Home Blog Page 2165

मजाक बनी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी पदो की महत्ता हुई समाप्त

0

सिवनी- किसी भी राजनैतिक पार्टी मे पद का एक अपना विशेष महत्व रहता है राजनैतिक पार्टियो मे दल का कार्यकर्ता वर्षो तक पसीना बहाता है दरी पटटी उठाता है तब कही जाकर वर्षो की तपस्या के बाद उसे अहम पदो से नवाजा जाता है ओर जव ऐसे तपे कार्यकर्ताओ को पार्टी मे पद मिलता है तो मैदानी स्तर पर ऐसे कार्यक्र्ताओ को मान सम्मान भी पद के हिसाब से मिलता है किन्तु वर्तमान दिनो में राजनैतिक पाटियो मे जिस तरह भेड बकरियो की तरह अहम पदो मे कार्यकर्ताओ की नियुक्ति की गयी है वह मजाक बनकर रह गया है इस नियुक्ति से न तो पार्र्टी कार्यक्र्ताता जिसे पद दिया गया है वह खुश है अेार न ही आम जन जिनके बीच वह कार्य कर रहा है वह खुश है।

हम बात कर रहे हेै हाल ही मे घोषित जिला कांग्रेस पार्टी की जिला कार्यकारिणी की इस कार्यकारिणी की सूची का अवलोकन करने के बाद कांग्रेस पार्टी मे तो कम से कम पद की अहमियत समाप्त ही कर दी गयी है अपने अपनो को खुश करने के लिए ऐसे ऐसे लोगो को पद मे ले लिया गया है जिनका पार्टी के कार्यो मे कोई योगदान नही है। जिला कांग्रेस की इस नई कार्यकारिणी के अहम पदो की बात की जाये तो 52 महामंत्री, 37 उपाध्यक्ष, 38 सचिव, जैसे लोगो को की नियुक्ति कर दी गयी है इसके अलावा संयुक्त सचिव संगठन मंत्री आमंत्रित सदस्य ओर विशेष आमंत्रित सदस्यो को मिलाकर यह कार्यकारिणी लगभग 250 केा पार कर गयी है यह तो ठीक है किन्तु महामंत्री उपाध्यक्ष ओर सचिव जैसे पदो की महत्ता को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है इन 52 महामंत्री मे किसे महत्व मिलेगा

यह सब जानते है बाकी को झुनझुना पकडाने के अलावा कुछ नही कहा जा सकता। जिला कांग्रेस की यह जम्बो कार्यकारिणी के सामने आने के बाद अन्य दलो के नही बल्कि स्वयं कांगे्रस पार्टी के लोग ही इन नियुक्तिओ से खुद को ठगा महसूस कर रहा हे।

जारी है उपनयन संस्कार

0

सिवनी- महिलाएं भी जनेऊ धारण कर सकती हैं, इसे धारण करने में पुरुषों का विशेषाधिकार कदाचित नहीं है, उपनयन संस्कार कराने के बाद महिलाओं को भी उसी विधि-विधान का पालन करना होगा, जो पुरुषों के लिए निर्धारित है. यह बात आज आर्ट आफ लिविंग सिवनी द्वारा द ग्रैंड रजवाड़ा होटल पर उपनयन संस्कार पर बेंगलोर से आये स्वामी गुनातीत ने कहे. इस दौरान उपनयन संस्कार के दौरान 20 पुरुषों और 20 महिलाओं सहित 5 बच्चों को यज्ञोपवीत धारण कराया गया.

उपनयन संस्कार कार्यक्रम के समापन सत्र में बोलते हुए आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलोर आश्रम से आये स्वामी गुनातीत ने कहा, उपनयन का मतलब अपने और निकट आना है. शास्त्रों में वर्णित 16 संस्कारों में से उपनयन संस्कार दसवां संस्कार है. इसमें तीन धागों का यज्ञोपवीत धारण किया जाता है, यह तीनों धागे हमें अपने जीवन में जिम्मेदारियों के प्रति सजग रखते हैं. उन्होंने कहा कि प्रथम जिम्मेदारी मात पिता के प्रति है, द्वितीय गुरू के ज्ञान एवं संस्कार का विस्तार तथा तीसरी जिम्मेदारी समाज के प्रति है. उपनयन संस्कार जिसका हमें बोध कराता है. आर्ट ऑफ लिविंग के मनीष अग्रवाल ने बताया कि उपनयन संस्कार के दौरान उपनयन की महत्ता, गायत्री दीक्षा, अग्नि क्रियाए वैदिक यज्ञोपवीत संस्कार और त्रिकाल संध्या वेदमंत्रों के माध्यम से सिखाई गई.

