊक्त आशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जकी अनवर खान द्वारा दी गई है।
5 वर्षीय रीछ मृत
सिवनी -मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल के वन परिक्षेत्र खवासा में बुधवार को एक नर रीछ तड़पती हालत में गश्ती दल को मिला जिसकी मौत हो गई। उप वनमंडल अधिकारी ,दक्षिण सामान्य वनमंडल राजेश कुडोपे ने बताया कि बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे गश्ती दल को वन परिक्षेत्र खवासा के पिपरिया सर्किल के 211 कम्पाटमेंट में एक 5 वर्षीय रीछ तड़पती अवस्था मे मिला जिसकी घटना स्थल में ही मौत हो गई। विभाग द्वारा उक्त रीछ के शव का पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष किया गया। फारेंसिक रिपोर्ट आने पर ही रीछ के मौत के कारण स्प्ष्ट हो पायेंगे।
स्टूडेंट कैडेट पुलिस योजना हुई आंरभ
सिवनी-आज दिनांक 12 9:00 2018 को थाना लखन वाला अंतर्गत हाई स्कूल लखनवाडा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिवनी एवं थाना प्रभारी लखनवाडा देवकरण डेहरिया की उपस्थिति में तथा थाना बरघाट क्षेत्रांतर्गत कन्या माध्यमिक विद्यालय बरघाट में उमेश कुमार को नगर निरीक्षक बरघाट के द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम की शुरुआत की गई। इस योजना के अंतर्गत बच्चों को एवं उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों को योजना की पूरी जानकारी समझाई गई
और मुखर हुए घसौर के कन्हैया तिवारी
सिवनी- अपनी नाकामियां छुपाने जिला अध्यक्ष एवं विधायक योगेंद्र सिंह के द्वारा कांग्रेस संगठन मजबूत और कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने के लिए बनाए गए संगठन के ग्रुपों से लगातार लखनादौन विधानसभा एवं सिवनी जिला के अनेक गुरुपों से मुझे हटा दिया गया है।
क्या वास्तविकता को संगठनों के ग्रुप में रखना कोई पाप है। कमलनाथ जी के नाम का दुरुपयोग कर रहे जिला अध्यक्ष व विधायक योगेंद्र सिंह जी से मैं पूछना चाहता हूं कि पिछले लगभग 4:30 साल मैं आपके द्वारा जन हितेषी या सरकार की नाकामियों के विरोध में कोई बड़ा आंदोलन किया गया है विधायक योगेद्र सिंह बाबा की तो छोड़िए यहां तो घंसौर ब्लॉक में या लखनादौन की बात करें इन 4:30 साल में एक या दो संगठन के द्वारा खानापूर्ति करने के उद्देश्य से सरकार के खिलाफ में आंदोलन किए गए।
जब भी कोई भोपाल या दिल्ली स्तर से प्रोग्राम इन वर्षों में सरकार के खिलाफ या हमारे महापुरुषों की जन्म जयंती के अवसर पर महज 5 से 10 लोगों के बीच में रस्म अदायगी कर फोटो सेशन ही किया गया है। जबकि प्रॉपर घंसौर में ही सैकड़ों परिवार के कांग्रेस समर्पित लोग हैं परंतु योगेंद्र सिंह बाबा एवं संगठन की नाकामियों के चलते सब अपने घर में बैठे हैं
अपनी हिटलरशाही के चलते आज तक अनेक कांग्रेसियों को क्षेत्र की बात तो दूर की है जो घंसौर में निवास कर रहे हैं उनको भी आज तक नहीं पूछा गया। *यदि इस तरह से संगठन की बात को उजागर करना गलत है तो यह गलती हम बार-बार करेंगे, हम से अनेक ग्रुपों में लोग बोल रहे हैं कि आपको अपनी बात को आप संगठन में जाकर के रखिए।
संगठन हम को नजर आए तब तो हम अपनी बात जाकर के रखें, लगभग पिछले 22 वर्षों से लगातार कांग्रेस संगठन के लिए हम कार्य कर रहे हैं जो संपूर्ण हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नेता भी जानते हैं। परंतु जिस दिन से जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना जी बने हैं आज तक वह बता दें कि जिला कार्यालय से हमारे पास कोई फोन आया हो किसी बैठक के लिए तो आप ही सभी बताइए कि हम किस संगठन के पास अपनी बात रखने के लिए जाएंगे,, विधायक योगेंद्र सिंह और जिला अध्यक्ष खुराना के द्वारा घर बैठे जंबो जेट कार्यकारिणी तो बना ली गई लेकिन दोनों ने एक समुहिक बैठक रखना भी उचित नहीं समझा ब्लॉक स्तर पर और मनमाफिक गलत लोगों को जो पूर्व से पदों में बैठे हैं उनको भी स्थान दे दिया गया ,हम इसी सबका विरोध कर रहे हैं।
हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था इसलिए हमने अपनी बात को संगठन के द्वारा बनाए गए ग्रुपों अपनी बात रखने का प्रयास किया लेकिन जब किसी तरह से संगठन के द्वारा कोई जवाब देही व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया और उल्टा गलत लोगों के द्वारा हमारे ऊपर अनेक प्रकार के आरोप लगाए जाने लगे तो हमने अपनी बात को मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे वरिष्ठ जनों तक पहुंचाने का कार्य किया।
हमारे वरिष्ठजन बताए कि संगठन में अपनी बात रखना गलत है क्या जो अनेक गुरुपों से हम को हटाया गया है ,इसका भी हम जिला अध्यक्ष और विधायक महोदय से जवाब चाहेगे।
ऊक्त आरोप एक बार फिर घसौर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कन्हैया तिवारी द्वारा शोशल मीडिया के माध्यम से उठाये गये है।
रात 10 बजे से 6 तक नही होगा ध्वनि विस्तारक यंत्रो का प्रयोग
सिवनी-आगामी त्योहारों एवम आम निर्वाचन को लेकर थाना कोतवाली परिसर में एस. डी. ओ.पी. सिवनी श्री के. के . वर्मा , तहसीलदार सिवनी श्री प्रभात शुक्ला एवम टी. आई. कोतवाली श्री अरविंद जैन एवं कोतवाली पुलिस स्टाफ की उपस्थिति में बैठक ली गई। जिसमे नगर के करीब चालीस साउंड सिस्टम के संचालक शामिल हुए । बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि बिना एस. डी. एम. महोदय की लिखित अनुमति के किसी भी कार्यक्रम में साउंड सिस्टम नही लगाया जाएगा। डी. जे. पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा । केवल दो साउंड बॉक्स की अनुमति रहेगी । रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई साउंड सिस्टम उपयोग नही किया जाएगा। केवल धार्मिक भजन गीत ही बजाए जायेगे , फूहड़ अश्लील गाने प्रतिबंधित रहेंगें। साम्प्रदायिक सदभाव बिगड़ने वाले नारे गाने नही बजाए जा सकेंगे ।
साउंड सिस्टम एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पिंकी उपाध्यक्ष ने बैठक में समस्या बताई कि सिवनी नगर के बाहर से आने वाले साउंड सिस्टम वाले नियमों की अनदेखी करते हैं , जिस पर तहसीलदार एवं एसडीओपी सिवनी द्वारा उन पर भी कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए सभी साउंड सिस्टम के संचालकों द्वारा आगामी पर्व एवं चुनावों के दौरान नियमों का पालन कर अपनी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई एवं थाना प्रभारी द्वारा इस संबंध में एक बांड लिखित रूप में सभी साउंड सिस्टम संचालकों से लिया गया है , जिसका पालन ना किए जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।
फरार आरोपी की संपति हुई कुर्क
सिवनी-आज अपराध क्रमांक 218/2018 धारा 392,397, चमारी पेट्रोल पंप लूट के फरार आरोपी आनंद पिता कौशल यादव निवासी खमरिया थाना धूमा का जो 2 माह से फरार चल रहा था जिसकी संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही आज दिनांक 12/09/2018 को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार मार्को साहब, तहसीलदार छपारा अभिषेक यादव, घनश्याम सरयाम, पटवारी प्रमोद मर्सकोले, माल खाना दुलीचंद कुरेती एव पुलिस विभाग से थाना प्रभारी छपारा राजन उइके, प्रधान आरक्षक 239 संजय, प्रधान आरक्षक 315 प्रमोद, आरक्षक 473 मतीन खान,एव थाना प्रभारी धूमा सविता कुबरे , आरक्षक 164 मनोज, सैनिक 221 महेश एव ग्राम ग्राम खमरिया की जनता की उपस्थिति में की गई है
क्रेशर से बने गड्ढों ने ली मासूम की जान
सिवनी- जिला सिवनी से 17 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बंडोल अन्तर्गत ग्राम राहीवाडा के क्रेशर मे बने ही बडे बडे गड्डो जो की 30-35फीट गहरे है !जिसमे सुबह 10-11बजे अपने परिवार के साथ नहाने गई रागनि गेडाम उम्र 10बर्ष कक्षा चौथी मे पढने वाली छात्रा डूब कर खत्म हो गई ! रागनि के बडे पिता ने बताया की छात्रा अपने पिता के साथ पिडरई(बरघाट) मे रहती है ओर पढती भी वही है अभी 1-2 दिन पहले ही त्यौहार मे राहीवाडा आई थी !
