Home Blog Page 2152

सिवनी का मेडीकल काॅलेज होगा सर्वसुविधायुक्त -शिवराज

वरिष्ठ नेताओं की कार्यक्रम से रही दूरियां

सिवनी,- मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय में मेडीकल काॅलेज का भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आमजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि हिन्दुस्थान का सर्वसुविधा युक्त अत्याधुनिक मेडीकल काॅलेज सिवनी का होगा। ज्ञात हो कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश में बने 1.50 लाख मकानों में गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान आज सिवनी पहुंचे थे।
सिवनी आगमन के दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान ने ग्राम कंडीपार में 1 करोड 60 लाख की लागत से बनने वाले खेल स्टेडिय्ाम का भूमि पूजन किया, इसके पश्चात इसी भूमि पर 300 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडीकल काॅलेज की नींव रखी। भूमिपूजन कार्यक्रम के उपरांत जिला मुख्यालय सिवनी के पालीटेक्निक ग्राउंड में आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मै जनआर्शीवाद यात्रा के दौरान सिवनी आया था और मेडीकल काॅलेज की घोषणा की थी, आज मैं मेडीकल काॅलेज की घोषणा अनुसार केबिनेट में प्रस्ताव पारित कर इसका भूमिपूजन करने आया हूं ,इस मेडिकल काॅलेज के लिए प्रांरभिक तौर पर कुल 350 करोड़ खर्च होगें जहां 750 बिस्तर वाला अस्पताल बनेगा इस मेडिकल काॅलेज में 150 बच्चों को एडमीशन दिया जायेगा।
चौहान ने बताया कि उनके रहते सिवनी जिले में 11 वां मेडीकल काॅलेज बनने जा रहा है अब सिवनी-बालाघाट के लोग इलाज हेतु नागपुर नही जायेगें सिवनी के मेडीकल काॅलेज में ही उनका इलाज होगा, इस मेडीकल काॅलेज में केंसर,हार्ट , किडनी, कूल्हा व घुटना बदलना , एमआरआई, सिटी स्केन जैसी सुविधाएं होगी। सिवनी जिले का मेडीकल काॅलेज अत्याधुनिक सर्वसुविधायुक्त होगा।
मंचीय उद्बोधन के बाद शिवराज सिंह चैहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यप्रदेश में बने 1.50 लाख मकानों का एक साथ गृह प्रवेश वीडियों कान्फेसिंग के माध्यम गृह प्रवेश कराकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। इस कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, बोधसिंह भगत, विधायक दिनेश राय्ा, कमल मर्सकोले सहित अनेक भाजपाई नेता व प्रशासनिक अधिकारिय्ाों की उपस्थिति रही।
उच्चस्तरीय जांच के आदेश सिवनी विकासखंड के ग्राम भंडारपुर में कृषक संत कुमार सनोडिया द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने के मामले में श्री चैहान ने कहा कि ओछी राजनीति के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता की पार्टी ने जान ले ली है इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जायेगी।

वरिष्ठों को नही मिले आमंत्रण

सिवनी जिले में प्रदेश स्तरीय इस आयोजन के दौरान पूर्व त्रिविभागीय मंत्री डाॅ.ढालसिंह बिसेन , पूर्व महिला भाजपा अध्यक्ष ,सांसद व महाकौशल विकास प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमति नीता पटेरिया , पूर्व विधायक नरेश दिवाकर तथा पूर्व भाजपा अध्यक्ष वेदसिंह ठाकुर उपस्थित नहीं रहे इस कार्यक्रम के दौरान वे एक होटल में बैठकर भोजन कर रहे थे।
कार्यक्रम के संबंध में श्रीमति नीता पटेरिया ने कहा कि आज के इस आयोजन को लेकर भाजपा संगठन ने हमें याद नही किया और ना ही जिला प्रशासन ने बिना आमंत्रण के इस आयोजन में हम कैसे शामिल हो जाते।
पूर्व त्रिविभागीय मंत्री डाॅ.ढालसिंह बिसेन ने कार्यक्रम में शामिल न होने पर कहा कि भाजपा संगठन व शासन ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोई सूचना हमें नही भेजी है इन परिस्थितियों में कैसे मैं शामिल हो जाता।

वरिष्ठ भाजपा नेता रहे मंच से नदारद

सिवनी- आज 5 अक्टूम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 300 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन किया गया

इस दौरान पालिटेनिक कालेज के सभा मंच से पूर्व केबिनेट मंत्री ढाल सिंह बिसेन, पूर्व सांसद – विधायक श्रीमती नीता पटेरिया, विधायक नरेश दिवाकर, सहित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर व अन्य पदाधिकारी नदारद रहे।