हिंदू धर्म की वैदिक रीतियां देती हैं महिला उपनयन संस्कार की अनुमति

स्वामी गुनातीत ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के समान बराबरी का अधिकार वैदिक काल से प्राप्त है, तभी तो वैदिक रीति में महिलाओं को भी उपनयन संस्कार की अनुमति दी गई है. मातृ शक्ति वैदिक काल से सर्वोपरि और पूजी जाती रही है. महिलाओं को केवल भोग का साधन मानने वालों ने इस वैदिक रीति को दबाना शुरू किया और पूरी तरह दबाते हुए महिलाओं के उपनयन प्रक्रिया को प्रतिबंधित कर दिया, लेकिन जब पूरे भारत में महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिए जाने की लहर चल रही है तो फिर महिलाएं उपनयन संस्कार प्रक्रिया से दूर कैसे रह सकती हैं.

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं और महिलाओं का उपनयन संस्कार करा रहे हैं..

स्वामी गुनातीत ने बताया की प्राचीन काल में उपनयन संस्कार की तरह ही गायत्री मंत्र उच्चारण महिलाओं के लिए वर्जित कर दिया गया था. गायत्री मन्त्र एक अपूर्व शक्तिशाली मंत्र है, जिसे रक्षा कवच मन्त्र भी कहा गया है.

कुरई घाटी में लगा लंबा जाम

0

सिवनी- जिला मुख्यलाय से नागपुर रोड़ पर कुरई घाटी में आज 15 सितम्बर की सुबह 11 बजे दो ट्रकों के आपसी भिड़ंत हो गई वही इस दौरान एक इंडिका कार भी दुर्घटना ग्रस्त हो गई। टी आई कुरई संजय बघेल ने बताया कि इस घटना में कोई गम्भीर नही हुआ है, ट्रक के चालक व परिचालक सहित कार सवार घायल हुए हे जिनको उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,घटना के बाद घण्टो तक एन एच 7 मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही, पुलिस बल के जवान जाम समाप्त करने का प्रयास करते रहे।।

अंग्रेजी शराब से भरी बोलेरो जब्त

0

सिवनी -कोतवाली पुलिस ने देर रात मुखबिर की सूचना पर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। हालांकि आरोपी मौका पाकर फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार बिना नंबर की बोलेरो वाहन पावर ग्रिड की ओर जा रही थी।पुलिस ने घेराबंदी कर मंडी रोड पर बोलेरो को रोका लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

कोतवाली सिवनी प्रभारी अरविन्द जैन ने बतया की वाहन सवार ग्राम सिमिरिया के पास छोड़ कर भाग गये थे,वाहन की तलाश की गई तो उसमें 153 लीटर अंग्रेजी शराब से भरी पेटियां मिली ,जिसकी बाजार में कीमत लगभग 75 हज़ार बताई गई हे।

पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। इस वाहन को पकड़ने में ऐ एस आई एस के गेडाम,आरक्षक अभिराज ठाकुर,परवेज खान,मनीराम का सहयोग रहा। संभावना है कि स्थानी ठेकेदार शराब को अवैध रूप से गांव-गांव में सप्लाई करने के लिए जा रहे थे।

ग्राम खरसारू हाई स्कूल में पहुंची जांच टीम जांच अधिकारी कर रहै स्कूल प्रचार्य को बचाने का प्रयास

0

केवलारी- एक तरफ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी देश का भविष्य कहलाने वाले नौनिहालों की शिक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ रहे उनका सपना है देश का प्रत्येक बच्चा पढ़े लिखे ओर शिक्षित बने इसके लिये केन्द्र बा राज्य सरकार नई नई योजना लागू कर रही जिस वजह से गरीब से गरीब बच्चा स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा है किन्तु उनके ही कुछ कर्मचारी उनके इस सपने को पतिला लगा रहे है ओर शाला विकाश के लिये आये पेसो एवं बच्चों से फीस के नाम पर लिये गये पेसो का बंदर बांट करने में लगे है ऐसे ही एक ताजा मामला केवलारी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम खरसारू का हमारे द्वारा कुछ दिनो पूर्व प्रकाशित किया गया था ।

