सिवनी । पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को काव्यमय श्रद्धांजली दिये जाने को लेकर 16 सितम्बर को शाम 7 बजे से गांधी चौक शुक्रवारी में राष्ट्रगीत एवं कवियों द्वारा कविताओं से अपनी भावभीनी श्रद्धांजली दी जावेगी। उक्ताशय की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता संजू मिश्रा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक अशोक अकेला ने दी है। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में उपस्थिति का अनुरोध किया है।