जनचर्चा का विषय यह रहा की मूनमुन को विस् चुनावो में इस सौगात का लाभ मिलने की आशंका के चलते ऊक्त पूर्व विधायक,सांसद, पूर्व जिला जिला अध्यछ मंच पर नही रहे।

देश में एक पप्पू है, दूसरा सिवनी में है- मुनमुन

सिवनी-बीते दिनों हुई किसान की मृत्यु पर बोलेते हुए विधायक मुनमुन ने पालिटेनिक मैदान में अयोजित सभा को स्मोधन करते हये कहा कि जिले के कुछ बेहरूपिया ने एक किसान की जान ले ली हे,इसकी जांच हो और किसान को ऐसा करने के लिए उकसाने वालों पर कार्रवाई करने के लिये उच्च स्तरीय जांच की मांग मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से की

उन्होंने कहा कि देश में जहां एक पप्पू है वहीं जिले में भी एक छोटा पप्पू भी है जो दो बार फेल हो चुका है, ओर फिर तीसरी बार फिर फेल होने तैयार है।

इसके बाद शिवराजसिंह ने मंच से कहा कि राजा के राज में विकास नही हुआ,मेरी सरकार ने अपने कार्यकाल में 11 मेडिकल कालेज दिए है,जहा के डाक्टर आम जनता का इलाज करेगे

किसान की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग को स्वीकार करते हे शिवराज सिंह ने कहा कि दोषियों को सजा दी जायेगी

केवलारी को मिला नगर पंचायत का दर्जा

सिवनी-उप सचिव नगर विकास लोकेश जांगड़ द्वारा ने जिले की केवलारी तहसील के ग्राम पचायत केवलारी,बोथिया,डोकर रांजी,मलारा ,बिनेकी,डोब व् मलारा को मिलकर केवलारी को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

150 MBBS छात्रों का मिलेगा हर वर्ष प्रवेश

सिवनी- जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर बनने वाले शासकीय मेडिकल कालेज का कल 5 अक्टूम्बर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उद्गाघट्न करने आ रहे है ।

मिली जानकारी के अनुसार इस कॉलेज में हर वर्ष 150 M M B S के विद्यार्थियों को अध्यनन कार्य करने की व्यवस्था होगी।
वही छात्र व छात्रओं के लिये अलग अलग 270 सिटर होस्टल भी बनेगा।

मध्यप्रदेश में 5 रुपये घटे पेट्रोल – डीजल के दाम

भोपाल-उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, असम, हरियाणा, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम 5 रुपए लीटर कम हो गए हैं. झारखंड में सिर्फ डीजल के दाम 5 रुपए लीटर घटे हैं. गुरुवार दोपहर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का ऐलान किया और राज्य सरकारों से भी दाम में इतनी ही कटौती करने को कहा.

जेटली ने बताया कि सरकार 1.5 रुपए प्रति लीटर टैक्स कम करेगी जबकि 1 रुपए लीटर का बोझ तेल कंपनियां उठाएंगी.
वित्त मंत्री ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती से केंद्र सरकार को 10,500 करोड़ रुपये के टैक्स का नुकसान होगा. इसके साथ ही जेटली ने राज्य सरकारों से भी इसी अनुपात में टैक्स में कटौती करने का आग्रह किया है.

मुकेश चौहान पर लगे गम्भीर आरोप

सिवनी-नपा सिवनी में वर्षो से पदस्थ मुकेश चौहान अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में बने रहते है, नल जल शाखा के प्रभारी के रूप में कार्य के दौरान उन पर तमाम दलों के पार्षदो में गम्भीर आरोप लगाए थे लेकिन ना तो नपा अध्यछ श्रीमती शुक्ला उनका कुछ कर पाई ना ही पूर्व सी एम ओ किशन ठाकुर ,जिसके चलते इस कर्मी के हौसले बुलंद रहे ।

होर्डिग के नाम पर राजस्व शाखा में मुकेश चौहान ने अदवीका फ़र्म के सचालक के अनुसार उनसे होर्डिग की साइड आवंटित करने के नाम पर अमानत राशि 50 हजार तक्कलीन सी एम ओ के एस ठाकुर के कार्यकाल में मुकेश ने जमा कराई ।

लेकिन होर्डिग की साएड आवंटित नही की गई जिसके बाद आवेदक ऐ के जैन ने राशि वापिसी की मांग की तो मुकेश चौहान ने राशि वापिस करने की बजाय उन्हें बिना होर्डिग आवंटित किए करीब 74 का बिल भेज कर कहा कि आपके जमा 50 हजार इस बिल में से काट लिया गये बाकि राशि आप जमा करो।

रोचक तथ्य यह है कि अदविका कंपनी को कोई होर्डिग साइड देने के आदेश मुकेश चौहान के पास नही है,ऐसे में वे बिल किस आधार पर बना लिया यह जांच का विषय है।