जहां पर हाई स्कूल प्रचार्य इब्राहिम कृपाल ने अपने सुविधानुसार नियम कानून बना रखे हैं उल्लेखनीय होगा कि स्थनीय निवासीयो का कहना है की स्कूल प्राचार्य द्वारा अनेक अनियमितताएं की गई हैं जैसे प्रत्येक स्कूल में पालक शिक्षा समिति का गठन किया जाता है जिसमें पारदर्शिता नहीं वर्ति गई है अपने हिसाब से नियमों को ताक पर रखकर सदस्य एवं अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है जो उनके द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार में सवाल खड़े ना कर सके ऐसे ही इनके द्वारा प्रत्येक नवमी एवं दसवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रों से फीस के नाम पर 850 रुपये वसूले गए हैं जिनकी रसीद कुछ बच्चों को दी गई है एवं कुछ बच्चों को नहीं दी गई है उल्लेखनीय होगा कि स्कूल की ओर से दी गई रसीद में ना ही स्कूल की सील लगाई गई है और ना ही उसमें किसी प्रकार का विवरण दिया गया है ऐसे ही एक अजीबोगरीब मामला है जिसमें स्कूल प्रचार द्वारा बगैर समिति के प्रस्ताव की एक 12000 रुपयों का प्रिंटर खरीदा गया है आपको बता दें की स्कूल में नाही बिजली फिटिंग की गई है और ना ही कंप्यूटर है इसके बाद भी प्राचार्य द्वारा प्रिंटर खरीदा गया है जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनके द्वारा स्कूल में जाकर प्राचार्य से पूछा गया कि जो आपके द्वारा प्रिंटर खरीदा गया है वह कहां है एवं उसका उपयोग क्या है तो उनका कहना था कि वह प्रिंटर मेरे घर सुरक्षित रखा है जिसमें मैं अपने निजी कार्य करता हूं आपको बता दें की इनके द्वारा साला विकास समिति से बगैर प्रस्ताव के एक अलमारी, फट्टि, कुर्सी इत्यादि अनेक वस्तुओं की खरीदी की गई है इनके द्वारा टूर एंड ट्रेवल्स के फर्जी बिल लगाकर पैसे निकाले गए हैं अनेक बिल चाय नाश्ता के भी लगाए गए हैं ऐसे ही फोटो कॉपी और स्टेशनरी के बिल भी लगाए गए हैं ग्रामीणों के इन पर यह भी आरोप लगया है कि यह बिल किसी और का लगाते हैं और चेक स्वयं के नाम पर काटते हैं एवं यह आये दिन शाला कार्यों के नाम से बाहर जाते स्कूल से हमेशा नदारद रहते है इत्यादि अनेक अनीमीतये की गई जिनकी उक्त संपूर्ण जानकारी ग्राम के ही सुजीत बघेल जो सांसद प्रतिनिधि भी हैं आरटीआई से लेना चाहा किंतु उनका कहना है उन्हें पूर्ण जानकारी नहीं दी गई जिससे उनके द्वारा मध्यप्रदेश शासन की सी एम हेल्प लाइन सेवा में अपनी शिकायत दर्ज करा दी गई जिसके अंतर्गत दिनांक 12/09/2018 को शिक्षा विभाग की तरफ से जांच में पहुंचे ओर सम्पूर्ण दस्तावेजों की जांच की गई जिसमें अनेक अनीमीतये पाई गई है जिसका जांच प्रतिवेदन जांच अधिकारी द्वारा उचित कार्यवाही के लिये संबंधित बीईओ को दे दिया गया है ! उल्लेखनीय होगा की ग्रामीणों जेसे सुजीत बघेल सुजान बघेल सोहन साहू बसंत साहू घनश्याम साहू इत्यादि का कहना है की जांच पर आये अधिकारी आर के झरिया पक्षपात करते हुये एवं स्कूल प्रचार्य को बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे थे ओर उनका कहना है की मुझे दिये गये बिंदुओं में ही जांच करना है ओर मुझे कहा गया है स्कूल में प्रिंटर है या नहीं यही देखना है उसकी उपयोगिता के विषय में कोई टिकाटिपणी मेरे अधिकार क्षेत्र के बाहर एसे ही टूर एण्ड ट्र्वल्स के विषय में भी कहा गया की बच्चे घूमने गये या नहीं वह किसके भुगतान में गये इससे मुझे मतलब नहीं इत्यादि , इसी वजह से जांच अधिकारी एवं ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई ओर जांच अधिकारी ग्रामीणों के समाने पंचनामा तयार किये बिना बहा से निकल गये ! आपको बता दे की ग्रामीणों का कहना है की जब स्कूल में ना ही बिजली फिटिंग है ओर ना कम्पूटर तो फिर 12000 रुपयों का स्कूल में प्रिंटर की क्या आवश्कता रही होगी यह जांच का विषय था ऐसा ही सभी बच्चों को बगैर विवरण दिये फीस की रसीद दे दी जीसमें स्कूल की ना ही सील लगाई गई है ओर ना ही प्रचार्य के साइन हुये है एसे ही बच्चे स्वयं के खर्चे से घूमने गये जिसे स्कूल प्रचार्य के द्वारा बिल लगाकर राशि का आहरण कर लिया गया है इत्यादि अनेक बातें है किन्तु इन सब बातों को जांच अधिकारी द्वारा नजरांदाज कर दिया गया इससे उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उठना लाजमी है आखिर क्यों इनके द्वारा जांच में तथ्यों को एसे घुमाया जा रहा !