खनिज विभाग की सॉठ-,गॉठ के चलते छैत्रो की क्रेशर मे 40-50फीट की अबैघ खुदाई की जा रही है !अनेको बार खनिज विभाग के सग्यान मे ये बाते लाई गई पर सॉठ-गॉठ के चलते आज तक अवैघ उत्खनन मे कोई कार्यवाही नही की गई इस के चलते 10 लोगो की जान क्रेशर से बने गड्डो मे चली गई !
पुलिस मामले की विवेचना मर्ग पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया !
पॉलीथिन विक्रेताओं पर मेहरबान नपा प्रशासन
सिवनी । गत 11 सितंबर को नपा परिषद सिवनी एवं क्षेत्रीय कार्यालय म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जबलपुर द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही के दौरान बाहुबली चौक अकबर वार्ड में संचालित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लगभग 20-25 किलो अमानक पॉलीथिन भी जप्त की गई।
आश्चर्य का विषय यह है कि वर्षों से मुख्यालय सिवनी में अमानक पॉलीथिन का क्रय-विक्रय व उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित है, परंतु मुख्यालय में ही सैंकड़ों पॉलीथिन के थोक एवं चिल्लहर विक्रेता इस नियम का खुला उल्लंघन कर रहे है। पालिका में पदस्थ अधिकारियों का संरक्षण होने के कारण गत दिवस हुई कार्यवाही के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से पॉलीथिन विके्रताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण नहीं करवाया गया, जबकि पॉलीथिन का विक्रय होना ही सबसे बड़ा गैर कानूनी कार्य है।
शासकीय मेडिकल कॉलेज भूमि आवंटन हेतु जारी हुआ ईश्तहार
सिवनी । मुख्यालय सिवनी के ग्राम कंडीपार में रिक्त पड़ी शासकीय भूमि पर सरकारी मेडिकल कॉलेज निर्माण प्रक्रिया तीव्र हो गई है। विगत दिनों निर्माण स्थल का चयन करने हेतु प्रभारी अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिवनी द्वारा जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ कंडीपार, बींझावाड़ा एवं करहैया की शासकीय भूमियों का अवलोकन किया गया था।
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपने पाठकों तक यह तथ्य पहुंचाया था कि कंडीपार में ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जायेगा।
प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत गत 30 अगस्त 2018 को न्यायालय तहसीलदार सिवनी द्वारा कंडीपार की जमीन को मेडिकल कॉलेज के लिये आवंटित करने हेतु ईश्तहार जारी कर दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि संचालनालय चिकित्सा शिक्षा म.प्र. के अनुसार ग्राम कंडीपार स्थित भूमि खसरा नंबर- 110,111 एवं 309 को रकबा लगभग 35 एकड़ जमीन भवन निर्माण हेतु आबंटित किये जाने का आवेदन पत्र कलेक्टर सिवनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जो जांच एवं प्रतिवेदन हेतु इस न्यायालय को प्राप्त हुआ है।
तहसीलदार सिवनी के हस्ताक्षर से जारी ईश्तहार में बताया गया कि उक्त भूमि मेडिकल कॉलेज के लिये आवंटित की जानी है, यदि किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह दिनांक 17 सितंबर 2018 तक न्यायालय में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
स्पष्ट है कि भूमि आवंटन का ईश्तहार जारी होना मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु बढ़ाया गया एक चरण है। भूमि आवंटित होते ही कंसलटेंट एजेंसी चयन के बाद डीपीआर निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो जायेगी, हालांकि अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा कॉलेज निर्माण हेतु कितनी राशि आवंटित की गई है?यह जानकारी प्रतिक्षित है।
मालूम हो की निर्दलीय विधायक मुनमुन रॉय केवल इसी शर्त पर भाजपा में शामिल हुये थे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले को सरकारी मेडिकल की सौगात देंगे।
पूर्व में मुख्य मंत्री द्वारा की घोषणा पर अमल हेतु जिला कलेक्टर गोपालचन्र्द डाँड़ सहित प्रशासनिक अमला राजस्व से जुडी आवश्यक कार्यवाहियों को पूर्ण करने में लगे हुए थे,जिसके बाद मेडिकल कालेज हेतु कंडीपर की 35 अकड़ जमीन आवंटन प्रकिया आरंभ हो गई है।
मठ रोड के हटे अतिक्रमण
सिवनी- मुख्यायल के छिंदवाड़ा चौक से कटगी रोड तक जाने वाले अति व्यस्त मठ मंदिर रोड में आज 12 सितम्बर को नपा सिविनि के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने कार्यवाही की है। इस दौरान भवानि चौक सहित अन्य जगहों पर लगे अवैध अतिक्रमण हटाये गए।