सिवनी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा मेडीकल – संजू मिश्रा

सिवनी :-जिले को मेडीकल कालेज के रूप में बडी सौगात प्राप्त होना निश्चित रूप से सरकार की उदारता और विकासवादी सोच का परिणाम है कांग्रेसी शासन काल में इस प्रकार की बडी योजनाओं के मिलने की कल्पना भी नहीं की जा सकती शुभ कार्यो और बडे संकल्पों की पूर्णता के लिये मुहुर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती शास्त्रों में ही इस बात का उल्लेख है कि शुभम् शीघ्रं अत: शुभ कार्य शीघ्र करने के निर्देश है ।

उक्ताशय के विचार भाजपा नेता संजीव मिश्रा ने व्यक्त करते हुये कहा कि कुछ विघ्रसंतोषी व्यक्तियों द्वारा मेडीकल कालेज के भूमिपूजन में पितृपक्ष को आधार बनाकर तरह तरह की बाते की जा रही है जो विकास के पहिये को अवरूद्ध करने की मंशा को प्रगट कर रहे है मेडीकल कालेज सिवनी जिले के लिये इतनी बडी उपलब्धि है कि कांग्रेसी शासन में इस प्रकार उपलब्धि सिवनी को मिलने की कल्पना नहीं की जा सकती ।

पितृपक्ष में इसका भूमिपूजन नहीं करना चाहिये जो यह कुतर्क दे रहे है उन्हें यह बता देना तर्कसंगत होगा कि जो व्यक्ति मेडीकल कालेज की सुविधा ना होने के कारण जो स्वर्गवासी हो गये उन आत्माओं की शांति के लिये आवश्यक है कि पितृपक्ष में भूमिपूजन कर उनकी आत्मशांति की प्रार्थना करना उचित रहेगा ।
श्री मिश्रा ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने विकास के जो द्वारा खोले है उसका दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्वागत करना चाहिये विरोध के लिये यदि कोई मुद्दे ना मिले तो इसका यह मतलब नहीं है कि विकास के कार्यो में भी अडंगेबाजी की जाये कुतर्क का सहारा लिया जाये। विरोध के लिये राजनीति से इतर धार्मिक ज्ञान देकर अपनी अल्पबुद्धि
का भोंडा प्रदर्शन किया जाये ।

मिश्रा ने कहा कि एक विज्ञप्ति जारी करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता ने बुलेट ट्रेन की आधारशिला का हवाला देकर पितृपक्ष में मेडीकल कालेज का भूमिपूजन ना करने की सलाह दी है उन्हें इस बात का उल्लेख करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लेना चाहिये कि बुलेट ट्रेन देश की अब तक की रेल्वे से संबंधित सबसे बडी योजना है और बडी योजनाओं के पूर्ण होने में समय लगता है अनेक बाधाएँ आती है ।

मेडीकल कालेज के लिये शिवराज सरकार ने तीन सौ करोड़ा रूपये की स्वीकृति प्रदान की है जो जिले ही नहीं आस पास के जिलों के लिये भी लाभ पहुँचाने की मंशा है ।

भाजपा की सरकार ने ब्राडगेज, पेंच परियोजना, फोरलेन, आकाशवाणी रिले सेंटर जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर जिले के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिये हैै ।

5 अक्टूम्बर को होगा शिवराज का आगमन

सिवनी-विधानसभा चुनावों के ठीक पूर्व आगामी 5 अक्टूम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सिविनी आगमन हो रहा है ।

अधिकृत जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह दोपहर 12.20 मिनिट पर कंडीपार में बनी हवाई पट्टी आयेगे,वहा वे सरकारी मेडिकल कालेज भवन हेतू आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सह्मिल होंगे।

इसके बाद वे पालिटेनिक कॉलेज मैदान सिवनी में आयोजित एक आम सभा को सम्बोधित करने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बने मकानों के हित ग्राहियों को ग्रह प्रवेश करवाएंगे।

दोपहर 2.20 मिनिट पर वे पुनः सिवनी से रवाना होकर अन्य कार्यक्रमो में शामिल होंने हेलीकाप्टर से रवाना हो जाएंगे।

रिश्वतखोर तहसीलदार रीडर को 4 वर्ष का कारावास

बालाघाट।-परसवाड़ा तहसीलदार रीडर अनिराम मुरकुटे को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने 14 अक्टूबर2014 को 3 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। जिसमे आज न्यायालय बालाघाट के माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार अग्रवाल की अदालत ने 4 वर्ष के कारावास और 30 हजार रुपए के अर्थदण्ड की सजा का फैसला दिया है। अभियोजन की ओर से जिला लोक अभियोजन अधिकारी के.एल. वर्मा ने पैरवी की थी.