इनका कहना है : दिये गये बिंदु की मेरे द्वारा जांच कर ली गई है एवं उक्त सम्पूर्ण विषयों का जांच प्रतिवेदन उचित कार्यवाही के लिये संबंधित बीईओ को प्रस्तुत कर दिया गया है जांच अधिकारी आर के झरिया बोथिया हाई स्कूल प्रचार्य

कमलनाथ के नाम का हो रहा है दुरुपयोग – कन्हैया

0

सिवनी- जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना एवं विधायक योगेंद्र बाबा के द्वारा खुलेआम गुटबाजी को हवा दी जा रही है जिला कार्यकारिणी गठन में जो हुआ वह तो सब आपके सामने हैं अभी 2 दिन पहले लखनादौन विधानसभा में लखनादौन के रेस्ट हाउस में कार्यकारी जिला अध्यक्ष के द्वारा युवक कांग्रेस की बैठक बुलाई गई ।

जबकि बाई इलेक्शन 5 वर्ष पूर्व जीत कर के आए युवक कांग्रेस के ऊर्जावान विधानसभा अध्यक्ष दीना तिवारी को इसको जानकारी भी नहीं दी गई इसकी खबर सोशल मीडिया के माध्यम से जब दीना तिवारी को लगी तो उन्होंने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी , प्रदेश प्रभारी भैया जी पवार प्रदेश समन्वयक युवक कांग्रेस के करुणा परोहा एवं अन्य वरिष्ठजन को दी। जबकि वर्तमान में सदस्यता अभियान के तहत दीना तिवारी के द्वारा घंसौर क्षेत्र के हजारों युवाओं की सदस्यता कराई गई वहीं दूसरी ओर बिधायक के समर्थक जिन्होंने सदस्यता अभियान मे दीना तिवारी के अनेक बार बोलने के बाद भी सदस्यता अभियान में न किसी प्रकार का सहयोग किया गया और ना ही इन लोगों ने अपनी सदस्यता कराई,ऐसे युवाओं को योगेंद्र सिंह बाबा एवं कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा घंसौर क्षेत्र के कुछ युवाओं को *फोन करके बुलाया गया वहीं दूसरी ओर पढ़ा लिखा कर के दीना तिवारी के विरोध में कुछ युवाओं से भाषणबाजी करवा कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल किए

उक्त कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह बाबा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एक तरफ जहां संगठन साथ आए परिवर्तन लाए की बात कर रहा हैं ।वहीं दूसरी ओर कमलनाथ जी के विश्वासपात्र राजकुमार खुराना जिला अध्यक्ष के कट्टर समर्थक कार्यकारी अध्यकछ के द्वारा गुटबाजी को खुली हवा दी जा रही है। जबकि कायदे से होना यह था कि विधानसभा अध्यक्ष को फोन लगाना था ।

विधानसभा अध्यक्ष आपको मीटिंग अरेंज नहीं कराता तब आप का दायित्व बनता था उसके बाद बैठक का आयोजन करा सकते थे इस बात की भनक बैठक लेने आ रहे युवक कांग्रेस लखनादौन विधानसभा के प्रभारी रंजीत बैंस को लगी तो वह लखनादौन की बैठक लेने के पूर्व घंसौर दीना तिवारी के घर पर स्वयं पहुंछे जहां संपूर्ण विस्तार से विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी रंजीत बैस जी के सामने अपनी खुल कर के बात रखी वहीं दूसरी ओर प्रभारी जी के द्वारा पूर्ण रुप से आश्वासन*दिया गया कि आप लोग सब कांग्रेस के साथ खड़े रहिए मैं आपकी बात को ऊपर रखूंगा हम ऐसे निष्ठावान प्रभारी भैया रंजीत बैस जी का हृदय से धन्यवाद करते हैं! कि वह कुछ पल के लिए हमारे निवास पर आकर *संगठन की वास्तविकता को जानने का प्रयास किया हमें पूर्ण आशा और * विश्वास है यह हमारी बात को आपके द्वारा

निश्चित ही हमारे वरिष्ठ जो भोपाल और दिल्ली में बैठे हैं उन तक हमारी आवाज पहुंचाई जाएगी।। ऊक्त आशय की बैठत प्रेस को जारी अपने बयान में घसौर विकास खंड विधानसभा लखनादौन जिला सिवनी के वरिष्ठ काग्रेसी नेता कन्हैया तिवारी ने कही है।

लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

गभोपाल -जनपद पंचायत चंदेरी के आरईएस सब इंजीनियर को किया ₹50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार। ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने आरईएस के सब इंजीनियर अरविंद सिंह रघुवंशी को ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए किया रंगे हाथों गिरफ्तार।

आवेदक भूपेंद्र सिंह बुंदेला उपसरपंच नानोन से मांगी थी ₹2,00,000 की रिश्वत। सब इंजीनियर अरविंद सिंह रघुवंशी जनपद पंचायत चंदेरी आरईएस में है पदस्थ।

सी सी खड़ंजा के मूल्यांकन को सत्यापित करने के एवज में मांगी थी। रिश्वत लोकायुक्त डीएसपी ग्वालियर प्रद्युम्न पाराशर की. टीम ने सामूहिक रुप से की कार्यवाही।

17 सितम्बर को राकेश सिंह का आगमन

0

सिवनी- आगामी 3 अक्टूम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यछ अमित शाह के सिवनी आगमन की तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है, वही प्रदेश अध्यछ नियुक्त होंने के बाद राकेश सिंह पहली बार सिवनी दौरे पर आ रहे है,आगामी 17 सितम्बर को राकेश सिंह सिवनी आयेगे जहा वे दोपहर 11 बजे जिला स्तरीय बैठक को सम्बोद्धित करेगे ।

वही दोपहर 1 बजे सिवनी से रवाना होकर बरघाट, सिवनी,केवलारी , लखनादौन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सिवनी से बालाघाट की प्रस्थान करेगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार राकेश सिंह 16 सितम्बर को रात्रि में सिवनी में ही विश्राम करेगे ।

काव्यमय श्रद्धांजली 16 को

0

सिवनी । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को काव्यमय श्रद्धांजली दिये जाने को लेकर 16 सितम्बर को शाम 7 बजे से गांधी चौक शुक्रवारी में राष्ट्रगीत एवं कवियों द्वारा कविताओं से अपनी भावभीनी श्रद्धांजली दी जावेगी। उक्ताशय की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता संजू मिश्रा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक अशोक अकेला ने दी है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया है।

संजू मिश्रा के मार्गदर्शन में हुई बैठक

0

सिवनी-प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर सम्भागीय संग़ठन मंत्री माननीय केशव सिंह भदौरिया के आदेशानुसार ,सिवनी सम्पूर्ण जिले में ,भाजपा से महिलाओं जोड़ने का कार्य ,केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने का कार्य ,सिवनी महिला मोर्चा प्रभारी संजू मिश्रा (राजनैतिक फीडबैक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य )द्वारा,सभी 24 मंडलो में किया जा रहा है.

, इसी तारतम्य में सिवनी ग्रामीण मण्डल की महिला बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती गोमती ठाकुर,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती जँघेला,बैठक प्रभारी श्री शिव सनोडिया,मुनिया टांक मण्डल अध्यक्ष श्री नितेन्द्र बघेल,महामंत्री बसंत कटरे,श्रीमती लेखा राहंगडाले,विनोद यादव ,बंटी भांगरे,सरपंच अनीता पटले,सहित 300 महिलाओं ने हिस्सा लिया और फिर भाजपा फिर शिवराज के नारे को प्रखर किया।